Connect with us

विदेश

ईरान के राष्ट्रपति इजराइली हमले में घायल हुए थे:मीटिंग के दौरान इजराइली सेना ने 6 मिसाइलें दागीं, इमरजेंसी गेट से भागे

Published

on

तेहरान,एजेंसी। ईरान और इजराइल के बीच पिछले महीने 12 दिनों तक जंग हुई थी। इस दौरान 16 जून को इजराइल के हमले में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान घायल हो गए थे। ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स ने इसकी जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल ने 16 जून को तेहरान के पश्चिमी हिस्से में एक इमारत पर 6 मिसाइलों से हमला किया था। उस समय इमारत में देश की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी कैबिनेट की बैठक चल रही थी।

बैठक में राष्ट्रपति पजशकियान के साथ ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ, न्यायपालिका प्रमुख गुलाम-हुसैन मोहसेनी एजेई और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। हालांकि ये सभी इमारत की निचली मंजिल में मौजूद थे, इसलिए हमले का उन पर बहुत असर नहीं हुआ। लिहाजा सभी इमरजेंसी गेट से भागने में कामयाब रहे।

ईरान के राष्ट्रपति ने 7 जुलाई को अमेरिकी पत्रकार टकर कार्लसन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि इजराइल ने उन्हें मारने की कोशिश की थी।

ईरान के राष्ट्रपति ने 7 जुलाई को अमेरिकी पत्रकार टकर कार्लसन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि इजराइल ने उन्हें मारने की कोशिश की थी।

दम घोंट कर राष्ट्रपति को मारना चाहता था इजराइल

रिपोर्ट में कहा गया है कि इजराइल, राष्ट्रपति पजशकियान को नसरल्लाह की तरह मारना चाहता था। इजराइल ने 1 अक्टूबर 2024 को बेरूत में नसरल्लाह के सीक्रेट बंकर पर हमला किया था। वह हिजबुल्लाह के टॉप कमांडरों के साथ मीटिंग कर रहे थे। 64 साल के नसरल्लाह की जहरीले धुएं में दम घुटने से मौत हो गई थी।

इस बार भी इजराइली मिसाइलों ने खास तौर पर इमारत के आने-जाने के रास्तों और वेंटिलेशन सिस्टम को निशाना बनाया था, ताकि अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने से रोका जा सके और उन्हें दम घोंटू माहौल में फंसाया जा सके।

हमले के बाद इमारत की बिजली भी काट दी गई, लेकिन वहां पहले से बनाए गए एक इमरजेंसी गेट की मदद से राष्ट्रपति और बाकी बड़े अधिकारी बाहर निकलने में सफल रहे। भागने के दौरान राष्ट्रपति पजशकियान के पांव में चोट लग गई थी। वहीं, दूसरे अधिकारियों को भी हल्की चोटें आईं।

राष्ट्रपति बोले- इजराइल मुझे मारने में नाकाम रहा

कुछ दिन बाद, राष्ट्रपति पजशकियान ने 7 जुलाई को दिए एक इंटरव्यू में यह साफ तौर पर कहा था कि इजराइल ने उन्हें मारने की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहा।

राष्ट्रपति ने अमेरिकी पत्रकार टकर कार्लसन को बताया कि इजराइली सेना ने जासूसों की मदद से उस जगह की जानकारी हासिल की, जहां वे बैठक कर रहे थे और फिर उसी जगह बमबारी की।

इजराइल को जानकारी कैसे मिली, इसकी जांच

फार्स एजेंसी ने बताया कि इजराइल के पास उस इमारत के बारे में जो सटीक जानकारी थी, वह बहुत चौंकाने वाली है। इसलिए ईरानी अधिकारी अब यह जांच कर रहे हैं कि कहीं इजराइल को अंदर से कोई जानकारी तो नहीं मिली।

हालांकि रिपोर्ट में हमले की सटीक जगह नहीं बताई गई, लेकिन ईरान इंटरनेशनल नाम की एक स्वतंत्र मीडिया संस्था ने यह दावा किया कि 16 जून को तेहरान के शाहरक-ए-गर्ब इलाके में इमारत पर हमला हुआ था।

उसी संस्था की एक और रिपोर्ट में IRGC के जनरल मोहसेन रेजाई के हवाले से बताया गया कि इजराइल ने वास्तव में उस स्थान पर हमला किया था जहां राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक चल रही थी। हालांकि इसमें किसी भी अधिकारी को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा।

इजराइल और ईरान के बीच चले 12 दिन लंबे युद्ध में इजराइल ने कई टॉप ईरानी सैन्य कमांडरों और वैज्ञानिकों को मार गिराया था।

न्यूक्लियर प्रोग्राम को रोकने के लिए इजराइल का हमला

इजराइल की ओर से यह हमले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर 60 दिनों की डेडलाइन देने के एक दिन बाद शुरू हुए। इन हमलों का मकसद ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को पटरी से उतारना था।

