Connect with us

देश

पंजाब के जसबीर के मोबाइल में 150 पाकिस्तानी नंबर मिले:अफसरों-ISI एजेंटों के हो सकते हैं; यूट्यूबर ज्योति के साथ फोटो से रडार पर आया

Published

on

चंडीगढ़,एजेंसी। पंजाब में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर जसबीर सिंह के मोबाइल में पाकिस्तान के 150 कॉन्टैक्ट नंबर मिले हैं। इतना ही नहीं, उसका हिसार (हरियाणा) की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ भी कनेक्शन मिला है।

यूट्यूब पर अपलोड एक वीडियो में जसबीर सिंह, ज्योति मल्होत्रा के साथ पाकिस्तान में शॉपिंग करता दिख रहा है। फिलहाल, यूट्यूबर को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जसबीर (41) जिला रोपड़ के माहलां गांव का रहने वाला है। पुलिस का दावा है कि नंबरों की जांच चल रही है। अभी शक है कि ये नंबर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI एजेंटों या फिर पाकिस्तानी अधिकारियों के भी हो सकते हैं।

उधर, जसबीर सिंह का परिवार गांव से गायब हो गया है। चमकौर साहिब के गांव माहलां स्थित घर पर न तो उसकी पत्नी है न ही बेटा। ग्रामीणों केओ अनुसार, मंगलवार तक जसबीर का परिवार घर में ही था, बुधवार से यहां पर कोई भी नहीं दिखाई दिया है। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है, जसबीर का एक भाई मोहाली में रहता है।

ज्योति की गिरफ्तारी के बाद फोटो सामने आई ज्योति मल्होत्रा की 16 मई 2025 को हुई गिरफ्तारी के बाद एक फोटो सामने आई, जिसमें जसबीर सिंह ज्योति के साथ दिख रहा है। इस वीडियो के बाद से वह सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ गया।

जसबीर के वकील ने खुद मीडिया को बताया है कि 17 मई यानी ज्योति की गिरफ्तारी के एक दिन बाद पंजाब पुलिस ने उसे तलब कर लिया था। वह लगातार पुलिस के सामने पेश हाे रहा था और उसने सारी जानकारियां पुलिस को दी। उसके बैंक खातों की डिटेल भी पुलिस के पास है।

भारतीय सेना की जानकारियां शेयर करने का शक स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के AIG डॉ. रवजोत गरेवाल के अनुसार, सूचना मिली थी कि जसबीर सिंह उर्फ जान महल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में है। वह पाकिस्तान की किसी संस्था के भी संपर्क में है। हो सकता है कि उसने आर्मी को लेकर पाकिस्तान को जानकारियां दी हों। सारी पड़ताल के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया।

पाकिस्तान की एम्बेसी के कार्यक्रम में भी गया था पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारी दानिश के कहने पर जसबीर दिल्ली में पाकिस्तान एम्बेसी के किसी कार्यक्रम में शामिल हुआ। वहां उसकी पाकिस्तानी आर्मी के अधिकारियों और यूट्यूबरों के साथ मुलाकात हुई। शक है कि वह ISI एजेंट शाकिर उर्फ जट्‌ट रंधावा के भी संपर्क में था।

जसबीर के पाकिस्तानी उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश से भी कॉन्टैक्ट में होने की बात सामने आई है। जसबीर तीन बार 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान गया। वहां पर ISI अधिकारियों के साथ भी संपर्क में आने के एंगल से जांच चल रही है।

पाकिस्तान में ज्योति के साथ शॉपिंग करते हुए जसबीर सिंह।

पाकिस्तान में ज्योति के साथ शॉपिंग करते हुए जसबीर सिंह।

लाहौर में ज्योति संग शॉपिंग करते दिखे पाकिस्तान में जब जसबीर गया था, तो उस समय ज्योति मल्होत्रा भी उसके ग्रुप में थी। दोनों लाहौर में घूमे थे। वहां जसबीर ज्योति के शॉपिंग वाले वीडियो में उसके साथ नजर आया। इसका फोटो खुद जसबीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

