खेल
जशपुर : खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री ने जशपुर में मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ : खिलाड़ी बास्केटबॉल शतरंज कैरम और टेबल टेनिस खेल का करेंगे अभ्यास
3 करोड़ 52 लाख की लागत से तैयार किया गया स्टेडियम

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में 3 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से निर्मित मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खेल अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर प्रदान करता है और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्टेडियम का अवलोकन किया और वहां उपस्थित खिलाड़ियों के साथ खेल का आनंद भी लिया।उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी उचित मंच मिल सके।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त साधन है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर दिया जाए।
मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम में खिलाड़ियों को बास्केटबॉल के साथ-साथ शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस जैसे खेलों का अभ्यास करने की आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। यह स्टेडियम न केवल खेल गतिविधियों को बढ़ावा देगा, बल्कि जशपुर क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी बनेगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, कृष्णा राय, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, विजय आदित्य सिंह जुदेव, सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, डीएफओ शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, खिलाड़ी और कोच उपस्थित थे।

खेल
जशपुर : खेल अधोसंरचना का विस्तार युवाओं को नई ऊर्जा और अवसर देता है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में क्रिकेट एकेडमी का किया शुभारंभ

जशपुर। ख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं का विस्तार कर युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें। जशपुर में क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिका और ग्रीन क्रिकेट जशपुर के बीच एमओयू भी किया गया है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को संगठित प्रशिक्षण और बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान सरगुजा ओलंपिक की विजेता बास्केटबॉल टीम से मुलाकात की और खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन और उपलब्धियां प्रदेश के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, कृष्णा राय, विजय आदित्य सिंह जुदेव, सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, डीएफओ शशि कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

खेल
रायपुर : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: निकिता ने रचा इतिहास, भारोत्तोलन में कुल 160 किलोग्राम उठाकर छत्तीसगढ़ को दिलाया पहला स्वर्ण



रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी निकिता ने राज्य को पहला स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है। राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में निकिता ने महिला 77 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 160 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में निकिता ने स्नैच में 70 किलोग्राम तथा क्लीन एंड जर्क में 90 किलोग्राम वजन उठाया। दोनों ही वर्गों में उन्होंने संतुलित और प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। इस शानदार जीत के साथ उन्होंने न केवल स्वर्ण पदक अपने नाम किया, बल्कि छत्तीसगढ़ को खेलों में मजबूत शुरुआत भी दिलाई।

प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर ओडिशा की श्रीमती जानी रहीं, जिन्होंने कुल 126 किलोग्राम वजन उठाया, जबकि तीसरा स्थान असम की जॉयश्री पाटिर को मिला, जिनका कुल प्रदर्शन 118 किलोग्राम रहा।
निकिता की इस उपलब्धि से पूरे राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई है। खेल प्रेमियों और अधिकारियों ने उनकी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास की सराहना की है। यह जीत छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और आने वाले मुकाबलों में राज्य के खिलाड़ियों का मनोबल और बढ़ाएगी।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में देशभर के जनजातीय प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में निकिता का यह स्वर्ण पदक न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया है।