इस पूरे युद्ध में अमेरिका भी शामिल हो गया। 22 जून को अमेरिका ने नतांज, फोर्डो और इस्फहान जैसे ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हमला किया। दो दिन बाद, अमेरिकी मध्यस्थता से एक सीजफायर लागू हुआ और लड़ाई थम गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने युद्ध के बाद दावा किया कि उन्होंने अमेरिकी और इजराइली सेनाओं को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या करने से रोका। वहीं, इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि वे खामेनेई को मारना चाहते थे, लेकिन यह नहीं पता चल पाया कि वे जमीन के नीचे कहां छिपे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विदेश

ईरान का बड़ा बदला! फारस की खाड़ी में अमेरिकी तेल टैंकर पर अटैक, जहाज में लगी आग

Published

on

तेहरान, एजेंसी। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच Iran ने बृहस्पतिवार सुबह Israel और United States के कई सैन्य ठिकानों पर नए हमले शुरू कर दिए।ईरान ने चेतावनी दी है कि हिंद महासागर में उसके युद्धपोत IRIS Dena को टॉरपीडो से डुबोने के लिए अमेरिका को “बहुत पछताना” पड़ेगा।ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि उसने उत्तरी फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी तेल टैंकर को निशाना बनाया, जिसके बाद जहाज में आग लग गई।यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान ने अपने युद्धपोत IRIS Dena के डूबने के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है।

Info about combat against Iran ❺
⑺ BREAKING – U.S. Navy submarine torpedoes and sinks Iranian Navy frigate IRIS Dena, off Sri Lanka.
Follow @LadyQNews pic.twitter.com/NGDEo2t9Bf

— HITOMI UCHIKOSHI (@WildcatHitomi) March 5, 2026

IRIS डेना पर हमले का बदला?
ईरान का कहना है कि हिंद महासागर में श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत IRIS डेना को टॉरपीडो से निशाना बनाया था। इस हमले में कम से कम 87 ईरानी नाविकों की मौत हो गई। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने इस घटना को “समुद्र में अत्याचार” बताया और चेतावनी दी कि अमेरिका को इसका “कड़वा पछतावा” होगा।

अमेरिकी टैंकर पर सफल हमला
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) के पब्लिक रिलेशन्स विभाग ने बयान जारी कर कहा कि ईरानी नौसेना ने “उत्तरी खाड़ी में एक अमेरिकी तेल टैंकर को सफलतापूर्वक निशाना बनाया।”ईरानी सरकारी मीडिया Islamic Republic News Agency (IRNA) के अनुसार हमले के बाद जहाज में आग लग गई। हालांकि इस दावे पर अभी तक अमेरिका की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव
हमले से पहले IRGC ने बयान दिया था कि Strait of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही अब उसके नियंत्रण में रहेगी।यह जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है और यहां किसी भी सैन्य कार्रवाई का असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ सकता है।
 

ईरान ने गुरुवार सुबह इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर हमलों की नई लहर शुरू करने का दावा भी किया है। इसके जवाब में Israel ने कहा कि उसने तेहरान समेत कई इलाकों में “बड़े पैमाने पर” हमले शुरू किए हैं। इजरायली सेना के अनुसार पिछले 24 घंटों में लेबनान में ईरान समर्थित संगठन Hezbollah से जुड़े करीब 80 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इस बढ़ते संघर्ष में अब तक ईरान में 1200 से अधिक लोगों की मौत और कम से कम छह अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की खबर है।

Continue Reading

विदेश

भारत के पड़ोस में बढ़ा युद्ध का खतरा ! US हमले बाद दूसरा ईरानी युद्धपोत पहुंचा श्रीलंका के द्वार

Published

on

तेहरान, एजेंसी। मिडल ईस्ट (Middle East)  में चल रही जंग अब हिंद महासागर तक पहुंचती दिख रही है। अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा ईरान के एक युद्धपोत को डुबोने के एक दिन बाद दूसरा ईरानी युद्धपोत श्रीलंका के पास पहुंच गया है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने अपने जहाज को सुरक्षा देने के लिए श्रीलंका से अनुरोध किया है कि उसे देश की समुद्री सीमा में प्रवेश करने दिया जाए।

अमेरिकी हमले में डूबा ईरानी युद्धपोत
बुधवार को हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरान के युद्धपोत IRIS Dena पर टॉरपीडो से हमला किया था। यह जहाज ईरान लौट रहा था और इससे पहले भारत में आयोजित नौसैनिक अभ्यास में शामिल हुआ था। यह अभ्यास Visakhapatnam  में हुआ था। हमले में कम से कम 87 ईरानी नौसैनिकों की मौत हो गई, जबकि करीब 32 लोगों को बचा लिया गया। कई सैनिक घायल भी हुए हैं।

