देश
बड़ी गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 73 अंक गिरकर 80,429 पर बंद
Published
1 year agoon
By
Divya Akashनई दिल्ली, एजेंसी।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एफएंडओ (वायदा और विकल्प) प्रतिभूतियों पर एसटीटी (प्रतिभूति लेनदेन कर) में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद स्थानीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 73 अंक गिरावट के साथ 80,429 के स्तर पर जबकि निफ्टी 30 अंक टूटा, ये 24,479 के स्तर पर बंद हुआ।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जैसे ही 2024-25 का बजट पेश करना शुरू किया, 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स में उछाल आया। हालांकि कुछ ही मिनटों में इसमें गिरावट आई और दोपहर के कारोबार में यह 1,266.17 अंक गिरकर 79,235.91 अंक पर आ गया। केंद्रीय बजट पेश किए जाने के साथ ही एनएसई निफ्टी में भी तेजी आई।
हालांकि, जल्द ही उतार-चढ़ाव भरे रुझान सामने आए और बाद में यह 435.05 अंक गिरकर 24,074.20 अंक पर आ गया। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 264.33 अंक चढ़कर 80,766.41 अंक पर पहुंच गया था। निफ्टी 73.3 अंक चढ़कर 24,582.55 अंक पर रहा था। सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार मध्यम तथा उच्च मध्यम वर्ग के लिए कुछ वित्तीय परिसंपत्तियों पर पूंजीगत लाभ छूट की सीमा बढ़ाकर 1.25 लाख रुपए प्रति वर्ष करने की योजना बना रही है।
वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते हुए उन्होंने एफएंडओ (वायदा एवं विकल्प) पर एसटीटी (प्रतिभूति लेनदेन कर) में 0.02 प्रतिशत और 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बजाज फिनसर्व के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई। टाइटन, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में तेजी आई।
ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी
- एशियाई बाजार आज मिक्स्ड कारोबार कर रहे हैं। जापान के निक्केई में 0.20% की तेजी, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.12% की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.51% नीचे है।
- फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 22 जुलाई को ₹3,444.06 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹1,652.34 करोड़ के शेयर बेचे।
- 22 जुलाई को अमेरिकी बाजार डाओ जोंस 0.32% चढ़कर 40,415 पर बंद हुआ। NASDAQ 1.58% चढ़कर 18,007 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 1.08% की तेजी रही।
कल बाजार ने फ्लैट कारोबार किया था
इससे पहले कल यानी 22 जुलाई को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 102 अंक की गिरावट के साथ 80,502 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 21 अंक की गिरावट रही, ये 24,509 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 में तेजी और 15 में गिरावट देखने को मिली थी।
You may like
देश
मोदी बोले- TMC घुसपैठियों को वोटर बना रही:इन्हें बसाकर गरीबों का हक छीना जा रहा, भाजपा इन्हें देश से निकालेगी
Published
2 hours agoon
January 17, 2026By
Divya Akashकोलकाता/गुवाहाटी,एजेंसी। पश्चिम बंगाल के मालदा में शनिवार को पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के सामने एक बड़ी चुनौती घुसपैठ की है। बंगाल के कई इलाकों में आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है। टीएमसी घुसपैठियों को वोटर बना रही। गरीबों का हक छीना जा रहा है। भाजपा सरकार बनते ही घुसैपठियों पर एक्शन लिया जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना पर बात करते हुए पीएम ने कहा कि टीएमसी वालों को आपकी तकलीफ की कोई चिंता नहीं है। यहां आयुष्मान योजना लागू नहीं होने दी गई है। ऐसी पत्थर दिल सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी है।
पीएम ने मालदा में भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया। यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी। उन्होंने ट्रेन के ड्राइवर से मुलाकात और उसके बारे में जाना। पीएम ने ट्रेन में मौजूद बच्चों से भी बात की।
PM के संबोधन की बड़ी बातें…
- पूर्वी भारत के लोगों का विश्वास भाजपा के नाम: हमारा देश 2047 तक विकसित होने पर काम कर रहा है। इसलिए लिए पूर्वी भारत का विकास होना जरूरी है। पूर्वी भारत को दशकों तक नफरत करने वालों ने जकड़ रखा था। भाजपा ने नफरत की राजनीति करने वालों से पूर्वी भारत को मुक्त किया है। पूर्वी भारत के लोगों का विश्वास भाजपा के नाम है। उनका विश्वास भाजपा के साथ है।
