राजनीति
आम आदमी पार्टी के 200 से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश
मतदान की तारीख पास आते ही लोगों का रूझान कांग्रेस की ओर बढऩे लगा
कोरबा/पाली। भूपेश सरकार की विकास परक योजनाओं से प्रभावित होकर पाली-तानाखार क्षेत्र के 200 से अधिक आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केराझरिया सरपंच एवं सत्यनारायण पैकरा के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशांत मिश्रा से आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश करने की इच्छा जतायी। ग्राम पंचायत केराझरिया में श्री मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाया और विधिवत रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत लाल ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। कांग्रेस प्रवेश के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती दुलेश्वरी सिदार को ऐतिहासिक लीड से जीता कर विधानसभा भेजेंगे और हम श्री मिश्रा के नेतृत्व में संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रशांत मिश्रा के अलावा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत लाल, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष उमेश चंद्रा, केराझरिया सरपंच सत्यनारायण पैकरा, कपिल दास, सुरेश गुप्ता, सत्यनारायण श्रीवास, मुकेश अग्रवाल, अजय सैनी, गोरेदास, माखन डोंगरे, रवि कश्यप, दीपक जायसवाल, श्याम सलाम, बृजपाल, दिलेश्वर दास महंत, संतोष दास, सुधराम पटेल,बैशाखु रात्रे, धनीराम, हरिश दास, नरेश् मरकाम, अमृत राव, रामप्रसाद, ज्वाला प्रसाद, गणेश दास, हृदयलाल, उदय, सीताराम, सरोज कुमारी, शशि कंवर, ओमप्रकाश, सरिता कुमारी, महावीर लकड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।
भूपेश सरकार पर दिनों दिन बढ़ रहा भरोसा- प्रशांत मिश्रा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशांत मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रवेश पर बधाई देते हुए कहा कि भूपेश सरकार पर दिनों दिन आम जनता का भरोसा बढ़ रहा है और इस बार भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में प्रदेश की भूपेश सरकार ने पूरे प्रदेश में अधोसंरचना विकास के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी ढांचों को मजबूत करने के साथ-साथ सर्वहारा वर्ग का ध्यान रखा। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार पाली-तानाखार से हम ऐतिहासिक लीड के साथ विजयी होंगे।
कोरबा
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा, मोंटी पटेल जिला महामंत्री नियुक्त:कोरबा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई
कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरबा जिले में नई नियुक्तियां की गई हैं। वैभव शर्मा को भाजयुमो का जिलाध्यक्ष और मोंटी पटेल को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों, जनसंपर्क अभियानों और युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जिला महामंत्री मोंटी पटेल भी संगठन के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर परिश्रम और सक्रियता दिखाई है।

दोनों नवनियुक्त नेताओं को बधाई दी गई


इन नियुक्तियों की घोषणा भारतीय जनता पार्टी के टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में की गई। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। घोषणा के बाद भाजपा और युवा मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त नेताओं को बधाई दी।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वैभव शर्मा और मोंटी पटेल के नेतृत्व में युवा मोर्चा कोरबा जिले में युवाओं को संगठित कर संगठन विस्तार और जनसेवा के कार्यों को नई गति देगा। बताया जा रहा है कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद के लिए कई नाम चर्चा में थे।


कोरबा
युवा कांग्रेस – प्रदेश सचिव नवीन कुकरेजा समेत जिला युवा कांग्रेसियों ने कफ़न ओड कलेक्टर कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन।
संवाददाता साबीर अंसारी
कोरबा :– हाल ही में नोनबिर्रा और हरदीबाजार के दो किसानों ने प्रशासन से प्रताड़ित होकर जहर का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया जिससे आक्रोशित होकर जिला युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नवीन कुकरेजा और समस्त जिला युवा कांग्रेसियों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने कफ़न ओड कर किया धरना प्रदर्शन।
जमकर नारेबाजी कर किया गया विरोध प्रदर्शन।
प्रदेश सचिव नवीन कुकरेजा ने बताया कि आदिवासी ग्रामीणों द्वारा प्रशासन से प्रताड़ित होकर जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश करने जैसा कृत्य के जिम्मेदार सरकारी प्रशासनिक विफलता और संबंधित अधिकारीगण है।

भविष्य में आदिवासी ग्रामीणों किसानों के ऊपर इस तरह के अत्याचार पर अंकुश लगाया जाए और साथ ही इस घटना के जिम्मेदार अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जल्द से जल्द कार्यवाही किया जाना चाहिए। कार्यवाही नहीं होने पर युवा कांग्रेस आगे और भी बड़ी लड़ाई लड़ने लिए तैयार है कहते हुए चेतावनी दी जिसके जिम्मेदार संबंधित अधिकारियों को होगी।

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नवीन कुकरेजा, प्रदेश महासचिव लक्ष्मी कंवर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह, कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान, शहर जिला अध्यक्ष पंकज, बाकीमोगरा नगर पालिका परिषद नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन, जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण आकिब व विवेक श्रीवास, जिला महासचिव बालेंद्र सिंह व भरत मिश्रा और जिला युवा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कोरबा
भाजपा जिला संगठन एवं विधानसभा प्रभारियों की नई नियुक्तियां की प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री ने
कोरबा/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय ने आज प्रदेश के सभी जिलों में संगठन प्रभारियों में फेरबदल करते हुए नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसी तरह विधानसभा क्षेत्रों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। कोरबा जिला संगठन प्रभारी अनिल केशरवानी एवं सह प्रभारी सुनील गुप्ता का बनाया गया है। ज्योतिनंद दुबे को मुंगेली, ऋतु चौरसिया को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का दायित्व दिया गया है।
देखें पूरी लिस्ट-




-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
