Connect with us

कोरबा

वर्तमान समय में कांग्रेस के प्रत्‍येक कार्यकर्ता एवं आमजनों को बहुत ही सचेत रहने की जरूरत-जयसिंह अग्रवाल

Published

on

कोरबा विधानसभा के ब्‍लॉक एवं मंडल अध्‍यक्षों का शपथ ग्रहण

कोरबा। कोरबा विधानसभा के ब्‍लॉक एवं मंडल अध्‍यक्षों के शपथ ग्रहण एवं सम्‍मान समारोह में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कोरबा विधानसभा क्षेत्र के चारों ब्‍लॉक अध्‍यक्षों एवं दशों मंडल अध्‍यक्षों को शपथ दिलवाई । 

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बालको, दर्री – जमनीपाली, कुसमुण्‍डा, एवं कोरबा ब्‍लॉक के अध्‍यक्षों क्रमश:  ए डी जोशी, राजेन्‍द्र तिवारी, बसंत चंद्रा, पालुराम साहु सहित मंडल अध्‍यक्षगण देवीदयाल सोनी, बुद्धेश्‍वर चौहान, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, सुरती कुलदीप, अश्‍वनी पटेल, सुकसागर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, मनीष शर्मा एवं जवाहर निर्मलकर को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभी आप सभी के लिए परीक्षा का समय है । आपको प्रदेश कांग्रेस एवं एआईसीसी कांग्रेस ने महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी दी है । वर्तमान समय में कांग्रेस के प्रत्‍येक कार्यकर्ता एवं आमजनों को बहुत ही सचेत रहने की जरूरत है, चाहे वह एसआईआर का मामला हो, धान खरीदी का मामला हो या‍ फिर मनरेगा का मामला हो ।

श्री अग्रवाल ने कहा कि किस तरीके से कोरबा विधानसभा में फर्जी आवेदन लगाकर पात्र मतदाताओं के नाम विलोपित कराया जा रहा है, जो मूलत:  कांग्रेस की विचारधारा को मानने वाले हैं । इस प्रकार से मनरेगा को नियमों में सुधार करने के नाम पर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी का नाम हटाया गया और ग्रामीणों की जीवनदायनी राेजगार गारंटी योजना को कमजाेर किया गया है, वहीं पूरे प्रदेश भर में शुरू से लेकर अंत तक किसान धान खरीदी केन्‍द्रों की अव्‍यवस्‍था को लेकर परेशान रहे हैं । धान खरीदी बंद होने के बाद आज भी अनेकों किसान धान बेचने से वंचित रह गये हैं । श्री अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को बूथ स्‍तर पर जिम्‍मेदारी लेनी होगी । 

सभी नवनियुक्‍त ब्‍लॉक एवं मंडल अध्‍यक्षों ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि एआईसीसी का जो मुद्दा रहेगा, यहाँ पर सबको साथ लेकर उसी मुद्दे पर काम करेंगे, साथ ही बूथ स्‍तर पर कांग्रेस को और मजबूत करने की दिशा में काम किया जावेगा । 

समारोह को जिलाध्‍यक्ष मुकेश राठौर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, इंटक अध्‍यक्ष राम इकबाल ने भी संबोधित किया।

समारोह में दर्री – जमनीपाली के साथ कुसमुण्‍डा, बालको एवं कोरबा के कांग्रेस नेता उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्‍लॉक अध्‍यक्ष सुधीर जैन ने किया एवं आभार पूर्व जिला अध्‍यक्ष नत्‍थूलाल यादव ने व्‍यक्‍त किया ।  

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

15-Member Media Delegation from Sikkim Visits Gevra Coal Mine

Published

on

Witnesses green, safe and modern coal mining practices up close

Korba. Under the joint aegis of the Press Information Bureau (PIB), Sikkim and Chhattisgarh, Ministry of Information & Broadcasting, Government of India, a 15-member media delegation from Sikkim visited the Gevra Coal Mine on 10 February 2026. The visit was organized with the objective of providing first-hand exposure to the role of SECL in ensuring national energy security, its environmental initiatives, and its sustainable mining practices.

