ईरान बोला-अमेरिका के पास ताकत होती तो जीत चुका होता:अपनी हार को समझौते का नाम नहीं दें, उनके खोखले वादों का दौर खत्म हुआ
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी,एजेंसी। ईरान ने ट्रम्प की युद्धविराम कोशिशों का मजाक उड़ाया है। ईरान के एक सैन्य प्रवक्ता ने बुधवार को अमेरिका के युद्धविराम दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका दरअसल खुद से ही बातचीत कर रहा है।
ईरानी सेना के खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोलफघारी ने यह बयान सरकारी टीवी पर प्रसारित एक रिकॉर्डेड वीडियो में दिया।

उन्होंने कहा, “आप जिस ताकत की बात करते थे, वह अब नाकामी में बदल गई है। आप खुद को दुनिया की महाशक्ति कहते हैं, लेकिन अगर यह ताकत आपके पास होती तो अब तक इस हालात से बाहर निकल चुके होते। अपनी हार को समझौते का नाम मत दीजिए। आपके खोखले वादों का दौर अब खत्म हो चुका है।”
ईरान में हमलों का असर…
- अब तक करीब 1,500 लोगों की मौत, 18,551 घायल।
- मरने वालों में 8 महीने के बच्चे से लेकर 88 साल तक के बुजुर्ग।
- जंग में अब तक करीब 200 महिलाओं की मौत हुई।
- 28 फरवरी को स्कूल पर हमले में 168 बच्चों की मौत हुई।
- जंग में 55 हेल्थ वर्कर्स घायल, जिनमें 11 की मौत।
ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें…

इराक के एक होटल पर मंगलवार रात ड्रोन हमला हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होटल की जिस मंजिल को निशाना बनाया गया वहां अमेरिकी कर्मचारी ठहरे हुए थे।

ईरानी ने मंगलवार को इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर मिसाइल हमला किया, जिससे कई कार के परखच्चे उड़ गए।

ईरान ने मंगलवार को इजराइल और अमेरिकी ठिकानों को टारगेट करके मिसाइल दागीं।