Connect with us

देश

ऑपरेशन सिंदूर पर पहली बार बोले NSA डोभाल:कहा- एक फोटो दिखाएं जिसमें भारत का नुकसान नजर आए, हमने 9 आतंकी ठिकाने उड़ाए

Published

on

चेन्नई,एजेंसी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर पर पहली बार बयान दिया। उन्होंने कहा कि कई विदेशी मीडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई पर सवाल उठाए। भारत को नुकसान की खबरें चलाईं।

उन्होंने कहा कि विदेश मीडिया कोई भी फोटो या सैटेलाइट इमेज नहीं दिखा पाया। ना यह बता पाया कि नुकसान क्या हुआ। डोभाल ने यह बात शुक्रवार को IIT मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह में कही।

NSA ने कहा-

QuoteImage

वे कहते रहे कि पाकिस्तान ने ये किया, वो किया लेकिन मुझे एक फोटो दिखाइए जिसमें भारत का नुकसान नजर आए। यहां तक कि एक शीशा भी टूटा हो। हमसे कोई चूक नहीं हुई। हम उस पॉइंट तक सटीक थे जहां हमें पता था कि कौन कहां है।QuoteImage

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने 26 टूरिस्ट्स की हत्या कर दी थी।

इसके जवाब में भारत ने 7 मई को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी।

इस दौरान सेना ने 100 आतंकी मार गिराए थे। दोनों देशों के बीच 10 मई की शाम 5 बजे से सीजफायर पर सहमति बनी थी।

NSA ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर पर हमें नाज

डोभाल ने कहा, ‘टेक्नोलॉजी और वॉरफेयर के बीच संबंध हमेशा महत्वपूर्ण होता है। हमें ऑपरेशन सिंदूर पर नाज है। हमें गर्व है कि इस दौरान हमने स्वदेशी तकनीक इस्तेमाल की। हमने सीमापार नौ पाकिस्तानी ठिकानों पर हमले का फैसला किया था। इनमें एक भी ठिकाना बॉर्डर के पास नहीं था। हमारे सभी निशाने सटीक थे। हमने सिर्फ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया।’

उन्होंने कहा, आप एक ऐसे देश, एक ऐसी सभ्यता से ताल्लुक रखते हैं, जो हजार सालों से संकटग्रस्त और लहूलुहान रही है। हमारे पूर्वजों ने बहुत कुछ सहा है। मुझे नहीं पता कि राष्ट्र की इस धारणा को जिंदा रखने के लिए उन्होंने कितना अपमान और तकलीफ सही होगी। राष्ट्र, राज्य से अलग होता है। भारत एक राष्ट्र के रूप में हजारों सालों से अस्तित्व में है।’

पाकिस्तान के तबाह एयरबेसों की सैटेलाइट फोटोज

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस पर हमले किए थे। इसमें एयरबेस के रनवे, हैंगर और इमारतों को नुकसान पहुंचा था। इनमें सरगोधा, नूर खान (चकलाला), भोलारी, जैकोबाबाद, सुक्कुर और रहीम यार खान एयरबेस शामिल हैं।

एयरबेस पर हुए नुकसान की हाई क्वालिटी सैटेलाइट तस्वीरें 14 मई को सामने आई थीं। एयर मार्शल एके भारती ने 12 मई को बताया था कि भारत ने पाकिस्तान के अंदर चुनिंदा मिलिट्री टारगेट को निशाना बनाया था।

8 मई को पाकिस्तानी फायरिंग में 16 लोगों की मौत हुई थी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने 8 मई को लगातार दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर में सीजफायर का उल्लंघन किया और गोलाबारी की थी।

इन हमलों में पुंछ में तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित 16 लोगों की जान चली गई। जबकि 59 लोग घायल हुए। पुंछ में फायरिंग में लांस नायक दिनेश कुमार (32) शहीद हो गए।

फायरिंग में आम लोगों के घरो को नुकसान पहुंचा

पाकिस्तान की गोलाबारी से आम लोगों के घरो को भी नुकसान पहुंचा था। एलओसी से सटे बालाकोट, मेंढर, मनकोट, कृष्णा घाटी, गुलपुर, केरनी और पुंछ जिला मुख्यालय पर तोपों से गोलाबारी की। इससे दर्जनों घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा।

फायरिंग से जुड़ी तस्वीरें देखें…

अखनूर क्षेत्र के कई लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर चले गए।

अखनूर क्षेत्र के कई लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर चले गए।

पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी में घरों की दीवारें- खिड़कियां टूट गई।

पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी में घरों की दीवारें- खिड़कियां टूट गई।

गोलाबारी में गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा।

गोलाबारी में गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा।

पाकिस्तान ने गोलाबारी में मंदिर को निशाना बनाया था।

पाकिस्तान ने गोलाबारी में मंदिर को निशाना बनाया था।

गोलाबारी में गुरुद्वारा को भी नुकसान पहुंचा था।

गोलाबारी में गुरुद्वारा को भी नुकसान पहुंचा था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, YONO App में होने जा रहा बदलाव

Published

on

मुंबई, एजेंसी। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप एसबीआई योनो ऐप (YONO App) का इस्‍तेमाल करते हैं तो जल्‍द ही इसका बड़ा फायदा मिलने वाला है। एसबीआई के चेयरमैन चल्‍ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने बताया कि बैंक ने दिसंबर 2025 में एसबीआई के YONO ऐप 2.0 का वर्जन लॉन्‍च किया था। बैंक जल्द ही YONO 3.0 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

