छत्तीसगढ़
इंस्टाग्राम पर ज्योतिष ने छात्र से डेढ़ लाख ठगे:भैरव की पूजा-भंडारा के नाम पर पैसे मांगे, छात्र से कहा- इससे प्रेत बाधा दूर होगी
दुर्ग-भिलाई,एजेंसी। दुर्ग जिले में तंत्र विद्या और समस्या समाधान का झांसा देकर एक स्टूडेंट से करीब 1.59 लाख रुपए की ठगी हुई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर एस्ट्रो किन्नर गुरुमाता से जुड़ गया था। जिसके बाद पूजा कराने के नाम पर छात्र से बार-बार पैसे मांगे गए।
छात्र ने विश्वास करके अलग-अलग किश्तों में पैसे दे डाले। कभी वीडियो कॉल पर पूजा, कभी भैरव की पूजा, कभी भंडारा के नाम पर उससे पैसे मांगे गए थे और प्रेम बाधा दूर करने के लिए अतिरिक्त पैसे मांगा गया था।
10 दिन बाद जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो थाने पहुंचा। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, छात्र घरेलू विवाद के समाधान के लिए पूजा करवाना चाहता था।

पीड़ित छात्र घरेलू विवाद दूर करने के लिए ज्योतिष से जुड़ा था। (फाइल फोटो)
छात्र ने सुपेला थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह इंदिरा नगर सुपेला में रहता है और पढ़ाई कर रहा है। 8 सितंबर को उसने अपने मोबाइल से इंस्टाग्राम पर ‘Astrologer Kinnar Gurumata’ नाम की आईडी देखी।
इसमें घर से जुड़ी समस्याओं का तंत्र विद्या से निवारण कराने का विज्ञापन दिया गया था। छात्र प्रभावित हुआ और उसने उस आईडी पर संदेश भेजा।
पूजा के नाम पर पहले लिए 2250 रुपए
इसके बाद आरोपी ने छात्र को अपना मोबाइल नंबर दिया और कॉल करने के लिए कहा। फोन पर बातचीत में उसने पूजा कराने की बात कही और खर्च 2250 रुपए बताया। छात्र ने सहमति जताई और आरोपी द्वारा भेजे गए UPI आईडी asing6977@oksbi पर 1300 और 1000 रुपए भेज दिए।
उज्जैन में पूजा और भंडारे के नाम पर भी लिए पैसे
छात्र के मुताबिक, इसके बाद लगातार वीडियो कॉल पर पूजा दिखाकर उसे बार-बार पैसे डलवाए गए। आरोपी ने कहा कि काम में बाधा आ रही है और प्रेत बाधा दूर करने के लिए अतिरिक्त पूजा करनी होगी।
इस तरह 8 से 17 सितंबर के बीच छात्र से कई बार रकम मंगाई गई। कभी उज्जैन में पूजा कराने का हवाला दिया गया, कभी भैरव पूजा व भंडारे का बहाना बनाया गया। यहां तक कि आरोपी ने सोने का चूड़ा भेजने का झांसा देकर गाड़ी का किराया भी छात्र से वसूला।
लाखों रुपए देने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
अलग-अलग बहानों के नाम पर आरोपी ने छात्र से बार-बार भुगतान लिया और कुल 1,59,900 रुपए हड़प लिए। लेकिन न तो किसी समस्या का समाधान हुआ और न ही वादे पूरे किए गए।
छात्र ने जब धोखाधड़ी का शक हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि “किन्नर गुरूमाता” के नाम से इंस्टाग्राम और मोबाइल नंबरों के जरिए लोगों को झांसा देकर ठगी की जा रही है।

सुपेला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन और बैंक लेन-देन का ब्यौरा निकाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में आम लोगों को सतर्क रहना चाहिए और ऑनलाइन किसी भी तरह की तंत्र विद्या, ज्योतिष या अंधविश्वास आधारित विज्ञापनों में फंसकर पैसे नहीं भेजने चाहिए।

कोरबा
युवक को बीच सड़क लात-घूंसों से पीटा:नाक-मुंह लहूलुहान, कोरबा में शराब पीने के लिए दोस्त की बाइक बेची थी
कोरबा। कोरबा में युवक ने शराब पीने के लिए दोस्त की बाइक बेच दी। इसके बाद उसकी नग्न कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की गई। अब मारपीट का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला 27 मार्च है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपी दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुट गई है। घटना दर्री थाना क्षेत्र की है।

