Connect with us

कोरबा

कोरबा : अटल जी ने बनाया छत्तीसगढ़, मोदी इसे संवार रहे – उद्योग मंत्री

Published

on

राजधानी रायपुर में आयोजित सुशासन दिवस समारोह के लाईव प्रसारण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अभिभाषण को सुना अतिथियों व नागरिकों ने

राजधानी रायपुर में आयोजित सुशासन दिवस समारोह के लाईव प्रसारण में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के अभिभाषण को सुना अतिथियों व नागरिकों ने
राजधानी रायपुर में आयोजित सुशासन दिवस समारोह के लाईव प्रसारण में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के अभिभाषण को सुना अतिथियों व नागरिकों ने

कोरबा। प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज सुशासन दिवस के अवसर पर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटलबिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे छत्तीसगढ़ को संवारने का काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के संबंध में जितना भी कहा जाए, वह कम है, उन्हो´ने अपने सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन में कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, वे एक ऐसे महान व्यक्तित्व के स्वामी थे, जिनका सम्मान विपक्षी नेता भी करते थे तथा देश का हर वर्ग उनकी कार्यशैली, उनके आचरण व उनके सिद्धांतों का कायल था। 

    उक्त बातें उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में आयोजित सुशासन दिवस के अवसर पर कही। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.अटलबिहारी बाजपेयी जी की 101 वीं जयंती पर आज जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम केारबा द्वारा विवेकानंद उद्यान के सामने स्थित अटल परिसर में सुशासन दिवस का आयोजन किया गया, आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति प्रदान की, कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई, तो वहीं कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर,    गोपाल मोदी, प्रभारी कलेक्टर व निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण व पार्षदगण उपस्थित थे। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अटल परिसर में स्थापित अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं कार्यक्रम की शुरूआत कराई, वहीं राजधानी रायपुर में आयोजित सुशासन दिवस समारोह के लाईव प्रसारण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा दिए गए अभिभाषण का श्रवण भी अतिथियों व नागरिकों के द्वारा किया गया, उपस्थितजन राजधानी रायपुर के उक्त सम्पूर्ण आयोजन में आनलाईन रूप से शामिल भी हुए। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि आज अत्यंत शुभ दिन है, अटल जी की जन्मजयंती के दिन आज प्रदेश के 115 शहरों में अटल परिसर का लोकार्पण हुआ है, उन्होने कोरबा में निर्मित अटल परिसर की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से यह सर्वश्रेष्ठ अटल परिसर है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि डाॅ.रमन सिंह ने अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल  में  प्रदेश के गांव-गांव में अटल चौक का निर्माण कराया था, और अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव प्रदेश के सभी शहरों में अटल परिसर का निर्माण कराया है। 

भारतीय राजनीति के युगपुरूष थे अटल जी

इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतरत्न स्व.अटलबिहारी बाजपेयी भारतीय राजनीति के युग पुरूष थे, उन्होने अपने राजनीतिक जीवन में नये आदर्शो को गढ़ा तथा कभी भी अपने सिद्धांतों के साथ कोई समझौता नहीं किया। अटल जी अपने अटल निर्णयों के लिए जाने जाते थे, अटल जी को कभी सत्ता का मोह नहीं था, उनका जीवन देश की सेवा व जनहित के लिए समर्पित था। महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि निगम द्वारा अटल जी की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में विगत 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक अपने सभी जोन कार्यालयों में सुशासन दिवस शिविर आयोजित किए गए तथा आमजनता की समस्याओं का निराकरण किया गया। उन्होने कहा कि जनताजनार्दन की समस्याओं का निराकरण कर कोरबा को समस्यामुक्त शहर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

अटल जी ने स्थापित किए महान आदर्श

 इस अवसर पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन एक ऐसे जन नेता की जन्मजयंती का दिन है, जिन्हो´ने अपने महान आदर्शो को स्थापित किया तथा इन आदर्शो पर अडिग रहे, उनकी जयंती को हम सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम द्वारा विगत 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक अपने सभी 07 जोन कार्यालयों में आयोजित किए गए गुड गवर्नेस वीक शिविरों के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि इन शिविरों में कुल 618 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें से जिन आवेदनों व समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव था, ऐसे 162 आवेदन तत्काल निराकृत किए गए, शेष 456 आवेदन पत्र विभिन्न समस्याओं व मांग से संबंधित हैं, जिन्हें आवश्यक प्रक्रिया में लेकर समयसीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। 

अटल जी की सख्शियत अद्वितीय

 इस अवसर पर गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटलबिहारी बाजपेयी की सख्शियत भारतीय राजनीति में अद्वितीय रही है, उन्हें अजातशत्रु भी कहा जाता था, अटल जी ने अपने कार्यकाल में भारत की दशा व दिशा बदलने का कार्य भी किया  वे कहते थे कि भारत कोई जमीन का टूकड़ा नही बल्कि एक साक्षात राष्ट्रपुरूष है। अटल जी की सरकार एक वोट से भले ही गिर गई थी, किन्तु उन्होने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, जबकि वे चाहते तो आसानी से समझौता कर अपनी सरकार को बचा सकते थे। 

    इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर के साथ ही वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी, लक्ष्मण श्रीवास, सत्येन्द्र दुबे, ममता यादव, अजय चन्द्रा, रामकुमार साहू, धनश्री साहू, राकेश वर्मा, अजय गांेड़, प्रताप सिंह कंवर, उर्वशी राठौर, सुलोचना यादव, सीमा कंवर, प्रीति शर्मा, मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, मनोज लहरे, मनीष मिश्रा, दिलेन्द्र यादव, योगेश जैन, नवीन अरोरा, अजय विश्वकर्मा, जगदीश श्रीवास, प्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, नारायण सिंह ठाकुर, परविंदर सिंह सहित अन्य पार्षद व जनप्रतिनिधिगण, निगम के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर के सख्त निर्देश:नल से पानी आने पर ही होगा जल जीवन मिशन के कार्यों का भुगतान

Published

on

कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति
कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।

Continue Reading

कोरबा

डीईओ को नोटिस जारी: छात्र सुरक्षा बीमा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

Published

on

मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश
कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Continue Reading

कोरबा

एकलव्य आवासीय स्कूल में अव्यवस्था का मामला : जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव

गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!

एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677