Connect with us

कोरबा

खेलो इंडिया:कोरबा के सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी से शुभम यादव एवं मयंक डड़सेना का चयन

Published

on

कोरबा। भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मार्गदर्शन में खेल एवं खिलाड़ीयो के विकास हेतु खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अलग अलग स्तर पर प्रतियोगिताओ का आयोजन कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुद्वान ने बताया कि खेलो इंडिया मुहिम के तहत वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में अस्मिता खेलो इंडिया ईस्ट जोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 29 फरवरी 2026 तक सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में किया जाएगा। जिसमें ईस्ट जोन से पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मणिपुर, नागालैंड , झारखंड एवं अरुणाचल प्रदेश की टीम भाग लेगी। उक्त प्रतियोगिता को संपादित करने हेतु वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से क्वालीफाइड रेफरी का चयन किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के कोरबा के सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी से शुभम यादव एवं मयंक डड़सेना का चयन हुआ है।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदिवान, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल प्रभारी आर के साहू, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती प्रीति मिश्रा, ओलंपिक एसोसिएशन पदाधिकारी गण, वरिष्ठ किकबॉक्सिंग खिलाड़ी प्रभात साहू, अंकुश लाल यादव, जुनैद आलम, रितेश सहा,रमेश साहू, अशोक साहु, प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, सुयश नामदेव, जगदीश यादव, हिमांशु यादव, तुषार सिंह , मयंक सिंह सहित खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

Continue Reading

कोरबा

सेवा का महापर्व बना जन्मदिवस: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के ‘हितग्राही सम्मान अभियान’ से कोरबा में सुशासन का सशक्त संदेश

Published

on

कोरबा | भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय राठौर के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिवस ‘सेवा और सम्मान’ के संकल्प पर्व के रूप में मनाया गया।


ऊर्जाधानी कोरबा में आयोजित इस व्यापक अभियान ने यह संदेश दिया कि जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि जनसेवा और सुशासन के संकल्प को दोहराने का प्रेरक क्षण है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल एवं ग्राम कोरबी के सरपंच विजय सिंह धनुहार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
दो मंडलों में भव्य आयोजन, हितग्राहियों का सम्मान
भिलाईबाजार मंडल


सुबह 8:30 बजे ग्राम पंचायत भलपहरी में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने इसे जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया।
हरदीबाजार मंडल


सुबह 10:00 बजे ग्राम कोरबी में ‘महतारी सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया, जिसमें 90 माताओं-बहनों का सम्मान कर मातृशक्ति के सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
विधायक प्रेमचंद पटेल का उद्बोधन
विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।


उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं ने गरीब, किसान और मातृशक्ति के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाया है। अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनता का अटूट विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी विश्वास को सेवा कार्यों के माध्यम से और सुदृढ़ करना है।
डॉ. विजय राठौर का प्रेरक संदेश
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय राठौर ने कहा कि ‘हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनता से भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रचार-प्रसार से संगठन और सरकार के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनता है।
डॉ. राठौर ने संगठन की मजबूती का आधार सतत संवाद और जनविश्वास को बताते हुए कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का संकल्प दिलाया।
संगठनात्मक एकजुटता का परिचय
जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में यह अभियान संगठनात्मक एकजुटता और सक्रियता का प्रतीक बनकर उभरा। कार्यक्रम ने यह भी सिद्ध किया कि कोरबा जिले में सुशासन की जड़ें मजबूत और व्यापक जनसमर्थन से जुड़ी हुई हैं।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, युवा मोर्चा जिला मंत्री पंकज ध्रुव, अमरनाथ कौशिक (महामंत्री), संजय राठौर, विनोद कंवर, छोटेलाल पटेल, रामेश्वर सोनी, यग्वेंद्र सोनी, जनकराम पटेल, राजेश पटेल, नीलकंठ, श्रवण यादव, शशि साहू, हितेश साहू, विजय सिंह धनुहार (सरपंच), ममता मौसम राठौर, शेखर चौहान, गोपाल राठौर, दिनेश वाजपेयी, मंजू ओगरे, जयंती बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेवा, सम्मान और सुशासन का सशक्त संदेश
पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित यह अभियान केवल जन्मदिवस समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवा, सम्मान और सुशासन के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रदर्शन बनकर सामने आया।
कोरबा में मनाया गया यह ‘सेवा और सम्मान’ अभियान जनविश्वास, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक शक्ति का प्रेरक उदाहरण बन गया।

