कोरबा
क्रिएटिव कार्नर के आर्टिस्टों को सम्मानित किया महापौर ने
Published
22 hours agoon
By
Divya Akashआयुक्त एवं सभापति की विशेष उपस्थिति में निगम कार्यालय में सम्पन्न हुआ सम्मान समारोह
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के सिटी ब्यूटीफिकेशन अंतर्गत संचालित ’’ क्रिएटिव कार्नर ’’ के आर्टिस्टो, कलाकारों को गुरूवार को महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा सम्मानित किया गया। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय एवं सभापति नूतन सिंह ठाकुर,वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन ने भी इन कलाकारों को सम्मानित किया। महापौर श्रीमती राजपूत ने आर्टिस्टों का सम्मान करते हुए सिटी ब्यूटीफिकेशन में उनकी सहभागिता की सराहना की तथा कोरबा को सुंदर बनाने की दिशा में उनके निरंतर सहयोग का आग्रह किया। इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन व मुकुंद सिंह कंवर सहित निगम के अधिकारीगण व आर्टिस्टगण उपस्थित थे।

यहॉं उल्लेखनीय है कि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में ऊर्जाधानी कोरबा शहर के सौदंर्यीकरण को मूर्तरूप देने की दिशा में नगर पालिक निगम कोरबा व आर्टिस्ट गु्रप आफ कोरबा की संयुक्त पहल पर दिसम्बर 2025 में क्रिएटिव कार्नर अभियान का शुभारंभ किया गया था, सुभाष चौक से कोसाबाड़ी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग की दीवाल पर महापौर श्रीमती राजपूत व आयुक्त श्री पाण्डेय ने ब्रश उठाकर पेंटिंग की थी तथा ’’ क्रिएटिव कार्नर ’’ की शुरूआत हुई थी। निगम के सहयोग से आर्टिस्ट गु्रप आफ कोरबा के कलाकारों, आर्टिस्टों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए थीम आधारित चित्रकारी व पेंटिंग कर स्थल को सजाया, संवारा था। निगम व आर्टिस्ट गु्रप के संयुक्त सहयोग से क्रिएटिव कार्नर अभियान के तहत आगे भी शहर सौदंर्यीकरण पर कार्य करते हुए शहर के मुख्य मार्गो, सपर्क सड़कों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं उपेक्षित पडे़ स्थानों पर थीम आधारित पेंटिंग, चित्रकारी किए जाने का यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा। आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आयुक्त आशुतोष पाण्डेय व सभापति नूतन सिंह ठाकुर की विशेष उपस्थिति में आर्टिस्टों को सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, मुुकुंद सिंह कंवर, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, पीआईयू पंकज गभेल व धनमोहन रात्रे आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे। प्रतिभा सम्पन्न है हमारे कोरबा के आर्टिस्ट, कलाकार
इस मौके पर महापौर श्रीमती राजपूत ने आर्टिस्टों को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित रूप से आप सब प्रतिभा सम्पन्न आर्टिस्ट हैं, आपको निगम से एक प्लेटफार्म मिला और आपने अपनी कला प्रतिभा के दम पर स्थल को सुंदरता प्रदान की, शहर सौदंर्यीकरण में अपना योगदान दिया जिसके लिए मैं आप सबको बधाई देती हूॅं तथा कामना करती हूॅं कि निगम ही नहीं राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी आपकी कला को सम्मान मिले। उन्होने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में हमारा शहर कोरबा देश में 08वें स्थान पर है, किन्तु आप सबके सहयोग से हमें अभी और आगे तक जाना है, उन्होने कहा कि आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय अत्यंत ऊर्जावान व्यक्ति हैं तथा कोरबा के विकास एवं नित नई उपलब्धियों के लिए सम्पूर्ण समर्पण भावना से कार्य कर रहे हैं, मैं उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करती हॅॅू, उन्हें भी बधाई व शुभकामनाएं देती ह
