Connect with us

कोरबा

जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान

Published

on

कोरबा। जिले के करतला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढियापाली का आश्रित ग्राम ढिटोरी, जो जिला मुख्यालय से लगभग 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, आज विकास की एक नई इबारत लिख रहा है। लगभग 763 की जनसंख्या वाले इस गाँव में पहले स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती थी, जिससे विशेषकर महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। गाँव की 38 वर्षीय जोगिनी बाई उन दिनों को याद करते हुए बताती हैं कि उन्हें पानी लाने के लिए घर से काफी दूर जाना पड़ता था। गर्मी हो या बारिश, हर मौसम में साफ पानी का इंतजाम करना एक संघर्ष जैसा था, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती थी बल्कि शारीरिक श्रम भी अधिक करना पड़ता था।  

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ’हर घर जल’ पहल और जल जीवन मिशन के माध्यम से ढिटोरी की यह तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। मिशन के तहत ग्राम ढिटोरी के सभी 176 घरों को नल कनेक्शन से जोड़ दिया गया है, जिससे अब ग्रामीणों को सुबह और शाम उनके घर पर ही पाइपलाइन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल प्राप्त हो रहा है। इस योजना के क्रियान्वयन से ग्रामीण महिलाओं को पानी ढोने के पुराने और कठिन काम से बड़ी राहत मिली है, जिससे उनके समय और श्रम की बचत हो रही है।  
जल जीवन मिशन ने न केवल पेयजल की समस्या का निदान किया है, बल्कि इसने ग्रामीण समाज की महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव भी लाया है। घर पर ही स्वच्छ पानी उपलब्ध होने से महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और उनके भीतर एक नया आत्मविश्वास जागृत हुआ है। आज ढिटोरी की महिलाएं घर के साथ-साथ सामाजिक भागीदारी और आत्मनिर्भरता की ओर भी कदम बढ़ा रही हैं। पानी की उपलब्धता ने गाँव में खुशहाली का संचार किया है और जोगिनी बाई जैसी अनेक महिलाओं के जीवन को सम्मान और गरिमा के साथ सहज बना दिया है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में 3 दिन से मौसम खराब:तेज बारिश, आंधी-तूफान से कार्यक्रम और बिजली सप्लाई प्रभावित, तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कभी धूप तो कभी काली घटा के साथ अचानक तेज बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। इस खराब मौसम के कारण कई कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं। बैनर-पोस्टर फट गए और बिजली सप्लाई भी बाधित हुई है।

दरअसल, शनिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश और आंधी-तूफान चली। रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। वहीं, सोमवार सुबह लगभग 5 बजे अचानक झमाझम बारिश हुई। जिससे सड़कों पर पानी भर गया।

तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव

दोपहर होते-होते फिर धूप निकली और कुछ देर बाद दोबारा बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का एहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में धूप व बादलों की आवाजाही जारी रहने का अनुमान है।

चौक-चौराहों पर लगे कई बैनर-पोस्टर फटे

रुक-रुक कर हो रही बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली के कारण शहर के चौक-चौराहों पर लगे कई बैनर-पोस्टर फट गए या उड़ गए हैं। शादी-विवाह के कार्यक्रम भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मानिकपुर एसईसीएल जीआरसी और सीआरसी क्लब में आयोजित शादी समारोह में आंधी-तूफान और बारिश के चलते पंडाल व सजावट उड़ गए, जिससे पार्टी कार्यक्रम बाधित हुआ।

Continue Reading

कोरबा

सरपंच की पिटाई से अस्पताल कर्मचारी की मौत:इलाज के दौरान दम तोड़ा; परिजन और स्टाफ ने किया विरोध, गिरफ्तारी की मांग

Published

on

कोरबा। कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बुजुर्ग कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि 30 मार्च को एक सरपंच ने कर्मचारी से मारपीट की थी। इस घटना के बाद मृतक के परिजन और अस्पताल कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। वे आरोपी सरपंच की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और पोस्टमार्टम कक्ष पर ताला लगा दिया है।

यह घटना 30 मार्च को सामने आई थी। एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई थी, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मर्चुरी लाया गया था। वहां पहुंचे सरपंच ने कर्मचारियों से जल्द पोस्टमार्टम करने की जिद की। जब एक बुजुर्ग कर्मचारी ने व्यस्तता का हवाला देते हुए इंतजार करने को कहा, तो सरपंच तैश में आ गया और उसने कर्मचारी की पिटाई कर दी, साथ ही उसका सिर दीवार में पटक दिया।

गंभीर रूप से घायल कर्मचारी आईसीयू वार्ड में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की बड़ी बेटी लक्ष्मी ने बताया कि उनके पिता बालकृष्ण चनईया के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट की गई, जिसके कारण उनकी मौत हुई।

परिजन और अस्पताल के कर्मचारी आरोपी सरपंच, बेन्द्रकोना निवासी जयवीर सिंह ठाकुर की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों ने विरोध करते हुए पीएम कक्ष और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया है और पोस्टमार्टम करने से इनकार कर रहे हैं। इस कारण पीएम कक्ष में रखे अन्य शवों का भी पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा है।

जिला मेडिकल कॉलेज के संयुक्त संचालक गोपाल कंवर ने बताया कि इस मामले में घटना के दिन ही पुलिस को सूचित कर दिया गया था और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और इस संबंध में बातचीत जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा से प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल हुये परम विभूषण सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु औंर मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सहायक इकाइयों के रूप में उद्योगों का समर्थन करते है, जिससे देश के समग्र औद्योगिक विकास में भारी योगदान मिलता है। जिसका पूर्ण नियंत्रण एवं संचालन भारत सरकार की प्रशासनिक मंत्रालय द्वारा की जाती है। भारत सरकार द्वारा एमएसएमई काउंसिल इंडिया के केन्द्रिय अध्यक्ष द्वारा कोरबा जिले के प्रसिद्ध एवं समाजसेवी व्यक्तित्व पीएमजेएफ लायन डाॅ.राजकुमार अग्रवाल को एमएसएमई का केन्द्रिय सदस्य का कार्यभार सौपा गया है। पीमएजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल द्वारा एमएसएमई के केन्द्रिय सदस्य के रूप में दिये गये अपने दायित्वों एवं लक्ष्यों को बेहतरीन रूप से संपन्न किया और इस विशेष योगदान के लिए नीति आयोग एवं जीवन जागृति सेवा संस्थान द्वारा पीमएजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल को परम विभूषण सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।

कल 5 अप्रैल 2026 को होटल ब्लू डायमंड कोरबा में आयोजित रीजन कान्फ्रेंस में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल, रीजन चेयरमेन पीएमजेएफ लायन कैलाश गुप्ता एवं सम्मानीय पूर्व प्रान्तपालों व लायन सदस्यों की उपस्थिति में पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल को नीति आयोग एवं जीवन जागृति सेवा संस्थान द्वारा प्रदत्त परम विभूषण सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस पर पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल ने सभी लायन सदस्यो एवं नीति आयोग, जीवन जागृति सेवा संस्थान को इस सम्मान के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुये कहा कि समाज सेवा मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। मुझे जो भी जिम्मेदारी एमएसएमई के केन्द्रिय सदस्य के रूप में सौपी गई है मै उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करता रहूॅगा।
उक्त समारोह में रीजन 1 के सभी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित समस्त लायन सदस्य उपस्थित थे। जिन्होने पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल को इस उपलब्धि के लिए बधाईयाॅ व शुभकामनाए दी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677