एसबीआई चेयरमैन ने बताया कि YONO 2.0 को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने बताया कि जून 2026 की शुरुआत तक ऐप से 4.5 करोड़ से अधिक ग्राहक जुड़ चुके हैं और यह संख्‍या जल्द ही 5 करोड़ के पार हो सकती है।

शेट्टी ने बताया कि YONO पर रोजाना करीब 2 करोड़ ग्राहक लॉग इन करते हैं और मुझे नहीं लगता कि अन्‍य कोई भी ऐसा बैंकिंग ऐप होगा, जिस पर इतनी बड़ी संख्‍या में ट्रैफिक आता है। बैंक का दावा है कि ऐप 99.9 फीसदी उपलब्‍धता और स्थिकता के लक्ष्‍य को पूरा कर चुका है।

योनो ऐप पर फंड ट्रांसफर, बिना कार्ड के एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा, पानी-बिजली-गैस-मोबाइल और कार्ड के बिल भरने की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा सभी तरह के लोन का एप्‍लीकेशन, बीमा प्रोडक्‍ट खरीदने की सुविधा, निवेश और बचत के प्रोडक्‍ट भी यहां मिलते हैं। आप एफडी, आरडी, एमएफ, टैक्‍स का भुगतान करना, खरीदारी और होटल-फ्लाइट बुकिंग जैसी सर्विस भी इस ऐप पर मिल जाती है। योनो के 3.0 वर्जन में इन सभी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

Continue Reading

देश

शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, इन 5 वजहों से आई तेजी

Published

on

मुंबई, एजेंसी। मंगलवार (9 जून) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 394.50 अंक उछल कर 73,918.76 पर बंद हुआ, तो निफ्टी में भी 119.10 अंक की तेजी आई, 23,242.10 के स्तर पर बंद हुआ।  

शेयर बाजार में तेजी की वजह

जियोपॉलिटिकल टेंशन में नरमी

ईरान और इजरायल ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील पर उन्होंने एक-दूसरे पर हमले बंद कर दिए हैं। इससे मार्केट में रौनक आ गई।

कच्चे तेल में गिरावट

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स फिसलकर प्रति बैरल $97 से टूटकर रू.93 के आसपास आ गया।

बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक, दोनों के निफ्टी इंडेक्स में 1-1% से अधिक तेजी आई। इन्हें मिनिमम तीन साल के मेच्योरिटी वाले विदेशी कर्ज को लेकर कंसेशनल स्वैप फैसिलिटी को आरबीआई की मंजूरी से सपोर्ट मिला है। 

एशियाई बाजारों में रौनक

दक्षिण कोरिया का कोस्पी 7% से अधिक, इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट में करीब 5%, ताइवान के ताइवान वेटेड में करीब 3%, जापान के निक्केई 225 में 2% से अधिक और चीन के शंघाई कंपोजिट में आधे फीसदी से अधिक तेजी है।

India VIX में नरमी

मार्केट की घबराहट को मापने वाला इंडिया विक्स फिसलकर 17 के नीचे आया तो मार्केट को सपोर्ट मिला। फिलहाल यह 5.05% की गिरावट के साथ 16.17 पर है। इसके अधिक होने का मतलब मार्केट में वोलैटिलिटी का बढ़ना और नीचे आने का मतलब होता है इसका कम होना।

Continue Reading

देश

FTA का लाभ उठाने की भारत की दर साझेदार देशों से बहुत कम

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) का लाभ उठाने की भारत की दर महज 20-30 प्रतिशत तक सीमित है, जबकि भारत को निर्यात करने वाले साझेदार देशों में यह उपयोग दर 60-70 प्रतिशत तक है। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। निजी शोध संस्था जीटीआरआई की रिपोर्ट कहती है कि भारत के निर्यातक उच्च अनुपालन लागत और कई देशों में पहले से ही कम शुल्क के कारण एफटीए से मिलने वाले लाभों का पूरा उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। 

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों के चलते उलटे शुल्क ढांचे की समस्या और जटिल हो गई है, क्योंकि कई तैयार उत्पाद अब आसियान, जापान, दक्षिण कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ऑस्ट्रेलिया जैसे साझेदार देशों से शून्य या कम शुल्क पर भारत में आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कच्चे माल और उत्पादन सामग्रियों पर अपेक्षाकृत अधिक आयात शुल्क लगता है, जबकि उन्हीं सामग्रियों से बने तैयार उत्पाद एफटीए के तहत कम या शून्य शुल्क पर आयात हो जाते हैं, जिससे घरेलू उद्योगों की प्रतिस्पर्धा प्रभावित होती है। 

जीटीआरआई ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि इस्पात और एल्युमीनियम पर 7.5 से 10 प्रतिशत तक सर्वाधिक तरजीही देश (एमएफएन) शुल्क लगता है लेकिन इन्हीं से बने मशीनरी और उपकरण कई एफटीए के तहत बिना शुल्क भारत में प्रवेश कर सकते हैं। जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, “भारत के एफटीए साझेदार देशों में औसतन एमएफएन शुल्क बहुत कम या लगभग शून्य है, जबकि भारत का औसत व्यापार-भारित एमएफएन शुल्क लगभग 12.6 प्रतिशत है।” 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले तीन वर्षों में भारत का आसियान, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ औसत वार्षिक व्यापार घाटा लगभग 62 अरब अमेरिकी डॉलर रहा है। थिंक टैंक ने सुझाव दिया कि भारत को शुल्क संरचना में सुधार, उलटी शुल्क संरचना को ठीक करने, घरेलू विनिर्माण को मजबूत करने और एफटीए उपयोग की निगरानी के लिए एक अलग संस्था बनाने पर विचार करना चाहिए।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677