Connect with us

खेल

टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान:सूर्या कप्तान, ईशान की वापसी, शुभमन बाहर, अगरकर बोले- गिल रन नहीं बना पा रहे

Published

on

मुंबई,एजेंसी। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। मुंबई के BCCI हेडक्वार्टर में शनिवार को सचिव देवजीत सैकिया ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में स्क्वॉड की घोषणा की।

टीम में अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है। विकेटकीपर संजू सैमसन को स्क्वॉड में शामिल किया गया। इसके अलावा ईशान किशन और रिंकू सिंह को भी टीम में मौका मिला। चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने कहा-

गिल इस समय रन नहीं बना पा रहे हैं। हम जानते हैं कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी हैं, शायद अभी थोड़े रन कम बना रहे हैं, उन्हें पिछले वर्ल्ड कप में भी मौका नहीं मिला था, यह दुर्भाग्यपूर्ण था।

वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गिल का चयन न होने पर कहा-

गिल को खराब फॉर्म की वजह से ड्रॉप नहीं किया गया गया है। ऐसा टीम कॉम्बिनेशन की वजह से हुआ है, हम टॉप ऑर्डर में एक विकेटकीपर चाहते थे। उनकी काबिलियत पर कोई शक की बात नहीं है, वे एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। टीम को रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर की भी जरूरत थी।

यह तस्वीर सिलेक्शन मीटिंग की है। इसे BCCI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया।

यह तस्वीर सिलेक्शन मीटिंग की है। इसे BCCI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया।

यह टीम वर्ल्ड कप से पहले 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मैच से होगी। इसी दिन भारत वानखेड़े स्टेडियम में USA से अपना पहला मैच खेलेगा। फाइनल 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा। इसका वेन्यू बाद में तय होगा।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

भारतीय टीम सिलेक्शन की खास बातें…

भारतीय टीम से 6 प्लेयर्स पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे। जबकि 9 प्लेयर्स ऐसे हैं, जो टी-20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं।

  • सिलेक्टर्स ने शुभमन गिल को स्क्वॉड में जगह नहीं दी, जो सबसे बड़ा फैसला माना जा रहा है। वे आउट ऑफ फॉर्म हैं।
  • अक्षर पटेल को नया उपकप्तान बनाया गया है। अक्षर पहले भी टी-20 टीम के उप कप्तान रह चुके हैं, लेकिन बड़े टूर्नामेंट में पहली बार उन्हें ये जिम्मेदारी मिली।
  • विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी के लिए संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों को टीम में शामिल किया गया।
  • रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई, जो मिडिल ऑर्डर और फिनिशर के तौर पर अहम भूमिका निभा सकते हैं।

गिल 18 पारियों से फिफ्टी नहीं लगा सके

गिल को जब टीम का उप कप्तान बनाया गया, तब उन्हें प्लेइंग-11 में संजू सैमसन की जगह मौका मिला। हालांकि वे 18 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके। इस दौरान उन्होंने 135.12 के स्ट्राइक रेट से कुल 377 रन बनाए। वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी T20I में पैर की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।

किसने क्या कहा..?

  • सूर्यकुमार ने टीम सिलेक्शन पर कहा- ‘टीम के अंदर फ्लेक्सिबिलिटी लाने के लिए कई ऑप्शंस रखने जरूरी थे। इसलिए हमने इस स्क्वॉड का सिलेक्शन किया है। मौजूदा हालात में हमें टॉप ऑर्डर में विकेटकीपर के साथ खेलना जरूरी लगा, ताकि हमारे पास दो-तीन ऐसे कॉम्बिनेशन हों, जो हमें वर्ल्ड कप जिताने में मदद कर सकें।
  • अजित अगरकर ने ईशान किशन के सिलेक्शन पर कहा- ‘आपकी राय मेरी राय से अलग हो सकती है। कभी-कभी जब आप खिलाड़ियों को चुनते हैं, तो यह मुश्किल होता है। हम अब भी सोचते हैं कि वे एक क्वालिटी प्लेयर हैं।’ ईशान 753 दिन बाद टी-20 टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी मैच गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर 2023 में खेला था। ईशान ने मुश्ताक अली ट्रॉफी में 2 शतक लगाकर सबसे ज्यादा 517 रन बनाए।
  • अगरकर ने गिल की फॉर्म पर कहा- ‘फॉर्म में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन यह ज्यादातर इस बात पर निर्भर करता है कि आप उन्हें किस कॉम्बिनेशन में खिलाना चाहते हैं। किसी न किसी को तो बाहर बैठना ही पड़ता है, इसका मतलब यह नहीं है कि वे अच्छे खिलाड़ी नहीं हैं।’