Continue Reading

कोरबा

विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर कोरबा में सेवा का संगम, भाजपा ने मनाया ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस

Published

on

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस को पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में जिले भर में जनसेवा से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर इस दिन को यादगार बना दिया गया।

सेवा के रंग में रंगा कोरबा

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, अस्पतालों में फल वितरण, जरूरतमंदों को राशन सामग्री प्रदान, तालाबों की साफ-सफाई, महतारी सम्मान समारोह, विभिन्न सामाजिक वर्गों का सम्मान तथा मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद दीप प्रज्ज्वलन व प्रसादी वितरण जैसे अनेक सेवा कार्य संपन्न किए गए। जिले के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जनकल्याण की भावना को साकार रूप दिया।

हर मंडल व मोर्चा सक्रिय, सेवा का संदेश प्रभावी

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प दोहरा रहा है। जिनमें महिला मोर्चा वृक्षारोपण अभियान, किसान मोर्चा कृषकों का सम्मान, जनजाति मोर्चा फल वितरण, अनुसूचित जाति मोर्चा स्वच्छता अभियान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्रमिक सम्मान, युवा मोर्चा हितग्राही सम्मान एवं महतारी वंदन, इसी प्रकार सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा के कार्य किये गये।

मुख्यमंत्री सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं – गोपाल मोदी

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, ‘महतारी वंदन’ योजना के अंतर्गत माताओं-बहनों को 1000 रुपए प्रतिमाह की सहायता तथा विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि भाजपा परिवार जिला कोरबा की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ मनाया गया यह आयोजन कोरबा जिले में जनसेवा के एक नए उत्साह का संदेश दे गया।

Continue Reading

कोरबा

क्रिकेट प्रेमियों पर छाया स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का खुमार

Published

on

बालको, कलेक्टर 11 और शिक्षा विभाग की टीम ने मारी बाजी

अतिथियों ने की कोरबा प्रेस क्लब के आयोजन की सराहना

कोरबा। क्रिकेट प्रेमियों पर भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम घंटाघर मैदान में प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का खुमार छाया हुआ है। शुक्रवार को प्रतियोगिता में तीन मुकाबले खेले गए, जिसमें बालको, कलेक्टर 11 और शिक्षा विभाग की टीम ने बाजी मारी। मुकाबले में बालको की टीम ने मेयर 11 के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेयर 11 की टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट होकर 108 हीं बना सकी। इस तरह बालको की टीम ने 38 रन से मुकाबला जीत लिया।

बालको टीम के खिलाड़ी अरविंद मानिकपुरी मैन ऑफ द मैच रहे। एक अन्य मुकाबले में कलेक्टर 11 और सीएसपीडीसीएल कोरबा की टीम के बीच भिड़ंत हुई। कलेक्टर 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 106 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसपीडीसीएल कोरबा की टीम चार विकेट खोकर 96 रन हीं बना सकी। इस तरह कलेक्टर 11 की टीम ने 10 रन से मुकाबला अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच कलेक्टर 11 के खिलाड़ी बलराज कश्यप रहे। तीसरे मुकाबले में एसपी 11 और शिक्षा विभाग की टीम के बीच भिड़ंत हुई। एसपी 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाएं। शिक्षा विभाग की टीम ने एक गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर 107 रन बनाते हुए जीत अपने नाम की। शिक्षा विभाग की टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीता। शिक्षा विभाग की टीम के खिलाड़ी संजय कुर्रे को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्व. केशवलाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब द्वारा आयोजित आयोजन उत्कृष्ट पहल है। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया है। सभी टीम के खिलाड़ी अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तरह का आयोजन खेलों को बढ़ावा देने में सहायक है। कार्यक्रम में प्रेस क्लब कोरबा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य गण, प्रेस क्लब सदस्य, पत्रकारबंधु सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व नगरजन उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending