कोरबा
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कोरबा। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर एच टी पी पी दर्री में योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में पतंजलि महिला समिति की योग शिक्षिकाओं श्रीमती ललिता केंवट एवं श्रीमती इंदु रजक द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात श्रीमती भावना देवांगन द्वारा ध्यान साधना कराई गई, जिससे उपस्थित सभी ने मानसिक शांति एवं एकाग्रता का अनुभव किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर ने उपस्थित सभी अतिथियों, योग शिक्षिकाओं एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही तथा कार्यक्रम उत्साह एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ।


कोरबा
रायपुर में टपरी पर राहुल गांधी ने पी चाय:बैज को खिलाया बिस्किट, अभनपुर में जिलाध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, कार्यक्रम से बाहर रह गए महंत
रायपुर, एजेंसी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे। जहां वे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। यहां उन्होंने 40 मिनट तक सीनियर नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद जिलाध्यक्षों, शहर अध्यक्षों के साथ सीधी बातचीत की।
करीब 4 घंटे के प्रोग्राम के बाद वे एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। इससे पहले एयरपोर्ट के पास ही रुककर राहुल गांधी ने टपरी पर चाय पी और PCC चीफ दीपक बैज को बिस्किट खिलाया। इस दौरान सचिन पायलट, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे।
बता दें कि अभनपुर में चल रहा शिविर पूरी तरह से गोपनीय है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता दूर-दूर से पहुंचे हुए थे। यहां कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ रही कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत धक्का-मुक्की के बीच गेट के बाहर ही रह गए थे।

सीनियर नेताओं से मिले राहुल गांधी
पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने बताया कि, राहुल गांधी ने कार्यक्रम में सीनियर नेताओं और पूर्व मंत्रियों से करीब 40 मिनट तक मुलाकात की। इसके साथ ही करीब 70 लोगों का डेलिगेशन भी राहुल गांधी से मिला, जिसमें पूर्व विधायक, सांसद और अन्य पदाधिकारी शामिल थे। प्रदेश की राजनीति को लेकर राहुल गांधी से चर्चा हुई है। इसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग दी।
बाइक चलाकर राहुल गांधी से मिलने पहुंचा था कार्यकर्ता
सक्ती जिले के जैजपुर से आए ब्लॉक अध्यक्ष कौशिक चंद्र ने बताया कि, बाइक चलाकर राहुल गांधी से मुलाक़ात करने दिल्ली गया, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। आज फिर बाइक से यहां मिलने आया हूं।
राहुल भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देने आए हैं- पुरंदर मिश्रा
राहुल गांधी के दौरे को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि, राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि यही भगवान राम हैं, जिनके अस्तित्व को राहुल गांधी ने कभी स्वीकार नहीं किया था।
राहुल गांधी यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को क्या सिखाने आ रहे हैं। क्या वे भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देने आए हैं या फिर ‘आलू से सोना निकालने’ जैसी बातें सिखाने आ रहे हैं। वहीं, पुरंदर मिश्रा के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि पुरंदर मिश्रा मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है।
अंबिकापुर में आज योग दिवस कार्यक्रम शामिल होने पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल जहां जाते हैं, हश्र सब जानते हैं।
मिश्रा ‘एक्सीडेंटल विधायक’ हैं- विकास
विकास उपाध्याय ने तंज कसते हुए कहा कि यदि भाजपा उनका इलाज नहीं करा पा रही है, तो कांग्रेस इसके लिए भी तैयार है। पुरंदर मिश्रा अपना राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। मिश्रा ‘एक्सीडेंटल विधायक’ हैं, वे अनावश्यक बयानबाजी कर सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा विधायक पुरदंर मिश्रा ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर सवाल उठाए हैं।
जिला-शहर अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर
कांग्रेस का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से अभनपुर के चांदी मोड़ स्थित आशुतोष-अलका अग्रवाल मंगल भवन में शुरू हो चुका है। संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में प्रदेशभर के नवनियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हुए हैं।
शिविर को केवल भाषणों तक सीमित नहीं रखा गया है। कांग्रेस नेताओं को गांवों में रुककर ग्रामीणों से संवाद करने, मनरेगा की जमीनी स्थिति समझने, नशे की समस्या पर चर्चा करने और स्थानीय सामाजिक-आर्थिक हालात का अध्ययन करने की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशिक्षण में योग, मार्शल आर्ट्स, व्यक्तित्व विकास और संगठन प्रबंधन के सत्र भी रखे गए हैं। अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ मीडिया हैंडलिंग, जनसंपर्क, राजनीतिक रणनीति और बूथ प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया।
संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती पर दिया मंत्र
राहुल गांधी आज जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ विशेष सत्र में शामिल हुए थे। उन्होंने संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती, भाजपा के खिलाफ राजनीतिक नैरेटिव और आगामी चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन दिया।
शिविर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता भी अलग-अलग सत्रों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। कांग्रेस इसे आगामी चुनावों से पहले संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बड़ी कवायद मान रही है।

अभनपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होगा।
कुसमुंडा
SECL कुसमुंडा खदान में डंपर पलटा, कर्मचारी की मौत:आक्रोशित कर्मचारियों ने हड़ताल की, मैनेजर हटाने और परिजन को अनुकंपा नियुक्ति की मांग
कोरबा/कुसमुंडा । कोरबा जिले की SECL की कुसमुंडा खदान में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात मिट्टी अनलोड करते समय 60 टन क्षमता का डंपर अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गया।

हादसे में डंपर चालक और विभागीय कर्मचारी सत्यनारायण (38) की मौत हो गई। घटना के बाद खदानकर्मियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है।

मिट्टी अनलोड करते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सत्यनारायण शनिवार रात करीब 1 बजे कुसमुंडा खदान के खोदरी फेस में डंपर से मिट्टी अनलोड कर रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही खदान प्रबंधन की एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कर्मचारी की मौत हो चुकी थी। मृतक कुसमुंडा स्थित पंप हाउस कॉलोनी के SECL क्वार्टर जी-25 में परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और चार छोटे बच्चे हैं।
कर्मचारियों ने काम बंद कर शुरू की हड़ताल
घटना से नाराज कर्मचारियों ने रविवार सुबह खोदरी फेस में काम बंद कर दिया और हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों का आरोप है कि खदान प्रबंधन और मैनेजर कैलाशचंद बल लगातार काम का दबाव बनाते हैं, लेकिन कर्मचारियों की सुरक्षा और समस्याओं पर ध्यान नहीं देते।
उनका कहना है कि खदान में सुरक्षा उपकरण और इंतजाम नाकाफी हैं, और मैनेजर का व्यवहार भी कर्मचारियों के प्रति ठीक नहीं है। सुरक्षा इंतजामों और कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी की जाती है।

मैनेजर को हटाने और अनुकंपा नियुक्ति की मांग
हड़ताली कर्मचारियों ने खदान प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मैनेजर कैलाशचंद बल को तत्काल हटाने की मांग की है। साथ ही मृतक कर्मचारी के परिवार के एक सदस्य को सात दिन के भीतर अनुकंपा नियुक्ति और उचित मुआवजा देने की मांग भी रखी है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर कुसमुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोरबा
कोरबा में चोरी की कोशिश में छज्जे से कूदा चोर:XUV कार क्षतिग्रस्त, घायल हालत में लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
कोरबा। कोरबा की सिंधी कॉलोनी में चोरी की कोशिश के दौरान एक चोर छज्जे से कूद गया। पकड़े जाने के डर से कूदे चोर के साथ छज्जे का बड़ा हिस्सा भी नीचे आ गिरा, जिससे वहां खड़ी एक XUV 300 कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चोर भी घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना शनिवार देर रात करीब 11:40 बजे पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित सिंधी समाज के सिंधु भवन की है। बताया गया कि आरोपी कान्हा दास महंत अपने 4-5 साथियों के साथ चोरी की नीयत से भवन परिसर में घुसा था। वह छज्जे के सहारे भवन के भीतर प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था।

मलबा गिरने से कार बुरी तरह से डैमेज हो गया
पड़ोसी की नजर पड़ते ही मच गई अफरा-तफरी
चोरी की कोशिश के दौरान पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की नजर आरोपी पर पड़ गई। खुद को घिरता देख कान्हा दास महंत घबरा गया और भागने के लिए छज्जे से नीचे कूदने लगा। इसी दौरान छज्जे की रेलिंग और उसका हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा।
तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। नीचे गिरने से घायल आरोपी भाग नहीं सका और लोगों ने उसे पकड़ लिया।
मलबे के नीचे दब गई XUV 300
छज्जे का मलबा नीचे खड़ी XUV 300 कार पर गिरा, जिससे वाहन को भारी नुकसान पहुंचा। कार की छत, बोनट और विंडस्क्रीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन मालिक को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

घायल आरोपी पुलिस के हवाले
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। मामले में पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है।
इलाके का कुख्यात चोर बताया जा रहा आरोपी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कान्हा दास महंत क्षेत्र का पुराना और कुख्यात चोर है। उस पर मंदिरों, सामाजिक भवनों और सूने मकानों में चोरी करने के कई आरोप लग चुके हैं। लोगों का कहना है कि वह पहले भी कई मामलों में पकड़ा गया था, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद फिर अपराध करने लगा।
रहवासियों का आरोप है कि आरोपी और उसके साथी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। घटना के बाद सिंधी कॉलोनी और आसपास के लोगों में नाराजगी है तथा पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
कोरबा की सिंधी कॉलोनी में चोरी की कोशिश के दौरान एक चोर छज्जे से कूद गया। पकड़े जाने के डर से कूदे चोर के साथ छज्जे का मलबा नीचे खड़ी XUV 300 कार पर गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चोर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
यह घटना शनिवार देर रात करीब 11:40 बजे पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित सिंधी समाज के सिंधु भवन में हुई। आरोपी कान्हा दास महंत अपने 4-5 साथियों के साथ भवन में चोरी करने की नीयत से घुसा था। वह छज्जे के सहारे अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, तभी पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की उस पर नजर पड़ गई।
खुद को घिरा देख कान्हा दास घबरा गया और हड़बड़ी में छज्जे से नीचे कूदने लगा। उसके कूदते ही छज्जे की रेलिंग समेत पूरा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत बाहर निकले और मलबे में दबे आरोपी को भागने से पहले ही पकड़ लिया।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। नीचे खड़ी XUV 300 कार मलबे के नीचे पूरी तरह दब गई, जिससे उसकी छत, बोनट और विंडस्क्रीन चकनाचूर हो गई। वाहन मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कान्हा दास महंत इलाके का कुख्यात चोर है। वह अपने साथियों के साथ मंदिरों, सामाजिक भवनों और सूने मकानों को निशाना बनाता है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि वह पहले भी कई बार चोरी के मामलों में पकड़ा गया है, लेकिन जमानत पर छूटकर फिर ऐसी वारदातों को अंजाम देता है।
आरोप है कि यह गिरोह नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करता है। घटना के बाद सिंधी कॉलोनी और आसपास के रहवासियों में नाराजगी है।


-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
