छत्तीसगढ़
खड़गे बोले- मोदीजी ने मंगलसूत्र पर भी झूठ बोला:जांजगीर-चांपा में कहा- सबका साथ तो लिया लेकिन विकास की जगह सबका सत्यानाश किया
जांजगीर-चांपा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सभा की। मंगलवार को उन्होंने शिव डहरिया के पक्ष में प्रचार किया। भालेराव मैदान में उन्होंने कहा कि, मोदीजी झूठों के सरदार हैं। उन्होंने मंगलसूत्र पर भी झूठ बोला। सबका साथ-सबका विकास की सिर्फ नारा दिया। साथ तो सबका लिया लेकिन विकास की जगह सबका सत्यानाश किया।
लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की बाकी बची 7 सीटों के लिए 7 मई को मतदान होना है। प्रचार को लेकर दोनों दलों के बीच ‘स्टार वॉर’ जारी है। एक दिन पहले (29 अप्रैल) को ही राहुल गांधी ने बिलासपुर में सभा की। इसके बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सभा की। अब 2 मई को प्रियंका गांधी कोरबा लोकसभा में प्रचार करेंगी।

मोदी भगाओ-देश बचाओ- खड़गे
हम गरीबों की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। हम नेक रास्ते में चल रहे हैं। अब लोकतंत्र को बचाने के लिए हाथ का साथ दो। जब तक मोदी भाग नहीं जाता तब तक देश नहीं बचेगा। मोदी भगाओ देश बचाओ।
कमल का फुल मुरझा जाता है, हाथ हमेशा साथ रहता है- खड़गे
- बीजेपी के घर में कोई साधारण व्यक्ति भी देश के लिए शहीद नहीं हुआ। कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई। मोदीजी आप प्रधानमंत्री जो हैं वह कांग्रेस की वजह से है। हमने संविधान को बचाया।
- देश में एक दाना नहीं था, अब हरित क्रांति, श्वेत क्रांति लाई ये कांग्रेस सरकार में हुआ। कांग्रेस सरकार ने देश को बनाया है। अब ये लोग बुरी बात बोलकर देश को तोड़ रहे हैं।
- कमल का फुल मुरझा जाता है, एक दिन में फुल खत्म हो जाता है। ये पंजा, ये हाथ का निशान हमेशा रहेगा। ये मजदूर का हाथ है।
मेरा घर जला दिया गया था- खड़गे
मेरे पिताजी हमेशा कहते थे कि तु मेरे लिए अकेला है। मैं जी रहा हूं तुम्हारी संतानों को देखने के लिए। तभी मेरी 5 संतान हैं। मेरे पिताजी ने कहा था कि, मेरा घर जला दिया गया। मेरी बहनों को मार दिया गया । क्यों जलाया अभी मैं नहीं कहता।
हम बहुमत में आ रहे हैं और वो हिंदू-मुसलमान कर रहे- खड़गे
- मोदी बार-बार कहते हैं कि ये मोदी की गारंटी है। मोदी की बस एक गारंटी पक्की है, वो जो कहते हैं वह बिल्कुल नहीं करते। यही उनकी गारंटी है।
- 2 चरण के इलेक्शन हुए अब तीसरे चरण का इलेक्शन है। पूरे देश में मैं घूम रहा हूं। सभी कह रहे हैं कि पहले-दूसरे में कांग्रेस को भरपूर बहुमत मिल रहा है।
- अब मोदी साहब छटपटा रहे हैं। उनको पता चल गया है कि, उनकी जमीन खिसक गई है। अब वे गालियां दे रहे, सिर्फ हिंदू-मुसलमान की बात कर रहे।
हम मनरेगा की स्कीम लाए, हम खाद्य सुरक्षा अधिनियम लेकर आए- खड़गे
- वो बार-बार कहते हैं कि, मोदी है तो मुमकिन हैं, हां मुमकिन है विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना मुमकिन है। एक ही ऐसा बहादुर निकला जिसने गरीबों को कुचला।
- हम इतने दिन सत्ता में रहे, 55 साल में हमने कभी किसी का मंगलसूत्र छीना क्या। आप लोग बीजेपी वालों से पूछो आखिर उन्होंने क्या किया।
- हमने मनरेगा की स्कीम लाई, हम खाद्य सुरक्षा अधिनियम लेकर आए और ये मोदी कहते हैं 80 करोड़ लोगों को 5 किलो मुफ्त राशन दे रहे।
- हमने तो 35 किलो राशन मुफ्त दिया। छत्तीसगढ़ में हमने इतनी स्कीम दी जितनी पूरे देश में नहीं थी।
मंगलसूत्र पर भी मोदीजी झूठ बोल रहे- खड़गे
- मोदीजी अब एक और झूठ बोल रहे हैं, कि कांग्रेस संपत्ति का एक्स-रे करना चाह रही है। अरे कैसा एक्स-रे.. हम तो सेंसस करना चाह रहे हैं।
- मोदीजी कहते हैं सबका साथ-सबका विकास लेकिन साथ तो सबका लिया लेकिन विकास किसी का नहीं किया। सबका सत्यानाश किया।
- सिर्फ हिंदू-मुसलमान करते हैं मोदीजी- खड़गे
कांग्रेस को गालियां नहीं देंगे तो मोदीजी का खाना नहीं पचेगा। मुझे गाली देते हैं, सोनिया गांधी को गालियां देते हैं, अब तो प्रियंका को भी गालियां दे रहे हैं।