श्रीलंका सरकार ने की आपात बैठक
इस मामले को लेकर श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके (Anura Kumara Dissanayake)  ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। श्रीलंका ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक अन्य ईरानी पोत ने उसके जलक्षेत्र में प्रवेश की अनुमति मांगी है और इस संबंध में वह उचित कदम पर विचार कर रहा है। श्रीलंका अभी तक इस युद्ध में तटस्थ रुख बनाए हुए है। सरकार ने केवल दोनों पक्षों से संयम बरतने और तनाव कम करने की अपील की है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि श्रीलंका ईरान के जहाज को अपने जल क्षेत्र में आने की अनुमति देगा या नहीं। 

दूसरा ईरानी जहाज भी खतरे में
अब ईरान का एक और युद्धपोत श्रीलंका की समुद्री सीमा के पास पहुंच गया है। जहाज पर लगभग 100 से अधिक नौसैनिक सवार बताए जा रहे हैं।रिपोर्ट के अनुसार, जहाज के क्रू को डर है कि अमेरिका उसी तरह हमला कर सकता है जैसे उसने पहले जहाज को निशाना बनाया था। ईरान ने इसलिए श्रीलंका से अनुरोध किया है कि उसे सुरक्षा के लिए देश की समुद्री सीमा में प्रवेश करने दिया जाए।

ईरान ने दी बदले की चेतावनी
अमेरिकी हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने इसे “समुद्र में किया गया अत्याचार” बताया और बदला लेने की कसम खाई। इसके कुछ घंटों बाद ईरान की सैन्य इकाई  Islamic Revolutionary Guard Corps ने फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी तेल टैंकर पर हमला कर दिया, जिससे उसमें आग लग गई।विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हिंद महासागर में ऐसे हमले जारी रहे तो इसका असर पूरे क्षेत्र पर पड़ सकता है। यह इलाका भारत, श्रीलंका और अन्य एशियाई देशों के लिए बेहद रणनीतिक है। इसलिए यहां किसी भी सैन्य टकराव से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर बड़ा असर पड़ सकता है।

Continue Reading

विदेश

भारत ने खामेनेई की मौत पर शोक जताया:विदेश सचिव विक्रम मिसरी ईरानी दूतावास पहुंचे, शोक पुस्तिका पर साइन किए, श्रद्धांजलि दी

Published

on

तेल अवीव/तेहरान,एजेंसी। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। भारत ने पहली बार ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास जाकर खामेनेई के निधन पर संवेदना जताई। उन्होंने कंडोलेंस बुक (शोक पुस्तिका) पर हस्ताक्षर कर श्रद्धांजलि दी।

अमेरिका-इजराइल के हमले में 28 फरवरी को खामेनेई की मौत हो गई थी। ईरान ने एक दिन बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। खामेनेई के निधन के बाद दुनियाभर के कई देशों से शोक संदेश भेजे जा रहे हैं।

भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।

भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।

भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया

अमेरिका ने बुधवार को भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया था। श्रीलंका की नौसेना के अनुसार अब तक 87 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 32 लोगों को बचा लिया गया है। रॉयटर्स के मुताबिक करीब 60 लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है।

यह ईरानी जहाज 18 फरवरी को भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) और MILAN-2026 मल्टीलेटरल नेवल एक्सरसाइज में हिस्सा लेने आया था। 25 फरवरी को यह भारत से रवाना हुआ था।

जब इस पर हमला हुआ तब यह जहाज दक्षिणी श्रीलंका के गाले शहर से करीब 40 समुद्री मील (करीब 75 किलोमीटर) दूर था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार है जब अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी से दागे गए टॉरपीडो ने किसी जहाज को युद्ध में निशाना बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका अब तक ईरान के 20 वॉरशिप को समुद्र में डुबो चुका है।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

अमेरिका और इजराइल ने बुधवार रात ईरान की राजधानी तेहरान में कई जगह बमबारी की।

अमेरिका और इजराइल ने बुधवार रात ईरान की राजधानी तेहरान में कई जगह बमबारी की।

ईरानी हथियारों पर अमेरिकी हमले का सैटेलाइट फुटेज।

ईरानी हथियारों पर अमेरिकी हमले का सैटेलाइट फुटेज।

बेरूत के दक्षिणी इलाके दहियाह में हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम के भाषण के दौरान लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं, जिससे आसमान में गोलियों की रोशनी दिखाई दी।

बेरूत के दक्षिणी इलाके दहियाह में हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम के भाषण के दौरान लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं, जिससे आसमान में गोलियों की रोशनी दिखाई दी।

बेरूत के दक्षिणी इलाके दहियाह में इजराइली हवाई हमले के बाद उठता धुआं।

बेरूत के दक्षिणी इलाके दहियाह में इजराइली हवाई हमले के बाद उठता धुआं।

ईरान पर हमले के लिए उड़ान भरता अमेरिकी फाइटर जेट।

ईरान पर हमले के लिए उड़ान भरता अमेरिकी फाइटर जेट।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677