During the visit, the media delegation observed state-of-the-art Heavy Earth Moving Machinery (HEMM) operations at Gevra, Asia’s largest coal mine. The delegation was briefed on blast-free coal extraction using surface miners, an environment-friendly, safe and efficient mining practice that reflects SECL’s commitment to sustainable operations.

The media representatives also witnessed the environment-friendly coal dispatch system through First Mile Connectivity (FMC), which ensures reduced dust emissions, enhanced transparency and improved operational efficiency. In addition, the delegation appreciated the dense plantation developed using the Miyawaki method at Gevra, highlighting SECL’s focused efforts towards ecological restoration and green mining.

Sharing their experiences, the journalists stated that it was the first time they had observed coal mining operations so closely. They commended SECL’s balanced approach towards ensuring the nation’s energy security while simultaneously prioritizing environmental protection and community welfare.

Following the Gevra mine visit, the delegation interacted with SECL management at the SECL Headquarters, Bilaspur. The interaction was held with Shri N. Franklin Jayakumar, Director (Technical–Operations), Shri Biranchi Das, Director (HR), and Shri Ramesh Chandra Mahapatra, Director (Technical–Planning/Projects). Detailed discussions were held on SECL’s future roadmap, sustainable development goals, and corporate social responsibility initiatives.

Continue Reading

कोरबा

सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण

Published

on

हरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को नज़दीक से देखा

कोरबा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सिक्किम एवं छत्तीसगढ़, के संयुक्त तत्वधान में सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने दिनांक 10 फरवरी 2026 को एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा का दौरा किया। यह दौरा देश की ऊर्जा सुरक्षा में एसईसीएल भूमिका, पर्यावरणीय प्रयासों और सतत खनन पहलों को प्रत्यक्ष रूप से समझने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा में अत्याधुनिक एचईएमएम संचालन का अवलोकन किया। मीडिया दल को सरफेस माइनर के माध्यम से ब्लास्ट-फ्री कोयला उत्खनन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई, जो पर्यावरण-अनुकूल होने के साथ-साथ सुरक्षित और प्रभावी खनन का उदाहरण है।

इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी के माध्यम से की जा रही पर्यावरण-अनुकूल कोयला डिस्पैच प्रणाली को भी देखा, जिससे धूल-उत्सर्जन में कमी, पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित होती है। इसके साथ ही गेवरा में विकसित मियावाकी पद्धति से किए गए सघन पौधारोपण को भी मीडिया सदस्यों ने सराहा।

पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब उन्होंने कोयला खनन कार्यों को इतनी नज़दीक से देखा। उन्होंने देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण के प्रति एसईसीएल के संतुलित दृष्टिकोण की सराहना की।

गेवरा दौरे के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में एसईसीएल प्रबंधन से एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (तक.) संचालन, बिरंची दास, निदेशक (एचआर), रमेश चन्द्र महापात्र, निदेशक (तक.) योजना/परियोजना- के साथ संवाद किया, जहाँ संगठन की भावी योजनाओं, सतत विकास लक्ष्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Continue Reading

कोरबा

सरस्वती सायकिल योजना: सीतामणी स्कूल में नवमी की छात्राएं सायकिल पा कर खुश हुईं

Published

on

हर वर्ग का ध्यान रखती है भाजपा सरकार-वैभव शर्मा
कोरबा।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतामणी में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सरस्वती सायकिल योजना के तहत कक्षा नवमी की छात्राओं को सायकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार हर वर्ग का ध्यान रखती है। सरस्वती सायकिल योजना से छात्राओं को विद्यालय आने में काफी सहुलियत होती है और समय की भी बचत होती है। सरस्वती सायकिल योजना से छात्राओं की रूचि उच्च कक्षाओं में पढ़ने के लिए होती है। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं को भी गिनाया और कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ को भी विकसित बनाने का संकल्प प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सहित विद्यालय के व्यख्याता एवं एसएमडीसी के सदस्यगण श्रीमती मामौनी भौमिक, श्रीमती सुनीता निर्मलकर, तुषार साहू, मनीराम साहू, प्रभात मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत

विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर भाजयुमो के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा का विद्यालय परिवार ने भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत वैभव शर्मा ने सभी का आभार जताया।
परिसर में किया गया पौधरोपण

कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद मुख्य अतिथि वैभव शर्मा सहित सभी अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Continue Reading

Trending