आर्टिस्टों का प्लेटफार्म है ’’ क्रिएटिव कार्नर ’’
इस मौके पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्रिएटिव कार्नर आर्टिस्टों का प्लेटफार्म है, जो उन्हे अपनी प्रतिभा प्रदर्शन हेतु मंच प्रदान करता है, क्रिएटिव कार्नर भी हमारी एक उपलब्धि है, किन्तु यहॉं यह कहना उचित होगा कि उपलब्धि का कोई पैमाना नहीं होता, छोटे से छोटे प्रयासों से हम कुछ बड़ा करने का कार्य करें, हमारे छोटे-छोटे प्रयासों से शहर सुंदर बनें, कोरबा को स्वच्छ सुंदर शहर बनाने के लिए सबका सहयोग प्राप्त करें, यह भी एक उपलब्धि है। उन्होने कहा कि क्रिएटिव कार्नर मिशन के तहत आगे भी निरंतर गतिविधियॉं जारी रहेंगी तथा इसे और अधिक सुनियोजित ढंग से संचालित किया जाएगा, प्रत्येक आर्टिस्ट के लिए पृथक-पृथक गैलरी होंगी, उनमें आर्टिस्टों के कलाकृतियों के साथ आर्टिस्टों का जीवन परिचय व उपलब्धियॉं भी अंकित होगी, नगर निगम ने केारबा के आर्टिस्टों को एक मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया है, ताकि आर्टिस्ट इस मंच के माध्यम से एक ओर जहॉं अपनी प्रतिभा दिखा सकें, वहीं दूसरी ओर शहर के सौदंर्यीकरण में भी उनकी सहभागिता सुनिश्चित हों।
आर्टिस्टों का कार्य सराहनीय
इस मौके पर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि आप आर्टिस्टों ने जो कार्य किया है, उसका अवलोकन मेरे द्वारा भी किया गया है, निश्चित रूप से आपका यह कार्य अत्यंत सराहनीय है, महापौर श्रीमती राजपूत एवं आयुक्त श्री पाण्डेय ने आपकी प्रतिभा व कला को पहचाना, आपको एक मंच प्रदान किया तथा आपने ब्रश व रंगों के माध्यम से वहॉं पर अपनी कला को बिखेरा, स्थल को सुंदर लुक दिया, इसके लिए आप सबको बहुत-बहुत बधाई देता हूॅं। उन्होने कहा कि महापौर श्रीमती राजपूत व आयुक्त श्री पाण्डेय की युगलबंदी ऊर्जानगरी कोरबा के विकास व सुंदरता को नई दिशा दे रही है, शहर की व्यवस्थाएं सुधर रही है, इसमें कोई संशय नहीं है।
शहर को सुंदर बनाने के दायित्व को पूरा कर रहा निगम
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्रिएटिव कार्नर निगम की अनूठी पहल है तथा इसके माध्यम से शहर को अच्छा स्वरूप देने, शहर को सुंदर बनाने का दायित्व निगम पूरा कर रहा है। उन्होने कहा कि निगम अपने मूलभूत कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के साथ ही लीग से हटकर कुछ अच्छा करने की दिशा में कार्य कर रहा है, जिसके लिए मैं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय को बधाई व शुभकामनाएं देता हूॅ तथा कोरबा के आर्टिस्टों, कलाकारों को उनके द्वारा प्रदत्त किए जा रहे सहयोग के लिए साधुवाद देता हूॅं।
कोरबा के हम आर्टिस्ट भी कायम करें गोल्डन वर्ल्ड रिकार्ड
इस अवसर पर आर्टिस्ट मनीषा अग्रवाल व अंकिता सोनी ने कहा कि क्रिएटिव कार्नर के तहत निगम ने हम कलाकारों को एक मंच प्रदान किया, हमनें उस पर कार्य किया, बेहद अच्छा लगा, जिसके लिए हम निगम को धन्यवाद देते हैं, उन्होने कहा कि अभी हाल ही में निगम के मार्गदर्शन में स्वच्छता शपथ पर हस्ताक्षर कर कोरबा ने जिस तरह से गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है, उसी तर्ज पर हम कोरबा के आर्टिस्ट भी अपनी कला के माध्यम से कुछ ऐसा ही रिकार्ड बनाने की इच्छा रखते हैं, उन्होने बताया कि अहमदाबाद में सब्जियों की रंगोली का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया गया था, हम कोरबा के आर्टिस्ट उसी थीम पर उस रिकार्ड को तोड़कर नया रिकार्ड कोरबा के नाम करना चाहते हैं, जिसके लिए शासन प्रशासन व कोरबा के समस्त नागरिकबंधुओं का पूर्ण सहयोग अपेक्षित है।
इन आर्टिस्टों को किया गया सम्मानित