2024 में वर्ल्ड चैंपियन बना था भारत

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। 29 जून 2024 को बारबडोस में टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। 29 जून 2024 को बारबडोस में टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

भारत के मैचों का शेड्यूल

भारत अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ करेगा। उसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली, 15 फरवरी को पाकिस्तान से कोलंबो और 18 फरवरी को नीदरलैंड से अहमदाबाद में मैच होंगे।

टूर्नामेंट में 20 टीमें खेलेंगी

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को आसान ग्रुप मिला है। टीम को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, USA, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ रखा गया है। टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ हालिया रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है। भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को तीन बार हराया है। इसके अलावा वनडे चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम ने पाकिस्तान को मात दी थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) में कल आनंद मेला एवं खेल प्रतियोगिता का समापनविज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन

Published

on

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन होंगे मुख्य अतिथि
कोरबा/मड़वारानी।
कोरबा जिले का सर्वोत्कृष्ट सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में कल 23 दिसम्बर को आनंद मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। स्व. नितेश कुमार स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फायनल मैच के साथ खेल प्रतियोगिता भी सम्पन्न होगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 23 दिसम्बर 2025 दिन मंगलवार को प्रात: 10 बजे से पखवाड़े भर से चल रहा स्व. नितेश कुमार स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फायनल मैच के साथ खेल प्रतियोगिता का समापन भी होगा।
डॉ. पवन होंगे मुख्य अतिथि
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सभी कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। गेस्ट ऑफ आर्नर के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक परियोजना अधिकारी-समग्र शिक्षा विभाग कोरबा कृष्ण गोपाल भारद्वाज भी उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती शोमा सोनी करेंगे। कार्यक्रम संयोजक लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने पूरी तैयारी की समीक्षा की।

Continue Reading

खेल

केजरीवाल्स तृतीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता- संपन्न 

Published

on

रजनीश ओबेराय, राजेश लुनिया,  संजय लहेजा, के. रविशंकर, के.बी. सिंह (पुरुष वर्ग) तथा  दिव्या आमदे, प्रमिला ठाकुर, ईरा पंत (महिला वर्ग) विजेता बने 
रायपुर।
छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में कल दिनांक 21/12/2025 को आयोजित “केजरीवाल्स तृतीयछत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025”  संपन्न हुयी। उक्त प्रतियोगिता  के सम्बन्ध में  प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद थे। कार्यक्रम  की अध्यक्षता  छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति के सचिव प्रेमराज जाचक ने किया तथा विशेष अतिथि प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक एवं मास्टर्स राष्ट्रीय खिलाड़ी विनय केजरीवाल एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला थे। मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक प्रदीप जोशी उपस्थित थे।    प्रतियोगिता  के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है :-


पुरुष एकल (आयु वर्ग 40):-     विजेता –     रजनीश ओबेराय(दुर्ग),   उपविजेता-  निशांत क़ानूगा (रायपुर)    2-0                                                    तृतीय –    शैलेश डागा (रायपुर)  

