Connect with us

कोरबा

एनकेएच वॉकथॉन में उमड़ा कोरबा: घंटाघर से अस्पताल तक स्वास्थ्य जागरूकता की ऐतिहासिक कदमताल

Published

on

कोरबा। न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) द्वारा आयोजित वॉकथॉन में रविवार को शहरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य जागरूकता का सशक्त संदेश दिया। सुबह 7:30 बजे घंटाघर चौक से शुरू हुआ यह वॉकथॉन न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिभागियों ने पैदल चलकर एकता, नशा मुक्ति, प्रदूषण से बचाव, स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।


वॉकथॉन की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, सीएसपी कोरबा भूषण एक्का, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह, राज्य सचिव स्काउट एंड गाइड जितेंद्र साहू एवं एनकेएच ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी द्वारा की गई। अस्पताल पहुंचने पर प्रतिभागियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें शुगर, बीपी एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई। अतिथियों ने कहा कि एनकेएच हमेशा से स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी रहा है। वॉकथॉन जैसी पहलें लोगों को नशा मुक्ति, प्रदूषण से बचाव, तथा पैदल चलने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित करती हैं।


एनकेएच ग्रुप के डायरेक्टर व प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि कोरबा ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और वे चाहते हैं कि कोरबावासी बिना दवाइयों के स्वस्थ रहें। इसी उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। एडवांस डायग्नोसिस सेंटर की डायरेक्टर डॉ. वंदना चंदानी ने भी लोगों की भारी भागीदारी पर आभार व्यक्त किया। और कोरबा में अपने स्वास्थ्य को लेकर हर कोई चिंतित और परेशान है। इसे लेकर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।


कार्यक्रम में भाग लेने वाले पहले 300 लोगों को टी-शर्ट एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए। आयोजन को सफल बनाने में बजरंग दल कोरबा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर जिला संगठक एनएसएस वाय.के. तिवारी, भाजपा जिला मंत्री विवेक मारकंडे, केएन कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी गोविंद माधव उपाध्याय, पोषण विशेषज्ञ निधि अग्रवाल, योगा इंस्ट्रक्टर सचिन विश्वकर्मा सहित डॉक्टर, जनप्रतिनिधि, व्यवसायी, छात्र एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माउथ कैंसर से उबर रहे अशोक राठौर को नशा मुक्ति जागरूक नागरिक के रूप में सम्मानित किया गया। साथ ही 83 वर्षीय श्याम मरकाम, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ शुरुआत से समापन तक वॉकथॉन में सहभागिता निभाई, को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वस्थ जीवन की ओर कदम नशा मुक्ति जागरूकता की शपथ ली गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published

on

सभी तीर्थ यात्री राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर से सम्बंधित

कोरबा। आज दिनांक 28 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर द्वारा आयोजित तीर्थयात्रा दल को विधिवत रूप से रवाना किया गया। इस अवसर पर कोरबा नगम की पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर 40 श्रद्धालुओं के दल को वृंदावन धाम एवं अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की पावन यात्रा हेतु प्रस्थान कराया गया ।
यह तीर्थयात्रा भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन सहित आसपास के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं आध्यात्मिक अनुभूति के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस यात्रा से श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर रेणु अग्रवाल ने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करे। उन्होंने कामना की कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण कर पुनः अपने घर लौटें तथा अपने अनुभवों से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करें।
राधाकृष्ण महिला समिति द्वारा इस आयोजन के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था एवं एकजुटता को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया गया है। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा की सफलता की कामना की है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, पार्षदों में रवि चंदेल, पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, बद्रिकिरण, पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल, रामगोपाल यादव, मनीष शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्तियों में एफ डी मानिकपुरी, रवि खूंटे, गणेश दस महंत, जवाहर निर्मलकर, गिरधारीलाल बरेठ, संसद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत, बनवारी पाहुजा, सुनील निर्मलकर, शहजाद खान, टेकराम श्रीवास, सांता मांडवी, लक्ष्मी मरकाम, शालू पनरिया, माधुरी ध्रुव आदि तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाये देने के लिए अपने मित्रों सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन 31 मार्च को

