छत्तीसगढ़
निर्दलीय जीतकर लौटे, अब नेता प्रतिपक्ष बने आकाश:कांग्रेस ने रायपुर समेत 10 नगर निगमों में नेता और उपनेता प्रतिपक्ष की लिस्ट जारी की
रायपुर, एजेंसी। कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नेता आकाश तिवारी को कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष बनाया है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के अनुमोदन के बाद कांग्रेस ने 10 नगर निगमों के नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के नामों की लिस्ट जारी की है।
इसमें रायपुर से आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है, जबकि जयश्री नायक को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

बगावत से वापसी तक
रायपुर नगर निगम चुनाव के वक्त जब कांग्रेस ने उन्हें टिकट पार्षद की टिकट नहीं दी, तो नाराज़ आकाश तिवारी ने निर्दलीय मैदान में उतरने का फैसला लिया। कांग्रेस ने तुरंत उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन अब, हालात बदले हैं। पार्टी में वापसी के साथ ही उन्हें बड़ा पद दे दिया गया है।
बाकी निगमों में भी हुए ऐलान:इस लिस्ट में बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, दुर्ग, अंबिकापुर, बस्तर जैसे नगर निगम शामिल हैं। सभी जगहों पर नए नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किए गए हैं।
- चिरमिरी नेता प्रतिपक्ष: गायत्री बिरहा उप नेता प्रतिपक्ष: मोहम्मद इकराम
- अम्बिकापुर नेता प्रतिपक्ष: सफी अहमद उप नेता प्रतिपक्ष: निम्मन राशि एक्का
- रायगढ़ नेता प्रतिपक्ष: शेख सलीम नियारिया उप नेता प्रतिपक्ष: विकास ठेठवार
- कोरबा नेता प्रतिपक्ष: कृपा राम साहू उप नेता प्रतिपक्ष: रामगोपाल कुर्रे
- बिलासपुर नेता प्रतिपक्ष: भरत कश्यप उप नेता प्रतिपक्ष: संतोषी रामा बघेल
- धमतरी नेता प्रतिपक्ष: दीपक सोनकर उप नेता प्रतिपक्ष: सत्येन्द्र देवांगन विशु
- रायपुर नेता प्रतिपक्ष: आकाश तिवारी उप नेता प्रतिपक्ष: जयश्री नायक
- दुर्ग नेता प्रतिपक्ष: संजय कोहले उप नेता प्रतिपक्ष: विजयंत पटेल
- राजनांदगांव नेता प्रतिपक्ष: संतोष पिल्लै उप नेता प्रतिपक्ष: मुकेश साहू
- जगदलपुर
- नेता प्रतिपक्ष: राजेश चौधरी
- उप नेता प्रतिपक्ष: कोमल सेना

कोरबा
सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाया जाएगा आवास दिवस
प्रत्येक माह की 07 तारीख को होगा आयोजन
क्यू आर कोड स्कैन प्रणाली के माध्यम से मिलेगी नए प्रावधानों की जानकारी
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 07 तारीख को चावल उत्सव एवं महात्मा गांधी नरेगा के रोजगार दिवस के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा।
आवास दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराना, हितग्राहियों में जन-जागरूकता लाना तथा निर्माण में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।
जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि रोजगार दिवस और आवास दिवस का आयोजन सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से किया जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए।
आवास दिवस के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के आवास निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने हेतु विशेष चर्चा एवं प्रेरणा दी जाएगी। आवास दिवस में जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों,ग्रामीण हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रावधानों एवं विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों की जानकारी क्यू आर कोड प्रणाली के माध्यम से दी जाएगी। इसके साथ ही क्यू आर कोड प्रणाली के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किए जाएगा।
योजना के अंतर्गत समय-समय पर जारी शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी जाएगी।
कोरबा
इंदिरा विहार कालोनी ने जमकर खेली होली:अबीर-गुलाल से होली में दिखा उल्लास
कोरबा। 04 मार्च को रंगों का महापर्व-होलिकोत्सव पर पूरे कोरबा में उल्लास और उमंग चरमोत्कर्ष पर था। हर वर्ग के लोग एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल के बहाने प्रेम और स्नेह उड़ेल रहे थे। इंदिरा विहार विकास समिति, महिला मण्डल एवं पूरी कालोनी की होली भी रंगों से सराबोर रही। कालोनी के लोग प्रात: 09.00 बजे टैगोर उद्यान में एकत्रित हुए और रंगोत्सव को मस्ती के साथ-साथ उल्लास और उमंग के साथ मनाया।