- पत्थरदिल सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी: टीएमसी वालों को आपकी तकलीफ की कोई चिंता नहीं है। वो अपनी तिजोरी भरने में जुटे हैं। मैं चाहता हूं कि देश की तरह बंगाल के गरीबों को 5 लाख का मुफ्त इलाज मिले, यहां आयुष्मान भारत योजना लागू हो। बंगाल देश का एक मात्र ऐसा राज्य है। यहां ये योजना लागू नहीं होने दी गई है। ऐसी पत्थर दिल सरकार, ऐसी निर्मम सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी है।
- बंगाल की हर दिशा में सुशासन की सरकार: कुछ दिन पहले बिहार में बीजेपी-एनडीए की सरकार बनी है। यानी बंगाल की हर दिशा में बीजेपी के सुशासन की सरकार है। अब बंगाल की बारी है। इसलिए बिहार चुनाव की जीत के बाद मैंने कहा था- मां गंगा के आर्शीवाद से अब बंगाल में भी विकास की गंगा बहेगी। बीजेपी ये काम करके रहेगी।
- महिला पत्रकार के साथ टीएमसी के गुंडों ने अभद्रता की: बंगाल के युवा साथियों, माता-बहनों की बड़ी जिम्मेदारी है। एक महिला पत्रकार के साथ टीएमसी के गुंडों ने कितनी अभद्रता की। स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी में बेटियां सुरक्षित नहीं। निर्ममता ऐसी की बेटियों की सुनवाई नहीं होगी। पीड़ितों को बात-बात पर कोर्ट जाना पड़ता है। इसे बदलना होगा। ये काम कौन करेगा- ये काम आपका एक वोट करेगा।
- बंगाल के सामने एक बड़ी चुनौती घुसपैठ की है: आप देखिए दुनिया के जो विकसित देश हैं, समृद्ध देश हैं, जिन्हें पैसों की कमी नहीं, वे भी घुसपैठियों को निकाल रहे हैं। प. बंगाल में भी घुसपैठियों को बाहर करना जरूरी है। एक एक घुसपैठिए को निकालना जरूरी है। टीएमसी के रहते ये संभव नहीं है। ये जमीन-हक, बहन-बेटियों की रक्षा नहीं करेंगे। इन्हें सत्ता से बाहर निकालना चाहिए।
बाढ़ पीड़ितों को यहां पैसा तक नहीं मिलता: मैं मालदा की बाढ़ राहत की CAG रिपोर्ट देख रहा था। टीएमसी के चहेतों के खातों में 40-40 बार बाढ़ राहत का पैसा भेजा गया। जो इसके हकदार नहीं थे, उन्हें लाखों रुपए दिया गया। जिन पर संकट आया उन्हें कुछ नहीं मिला। भाजपा की सरकार बनते ही, टीएमसी के ऐसे सारे काले कारनामें बंद किए जाएंगे।
मुंबई में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत: कल ही महाराष्ट्र में शहरी निकाय के नतीजे आए, इसमें बीजेपी को एतिहासिक जीत हासिल हुई। खासतौर पर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पहली बार बीजेपी को रिकॉर्ड जीत मिली है। जहां कभी बीजेपी के लिए चुनाव जीतना असंभव माना जाता था, वहां भी आज बीजेपी अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।
वंदे भारत के उद्घाटन की तस्वीरें…
पीएम ने मालदा टाउन से पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इनॉगरेशन किया।
पीएम मोदी ने ट्रेन के अंदर मौजूद बच्चों से बात की।
पीएम मोदी ड्राइवर के केबिन पहुंचे, वहां उन्होंने ट्रेन के ड्राइवर से भी मुलाकात की।
इनॉगरेशन से पहले मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत स्लीपर को सजाया गया।
मालदा टाउन स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत स्लपीर ट्रेन। - पीएम का 18 जनवरी का कार्यक्रम…
- असम में दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे
- 17 जनवरी को रात में असम में रुकने के बाद पीएम 18 जनवरी को कालियाबोर जाएंगे और 6,957 करोड़ रुपये के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। यह एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है जिसका मकसद ट्रैफिक जाम को कम करना और UNESCO विश्व धरोहर स्थल के आसपास वन्यजीवों की रक्षा करना है।
- पीएम यहां दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों- डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या-रोहतक को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
- असम की यह यात्रा मोदी के दिसंबर दौरे के बाद हो रही है। इस दौरान उन्होंने गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था और डिब्रूगढ़ में 10,601 करोड़ रुपये के ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया प्लांट की आधारशिला रखी थी।
- पश्चिम बंगाल के सिंगूर में रेल प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन करेंगे