इस मौके पर आर्टिस्ट ग्रुप आफ कोरबा के प्रतिभावान सदस्यगण कुमकुम गुलहरे, अंकिता सोनी, अनिंदर कौर, सुमन कुमारी, जयकुमार साहू, मनीषाा अग्रवाल, प्रशांत कौशिक, गौरी शंकर, कैलाश कुमार, संदीप कुमार आदि आर्टिस्ट कलाकारों को महापौर श्रीमती राजपूत, आयुक्त श्री पाण्डेय व सभापति श्री ठाकुर के द्वारा सम्मानित किया गया, उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृतिचिन्ह प्रदान किए गए।

You may like
कोरबा
सेवा का महापर्व बना जन्मदिवस: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के ‘हितग्राही सम्मान अभियान’ से कोरबा में सुशासन का सशक्त संदेश
Published
21 hours agoon
February 21, 2026By
Divya Akash
कोरबा | भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय राठौर के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिवस ‘सेवा और सम्मान’ के संकल्प पर्व के रूप में मनाया गया।
ऊर्जाधानी कोरबा में आयोजित इस व्यापक अभियान ने यह संदेश दिया कि जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि जनसेवा और सुशासन के संकल्प को दोहराने का प्रेरक क्षण है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल एवं ग्राम कोरबी के सरपंच विजय सिंह धनुहार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
दो मंडलों में भव्य आयोजन, हितग्राहियों का सम्मान
भिलाईबाजार मंडल

सुबह 8:30 बजे ग्राम पंचायत भलपहरी में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने इसे जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया।
हरदीबाजार मंडल

सुबह 10:00 बजे ग्राम कोरबी में ‘महतारी सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया, जिसमें 90 माताओं-बहनों का सम्मान कर मातृशक्ति के सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
विधायक प्रेमचंद पटेल का उद्बोधन
विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं ने गरीब, किसान और मातृशक्ति के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाया है। अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनता का अटूट विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी विश्वास को सेवा कार्यों के माध्यम से और सुदृढ़ करना है।
डॉ. विजय राठौर का प्रेरक संदेश
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय राठौर ने कहा कि ‘हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनता से भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रचार-प्रसार से संगठन और सरकार के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनता है।
डॉ. राठौर ने संगठन की मजबूती का आधार सतत संवाद और जनविश्वास को बताते हुए कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का संकल्प दिलाया।
संगठनात्मक एकजुटता का परिचय
जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में यह अभियान संगठनात्मक एकजुटता और सक्रियता का प्रतीक बनकर उभरा। कार्यक्रम ने यह भी सिद्ध किया कि कोरबा जिले में सुशासन की जड़ें मजबूत और व्यापक जनसमर्थन से जुड़ी हुई हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, युवा मोर्चा जिला मंत्री पंकज ध्रुव, अमरनाथ कौशिक (महामंत्री), संजय राठौर, विनोद कंवर, छोटेलाल पटेल, रामेश्वर सोनी, यग्वेंद्र सोनी, जनकराम पटेल, राजेश पटेल, नीलकंठ, श्रवण यादव, शशि साहू, हितेश साहू, विजय सिंह धनुहार (सरपंच), ममता मौसम राठौर, शेखर चौहान, गोपाल राठौर, दिनेश वाजपेयी, मंजू ओगरे, जयंती बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेवा, सम्मान और सुशासन का सशक्त संदेश
पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित यह अभियान केवल जन्मदिवस समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवा, सम्मान और सुशासन के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रदर्शन बनकर सामने आया।
कोरबा में मनाया गया यह ‘सेवा और सम्मान’ अभियान जनविश्वास, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक शक्ति का प्रेरक उदाहरण बन गया।
कोरबा
विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर कोरबा में सेवा का संगम, भाजपा ने मनाया ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस
Published
21 hours agoon
February 21, 2026By
Divya Akashकोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस को पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में जिले भर में जनसेवा से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर इस दिन को यादगार बना दिया गया।
सेवा के रंग में रंगा कोरबा

