कोरबा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने उरगा में धार्मिक स्थल पहुंचकर कबीरपंथी सद्गुरुओं की समाधि में पहुंचकर नमन् करते हुए पूजा-अर्चना की। सांसद ने कुदुरमाल को विकसित करने की दिशा में प्रदेश सरकार से पहल करने की मांग की। कबीर पंथियों के ऐतिहासिक महत्व व प्रमुख धार्मिक स्थल कुदुरमाल पहुंचकर कबीर साहब के प्रथम वंशाचार्य समर्थ पुरुष मुक्तामणीनाम साहेब, तृतीय वंशाचार्य कुलपतनाम साहेब व गुरू गोस्वामी कालीदास साहेब की समाधि में पहुंचकर चादर चढ़ा चरण पादुका भेंट कर नमन् करते हुए आशीर्वाद मांगा। समाधि स्थल पहुंचकर सांसद ज्योत्सना महंत व पुत्र सूरज महंत, पीसीसी के संयुक्त महासचिव हरीश परसाई, श्रीमती ऊषा तिवारी, पोषक दास महंत, अजीत दास महंत, दर्शन मानिकपुरी, किरण चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज करा कर आरती में शामिल हुए और कुदुरमाल में स्थित प्राचीन हवेली और सन्तों के निवास पहुंचकर भेंट की। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य भारत वैभव शर्मा ने सांसद को बताया कि कुदुरमाल के विकास के लिए शासन स्तर पर व्यापक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है, जिस पर सांसद ने सहमति जताते हुए कबीर साहब की ऐतिहासिक महत्व का क्षेत्र कुदुरमाल के विकास के लिए शासन स्तर पर जो भी प्रयास होंगे, उन्हें वे पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। सांसद ने कहा कि दामाखेड़ा के महान संत व हम सबके गुरू प्रकाश मुनि नाम साहेब का निरंतर उन्हें आशीर्वाद मिलता रहा है, सांसद ने इस अवसर पर उपस्थित पुजारियों व ग्रामवासियों से साहेब बंदगी कर विदा लिया। ऐतिहासिक महत्व के ग्राम कुदुरमाल में हो समुचित विकास : ज्योत्सना महंत 0 कबीर साहेब की समाधि में पहुंची कोरबा सांसद कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने उरगा में धार्मिक स्थल पहुंचकर कबीरपंथी सद्गुरुओं की समाधि में पहुंचकर नमन् करते हुए पूजा-अर्चना की। सांसद ने कुदुरमाल को विकसित करने की दिशा में प्रदेश सरकार से पहल करने की मांग की। कबीर पंथियों के ऐतिहासिक महत्व व प्रमुख धार्मिक स्थल कुदुरमाल पहुंचकर कबीर साहब के प्रथम वंशाचार्य समर्थ पुरुष मुक्तामणीनाम साहेब, तृतीय वंशाचार्य कुलपतनाम साहेब व गुरू गोस्वामी कालीदास साहेब की समाधि में पहुंचकर चादर चढ़ा चरण पादुका भेंट कर नमन् करते हुए आशीर्वाद मांगा। समाधि स्थल पहुंचकर सांसद ज्योत्सना महंत व पुत्र सूरज महंत, पीसीसी के संयुक्त महासचिव हरीश परसाई, श्रीमती ऊषा तिवारी, पोषक दास महंत, अजीत दास महंत आदि उपस्थित थे।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।