Connect with us

कोरबा

लोको पायलट टंकेश महंत को भारत सेवा रत्न अवॉर्ड:जयपुर में 26 जनवरी 2026 को मिलेगा सम्मान, पहले भी कई पुरस्कार मिले

Published

on

कोरबा/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव थाना अंतर्गत ग्राम कमरीद निवासी डॉ. टंकेश कुमार महंत को जयपुर, राजस्थान में ‘भारत सेवा रत्न 2026’ से सम्मानित किया जाएगा। नारायण दास और जीवन बाई के पुत्र डॉ. महंत को यह सम्मान 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

उन्हें यह सम्मान वर्ष 2013 से निःशुल्क शिक्षा, समाज सेवा, बालिका शिक्षा उत्थान, समाज में स्वरोजगार स्थापना और रक्त व्यवस्था जैसे कार्यों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जा रहा है। उनकी सोच, नेतृत्व क्षमता और समाज उपयोगी सकारात्मक कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय जूरी ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

इससे पहले भी डॉ. महंत को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। इनमें राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, प्रधानमंत्री संग्रहालय (दिल्ली) में विश्व संस्कृति और पर्यावरण संगठन दिल्ली द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि, सावित्रीबाई फुले सम्मान, स्वामी विवेकानंद सम्मान, राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान (कलकत्ता) और शिक्षा शिरोमणि अवॉर्ड 2025 (मुंबई) शामिल हैं।

कोरबा स्टेशन में लोको पायलट हैं डॉ. टंकेश

डॉ. टंकेश कुमार महंत वर्ष 2013 से कोरबा स्टेशन में लोको पायलट के रूप में कार्यरत हैं। वर्ष 2015 से उन्होंने कोरबा में ‘मंजिल गुरुकुल निःशुल्क शिक्षण संस्थान’ की स्थापना की है। इस संस्थान के माध्यम से वे रेलवे परिवार और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निस्वार्थ भाव से करवाते हैं।

‘शिक्षा दान महादान’ के संकल्प के साथ, वे प्रधानाचार्य और प्रमुख शिक्षक के रूप में बच्चों को शून्य स्तर से परीक्षा स्तर तक (शून्य से शिखर) ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में मंजिल गुरुकुल से 25 से अधिक छात्र विभिन्न विभागों में नौकरी प्राप्त कर देश सेवा कर रहे हैं।

ग्रामीण छात्रों को निःशुल्क अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन दे रहे डॉ महंत

पिछले 12 वर्षों से डॉ. महंत ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर शैक्षणिक अवसर दिलाने, ऑनलाइन और ऑफलाइन अध्ययन सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराने और शिक्षा को व्यावहारिक एवं रोजगार मूलक बनाने के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने कई जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता, करियर मार्गदर्शन और परीक्षा तैयारी में सहयोग देकर उनके भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।

इस सम्मान की घोषणा से जांजगीर-चांपा, कोरबा सहित मंजिल गुरुकुल परिवार, डॉ. महंत के माता-पिता और पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677