Connect with us

कोरबा

अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करें अधिकारीःकलेक्टर

Published

on

अवैध धान की खरीदी रोकने, समय पर उठाव करने, टोकन का सत्यापन करने के दिए निर्देश

निलंबित कर्मचारियों के समय पर विभागीय जाँच प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश

पुराने वाहनों को शीघ्र नीलाम कर नए वाहन के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के दिए निर्देश

भौतिक सत्यापन में अनुपस्थित पेंशन के हितग्राहियों के पेंशन रोकने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने शासकीय योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे समय पर ऑफिस खोलने के साथ ही अधीनस्थ कर्मचारियों की निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सभी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाने और उपस्थिति संबंधित जानकारी समय पर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय कार्य में लापरवाही पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों का आंकलन करते हुए कर्मचारियों का डेली डायरी बनवाकर विभाग प्रमुख  को निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी को शासन के निर्धारित नियमों अनुसार कार्यालयों में उपस्थिति और आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए।
     कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने जिले में धान की अवैध खरीदी पर रोक लगाने और आने वाले दिनों में की जा रही धान खरीदी पर निगरानी रखते हुए कटे हुए टोकन का सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में समय पर धान का उठाव करने और स्टैकिंग के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बारदाने की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान वय वंदन योजना की समीक्षा की और निर्देशित किया कि छुटे हुए परिवारों का इस सप्ताह कार्ड बन जाएं। उन्होंने शिक्षा विभाग अंतर्गत अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कलेक्ट्रेट और तहसील में निलंबित कर्मचारियों, पटवारियों के विभागीय जाँच प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश देते हुए कोरबा अनुभाग को छोड़कर अन्य अनुविभाग को मार्च अंतिम सप्ताह तक वंचित विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भवनविहीन ग्राम पंचायत भवन, पुराने जर्जर भवनों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पुराने वाहनों को नीलामी करने, स्क्रैप वाहनों की जानकारी की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिन विभागों द्वारा निर्धारित समय सीमा पूर्ण कर चुके पुराने वाहनों को नीलाम किया जा चुका हैं वे शासन को नए शासकीय वाहन के लिए पत्र प्रेषित करें। जिन्होंने नीलामी प्रक्रिया नहीं अपनाई है उन विभागों को नीलामी की प्रक्रिया शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय सामजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत सभी हितग्राहियों के आधार सीडिंग, मोबाइल नम्बर एंट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप संचालक समाज कल्याण और सभी जनपद सीईओ को 15 दिवस के भीतर जानकारी पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बार-बार भौतिक सत्यापन में अनुपस्थित रहने पर संबंधित हितग्राहियों का पेंशन रोकने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में अंडर पास निर्माण, स्कूलों में किचन शेड,टॉयलेट निर्माण, सखी वन स्टॉप सेंटर,खिरटी में माध्यमिक शाला, करईनारा में पुलिया,झोराघाट पुल में अप्रोच रोड़, दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न की व्यवस्था, मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में लिफ्ट रिपेयरिंग, विद्युत विहीन ग्रामीण बसाहटों में विद्युतीकरण, चैतुरगढ़ में बिजली पहुचाने के सम्बंध में निर्देश दिए। उन्होंने जनपद अंतर्गत कार्यों की समीक्षा कर लम्बित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरबा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत डोकरमना में विकास कार्यों की राशि में की गड़बड़ी के मामलों में सरपंच और सचिव से वसूली के निर्देश दिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677