Connect with us

कोरबा

कोरबा में नाबालिग का हाथ गन्ना मशीन में फंसा:चार उंगलियां टूटीं, इलाज जारी, बाल श्रम पर उठे सवाल

Published

on

कोरबा। कोरबा में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार बाजार में गन्ना जूस की दुकान पर काम कर रहे 16 वर्षीय नाबालिग रमाकांत (16) का हाथ मशीन में फंस गया। इस घटना में उसके बाएं हाथ की चार उंगलियां टूट गईं और पूरा पंजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गन्ने की मशीन में हाथ फंसने के बाद तुरंत मशीन बंद की गई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। समय रहते मशीन बंद कर स्थिति पर काबू पाया गया।

आर्थिक तंगी के कारण कर रहा था काम

बताया जा रहा है कि रमाकांत अपने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण गन्ना जूस की दुकान पर मजदूरी करने को मजबूर था। वह रोजाना की तरह मशीन में गन्ना डाल रहा था, तभी अचानक उसका हाथ मशीन के रोलर में चला गया।

मशीन ने बुरी तरह फसा हाथ

रमाकांत की चीख सुनकर आसपास के लोग तुरंत दौड़े। उन्होंने बड़ी मुश्किल से मशीन बंद कर उसका हाथ बाहर निकाला। खून से लथपथ हालत में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

इस हादसे ने बाल श्रम से जुड़े कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक नाबालिग से इस तरह का खतरनाक काम क्यों कराया जा रहा था। बाल श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम के तहत नाबालिगों से खतरनाक मशीनों पर काम कराना पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद शहर में ऐसी दुकानें चल रही हैं।

Continue Reading

कोरबा

NH पर टैंकर-ट्रेलर में भिड़ंत, पर्यटन मंत्री का काफिला फंसा:कोरबा में ड्राइवर-केबिन में फंसा, 3 घंटे तक लगा रहा जाम, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Published

on

कोरबा। कोरबा में शनिवार देर रात एनएच 130 पर एक डीजल टैंकर और ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक चालक केबिन में फंस गया। इस घटना के कारण अंबिकापुर-कटघोरा मार्ग लगभग तीन घंटे तक बाधित रहा, जिसमें पर्यटन मंत्री का काफिला भी फंसा रहा।

यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली स्थित लालघाट के पास हुआ। जानकारी के अनुसार डीजल टैंकर अंबिकापुर की ओर से आ रहा था, जबकि ट्रेलर कटघोरा की दिशा में जा रहा था। लालघाट के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।

टैंकर चालक केबिन में फंसा

टैंकर चालक काफी देर तक अपने केबिन में फंसा रहा। कटघोरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और फंसे हुए चालक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे के कारण एनएच 130 पर अंबिकापुर-कटघोरा मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया।

गाड़ियों की लगी लंबी कतार

सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों, चार पहिया वाहनों और अन्य गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लगभग तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। इसी जाम में पर्यटन मंत्री का काफिला भी फंसा रहा, जिसे बाद में पुलिस ने वैकल्पिक व्यवस्था कर निकाला।

टैंकर और ट्रेलर को सड़क से हटाया गया

यातायात बहाल करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी, खासकर टैंकर में डीजल भरा होने के कारण आग लगने का खतरा बना हुआ था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराया। काफी मशक्कत के बाद बड़ी क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त टैंकर और ट्रेलर को सड़क से हटाया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने घायल दोनों चालकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

कटघोरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने एनएच 130 के इस हिस्से में लगातार होने वाले हादसों पर चिंता व्यक्त की है, जिसका कारण रात में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क पर रोशनी की कमी बताई जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

पुलिस ने 98 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार:’सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत कार्रवाई, लंबे समय से थे फरार

Published

on

कोरबा। कोरबा पुलिस ने ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में दो दिनों के भीतर कुल 98 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 21 स्थायी वारंटी और 77 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जिले के तीनों अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारियों और सभी थाना-चौकी प्रभारियों को फरार वारंटियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया था। अभियान के पहले दिन पुलिस ने सघन दबिश देकर 04 स्थायी वारंटी और 29 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा। अगले दिन कार्रवाई को और तेज करते हुए 17 स्थायी वारंटी और 48 गिरफ्तारी वारंटियों को तामील किया गया।

98 वारंटियों की गिरफ्तारी, लंबे समय से थे फरार

इस प्रकार दो दिनों में कुल 21 स्थायी वारंटी और 77 गिरफ्तारी वारंटियों सहित 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपी न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे।पुलिस ने इन पर लगातार निगरानी रखी और योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर इन्हें गिरफ्तार किया।

न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजे गए आरोपी

सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कोरबा पुलिस ने नागरिकों से जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध या अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें।

अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Continue Reading

कोरबा

जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की शासी परिसद की बैठक कल

Published

on

कोरबा। कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की शासी परिषद की बैठक 13 अप्रैल को प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष कोरबा में आयोजित की गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677