खेल
IPL 2026…रायपुर आ सकते हैं शाहरुख खान:RCB अपने 2 घरेलू मैच खेलेगी, एक मुंबई और दूसरा मुकाबला KKR से, शेड्यूल जारी
रायपुर, एजेंसी। रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने 2 घरेलू मैच खेलेगी। RCB का एक मुकाबला 10 मई को मुंबई इंडियंस के साथ होगा, वहीं दूसरा मुकाबला 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है।
ग्रुप स्टेज के बचे हुए 50 मुकाबले 13 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच खेले जाएंगे। ये मैच देश के 12 शहरों- बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में होंगे। रायपुर के मैदान पर विराट कोहली तो उतरेंगे ही, अब KKR के ओनर शाहरूख खान भी रायपुर आ सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने 2 घरेलू मैच रायपुर में खेलेगी। (फाइल इमेज)
आगामी आईपीएल मैचों को देखते हुए शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों की सुविधाओं में बड़ा इजाफा होने जा रहा है। गोल्ड और प्लैटिनम श्रेणी की सीटों में पहले से कहीं ज्यादा बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे मैच देखने का अनुभव और शानदार हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की ओर से वीआईपी सीटों की संख्या बढ़ाने की तैयारी चल रही है। गोल्ड और प्रीमियम टिकट वाली सीटों में इजाफा किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट प्रेमी इन श्रेणियों में मैच का मजा ले सकें।
हालांकि स्टेडियम की मौजूदा बैठक व्यवस्था में नई सीटें जोड़ने की गुंजाइश सीमित है, फिर भी आधा दर्जन से ज्यादा नई वीआईपी सीटों की विशेष व्यवस्था करने पर काम चल रहा है। साथ ही, वीआईपी मेहमानों के लिए अलग से सीटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
सुरक्षा और सुविधा पर विशेष फोकस
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के मुताबिक, शेड्यूल के जारी होने के बाद आरसीबी की मैनेजमेंट टीम एक बार फिर रायपुर आएगी और स्टेडियम में चल रही तैयारियों का जायजा लेकर अंतिम प्लान तैयार करेगी। इस बार आरसीबी प्रबंधन ने दर्शकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
पिछली बार चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए इस बार पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भगदड़ की स्थिति न बने। रायपुर में भारी संख्या में दर्शक मैच देखने पहुंचते हैं, इसलिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। खासतौर पर स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत रखा जाएगा।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के मुताबिक सुरक्षा और सुविधा पर विशेष फोकस रहेगा।
रायपुर को मैच मिलने के पीछे बड़े कारण-
पहले ही कर दिया था वादा
जब IPL 2026 की तैयारी चल रही थी, तब एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर अनिश्चितता थी। जून 2025 में RCB की IPL जीत के बाद हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने स्टेडियम पर प्रतिबंध लगा दिया था।
सुरक्षा को लेकर अनिश्चितता होने पर RCB ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ और राज्य सरकार से बात की थी और 2 मैच रायपुर में खेलने का पहले ही वादा कर लिया था। बाद में चिन्नास्वामी को मंजूरी मिल गई, लेकिन RCB ने रायपुर वाला वादा निभाने का फैसला किया।
RCB के CEO राजेश मेनन ने कहा कि जब अनिश्चितता थी तब जो कमिटमेंट किया गया, उसे पूरा करना जरूरी है। इससे फैंस और आयोजकों में भ्रम भी नहीं फैलेगा।
रायपुर की तैयारियां अच्छी
रायपुर स्टेडियम पहले भी IPL मैच होस्ट कर चुका है (2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स का होम वेन्यू रहा)। RCB अधिकारियों ने दिसंबर 2025 में स्टेडियम का निरीक्षण किया और सुविधाओं से प्रभावित हुए। छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरा सहयोग दिया।
2016 में हुआ था आखिरी IPL मैच
2016 में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2016 के दो मैच खेले गए थे, जो कि दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के घरेलू मैच थे। इन मैचों में दिल्ली का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से हुआ था, जो 20 मई और 22 मई 2016 को खेले गए थे। इसके बाद से ही छत्तीसगढ़ के क्रिकेट फैंस IPL की वापसी का इंतजार कर रहे थे।

रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम।
BCCI के अधीन स्टेडियम, सभी सुविधाओं से लैस
अब रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पूरी तरह बीसीसीआई के अधीन है और अंतरराष्ट्रीय मानकों की सभी सुविधाओं से लैस है। ऐसे में न सिर्फ IPL मुकाबलों का आयोजन संभव हुआ है, बल्कि बड़े सितारों के खेलने की संभावना भी बढ़ गई है।
विराट कोहली को एक्शन में देखने की उम्मीद
RCB के मैच रायपुर में होने से क्रिकेट प्रेमियों को विराट कोहली समेत पूरी टीम को एक्शन में देखने का मौका मिलेगा। वहीं मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा, सूर्या कुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार प्लेयर भी खेलते हुए दिखेंगे। KKR के साथ मुकाबला होने से शाहरुख खान के भी रायपुर आने की उम्मीद है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
