Connect with us

छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अफसरों को चेतावनी ,सूरजपुर में कहा- पुलिसकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया, अब यह नहीं चलेगा

Published

on

सूरजपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर में अफसरों को चेतावनी दी है। मंच से मंत्री कह रही हैं कि पिछली सरकार में क्या हुआ, उससे मतलब नहीं है। अगर अब कोई भी अधिकारी बीजेपी कार्यकर्ताओं को परेशान करेगा, तो उसकी खैर नहीं। अगर आप सोचते हैं कि हमारी मंत्री भोली भाली है, तो यह आपकी गलतफहमी है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शनिवार को कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकताओं की बात नहीं सुनी गई तो आप लोगों का क्या होगा, आप लोग समझ जाएं। पिछले पांच साल पुलिसकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया था। अब यह नहीं चलेगा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

राजमोहिनी देवी के सिद्धांतों पर चलने की अपील

शनिवार को कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर दौरे पर थीं। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं। सूरजपुर के चंद्रपुर रिंग रोड स्थित चौक पर पद्मश्री राजमोहिनी देवी के पुण्यतिथि में भी शामिल हुईं। जहां कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आम लोगों से राजमोहिनी देवी के सिद्धांतों पर चलने की अपील की थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

चैत्र नवरात्रि, हिन्‍दु नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा की पूर्व मंत्री अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चैत्र नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर कोरबा वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । श्री अग्रवाल ने हिन्‍दी नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा पर्व की भी क्षेत्रवासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया है । 

श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में चैत्र नवरात्रि, हिन्‍दु नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा के पावन पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्रत एवं त्‍यौहार भारतीय संस्‍कृति एवं सभ्‍यता की धरोहर है । भारत के व्रत एवं त्‍यौहार देश की सभ्‍यता एवं संस्‍कृति के दर्पण है । आज भी हम आत्मिक उन्‍नति, आत्‍म कल्‍याण और लोक मंगल के लिए व्रत रखते हैं और उत्‍साह के साथ त्‍याैहार मनाते हैं । श्री अग्रवाल ने चैत्र नवरात के पावन बेला पर दुर्गा मां की आराधना कर क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख – शांति ऐश्‍वर्य एवं समृद्धि के लिए कामना किया है । 

Continue Reading

कोरबा

निगम का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 एवं बजट वर्ष 2026-27 एम.आई.सी. द्वारा पारित, साधारण सभा की ओर अग्रेषित

Published

on

मेयर इन काउंसिल की बैठक में निगम केे विभिन्न कार्यो से जुडे़ प्रस्तावों को दी गई स्वीकृति

(महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में नव निर्मित सभागार मे सम्पन्न हुई मेयर इन काउंसिल की पहली बैठक)

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 एवं बजट वर्ष 2026-27 एमआईसी द्वारा पारित कर आवश्यक स्वीकृति हेतु साधारण सभा की ओर अग्रेषित किया गया। मेयर इन काउंसिल द्वारा निगम के विभिन्न कार्यो से जुडे़ प्रस्तावों पर विचार विमर्श पश्चात सर्वसम्मति से आवश्यक स्वीकृतियांॅं भी दी गई, साथ ही राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना एवं सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेेंशन योजना के हितग्राहियों को भी एम.आई.सी. द्वारा अपनी स्वीकृति प्रदान की गई।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की विशेष उपस्थिति में निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक आज पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार स्थित एम.आई.सी. कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, भानुमति जायसवाल, अजय गोंड़, फिरतराम साहू, उर्वशी राठौर, ममता यादव, अजय कुमार चन्द्रा एवं सरोज शांडिल्य आदि उपस्थित थे। नगर पालिक निगम कोरबा का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 एवं बजट वर्ष 2026-27 मेयर इन काउंसिल के समक्ष रखा गया, एमआईसी द्वारा सर्वसम्मति से बजट प्रस्ताव को पारित करते हुए बजट को आवश्यक स्वीकृति हेतु निगम की आगामी साधारण सभा की ओर अग्रेषित किया गया। बैठक के दौरान पेनल लायर की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव, जाति उद्घोषणा की स्वीकृति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता व मुख्यमंत्री पेंशन योजना के हितग्राहियों की स्वीकृति, जल आवर्धन फेस-2 अंतर्गत 29 एम.एल.डी. जलउपचार संयंत्र के संधारण संचालन कार्य, वीर सावरकर भवन के आबंटन, अधोसंरचना मद से नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत 05 करोड़ 93 लाख रूपये से मुख्य सड़कों का डामरीकरण सहित शहर के विभिन्न मार्गो के डामरीकरण कार्य से जुड़े प्रस्तावों, बुधवारी बाजार पुर्नविकास परियोजना, सीबीजी प्लांट एरिया बरबसपुर में विभिन्न निर्माण कार्य, हाई मास्ट लाईट स्ट्रीट लाईट आदि से जुड़े कार्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव, पालना घर कार्यकर्ता एवं सहायिक नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव, मुड़ापार बाजार में प्रकाश व्यवस्था, निगम क्षेत्रांतर्गत जल प्रदाय संचालन संधारण हेतु श्रमिक प्रदाय सहित बैठक में प्रस्तुत अन्य प्रस्तावों पर निगम की एमआईसी द्वारा स्वीकृतियाॅं दी गई तथा प्रस्तावों पर आवश्यक निर्णय लिये गये। 

बैठक के दौरान निगम के अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त पवन वर्मा एवं बी.पी.त्रिवेदी,  लेखाधिकारी भवकांत नायक, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, संपदा अधिकारी सचिन तिवारी, जोन कमिश्नर व कार्यपालन अभियंता भूषण उरांव, एन.के.नाथ, अखिलेश शुक्ला, राकेश मसीह, लीलाधर पटेल, सुनील टांडे, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, सहायक अभियता पीयूष राजपूत, सुशील चन्द्र सोनी, दीवाकांत जायसवाल, आनंद दुबे, अरूण मिश्रा, अरविंद सिंह, उदय मंडल, आदि के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Continue Reading

कोरबा

कोरबा: अडानी पावर परियोजना में हड़ताल पर प्रशासन ने लिया संज्ञान, सहमति के बाद काम शुरू

Published

on

कोरबा। ग्राम पताढ़ी स्थित Korba Power Limited की 2×660 मेगावाट विस्तार परियोजना में मजदूरों की हड़ताल पर जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया। मजदूर 14 मार्च से वेतन वृद्धि, ओवरटाइम भुगतान, कार्य अवधि समेत विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद कर प्रदर्शन कर रहे थे, जिससे तीन दिनों तक परियोजना कार्य प्रभावित रहा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने 16 मार्च से वार्ता शुरू कराई और 17 मार्च को प्रशासन, ठेका कंपनी, प्रबंधन व श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में मजदूरों की प्रमुख मांगों पर चर्चा कर सहमति बनाई गई।

प्रबंधन की ओर से न्यूनतम मजदूरी लागू रखने, ओवरटाइम का दोगुनी दर से भुगतान, दुर्घटना की स्थिति में वैधानिक मुआवजा, कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाएं और वेतन पर्ची देने पर सहमति बनी।
सहमति के बाद मजदूरों ने हड़ताल समाप्त कर दी है और 18 मार्च से सभी श्रमिक कार्य पर लौटेंगे। प्रशासन के हस्तक्षेप से ठप पड़ा परियोजना कार्य फिर से शुरू होने की राह पर है। जिसकी जानकारी अडानी पावर परियोजना के अधिकारियों की तरफ से दी गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677