- रविवार दोपहर बाद मोदी पश्चिम बंगाल लौटेंगे और सिंगूर जाएंगे। जहां वह बालागढ़ में एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम का इनॉगरेशन करेंगे। इसके अलावा रेलवे कनेक्टिविटी सहित 830 करोड़ रुपए के डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे। हावड़ा, सियालदह और संतरागाछी से तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी।
देश
महाराष्ट्र नगर निगम रिजल्ट:29 में 23 निगमों में बीजेपी+ आगे, मुंबई-नागपुर-पुणे में बढ़त
Published
1 day agoon
January 16, 2026By
Divya Akashलातूर में कांग्रेस ने 70 में से 43 सीटें जीतीं
मुंबई,एजेंसी। महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में भाजपा गठबंधन एकतरफा जीत की ओर है। रुझानों में 29 नगर निगमों में से 23 में भाजपा गठबंधन को बढ़त है।
मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में भाजपा+शिवसेना (शिंदे) अलायंस कुल 227 सीटों में से 118 सीटों पर आगे चल रहा है।
इसके अलावा नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी चिंचवाड और नासिक में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त है। लातूर में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 70 में से 43 सीटें जीतीं।
चंद्रपुर में भी कांग्रेस लीड कर रही है। परभणी नगर निगम में शिवसेना (उद्धव) को बढ़त है। वसई विरार में बहुजन विकास अगाड़ी (VBA) और मालेगांव में शिवसेना (शिंदे) आगे चल रही है।
शुक्रवार को नगर निगम चुनाव की सुबह 10 से काउंटिंग जारी है। राज्य में निगम चुनाव के लिए 15 जनवरी को वोटिंग हुई थी।
893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम की कुल 2869 सीटें हैं। इनमें से 68 उम्मीदवार निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं।
महाराष्ट्र की 5 प्रमुख नगर निगम के चुनाव का रुझान
मुंबई: कुल सीटें- 227, बहुमत: 114
| BJP+ | उद्धव शिवसेना+ | कांग्रेस | NCP (अजित) |
| 118 | 70 | 12 | 00 |
पुणे: कुल सीटें- 165, बहुमत: 83
| BJP+ | NCP+ | कांग्रेस+ UBT | शिवसेना | अन्य |
| 90 | 20 | 10 | 02 | 00 |
ठाणे: कुल सीटें- 131, बहुमत:66
| BJP+ | NCP (अजित) | उद्धव शिवसेना+ | कांग्रेस | अन्य |
| 49 | 08 | 02 | 02 | 09 |
नागपुर: कुल सीटें- 151, बहुमत: 76
| BJP+ | कांग्रेस | उद्धव शिवसेना+ | NCP (अजित) | NCP (शरद) | अन्य |
| 113 | 30 | 01 | 01 | 00 | 06 |
नासिक: कुल सीटें- 122, बहुमत: 62
| BJP | MVA+MNS | शिवसेना- शिंदे+ NCP | अन्य |
| 50 | 12 | 41 | 05 |
देश
BJP को 20 जनवरी को नया अध्यक्ष मिलेगा:चुनाव नोटिफिकेशन जारी
Published
1 day agoon
January 16, 2026By
Divya Akashकार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का चुना जाना लगभग तय
नई दिल्ली,एजेंसी। भाजपा को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी ने इसके लिए शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी किया। इसके मुताबिक 19 जनवरी को नामांकन भरा जाएगा। 20 जनवरी को नए पार्टी अध्यक्ष का ऐलान होगा।
अभी नितिन नबीन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पार्टी उन्हें ही निर्विरोध अध्यक्ष चुन सकती है।
न्यूज एजेंसी ANI ने 13 जनवरी को सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि नितिन नबीन 19 जनवरी को नामांकन भरेंगे। नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया था।
भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं।

BJP के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर ने शेड्यूल जारी किया
बीजेपी के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण ने चुनाव का शेड्यूल जारी किया। इसके मुताबिक, पार्टी प्रमुख के चुनाव के लिए नॉमिनेशन 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच भरे जाएंगे और उम्मीदवार उसी दिन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच अपना नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं।
लक्ष्मण ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो 20 जनवरी को वोटिंग होगी और उसी दिन नए चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में ही होगी।

न्यू कोरबा अस्पताल में न्यूरो केयर की बड़ी पहल: 30 दिवसीय मेगा न्यूरो कैंप शुरू, 100 से अधिक लोग लाभान्वित
मोदी बोले- TMC घुसपैठियों को वोटर बना रही:इन्हें बसाकर गरीबों का हक छीना जा रहा, भाजपा इन्हें देश से निकालेगी
हृदयविदारक घटना – 25 वर्षीय युवती का सर कुचलकर हत्या,,,,दीपका…..देखे पूरी खबर
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized4 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई