Connect with us

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा : कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Published

on

राजस्व पखवाड़ा एवं जनसमस्या निवारण शिविर में सभी अधिकारी शिविर में रहे मौजूद – कलेक्टर

समय सीमा के लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण

नेशनल हाईवे, ब्लैक स्पॉट वाले सड़क के आसपास अवैध कब्जे हटाने के निर्देश

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट  सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय सीमा के लंबित प्रकरणों एवं प्राप्त शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।

        कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित समाधान तथा आमजन से जुड़े विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाकर स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आधार अपेडशन के शिविर आयोजित आयोजित कर शेष छात्र-छात्राओं का आधार अपडेटेशन कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आर बी सी 6-4 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य पात्र परिस्थितियों में प्रभावित हितग्राहियों को आर्थिक सहायता की राशि शीघ्र स्वीकृत एवं वितरित करने के निर्देश दिए।

     कलेक्टर ने जिले में 13 से 23 मार्च तक आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर तथा 09 से 30 मार्च 2026 तक चलने वाले राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित शिविरों में अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि कार्यालयीन फाइलों का संधारण अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से किया जाए, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज करने तथा समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागों को कार्यों की प्रगति की निर्माण मॉनिटरिंग पोर्टल पर नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के लिए भी कहा, ताकि कार्यों की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके। कलेक्टर ने जिले में अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने के लिए रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अवैध रेत की स्थिति में खनिज, राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

       कलेक्टर ने बैठक में निर्देशित किया कि सेवा निवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को लंबित मामलों को प्राथमिकता के साथ जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नेशनल हाईवे, ब्लैक स्पॉट वाले जगहों, सड़कों के आसपास किए गए अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को कार्रवाई कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

      कलेक्टर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए संभावित बिजली एवं पेयजल समस्याओं के समय पर निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर.के. तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

राज्य सरकार की बेहतर व्यवस्था से किसानों को समय पर मिल रहे कृषि आदान सामग्री

Published

on

खाद-बीज की सहज उपलब्धता से बढ़ा किसानों का भरोसा, शीला टोप्पो ने जताई खुशी
कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदानों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसका लाभ जिले के किसानों को सहजता से मिल रहा है, जिससे उनमें उत्साह और संतोष का वातावरण है।

कोरबा जिले के देलवाड़ीह की कृषक श्रीमती शीला टोप्पो भी उन किसानों में शामिल हैं जिन्हें समय पर कृषि आदान सामग्री उपलब्ध होने से खेती की तैयारियों में बड़ी सुविधा मिली है। लगभग तीन एकड़ भूमि में धान की खेती करने वाली श्रीमती टोप्पो इन दिनों खरीफ फसल की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उनकी कृषि भूमि भालुसटका क्षेत्र में स्थित है और वे स्वयं खेती का पूरा कार्य संभालती हैं।
खेती की तैयारियों के तहत वे जामबहार सोनपुरी सहकारी समिति पहुंचीं, जहां से उन्होंने यूरिया, सुपर फॉस्फेट एवं बीज प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि सहकारी समिति में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता होने से किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें आसानी से सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो गई।
श्रीमती टोप्पो ने कहा कि समय पर खाद-बीज उपलब्ध हो जाना किसानों के लिए बहुत बड़ी सहायता है। इससे खेती की तैयारियां सुचारू रूप से हो पाती हैं और उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कृषि आदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में लोक कलाकार, साहित्यकार, विशिष्टजन होंगे सम्मिलित

Published

on

नोडल अधिकारी हुए नियुक्त

कोरबा। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 22 जून से 26 जून 2026 तक सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा रायपुर से सोमनाथ गुजरात तक आयोजित की जा रही हैं।
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में कोरबा जिले से 20 विशिष्टजन, राष्ट्रीय-राज्य सम्मान से सम्मानित कलाकार, लोक कलाकार, साहित्यकार 22 जून को सुबह 7 बजे विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा गुजरात जाने हेतु  कार्य संपादन के लिए पूर्णन्दु तिवारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाली को नोडल अधिकारी एवं सतीश प्रकाश सिंह प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा, विकासखण्ड – पोड़ीउपरोड़ा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कोरबा जिले से 20 विशिष्टजन, राज्य-राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित कलाकार, लोक कलाकार, साहित्यकार का दल जिले के धार्मिक, ऐतिहासिक, पुरातत्विक शिवालय के पावन भूमि के माटी कलश एवं पावन नदी के जल कलश के साथ पांच दिवसीय सांस्कृतिक यात्रा के लिए 21 जून को रायपुर रवाना होंगे। जहां से 22 जून की सुबह विशेष ट्रेन से सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना होंगे। कोरबा जिले का दल 22 से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा पूर्ण कर 27 जून को कोरबा वापस आएंगे।

Continue Reading

कोरबा

दिव्यांग बच्चों के शत-प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड निर्माण के निर्देश

Published

on

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को योजनाओं का लाभ दिलाने जिला प्रशासन की पहल

कोरबा। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने जिले के प्री-प्राइमरी, एलिमेंट्री एवं सेकेंडरी विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग बच्चों के यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड का शत-प्रतिशत निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र दिव्यांग बच्चों की जानकारी संकलित कर उनका यूडीआईडी कार्ड समयबद्ध रूप से बनाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण एवं समग्र शिक्षा विभाग को आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा गया है।
यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्य पहचान है, जिसके माध्यम से उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं, सेवाओं एवं अधिकारों का लाभ प्राप्त होता है। जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि जिले का कोई भी पात्र दिव्यांग बच्चा यूडीआईडी कार्ड से वंचित न रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677