Connect with us

छत्तीसगढ़

तोमर ब्रदर्स के घर नगर निगम ने चिपकाया नोटिस:1000 वर्गफुट कार्यालय के दस्तावेज की मांगी जानकारी, 4 दिन की दी मोहलत

Published

on

रायपुर,एजेंसी। रायपुर के सूदखोर तोमर ब्रदर्स के घर पर नगर निगम ने नोटिस चस्पा किया है। निगम ने घर पर बने 1000 वर्ग फुट कार्यालय के दस्तावेजों की जानकारी मांगी है। इस नोटिस में 4 दिन की मोहलत दी गई है। नोटिस में कहा गया है कि यदि नोटिस का जवाब नहीं दिया जाता तो भविष्य में होने वाली कोई भी कार्रवाई के लिए आप खुद जिम्मेदार होंगे। यह नोटिस जोन क्रमांक 6 के कमिश्नर ने जारी किया है।

पुलिस भी लगातार तोमर ब्रदर्स के कारोबार से जुड़े लोगों पर शिकंजा कस रही है। पुरानी बस्ती पुलिस ने सूदखोरी के पैसों की वसूली करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को वसूलीबाजों के पास से तोमर बंधुओं के अवैध वसूली के करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला है।

वीरेंद्र और रोहित तोमर फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

वीरेंद्र और रोहित तोमर फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

अब तक महिला समेत 4 आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि, विस्टो फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाकर वसूली की जाती थी। वसूली मैनेजर बंटी सहारे ग्रुप को संचालित कर पूरे हिसाब का लेखा-जोखा रखता था। पुलिस ने तोमर ब्रदर्स से जुड़े मामले में अब तक एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, वीरेंद्र और रोहित तोमर फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

दो साल से वसूली मैनेजर कर रहा था काम

पुलिस को पूछताछ में बंटी सहारे ने बताया कि, वो पिछले 2 साल से रोहित तोमर, वीरेंद्र तोमर और दिव्यांश के कहने पर ब्याज वसूली मैनेजर का काम कर रहा था। उसने वसूली के लिए वॉट्सऐप पर विस्टो फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाया है। जिसमें ब्याज की वसूली का हिसाब रखता है और उसे ऑपरेट करता था। जो व्यक्ति ब्याज नहीं देता था, उसको तोमर ब्रदर्स धमकी देते थे।

दोनों के कब्जे से एक फोन जब्त किया गया है।

दोनों के कब्जे से एक फोन जब्त किया गया है।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने वसूलीबाज बंटी सहारे (36) निवासी झंडा चौक शिवनगर चांगोरभाठा और जितेंद्र देवांगन उर्फ मोनू (24) निवासी शीतला पारा सिमगा को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से एक फोन जब्त किया गया है।

तोमर ब्रदर्स की जमानत निरस्त करने कोर्ट को लिखा लेटर

वहीं, CSP पुरानी बस्ती राजेश देवांगन ने बताया कि तोमर ब्रदर्स के घर में छापेमारी में जब्त कैश, दस्तावेज और हथियार के बाद जिला पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में निगम और आयकर विभाग को भी लेटर लिखा गया है। साथ ही तोमर ब्रदर्स से जुड़े पूर्व के मामलों में कोर्ट को लेटर लिखा गया है, जिससे उन्हें जमानत न मिल सके। उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनकी जितनी भी जमानत हो उसे निरस्त कराया जाए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

5 वर्ष पुराने प्रकरण मे फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, मारपीट के मामले में फरार आरोपी भी पकड़ा गया

Published

on

थाना कोतवाली कोरबा पुलिस की कार्रवाई

कोरबा। थाना कोतवाली कोरबा पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम को दो महत्वपूर्ण सफलताएँ प्राप्त हुई हैं।

  1. पांच वर्ष पुराने प्रकरण से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
  • स्थायी वारंटी आलोक सागर उर्फ सोना, पिता राजेश सागर, निवासी माझी मोहल्ला, धनुहारपारा, कोरबा को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
  • आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली कोरबा में अपराध क्रमांक 137/20, धारा 147, 455, 364, 294, 506, 323 भादवि एवं 3, 2(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है।
  • उक्त प्रकरण में आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। न्यायालय में पेशी के दौरान आरोपी अनुपस्थित होकर अपने सकूनत से फरार हो गया था।
  • आज दिनांक 30.09.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर स्थायी वारंटी आलोक सागर उर्फ सोना को गिरफ्तार किया गया।
  1. मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

इसी प्रकार थाना कोतवाली कोरबा के अपराध क्रमांक 759/26, धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में फरार आरोपी समीर कुरैशी उर्फ माया, पिता अमीत कुरैशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी सीतामणी चंडिका मंदिर के बगल, मेन रोड, कोरबा को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण के अनुसार आरोपी समीर कुरैशी उर्फ माया द्वारा अपने साथी गौतम उर्फ काड़े के साथ मिलकर प्रार्थी समीर कुरैशी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई तथा पैसे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई गई थी।

उक्त प्रकरण में आरोपी के साथी गौतम उर्फ काड़े को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। प्रकरण में फरार आरोपी समीर कुरैशी उर्फ माया को आज दिनांक 30.09.2026 को गिरफ्तार कर रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कोतवाली पुलिस की अपील

थाना कोतवाली कोरबा पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की लगातार पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी हेतु अभियान जारी है। आम नागरिकों से भी अपील है कि फरार आरोपियों अथवा वारंटियों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी का ‘जनहित अभियान’

