Connect with us

कोरबा

ईद-उल-अजहा (बकराईद) त्योहार के लिए बाकी मोगरा थाना में संपन्न हुई शांति समिति का बैठक

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

कोरबा/बाकी मोगरा :– प्रदेश के आठ साथ पूरे भारत देश में कल दिनांक 07/09/25 दिन शनिवार को मनाई जाएगी ईद–उल–अजहा। मुस्लिम समाज के प्रमुख त्योहारो में से एक बकराईद (ईद–उल–अजहा) शुमार होता है, त्योहार को शांति पूर्ण और शांति व्यवस्था के लिए कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न की गई, बांकीमोंगरा थाना प्रभारी तेज कुमार यादव द्वारा मुस्लिम समाज के प्रमुखों की बैठक में बुलाकर बकरीद त्योहार को शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण तरिके से मनाने की अपील की गई।शाही मुमताज मस्जिद मदरसा जामे गौसिया कमेटी बांकीमोंगरा के पदाधिकारियों ने बकरीद त्योहार को शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए चर्चा करते हुए बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाज में बैठक भी किया जा चुका है, और बताया कि कल सुबह 08:00 बजे ईदगाह इंदिरानगर बाकी मोगरा में नमाज पढ़ी जाएगी जो लगभग 09:00 बजे तक नमाज का समापन हो जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से शाही मुमताज मस्जिद मदरसा जामे गौसिया कमेटी बांकीमोंगरा के सदर – मेराज खान, खजांची – साबीर अंसारी, खुसूसी मेंबर मकसूद कुरैशी, फिरोज गांधी, मेराज कुरैशी,, और ईदगाह जामे गौसिया कमेटी के सचिव शेखू खान, पप्पू खान उपस्थित रहे ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

तेज रफ्तार स्कूटी हादसे में 9वीं के छात्र की मौत:कोरबा में स्कूटी डिवाइडर से टकराई, दोस्त घायल, 11 नाबालिग वाहन चालक गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा में तेज रफ्तार और नाबालिग द्वारा वाहन चलाने की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सुनालिया मोड़ के पास बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में सेंट जेवियर्स स्कूल के कक्षा 9वीं के छात्र हर्षवर्धन सिंह (13) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त वंशु कुमार जोशी (13) गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, मिशन रोड निवासी हर्षवर्धन सिंह और वंशु कुमार जोशी बुधवार (29 जुलाई) शाम स्कूटी से टीपी नगर की ओर जा रहे थे। स्कूटी हर्षवर्धन चला रहा था। सुनालिया मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई और डिवाइडर से जा टकराई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे में हर्षवर्धन का सिर डिवाइडर से टकराने से उसे गंभीर चोट आई, जबकि पीछे बैठा वंशु उछलकर दूर जा गिरा और उसके कंधे में फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार को उपचार के दौरान हर्षवर्धन ने दम तोड़ दिया, जबकि वंशु का इलाज जारी है।

परिवार और स्कूल में शोक

हर्षवर्धन की असमय मौत से परिवार में मातम छा गया है। स्कूल में भी शोक का माहौल है। सहपाठी और शिक्षक इस हादसे से स्तब्ध हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नाबालिगों के वाहन चलाने पर फिर उठे सवाल

पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार दोनों छात्र नाबालिग थे। लगातार जागरूकता अभियान चलाने और अभिभावकों को चेतावनी देने के बावजूद नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो गंभीर हादसों का कारण बन रही हैं।

अभियान में 11 नाबालिग चालक पकड़े गए

इसी बीच “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई में 11 नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 22 हजार रुपये का समन शुल्क लगाया गया। पुलिस ने अभिभावकों को भी नाबालिगों को वाहन न देने की सख्त हिदायत दी।

Continue Reading

कोरबा

मां की मौत’ का झांसा देकर 40 हजार की ठगी:कोरबा पुलिस ने साइबर गिरोह के दो आरोपी दबोचे, QR कोड भेजकर ऐंठते थे रकम

Published

on

कोरबा। कोरबा पुलिस ने भावनात्मक बहाने बनाकर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ‘मां के निधन और अंतिम संस्कार’ का झूठा बहाना बनाकर एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को जांजगीर-चांपा जिले से गिरफ्तार किया है।

कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि कोरबी निवासी सुरेश चंद्र जायसवाल (52) ने 3 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 29 मई की सुबह एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उनका परिचित बताते हुए कहा कि उसकी मां का निधन हो गया है और अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 40 हजार रुपये की जरूरत है।

QR कोड स्कैन करते ही खाते से निकले 40 हजार

आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए तुरंत एक QR कोड भेजा। पीड़ित ने मदद के उद्देश्य से कोड स्कैन कर 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद जब उन्होंने अपने वास्तविक परिचित से संपर्क किया तो पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है।

बैंक खाते से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

शिकायत के बाद पुलिस और साइबर टीम ने बैंक खातों तथा तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। जांच में सामने आया कि ठगी की पूरी राशि जांजगीर-चांपा निवासी आकाश यादव के एक्सिस बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों का पता लगाया।

दो आरोपी गिरफ्तार, ठगी कबूली

पुलिस ने थाना अक्तारा क्षेत्र के ग्राम उरदुमा निवासी आकाश यादव (28) और ग्राम बोरतरी निवासी मयंक चौहान (22) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल कर ली। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों फर्जी मोबाइल नंबर और बैंक खातों का इस्तेमाल कर लोगों को बीमारी, दुर्घटना और मौत जैसी संवेदनशील घटनाओं का हवाला देकर इमोशनल ब्लैकमेल करते थे।

माइक्रो फाइनेंस बैंक में करता था नौकरी

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी आकाश यादव ने एमकॉम तक पढ़ाई की है और एक माइक्रो फाइनेंस बैंक में कार्यरत है। पुलिस अब आरोपियों से अन्य साइबर ठगी के मामलों में भी पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Continue Reading

कोरबा

551.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 551.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
   अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 585.8 मिलीमीटर, अजगरबहार 388, भैंसमा, 504.8, करतला 507.5, बरपाली 597, कटघोरा 556.7 दीपका 588.5, दर्री 694.5, पाली 596.2, हरदीबाजार 447, पोंड़ी-उपरोड़ा 592.6, और पसान तहसील में 558.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 7.3 किलोमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677