Connect with us

कोरबा

एकता के संदेश से गूंजा कोरबा, सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर निकली भव्य ‘एकता यात्रा

Published

on

एक राष्ट्र, श्रेष्ठ राष्ट्र का मंत्र लेकर निकली ‘एकता यात्रा’ कोरबा में राष्ट्रभक्ति का दिखा अद्भुत नजारा

कोरबा। एकता, राष्ट्रभक्ति और संगठन शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन गुरुवार को कोरबा की धरती पर देखने को मिला। भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यूनिटी मार्च (एकता यात्रा) ने पूरे नगर में देशभक्ति और एकता का उत्साह भर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल संस्थान से हुई, जहां सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा उपस्थित नागरिकों को “स्वदेशी अपनाने” की शपथ दिलाई गई। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई देशभक्ति चित्र प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया। यह एकता यात्रा सरदार पटेल संस्थान से प्रारंभ होकर टी.पी. नगर चौक, सीएसईबी चौक, महाराणा प्रताप चौक, घंटाघर चौक व सुभाष चौक होते हुए लाल बहादुर शास्त्री चौक पर माल्यार्पण के पश्चात कोसाबाड़ी चौक में यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग पर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। इस ऐतिहासिक यात्रा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन का सफल संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनुशासन, ऊर्जा और समर्पण का अद्भुत परिचय दिया।

आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के सपने को पूरा कर हम सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे – देवेंद्र प्रताप सिंह

कोसाबाड़ी चौक में सभा को संबोधित करते हुये राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया रायगढ़ रियासत सबसे पहले विलय होने वाली रियासत थी यह हमारे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपनी दूरदर्शिता के माध्यम से 565 रियासतों को एकीकरण कर सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया व देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए बल देते हुए आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के सपने को पूरा कर हम सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे व नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए संकल्प दिलवाया सांसद ने।

565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले सरदार पटेल सच्चे राष्ट्रनायक थे — गोपाल मोदी

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा की लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के 150 वां वर्ष जो पूरे साल भर मनाया जाएगा उसके बारे में विस्तार से बताते हुए स्वदेशी संकल्प आत्मनिर्भर भारत के दिशा में अपने विभिन्न कदमों पर विभिन्न उठाए गए कदमों पर चर्चा की अखंड भारतवर्ष के निर्माण में सरदार पटेल जी के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें लोह पुरुष क्यों कहा जाता है इसे विस्तार से बतलाया, 565 रियासतों को अपनी सुझबुझ और दूरदर्शिता के माध्यम से एकीकृत कर एक सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण किया, एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र एकता का मूल मंत्र ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी श्रद्धेय लौह पुरुष सरदार पटेल जी के लिए।

यूनिटी मार्च (एकता यात्रा) में विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला प्रभारी गोपाल साहू, प्रदेश मंत्री रीतू चौरसिया, महापौर संजू देवी राजपूत, महामंत्री युवा मोर्चा नरेन्द्र देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, देवेन्द्र पांडेय, अजय विश्वकर्मा, संजय शर्मा, मंजू सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, रेणुका राठिया, रूकमणि नायर, लक्की नंदा, अजय पांडेय, नवीन अरोरा, अजय कंवर, सतीश झा, कमला बरेठ, कमला किण्डो, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष डाॅ. राजेश राठौर, योगेश जैन, मनोज लहरे, डिलेन्द्र यादव, मनीष मिश्रा, अभिषेक गर्ग, नीरज ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राओ और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677