पुरुष एकल (आयु वर्ग 50):-    विजेता –  राजेश लुनिया (रायपुर),  उपविजेता-  राजेश अग्रवाल (रायपुर)  2-1                                                 तृतीय –   राजेश शेखर शर्मा (रायपुर महानगर)       ,                                                    पुरुष एकल (आयु वर्ग 60):-   विजेता –  संजय लहेजा (बिलासपुर),  उपविजेता-   गिरिराज बागड़ी (रायपुर) 2-0                                              तृतीय –  अरविंद कुमार शर्मा (रायपुर महानगर)  

पुरुष एकल (आयु वर्ग 65):-    विजेता –   के. रविशंकर  (बिलासपुर),  उपविजेता-  अजीत बेनर्जी (रायपुर)   2-0                                                  तृतीय – एस.व्ही पेंढारकर (रायपुर महानगर)
पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):-    विजेता –   के.बी. सिंह (रायपुर), उपविजेता-  के.वेंकट प्रसाद(बिलासपुर)   2-0                                               तृतीय – सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर) 
महिला एकल (आयु वर्ग 40):- विजेता – सुश्री दिव्या आमदे (रायपुर महानगर), उपविजेता- डा. स्वाति बांठिया (रायपुर)  2-0  तृतीय – सुश्री मोनिका दीवान (बिलासपुर) 

महिला एकल (आयु वर्ग 50):-  विजेता – सुश्री प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर),  उपविजेता-  सुश्री रेणुका सुब्बा (रायपुर)  2-1 तृतीय –  सुश्री गीता पंडित (रायपुर)

महिला एकल (आयु वर्ग 65):-  विजेता –  सुश्री ईरा पंत (रायपुर),  उपविजेता-  सुश्री गौरी डे (बिलासपुर)  2-0                                                 तृतीय –  सुश्री सरबरी मोइत्रा (बिलासपुर)      

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रदीप जोशी एवं सहायक मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर  प्रवीण निरापुरे, अभिनव शर्मा थे | 

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

Continue Reading

खेल

पाकिस्तान ने दूसरी बार U-19 एशिया कप जीता:भारत को 191 रन से हराया, समीर मिन्हास का शतक, मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी सौंपी

Published

on

दुबई,एजेंसी। पाकिस्तान ने दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया है। टीम ने रविवार को खेले गए फाइनल में भारत को 191 रन से हरा दिया। दुबई के ICC एकेडमी में पाकिस्तान ने समीर मिन्हास की शानदार पारी के दम पर भारत के सामने 348 रन का बड़ा लक्ष्य रखा।

जवाब में भारतीय टीम 26.2 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ओपनर वैभव सूर्यवंशी 26 रन ही बना सके। दीपेश देवेंद्रन ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से अली रजा ने 4 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सैय्याम, हुजैफा अहसान और अब्दुल सुभान को 2-2 विकेट मिले।

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने विजेता पाकिस्तान टीम और उनके कप्तान को ट्रॉफी सौंपी। सीनियर टीम के एशिया कप में विजेता भारतीय टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। वह ट्रॉफी अब तक टीम इंडिया को नहीं मिली है।

विजेता टीम की ट्रॉफी और पाकिस्तान के प्लेयर्स के साथ खड़े ACC चीफ मोहसिन नकवी।

विजेता टीम की ट्रॉफी और पाकिस्तान के प्लेयर्स के साथ खड़े ACC चीफ मोहसिन नकवी।

इससे पहले भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पाकिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 347 रन बनाए। टीम के लिए समीर मिन्हास ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 113 गेंदों पर 172 रन की दमदार पारी खेली। अहमद हुसैन ने 56 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन ने 3 विकेट लिए, जबकि खिलन पटेल और हेनिल पटेल को 2-2 विकेट मिले। कनिष्क चौहान ने एक विकेट हासिल किया।

U-19 एशिया कप फाइनल में दूसरी सबसे बड़ी हार U-19 एशिया कप फाइनल के इतिहास में भारत को दूसरी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। इससे पहले 2023 के फाइनल में बांग्लादेश ने UAE को 195 रन से हराया था, जो टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत भी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending