Connect with us

कोरबा

सामाजिक व क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को सकारात्मक कार्य प्रणाली अपनाने के दिए निर्देश

Published

on

कोरबा। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में कलेक्टर अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही लोक शांति भंग करने वाली सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री वसंत ने अधिकारियों को सामाजिक व क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण के लिए सकारात्मक कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जनता के पक्ष में खरा दिखाने हेतु शासन के मंशानुसार अपने कानूनी अधिकारों का उपयोग करें। किसी भी समस्या के शुरूआत में ही जड़ तक पहुँचकर विवाद को समझकर सुलझाएं। जिससे आगे चलकर इनसे किसी प्रकार की लोक शांति भंग होने की स्थिति निर्मित ना हो। उन्होंने कहा कि एसडीएम के पूर्व अनुमति के बिना जिले में किसी प्रकार की धार्मिक व जातिगत सभा सम्मेलन आयोजित नहीं होनी चाहिए। साथ ही एसडीएम को अनुमति प्रदान करने से पूर्व  उच्च अधिकारियों से परामर्श व पुलिस विभाग से अभिमत लेने की बात कही।  कलेक्टर ने जिले में आने वाले नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के ध्यान में रखते हुए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सामाजिक समस्या को चिन्हांकित कर शासन के नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने अनुविभागवार लॉ एंड ऑर्डर की समस्याओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को लॉ एंड आर्डर की समस्या निर्मित्त करने वाले विवादों के कारणों का पता कर समस्याओं का तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील मामलों में कड़ी नजर रखकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने माइंस क्षेत्रो में अनावश्यक मुद्दों व व्यक्तिगत लाभ को लेकर खदान बंद कराने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में अवैध शराब विक्रय, अवैध कबाड़ व्यवसाय, बिना अनुमति के खनिज उत्खनन, राखड़ के अनियमित परिवहन व अवैध डंपिंग सहित किसी भी तरह की असामाजिक एवं अवैध गतिवधियों पर रोक लगाने के लिए तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक तिवारी ने कहा कि सभी अधिकारी  आगामी स्थानीय निर्वाचन को ध्यान में रखकर समस्याओं को निराकृत करें। उन्होंने कहा कि आम जनता का प्रशासन के प्रति भरोसा बनाए रखने हेतु अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें। घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही कर आमजनो को राहत पहुचाएं। एसपी ने कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली असामाजिक एक्टिविटी पर विशेष ध्यान देने एवं इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों का भी पहचान कर जानकारी एकत्र करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की अनुमति के बाद ही किसी भी प्रकार की सार्वजनिक प्रायोजन आयोजित हो। उन्होंने सभी थानों में लावारिस वाहनों की नीलामी की कार्यवाही भी शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में उपस्थित अधिकारियों को प्राकतिक आपदा से हुए मृत्यु के पीड़ितों को आरबीसी 6-4 के तहत दी जाने वाली राहत राशि के प्रकरणों के शीघ्रता से  निराकरण हेतु तैयार की गई पोर्टल की भी जानकारी दी गई एवं हिट एंड रन के मामले में अज्ञात वाहन से होने वाले मृत्यु के आवेदनों के निराकरण हेतु मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2022 के प्रावधान के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, एडिशनल एसपी यू बी एस चौहान, श्रीमती नेहा वर्मा संयुक्त कलेक्टर मनोज बंजारे सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

तोते के पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग:कोरबा में एक तोते का शिकार कर चुका था, दूसरे की बचाई जान, सुरक्षित रेस्क्यू

Published

on

कोरबा । कोरबा के मिशन रोड में एक परिवार के लिए दिन की शुरुआत डर और दुख के साथ हुई। परिवार जब अपने पालतू तोतों को देखने पिंजरे के पास पहुंचा तो अंदर करीब 5 फीट लंबा नाग फन फैलाए बैठा था। पिंजरे में मौजूद दूसरा तोता जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा था।

पिंजरे में फन फैलाए बैठे नाग का रेस्क्यू - Dainik Bhaskar

पिंजरे में फन फैलाए बैठे नाग का रेस्क्यू

परिवार ने बताया कि उन्होंने दो तोतों को लंबे समय से बच्चे की तरह पाल रखा था। पिंजरे के अंदर देखने पर पता चला कि नाग एक तोते का शिकार कर चुका था। अपने पालतू को इस तरह खोने से परिवार भावुक हो गया, जबकि दूसरे तोते की जान भी खतरे में थी।

बाद में प्राकृतिक रहवास में छोड़ा गया

बाद में प्राकृतिक रहवास में छोड़ा गया

छोटे पिंजरे में फन फैलाए बैठा था नाग

परिवार ने तुरंत नोवा नेचर फाउंडेशन के वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी। जानकारी मिलते ही उन्होंने टीम सदस्य बॉबी श्रीवास को मौके पर भेजा।

बॉबी ने मौके पर पहुंचकर सावधानी से रेस्क्यू शुरू किया। पिंजरा छोटा था और नाग फन फैलाए हुए था, ऐसे में सांप को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद टीम ने सुरक्षित तरीके से नाग को रेस्क्यू कर लिया।

शरीर पर मिले संघर्ष के निशान

रेस्क्यू के दौरान नाग के शरीर पर संघर्ष के निशान भी दिखाई दिए। इससे अंदाजा लगाया गया कि शिकार बना तोता अपनी जान बचाने के लिए काफी देर तक संघर्ष करता रहा होगा। नाग को सुरक्षित रेस्क्यू बैग में रखने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। बाद में वन विभाग के नियमानुसार नाग को उसके प्राकृतिक रहवास क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

बोले- सांप का कोई दोष नहीं

नोवा नेचर फाउंडेशन के जितेंद्र सारथी ने कहा कि परिवार के लिए अपने पालतू तोते को खोना बेहद दुखद है। लेकिन प्रकृति के नजरिए से देखें तो यह फूड चेन और इकोसिस्टम का हिस्सा है। सांप अपना भोजन तलाशते हुए पिंजरे में घुसा था, इसलिए इसमें सांप का कोई दोष नहीं है।

Continue Reading

कोरबा

मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोरबा जिले के अधिकारियों का बैठक सम्पन्न हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत की तैयारी के लिए जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती गरिमा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सुश्री मयुरा गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, कु0 डिम्पल, जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व पी.डब्लू.डी. विभाग की ओर से अधिकारीगण उपस्थित रहे। मॉनिटरिंग सेल की बैठक में न्यायालय से संबंधित भवन निर्माण कार्यो की प्रक्रिया शीघ्रता से करने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कलेक्टर को निर्देश दिए गये तथा विधिक जागरूकता शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु संबंधित विभागों के साथ कैंप लगवाये जाने हेतु संबंधित विभाग को सामंजस्य स्थापित करने हेतु निर्देशित किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजस्व मामलों को अधिक से अधिक संख्या में रखकर मामलों को निपटारा करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पुलिस विभाग को ट्रैफिक चालान को नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी के नेतृत्व में दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी ऑडिटोरियम खेल परिसर टीपी नगर कोरबा में दोपहर 2.00 बजे से स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम  तथा राजस्व विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत  विभीन्न बिमारियों की स्क्रीनिंग हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।  
इस शिविर में मुख्य रूप से वयोवृद्ध लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जॉंच जैसे बीपी,शुगर, मुख जॉंच, कान की जॉंच तथा अन्य बिमारियों की जॉंच किया जावेगा तथा निःशुल्क दावा का वितरण किया जायेगा।
  कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के  जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने घर एवं क्षेत्र के अधिक से अधिक संख्या में वयोवृद्ध लोगों को शिविर में जॉच हेतु भेजें जिससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677