युवक ने शराब के लिए दोस्त की बाइक बेच दी थी।

दोस्त ने युवक को नग्न कर सड़क पर जमकर पीटा।

सड़क पर लोगों को घटना की जानकारी देकर मदद मांगता रहा युवक।
शराब का आदी है युवक
जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम अमरदास (36) है, जो शराब पीने का आदी है। वह कावेरी विहार के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है, जबकि पत्नी अधिकारियों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है।
बताया जा रहा है कि 27 मार्च को अमरदास अपने दोस्त सरोज कुमार के पास पहुंचा और उसकी बाइक लेकर शराब पीने चला गया। बाद में जब अमरदास वापस लौटा, तो उसके पास बाइक नहीं थी। पता चला कि वह शराब के लिए बाइक बेच दी है।
कपड़े उतारकर नग्न कर पीटा
इसके बाद दोस्त ने उसकी जमकर पिटाई की, उसे कपड़े उतारकर नग्न कर दिया गया और सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। राहगीरों ने जब यह देखा तो उन्होंने युवक को रुकवाया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
आरोपी दोस्त की तलाश जारी
लोगों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी दोस्त मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए घायल को अस्पताल पहुंचाया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक खून से लथपथ इधर-उधर भागता हुए दिखाई दे रहा है।
फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस बोली- बिलासपुर का रहने वाला आरोपी
दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि घटना 27 मार्च की है। पीड़ित ने मारपीट की शिकायत की थी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पहले यह स्पष्ट नहीं था कि पिटाई हुई है, लेकिन अब वीडियो के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
कोरबा
कोरबा में पेड़ पर लटका मिला पति का शव:पत्नी से विवाद के बाद किराए के घर से निकला था, जांच में जुटी पुलिस
कोरबा/कुसमुंडा। कोरबा में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के गेवरा बस्ती, बरपाली गांव का है।
मृतक की पहचान रामपुर, करतला थाना क्षेत्र निवासी नरेश चौहान (30) के रूप में हुई। नरेश बरपाली में मनीराम खरे के मकान में किराए पर रहता था और मजदूरी करता था।

बताया गया कि नरेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। रविवार को वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसकी पत्नी लगातार उसकी तलाश करती रही।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद नरेश घर से निकला और फिर नहीं लौटा। कुसमुंडा थाना पुलिस ने नरेश की पत्नी का बयान दर्ज किया है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

छत्तीसगढ़
सुकमा : मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
जिला अस्पताल में मौत के मुंह से लौटाई महिला की सांसें
सुकमा। सुकमा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा की तत्परता और आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। सिविल सर्जन डॉ. एमआर कश्यप से प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदगढ़ विकासखंड के कुन्ना निवासी 38 वर्षीय श्रीमती पाली कवासी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल सुकमा में भर्ती कराया गया।

देरी से अस्पताल पहुंचने के कारण स्थिति अत्यंत जोखिमपूर्ण थी और तत्काल सर्जरी आवश्यक हो गई। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा ने बिना समय गंवाए तुरंत एलएससीएस (सीजर) ऑपरेशन कर मरीज का उपचार प्रारंभ किया। हालांकि ऑपरेशन के दौरान मृत बच्चा पैदा होने से महिला की स्थिति और अधिक जटिल हो गई।
महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और रेफर करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान महिला का श्वास बंद सा हो गया, साथ ही नाड़ी और हृदय की धड़कन भी थम सी गई। ऐसे संकट की घड़ी में जिला अस्पताल की मेडिकल टीम ने त्वरित निर्णय लेते हुए महिला को दो बार सीपीआर दिया और तत्काल वार्ड में शिफ्ट कर आधुनिक वेंटीलेटर की सहायता से उपचार शुरू किया गया। इसके बाद महिला को दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया।
डॉक्टरों की सतर्कता और उपलब्ध संसाधनों के कारण महिला की जान बचा ली गई। आज श्रीमती पाली कवासी पूरी तरह स्वस्थ हैं और जिला अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ के प्रयासों की सराहना कर रही हैं।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