जसबीर सिंह अपने गांव में शानदार घर बनवा रहा है।

जसबीर सिंह अपने गांव में शानदार घर बनवा रहा है।

गांव में जसबीर बना रहा आलीशान कोठी जसबीर सिंह इन दिनों अपने गांव में आलीशान कोठी बना रहा है। पिछले साल से घर का काम चल रहा है। गांव वालों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से जसबीर घर पर ही ज्यादा रहता था। गांवों के लोगों ने बताया कि जसबीर की चार एकड़ जमीन है। परिवार में पत्नी और एक बेटा है। जबकि उसके भाई का परिवार मोहाली में रहता है।

सरपंच बोले- पुलिस ने फोन पर दी अरेस्ट की सूचना गांव के सरपंच इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उन्हें 4 मई की सुबह पुलिस का फोन आया था कि आपके गांव के जसबीर को अरेस्ट किया गया है। सरपंच ने कहा- मुझे लगता है कि जसबीर पर लगाए गए आरोप गलत हैं। बेशक उसका पेशा ब्लॉगर का है, लेकिन वह करीब 4 साल नॉर्वे भी रहकर आया है। पैसा तो उसके पास है।

29 मई को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच हुए मैच को देखने भी जसबीर आया था।

29 मई को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच हुए मैच को देखने भी जसबीर आया था।

जसबीर सिंह IPL मैच देखने 29 मई को मोहाली आया था जसबीर सिंह को क्रिकेट मैच का भी शौक है। वह मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच हुआ मैच देखने अपने बेटे और कुछ दोस्तों के साथ पहुंचा था। यह ब्लॉग भी उसने अपने चैनल पर शेयर किया है। वहीं, अब पुलिस उसकी सारी प्रॉपर्टी व अन्य चीजों की भी पड़ताल कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में वृद्धि फरवरी में चार महीने के उच्चतम स्तर पर

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। देश की विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में वृद्धि फरवरी में चार महीने के उच्चतम स्तर 56.9 पर पहुंच गई। सोमवार को जारी मासिक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। घरेलू मांग में मजबूत सुधार के कारण यह बढ़ोतरी हुई, हालांकि नए निर्यात ऑर्डर की वृद्धि में कमी देखी गई। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) जनवरी के 55.4 से बढ़कर फरवरी में चार महीने के उच्चतम स्तर 56.9 पर पहुंच गया। पीएमआई की भाषा में 50 से ऊपर का अंक विस्तार जबकि 50 से नीचे का अंक संकुचन दर्शाता है। एचएसबीसी की मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) प्रांजुल भंडारी ने कहा, ”फरवरी महीने में भारत के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में पहले से ज्यादा तेजी देखने को मिली। मजबूत घरेलू ऑर्डर की वजह से उत्पादन लगातार दूसरे महीने भी तेज गति से बढ़ा।” 

सर्वेक्षण में कहा गया, “समिति के सदस्यों के अनुसार, काम करने की दक्षता में सुधार, बाजार में मजबूत मांग, नए ऑर्डर में बढ़ोतरी और तकनीक में निवेश की वजह से उत्पादन में कुल मिलाकर अच्छी बढ़त दर्ज की गई।” एक क्षेत्र जहां वृद्धि में कुछ कमी आई, वह नए निर्यात ऑर्डर रहे। हालांकि, जिन कंपनियों की विदेशों में बिक्री बढ़ी, उन्होंने एशिया, यूरोप, पश्चिम एशिया और अमेरिका से ऑर्डर मिलने की बात कही। भंडारी ने कहा, “नए निर्यात ऑर्डर में वृद्धि ने 2025 के मध्य में शुरू हुई धीमी गति को जारी रखा, जिससे विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन कुछ हद तक सीमित हो गया।” 

कुल नए ऑर्डर में लगातार तेज बढ़ोतरी होने के कारण भारत के विनिर्माताओं ने उत्पादन बढ़ाने और भंडारण करने के लिए अतिरिक्त कच्चे माल की खरीद की। काम का दबाव बढ़ने पर कंपनियों ने कच्चे माल की खरीद तेज की, अपना भंडार बढ़ाया और अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति भी की। आने वाले एक वर्ष के लिए उत्पादन को लेकर कंपनियों का रुख सकारात्मक बना हुआ है। लगभग 16 प्रतिशत कंपनियों ने उत्पादन बढ़ने का अनुमान जताया है, जबकि एक प्रतिशत से भी कम कंपनियों को गिरावट की आशंका है।  