Published

on

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब, कोरबा द्वारा अपनी 6 दशक की यात्रा एवं स्थापना दिवस के अवसर पर 31 मार्च 2026, मंगलवार को तिलक भवन, टीपी नगर कोरबा में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे उद्घाटन, पंजीयन एवं स्वागत सत्र से होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत कोरबा प्रेस क्लब की गौरवशाली पत्रकारिता यात्रा, वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभव, कोरबा में पत्रकारिता के विकास, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रारंभिक दौर तथा पत्रकारिता में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकारों एवं पूर्व पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने अनुभव साझा किए जाएंगे, वहीं औद्योगिक जिला कोरबा में पत्रकारिता की चुनौतियों पर भी विशेष चर्चा होगी।

015 लाख के बाउंड्रीवाल का भूमि पूजन,एलईडी प्रोजेक्टर का लोकार्पण

कार्यक्रम के अंत मे तिलक नगर पत्रकार कॉलोनी, कोरबा में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य (लागत 15 लाख रुपए) का भूमिपूजन तिलक भवन में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य व महापौर संजूदेवी राजपूत,व अन्य गणमान्य जनों व वार्ड पार्षद प्रताप सिंह कंवर की उपस्थिति में संपन्न होगा।
साथ ही तिलक भवन कोरबा में पार्षद पंकज देवांगन के पार्षद मद से स्वीकृत एलईडी स्मार्ट टीवी (55 इंच), एलसीडी एवं प्रोजेक्टर तथा साउंड सिस्टम का लोकार्पण भी किया जाएगा।
कोरबा प्रेस क्लब ने पत्रकार साथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

Continue Reading

कोरबा

SECL की वादाखिलाफी से परेशान किसान ने दी चेतावनी, मुआवजा नहीं मिला, तो हरदीबाजार में नहीं होने दूँगा सर्वे और नापी

Published

on

कोरबा/दीपका। एसईसीएल (SECL) दीपका क्षेत्र द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि और मकानों का मुआवजा न मिलने से प्रभावित ग्रामीण अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। ग्राम हरदीबाजार निवासी किसान विनय कुमार राठौर ने जिला कलेक्टर और एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनके पिछले बकाये का भुगतान नहीं हुआ तो वे अपनी अन्य संपत्तियों का सर्वे नहीं होने देंगे ।

मुख्य विवाद और मांगें

किसान विनय कुमार राठौर ने बताया कि ग्राम सुवाभोड़ी (खसरा नंबर 316/4, रकबा 0.117 हेक्टेयर) और ग्राम मलगांव में उनकी भूमि और मकानों का अधिग्रहण SECL दीपका क्षेत्र द्वारा किया जा चुका है ।

  1. 3-4 वर्षों का लंबा इंतजार:- सर्वे और नापी की प्रक्रिया पूरी हुए 4 साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मुआवजे की राशि का भुगतान नहीं किया गया है ।
  2. प्रबंधन की अनदेखी:- पीड़ित किसान के अनुसार उन्होंने पूर्व में कलेक्टर जनदर्शन और महाप्रबंधक कार्यालय में कई बार गुहार लगाई, लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हो रही है ।
  3. कड़ी चेतावनी:- आवेदन में स्पष्ट कहा गया है कि यदि सुवाभोड़ी और मलगांव का मुआवजा तत्काल नहीं दिया गया, तो वे ग्राम हरदीबाजार स्थित अपनी अन्य भूमि और संपत्तियों का सर्वे/नापी कार्य रोक देंगे, इसकी पूरी जिम्मेदारी SECL प्रबंधन और जिला प्रशासन की होगी ।

प्रशासनिक सुस्ती पर उठाए सवाल

विज्ञप्ति के माध्यम से पीड़ित ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ विकास के नाम पर जमीनें ली जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ किसान अपने ही हक के पैसे के लिए कार्यालयों की धूल फांकने को मजबूर है ।

इस मामले की प्रतियां अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक SECL बिलासपुर, तहसीलदार हरदीबाजार और महाप्रबंधक खनन को भी प्रेषित की गई हैं, ताकि शीघ्र अति शीघ्र न्याय मिल सके ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677