इस अवसर पर महिला मण्डल की अध्यक्ष कुमोद राठौर, सचिव मुक्ता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती डॉ. मनीषा सिंह, रश्मि सरावगी, मंजू गोयल, रश्मि श्रीवास सहित बड़ी संख्या में महिलाएं टैगोर उद्यान में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया, स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया, मिठाईयां, शरबत आदि मिठाईयां भी एक-दूसरे को खिलाकर कुछ घंटों के लिए जीवन की खुशियां बांटी।

इस अवसर पर इंदिरा विहार विकास समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुरूष वर्ग एवं युवा, बच्चों ने भी जमकर रंग-गुलाल उड़ेला और रंगोत्सव की खुशियां मनाई।
एक-दूसरे ने दी होली की बधाई


यहां उपस्थित समिति के सदस्यों, महिला मंडल के सदस्यों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की बधाईयां दी। महिला मण्डल की पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंह ने सभी को रंगोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली स्नेह, विश्वास एवं सद्भाव का संदेश देता है और विभिन्न रंगों में सभी जाति, धर्म के लोग एक रंग में रंग जाते हैं, यही सद्भाव और स्नेह की अटूट परंपरा है। डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि सभी आत्मीय भाव से एक-दूसरे से मिले, रंग-गुलाल लगाया, जिससे नई ऊर्जा का संचार हुआ। डॉ. मनीषा सिंह ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उल्लास और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।



होलिका दहन में शामिल हुए डॉ. मनीषा-इ. कन्हैया सिंह


होलिका दहन 02 मार्च को इंदिरा विहार कालोनी में पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डा. मनीषा सिंह, इंजीनियर कन्हैया सिंह परिवार सहित शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर सभी के लिए धन-धान्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और भभूत से तिलक लगाया। डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि होलिका दहन के भभूत का पौराणिक महत्व है और इसे लगाने से कई प्रकार से लाभ होते हैं।
छत्तीसगढ़
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन के निधन पर जताया शोक
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महावीर प्रसाद जैन ने अपने जीवन को समाजसेवा, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित किया।आपातकाल के कठिन दौर में उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए साहसपूर्वक संघर्ष किया और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। उस समय उनके द्वारा किया गया त्याग और समर्पण लोकतांत्रिक चेतना के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का परिचायक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री जैन का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है। उनका योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
Uncategorized
निर्दलीय जीतकर लौटे, अब नेता प्रतिपक्ष बने आकाश:कांग्रेस ने रायपुर समेत 10 नगर निगमों में नेता और उपनेता प्रतिपक्ष की लिस्ट जारी की
- टॉप न्यूज़
- राज्य-शहर
- IPL 2025NEW
- भास्कर खास
- DB ओरिजिनल
- स्पोर्ट्स
- बॉलीवुड
- जॉब – एजुकेशन
- बिजनेस
- लाइफस्टाइल
- जीवन मंत्र
- वुमन
- देश
- विदेश
- राशिफल
- टेक – ऑटो
- फेक न्यूज एक्सपोज़
- ओपिनियन
- मधुरिमा
- मैगजीन
- लाइफ – साइंस
- यूटिलिटी
Follow us on
- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Raipur
- Congress Rebel Akash Tiwari Appointed As Leader Of Opposition In Raipur Municipal Corporation
निर्दलीय जीतकर लौटे, अब नेता प्रतिपक्ष बने आकाश:कांग्रेस ने रायपुर समेत 10 नगर निगमों में नेता और उपनेता प्रतिपक्ष की लिस्ट जारी की
रायपुर15 मिनट पहले

कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नेता आकाश तिवारी को कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष बनाया है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के अनुमोदन के बाद कांग्रेस ने 10 नगर निगमों के नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के नामों की लिस्ट जारी की है।
इसमें रायपुर से आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है, जबकि जयश्री नायक को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
बगावत से वापसी तक
रायपुर नगर निगम चुनाव के वक्त जब कांग्रेस ने उन्हें टिकट पार्षद की टिकट नहीं दी, तो नाराज़ आकाश तिवारी ने निर्दलीय मैदान में उतरने का फैसला लिया। कांग्रेस ने तुरंत उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन अब, हालात बदले हैं। पार्टी में वापसी के साथ ही उन्हें बड़ा पद दे दिया गया है।
बाकी निगमों में भी हुए ऐलान:इस लिस्ट में बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, दुर्ग, अंबिकापुर, बस्तर जैसे नगर निगम शामिल हैं। सभी जगहों पर नए नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किए गए हैं।
- चिरमिरी नेता प्रतिपक्ष: गायत्री बिरहा उप नेता प्रतिपक्ष: मोहम्मद इकराम
- अम्बिकापुर नेता प्रतिपक्ष: सफी अहमद उप नेता प्रतिपक्ष: निम्मन राशि एक्का
- रायगढ़ नेता प्रतिपक्ष: शेख सलीम नियारिया उप नेता प्रतिपक्ष: विकास ठेठवार
- कोरबा नेता प्रतिपक्ष: कृपा राम साहू उप नेता प्रतिपक्ष: रामगोपाल कुर्रे
- बिलासपुर नेता प्रतिपक्ष: भरत कश्यप उप नेता प्रतिपक्ष: संतोषी रामा बघेल
- धमतरी नेता प्रतिपक्ष: दीपक सोनकर उप नेता प्रतिपक्ष: सत्येन्द्र देवांगन विशु
- रायपुर नेता प्रतिपक्ष: आकाश तिवारी उप नेता प्रतिपक्ष: जयश्री नायक
- दुर्ग नेता प्रतिपक्ष: संजय कोहले उप नेता प्रतिपक्ष: विजयंत पटेल
- राजनांदगांव नेता प्रतिपक्ष: संतोष पिल्लै उप नेता प्रतिपक्ष: मुकेश साहू
- जगदलपुर
- नेता प्रतिपक्ष: राजेश चौधरी
- उप नेता प्रतिपक्ष: कोमल सेना

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
बाँकी मोगरा – वार्ड 15 के राशन सोसाइटी के संचालको द्वारा ग्राहकों से लगातार अभद्र व्यवहार, क्षेत्र वाशियो ने किया चक्का जाम….देखे पूरी खबर
संवाददाता साबीर अंसारी
पार्षद मधुसूदन दास के साथ कुदरी पारा कार्ड धारकों ने मुख्य मार्ग में किया चक्काजाम
बाँकी मोगरा:– नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 कुदरीपारा हेतु 02 नम्बर बस्ती में संचालित राशन सोसाइटी के संचालको द्वारा लगातार नागरिकों से दुर्व्यहार, बत्तीमीजी, उचित समय पर राशन नहीं देना और किसी के द्वारा आपत्ति करने पर दादागिरी करने की शिकायत लंबे समय से की जा रही थी जिससे ग्राहक परेशान और आक्रोशित थे।
बर्दाश्त से बाहर होने के बाद वार्ड के पार्षद मधुसूदन दास के साथ आज दिनांक 28 फरवरी को वार्ड के पार्षद मधुसूदन दास के नेतृत्व में एव ब्लॉक अध्यक्ष संजय आज़ाद पार्षद संदीप डहरिया के उपस्थिति में मुख्य मार्ग में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। लगभग 03 घंटे के लंबी जाम के बाद तहसीलदार, खाद्य अधिकारी एवं वर्तमान थाना प्रभारी के मौजूदगी में आक्रोशित ग्राहकों ने अपनी शिकायत उपस्थित अधिकारियों को दी साथ ही इस वार्ड के लिए अलग खाद्य सोसाइटी की मांग रखी।

• आंदोलन लगभग चार घंटे तक चला, जिसके कारण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
ज्ञात हो कि वार्ड 15 कुदरी पारा और वार्ड क्रमांक 02 का राशन दुकान वार्ड क्रमांक 02 के 2 नंबर में संचालित होती है, राशन दुकान का संचालन पिछले 20 वर्षों से गंगा स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। दुकान संचालिका शैल बाई राठौर ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि खाद्य आपूर्ति में अनियमितता एवं वितरण व्यवस्था की खामी के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।

मौके पर उपस्थित खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने वार्ड पार्षद मधुसूदन दास, संचालिका शैल बाई राठौर एवं आम नागरिकों की उपस्थिति में सभी पक्षों की बातें सुनीं। अधिकारियों द्वारा समयबद्ध वितरण एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही आश्वासन दिया गया कि भविष्य में सतत निरीक्षण किया जाएगा और सभी राशन कार्ड धारियों को बिना किसी भेदभाव के खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रशासनिक आश्वासन के बाद वार्डवासियों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा
रॉयल स्टार क्रिकेट कप प्रतियोगिता कोरबा, रोमांचक मुकाबला के साथ समापन, GCC टीम बनी विजेता…देखे पूरी खबर
21/02/26
संवाददाता साबीर अंसारी
कोरबा :– रॉयल स्टार क्रिकेट कप प्रतियोगिता 2026 का हुआ सफ़ल समापन फाइनल मुकाबले में GCC की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में GCC ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के कप्तान ओम पटेल ने पहले ही ओवर में लायन 11 के दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया।
• 32 टिम ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।
• GCC टीम और लायन इलेवन टिम के बीच हुआ घमासान मुकाबला।
निर्धारित 10 ओवरों में लायन 11 की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। लायन 11 की ओर से तरुण पंडित ने 15 गेंदों में 34 रनों की तेज पारी खेली। वहीं GCC के कप्तान ओम पटेल ने अपने 2 ओवर के स्पेल में मात्र 8 रन देकर 4 विकेट झटके और मैच में निर्णायक भूमिका निभाई।

88 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए GCC की टीम ने 8.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाकर फाइनल मुकाबला जीत लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
ट्रॉफी वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी उपस्थित रहे। उनके साथ नगर पालिक निगम कोरबा के पूर्व महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद जी, पूर्वांचल सर्व समाज के अध्यक्ष श्री ठाकुर अवधेश सिंह जी तथा प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री विकास सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों की उपस्थिति में ट्रॉफी वितरण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री जयसिंह अग्रवाल जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके साथ ही वुशु मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक श्री सियाराम बंजारे ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही समिति के सहयोग की दृष्टि से ट्रॉफी का VYAY-वहन भी उनके द्वारा किया गया।
टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब GCC के ऑलराउंडर बजरंग यादव को प्रदान किया गया, जबकि फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच रहे GCC के कप्तान ओम पटेल।

उक्त आयोजन का सफल संचालन रॉयल स्टार क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अरमान हसन के नेतृत्व में किया गया। आयोजन समिति के सम्माननीय सदस्यों में उपाध्यक्ष अनिल यादव, कार्यकारिणी प्रमुख अजय साहू, कोषाध्यक्ष हरदीप सिंह के साथ ही आशीष गुप्ता, शत्रुघ्न साव, शिव बरेठ, गोलू, हरीश, हेमू एवं चंदू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
रॉयल स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का उत्कृष्ट उदाहरण रही।
Uncategorized
स्व. अक्षत अग्रवाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच समापन, बालकों टिम ने हासिल की जीत…देखे पूरी
संवाददाता साबीर अंसारी
बांकी मोगरा :– क्षेत्र के बांकी 2 नंबर खेल मैदान में स्व अक्षत अग्रवाल की स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता द्वितीय वर्ष का फाइनल मैच का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
कल दिनांक 18 फरवरी को फाइनल मैच बालकों ईगल और मुन्ना फर्नीचर इलेवन टिम के बीच संपन्न हुई, मुकाबला काफी रोमांचक रहा और खेल प्रेमियों और दर्शकों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मुकाबला का आनंद लिया।
विजेता टीम के धुरंधर बल्लेबाजो ने अपना आकर्षक बल्लेबाजी दिखा कर लोगों का दिल जीत लिया और बिट्टू रंगीला के आकर्षक एम्पायरिंग ने प्रतियोगिता के अंत तक खेलप्रेमियों और दर्शकों को बंधे रखा।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल उपस्थित रहें, विशिष्ट अतिथि कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पूर्व पार्षद शैल राठौर, अजय प्रसाद, कार्यक्रम के अध्यक्ष रविंदर अग्रवाल, अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 02 की पार्षद राजकुमारी गोस्वामी, वार्ड क्रमांक 01 की पार्षद इन्द्रदीप कंवर, परमानंद सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, पार्षद निक्कू कुकरेजा, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस संजय आजाद, मनीराम देवांगन, सुनील पांडे, पवन गुप्ता मंच पर विराजमान रहे।

विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 41000/– एवं ट्रॉफी, समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल की ओर से प्रदान की गई, द्वितीय पुरस्कार 21000/– एवं ट्रॉफी, समाजसेवी अजय प्रसाद की ओर से और प्लेयर ऑफ द सीरीज 5100/– एवं ट्रॉफी समाजसेवी गोवर्धन कंवर बाकी 2 नंबर की ओर से प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के आयोजक मंडली आरती दास, गोवर्धन कंवर, कृष्ण दास, बजरंग दास, चंटू महंत, तुलसी दास, मनोज मिश्रा, मनीष शर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा, अभी अग्रवाल, ललित यादव, साजिद खान, संजय कर्ष, अंतराम साहू ने अपनी उपस्थिति के साथ साथ अपना भरपूर सहयोग के साथ स्व. अक्षत अग्रवाल स्मृति क्रिकेट रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाया।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट

Leave a Reply