Continue Reading

देश

Gold Bangle Cost: 18 कैरेट vs 14 कैरेट: 2 तोले के सोने के कड़े बनवाने में कितना आएगा खर्चा

Published

on

मुंबई, एजेंसी। अगर आप अपनी कलाई की शोभा बढ़ाने के लिए सोने के कड़े (Bangles) बनवाने की सोच रहे हैं, तो केवल डिजाइन देखना काफी नहीं है, बल्कि सोने के ‘गणित’ को समझना भी बेहद जरूरी है। भारतीय बाजार में सोने की आसमान छूती कीमतों के बीच 14 कैरेट और 18 कैरेट के विकल्पों ने ग्राहकों को उलझन में डाल दिया है। एक तरफ जहाँ शुद्धता का मोह है, वहीं दूसरी तरफ मजबूती और बजट की बात है। अगर आप दो तोले यानी लगभग 20 ग्राम वजन के कड़े बनवाने का मन बना चुके हैं, तो खरीदारी से पहले यह जान लें कि आपकी जेब पर कितना असर पड़ने वाला है और कौन सा विकल्प आपके लिए सबसे सटीक साबित होगा।

18 कैरेट सोने का लग्जरी और प्रीमियम अनुभव
18 कैरेट सोना उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो शुद्धता और चमक से समझौता नहीं करना चाहते। इसमें 75% शुद्ध सोना होता है, जो इसे एक प्रीमियम लुक और बेहतरीन रीसेल वैल्यू देता है। वर्तमान मार्केट रेट के हिसाब से देखें तो 18 कैरेट सोने की कीमत ₹12,981 प्रति ग्राम के करीब है। इस आधार पर यदि आप दो तोले के कड़े बनवाते हैं, तो मेकिंग चार्ज और 3% जीएसटी को मिलाकर इसकी कुल लागत ₹3,50,000 से ₹3,70,000 के बीच बैठने वाली है। हालांकि यह 14 कैरेट के मुकाबले थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन इसकी प्राकृतिक पीली चमक और लंबे समय तक बनी रहने वाली वैल्यू इसे निवेश के लिहाज से भी खास बनाती है।

14 कैरेट सोना: मजबूती और बजट का बेजोड़ संगम
जो लोग रोजाना पहनने के लिए मजबूत गहने चाहते हैं, उनके लिए 14 कैरेट सोना एक स्मार्ट चॉइस है। इसमें शुद्ध सोने की मात्रा 58.3% होती है, जिसकी वजह से यह काफी कठोर और टिकाऊ होता है। रोजमर्रा के काम के दौरान इसमें खरोंच आने या इसके मुड़ने का डर बहुत कम रहता है। कीमत के मोर्चे पर भी यह काफी राहत भरा है क्योंकि फिलहाल इसका रेट ₹9,843 प्रति ग्राम चल रहा है। दो तोले के कड़ों के लिए आपको लगभग ₹2,60,000 से ₹2,80,000 तक खर्च करने होंगे। कम कीमत में शानदार ज्वेलरी का शौक पूरा करने वालों के लिए यह एक किफायती और व्यावहारिक रास्ता है।

मेकिंग चार्ज और अन्य खर्चों का बारीकी से हिसाब
सोने के गहनों की अंतिम कीमत केवल सोने के भाव पर तय नहीं होती, बल्कि इसमें मेकिंग चार्ज और टैक्स का बड़ा हाथ होता है। ज्वेलर्स आमतौर पर डिजाइन की जटिलता के आधार पर सोने की मूल कीमत का 8% से 25% तक मेकिंग चार्ज वसूलते हैं। अगर आंकड़ों में बात करें तो 18 कैरेट के लिए यह ₹600 से ₹900 प्रति ग्राम और 14 कैरेट के लिए ₹500 से ₹800 प्रति ग्राम तक जा सकता है। दो तोले के कड़ों पर केवल मेकिंग चार्ज ही ₹14,000 से ₹21,000 तक जुड़ सकता है। इसके अलावा, पूरे बिल पर सरकार को 3% जीएसटी देना अनिवार्य है। साथ ही कुछ ज्वेलर्स मैन्युफैक्चरिंग के दौरान होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए 1% से 3% तक वेस्टेज चार्ज भी जोड़ते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले इन सभी छिपे हुए खर्चों पर ज्वेलर से खुलकर बात करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