राज्यसभा में जब मैं सवाल करता हूं तो उसका जवाब नहीं देते। सिर्फ लोगों को भड़काने काम करते हैं। सिर्फ हिंदू-मुसलमान करते हैं।
मोदीजी झूठों के सरदार हैं- खड़गे
- मोदीजी कहते हैं कि हमने लाखों लोगों को नौकरी दी। क्या आपको नौकरी मिली? अगर नहीं मिली तो क्या मोदीजी झूठ बोल रहे हैं?
- किसानों की आमदनी बढ़ाने का काम करने का वादा मोदीजी ने किया था, लेकिन आमदनी बढ़ाई ही नहीं। ये झूठों के सरदार हैं।
बीजेपी के लोग संविधान बदलना चाहता हैं- खड़गे
मोहन भागवत ने कहा कि, हम संविधान नहीं बदलेंगे, आरक्षण नहीं खत्म करेंगे। आखिर उनको यह बात करने की जरूरत क्यों पड़ रही है। अगर खत्म करने की कोई बात नहीं है तो फिर बार-बार इसे बताने की क्यों जरूरत पड़ रही है। मोदीजी को बार-बार यह कहना पड़ रहा है कि हम संविधान नहीं बदलना चाहते लेकिन आपके ही MP-MLA इसे बदलना चाहता हैं।
देश को एकता के साथ रखने का चुनाव- खड़गे
खड़गे ने कहा कि, यह चुनाव देश के लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। मोदीजी और उनके चेले बार-बार कहते हैं कि हमको 400 पार का आंकड़ा दे दो। यह किसान, गरीबों के हक को खत्म करने के लिए 400 पार की बात कर रहे हैं।
कोरबा
कोरबा के ढपढप पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री: फूलों की वर्षा के साथ अभिनंदन

कोरबा। 28 मार्च से 01 अप्रैल तक कोरबा जिले के ढपढप में आयोजित श्रीहनुमंत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आज बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर एवं विश्व प्रसिद्ध कथावाचक एवं सनातन धर्म के संवाहक पंडित धीरेंद्र शास्त्री कोरबा के ढपढप पहुंचे और आयोजकों एवं महिला शक्ति ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया। भव्य स्वागत से पंडित धीरेंद्र शास्त्री अभिभूत हुए और कथा स्थल में बने भव्य और आकर्षक पंडाल से सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। आज कथा के प्रथम दिन अभूतपूर्व भीड़ कथा स्थल पर देखी गई और श्रद्धालुओं का इंतजार तब खत्म हुआ जब धीरेंद्र शास्त्री महराज कथापीठ पर विराजमान हुए।


रायगढ़ से कोरबा पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री

जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप में आज से पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी शनिवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर रायगढ़ जिले के जिंदल एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट से पहुंचे, जहां आयोजकों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने उनका भव्य स्वागत किया।


एयरपोर्ट पर जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष, फूल-मालाओं और भक्तिमय उत्साह के बीच शास्त्री जी का स्वागत हुआ। इसके बाद उनका वाहनों का काफिला रायगढ़ से कोरबा के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, महाराज लगभग शाम 5 बजे कथा स्थल ढपढप पहुंचे, जहां हजारों श्रद्धालु उनके आगमन की प्रतीक्षा में पलक-पांवड़े बिछाए बैठे रहे।



ढपढप की पावन धरा पर होने जा रही यह दिव्य हनुमंत कथा अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सनातन चेतना और भक्ति के महापर्व का स्वरूप ले चुकी है। शास्त्री जी के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बन गया है।



खेल
जशपुर : खेल अधोसंरचना का विस्तार युवाओं को नई ऊर्जा और अवसर देता है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में क्रिकेट एकेडमी का किया शुभारंभ

जशपुर। ख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं का विस्तार कर युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें। जशपुर में क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिका और ग्रीन क्रिकेट जशपुर के बीच एमओयू भी किया गया है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को संगठित प्रशिक्षण और बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान सरगुजा ओलंपिक की विजेता बास्केटबॉल टीम से मुलाकात की और खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन और उपलब्धियां प्रदेश के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, कृष्णा राय, विजय आदित्य सिंह जुदेव, सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, डीएफओ शशि कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़
जशपुर: युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में 27 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खेलों के विविध आयामों को विकसित कर युवाओं को नई संभावनाओं से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, और स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग जैसे साहसिक खेल युवाओं में आत्मविश्वास, साहस और अनुशासन का विकास करते हैं।
जिला प्रशासन और देशदेखा स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग समूह के सहयोग से जशपुर के इच्छुक खिलाड़ियों को पर्वतारोहण एवं क्लाइंबिंग से संबंधित तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे इस क्षेत्र में अपने कौशल को विकसित कर सकें। वर्तमान में इस समूह में 15 सदस्य शामिल हैं, जिनमें से 5 मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल के मास्टर ट्रेनर रवि कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इंडोर स्टेडियम में आधुनिक पद्धति से और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सुविधा खिलाड़ियों को सुरक्षित वातावरण में अभ्यास करने और प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर प्रदान करेगी।प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनर रवि कुमार सिंह प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड इंस्टिट्यूट (PCGI), यूएस की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्था से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हैं। प्रशिक्षण दल में तेजल भगत, रूसनाथ भगत, सचिन कुजुर एवं प्रतीक नायक भी शामिल हैं, जो खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