Published

on

विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर आप (AAP) ने कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में की प्रेस वार्ता

मांगें पूरी न होने पर लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन की दी चेतावनी

कोरबा। आम आदमी पार्टी (छत्तीसगढ़), जिला इकाई कोरबा द्वारा जिले की विभिन्न गंभीर जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के उद्देश्य से व्यापक ‘जनहित अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कोरबा की जनता की मूलभूत समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखना और उनका त्वरित व स्थायी निराकरण कराना है।
इसी क्रम में आज बुधवार को आम आदमी पार्टी द्वारा कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनंद सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री जगलाल राठिया, जिलाध्यक्ष रिचर्ड डेबिट लोगन ने संबोधित किया। इस दौरान जिला संगठन मंत्री लहना सिंह, सोमराज, यूथ विंग जिलाध्यक्ष आजाद बक्स, जिला उपाध्यक्ष धर्मदास गांधी, लोकसभा उपाध्यक्ष भूषण कुर्रे, महिला जिलाध्यक्ष/उपाध्यक्ष सरोज यादव समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कोरबा जिले से जुड़े 9 प्रमुख जनहित के मुद्दों को रेखांकित किया
ट्रेन सुविधाओं की कमी: जिले की बड़ी आबादी को ध्यान में रखते हुए नई ट्रेनों का परिचालन, प्रमुख ट्रेनों का ठहराव और यात्री सुविधाओं में तत्काल सुधार किया जाए।
सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या: मुख्य मार्गों पर आवारा मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इनके स्थायी रख-रखाव व कांजी हाउस/गौठानों की उचित व्यवस्था की जाए।
बिजली के बढ़ते खर्च का बोझ: बिजली की बढ़ती दरों से आम उपभोक्ता त्रस्त हैं। बिजली बिलों में राहत देने हेतु ठोस कदम उठाए जाएं।
जर्जर व बदहाल सड़कें: जिले की खस्ताहाल सड़कों के कारण आवागमन जोखिमभरा हो गया है। क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल पुनर्निर्माण व मरम्मत कार्य कराया जाए।
स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार: सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवाइयां और मुफ्त जांच सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार: शासकीय विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल हेतु जर्जर भवनों का जीर्णोद्धार, शिक्षकों की पदस्थापना, पेयजल व शौचालयों की समुचित व्यवस्था हो।
ग्रामीण विकास पर जोर: गांवों में नाली, सड़क, शुद्ध पेयजल व स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव दूर कर समग्र ग्रामीण विकास पर ध्यान दिया जाए।
किसानों की समस्याओं का समाधान: सिंचाई, कृषि लागत में कमी, फसल के उचित मूल्य और कृषि बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से निपटारा हो।
सुनालिया पुल से सीतामढ़ी मार्ग का सुधार: इस प्रमुख मार्ग की अत्यंत खराब स्थिति का संज्ञान लेकर शीघ्र अति शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश व जिला नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े ये मुद्दे किसी एक दल के नहीं, बल्कि पूरे कोरबा जिले के नागरिकों के अधिकार से जुड़े हैं। इन समस्याओं का हल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से परे हटकर जिम्मेदार विभागों को तय समय सीमा के भीतर करना चाहिए।
आंदोलन की चेतावनी
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में इन सभी मांगों को लेकर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि समय रहते प्रशासन ने इन समस्याओं पर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आम आदमी पार्टी जनता के हित में लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में वित्तीय अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई

Published

on

असंबद्ध खातों में आवास की राशि अंतरित करने पर 5 अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त

6 आरोपियों सहित अन्य के विरुद्ध उरगा थाने में प्राथमिकी दर्ज

ग्राम पंचायत तिलकेजा का मामला, तत्कालीन सचिव के विरुद्ध विभागीय जांच जारी

कोरबा, 01 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जैसी शासन की महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में वित्तीय अनियमितता एवं अनियमित रूप से राशि अंतरण के मामले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने कड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत तिलकेजा, जनपद पंचायत कोरबा में आवास हितग्राहियों की राशि असंबद्ध बैंक खातों में अंतरित किए जाने के मामले में पांच संविदा अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। वहीं मामले से जुड़े छह आरोपियों सहित अन्य के विरुद्ध उरगा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

ग्राम पंचायत तिलकेजा के ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत प्रस्तुत कर आरोप लगाया गया था कि 48 अपात्र हितग्राहियों के नाम पर आवास स्वीकृत किए गए तथा आवास की किश्त की राशि अन्य परिवारों एवं व्यक्तियों के खातों में अंतरित की गई। शिकायत में मृत व्यक्तियों के नाम पर भी किश्त की राशि जारी कर राशि आहरित किए जाने तथा वित्तीय अनियमितता किए जाने के आरोप लगाए गए थे।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन द्वारा जिला स्तरीय जांच दल गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराई गई। जांच दल के प्रतिवेदन में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के क्रियान्वयन से जुड़े ब्लॉक समन्वयक आवास, तकनीकी सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर,आवास मित्र तथा तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव की भूमिका में अनियमितता पाए जाने का उल्लेख किया गया।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। प्राप्त जवाबों का परीक्षण करने के बाद उन्हें संतोषजनक नहीं पाए जाने पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पांचों अधिकारी कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की कार्रवाई की गई।

तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव को इस प्रकरण में पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है तथा उनके विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित की गई है। इसके साथ ही प्रकरण में संलिप्त पाए गए सभी छह आरोपियों सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उरगा पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677