Continue Reading

देश

Gold Market में अचानक सन्नाटा, रुक गई सोने-चांदी की सप्लाई? अटके शिपमेंट

Published

on

मुंबई, एजेंसी। वैश्विक गोल्ड मार्केट में 2 मार्च 2026 की सुबह अचानक हलचल मच गई। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और ईरान-अमेरिका/इजराइल टकराव की खबरों ने सप्लाई चेन को झटका दिया। कुछ ही घंटों में दुबई से लेकर एशियाई रिटेल बाजारों तक सोने और चांदी की आवाजाही प्रभावित होने लगी, जिससे बुलियन बाजार में बेचैनी बढ़ गई। एयरस्पेस प्रतिबंध और अटकी फिजिकल शिपमेंट के कारण ट्रेडर्स और आयातक अनिश्चितता में हैं, जबकि कीमतों में तेजी ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।

गोल्ड शिपमेंट अटकी

दुनिया के प्रमुख गोल्ड ट्रेडिंग हब्स में गिने जाने वाले Dubai में कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं और एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण फिजिकल गोल्ड शिपमेंट अटक गई। रोजाना हजारों किलो सोने की आवाजाही देखने वाला यह शहर अचानक सुस्त पड़ गया। भारत के लिए यह स्थिति खास तौर पर अहम है, क्योंकि देश में आयात होने वाले सोने का लगभग 50-60% हिस्सा दुबई रूट से आता है। लंबा व्यवधान बाजार में सप्लाई टाइट कर सकता है।

इस बीच ध्यान Strait of Hormuz पर टिक गया, जो वैश्विक व्यापार का अहम समुद्री मार्ग है। बढ़ते तनाव के कारण शिपिंग मूवमेंट धीमा पड़ा और कुछ कार्गो जहाजों को रोकना पड़ा। तेल के साथ-साथ सोने जैसी कीमती धातुओं की लॉजिस्टिक्स भी दबाव में आ गईं। सप्लाई चेन के बाधित होने की आशंका से बाजार में बेचैनी बढ़ी।

खाड़ी क्षेत्र के देशों—United Arab Emirates, Saudi Arabia, Kuwait और Bahrain—में सुरक्षा अलर्ट के चलते एयरस्पेस बंद होने की खबरों ने हालात और जटिल कर दिए। गोल्ड और रफ डायमंड्स के कई कार्गो अटक गए, जिससे अंतरराष्ट्रीय ट्रेड चैनल अस्थायी रूप से ठहर गए।

कई गोल्ड शॉप्स में रोकी बिक्री

भारत में इसका असर तेजी से दिखा। पुणे समेत कई सर्राफा बाजारों में बुलियन डीलर्स ने सीमित बिक्री शुरू कर दी या अस्थायी रूप से सौदे रोक दिए। स्टॉक घटने लगा और नई खेप कब पहुंचेगी, इस पर स्पष्टता नहीं थी। खरीदार बढ़ती कीमतों से चौंक गए, जबकि व्यापारी सप्लाई की अनिश्चितता से चिंतित दिखे। इसी तरह Buriram (थाईलैंड) में भी कई गोल्ड शॉप्स ने एहतियातन बिक्री रोक दी और डिस्प्ले खाली कर दिए।

कुल मिलाकर, क्षेत्रीय तनाव का असर अब सीधे वैश्विक गोल्ड सप्लाई नेटवर्क पर दिखने लगा है, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों और उपलब्धता—दोनों पर दबाव बना रह सकता है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677