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, अस्पतालों में फल वितरण, जरूरतमंदों को राशन सामग्री प्रदान, तालाबों की साफ-सफाई, महतारी सम्मान समारोह, विभिन्न सामाजिक वर्गों का सम्मान तथा मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद दीप प्रज्ज्वलन व प्रसादी वितरण जैसे अनेक सेवा कार्य संपन्न किए गए। जिले के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जनकल्याण की भावना को साकार रूप दिया।
हर मंडल व मोर्चा सक्रिय, सेवा का संदेश प्रभावी
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प दोहरा रहा है। जिनमें महिला मोर्चा वृक्षारोपण अभियान, किसान मोर्चा कृषकों का सम्मान, जनजाति मोर्चा फल वितरण, अनुसूचित जाति मोर्चा स्वच्छता अभियान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्रमिक सम्मान, युवा मोर्चा हितग्राही सम्मान एवं महतारी वंदन, इसी प्रकार सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा के कार्य किये गये।
मुख्यमंत्री सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं – गोपाल मोदी
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, ‘महतारी वंदन’ योजना के अंतर्गत माताओं-बहनों को 1000 रुपए प्रतिमाह की सहायता तथा विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि भाजपा परिवार जिला कोरबा की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ मनाया गया यह आयोजन कोरबा जिले में जनसेवा के एक नए उत्साह का संदेश दे गया।
कोरबा
खेलो इंडिया:कोरबा के सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी से शुभम यादव एवं मयंक डड़सेना का चयन
Published
21 hours agoon
February 21, 2026By
Divya Akashकोरबा। भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मार्गदर्शन में खेल एवं खिलाड़ीयो के विकास हेतु खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अलग अलग स्तर पर प्रतियोगिताओ का आयोजन कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुद्वान ने बताया कि खेलो इंडिया मुहिम के तहत वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में अस्मिता खेलो इंडिया ईस्ट जोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 29 फरवरी 2026 तक सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में किया जाएगा। जिसमें ईस्ट जोन से पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मणिपुर, नागालैंड , झारखंड एवं अरुणाचल प्रदेश की टीम भाग लेगी। उक्त प्रतियोगिता को संपादित करने हेतु वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से क्वालीफाइड रेफरी का चयन किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के कोरबा के सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी से शुभम यादव एवं मयंक डड़सेना का चयन हुआ है।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदिवान, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल प्रभारी आर के साहू, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती प्रीति मिश्रा, ओलंपिक एसोसिएशन पदाधिकारी गण, वरिष्ठ किकबॉक्सिंग खिलाड़ी प्रभात साहू, अंकुश लाल यादव, जुनैद आलम, रितेश सहा,रमेश साहू, अशोक साहु, प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, सुयश नामदेव, जगदीश यादव, हिमांशु यादव, तुषार सिंह , मयंक सिंह सहित खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

62वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
जन्मदिन पर सेवा का संदेश: मुख्यमंत्री साय ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ
रायपुर : राज्य हज कमेटी एवं वक्फ बोर्ड के चेयरमेन ने दी मुख्यमंत्री को बधाई
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई