Connect with us

धार्मिक

नवरात्र और दशहरा को लेकर की गई शांति समिति बैठक, थानेदार चमन सिंहा ने दिए सुरक्षा के निर्देश……देखे पूरी खबर

Published

on

  • उत्पाती और बदमाशों पर रहेगी पैनी नजर, पंडालों पर रहेगी पुलिस की निगरानी, बदमाशी करने वालो पर गिरेगी गाज।

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा:– जिला कोरबा के बाँकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवरात्र, दशहरा, दुर्गा प्रतिमा आगमन और विसर्जन, गरबा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कलश यात्रा, रैलियों और पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा द्वारा शांति समिति बैठक आयोजित की गई।

बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा समितियां, डीजे संचालकों, पत्रकार बंधुगण और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधिगण की उपस्थिति रहे।

बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि नवरात्रि पर्व हिंदू समाज का एक महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है। इसे आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

• सभी पंडालों में सुरक्षा दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगवाने की निर्देश दिए गए।

• डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध की बात बताते हुए छोटे छोटे बॉक्स मानकों के अनुरूप ही बजाया जाने की बात कही गई।

• डीजे और बेस चलते पाए जाने पर जप्ती और कार्यवाही की जाने की जानकारी दी गई।

• समितियों से अपील की गई कि शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के भड़काऊ गीत, डीजे पर अशोभनीय गाने बजाने या ऐसे कार्यों से बचें जिनसे किसी समुदाय की भावनाएं आहत हों।

• शोभायात्रा के मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

• पंडालों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमो में केवल धार्मिक गीत और नारों की ही अनुमति होगी तथा नाच गाना न कराए जाने और कार्यक्रमों की निर्धारित सीमा समय 10:00 बजे तक ही अनुमति दी गई साथ ही नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए और पर्व को शांतिपूर्ण मानने और दिशा निर्देश पर पालन किए जाने का आश्वासन दिया।

“बिना साइलेंसर, ज्यादा आवाज और बम फोड़ते पाए जाने वाले वाहन मालिकों पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही।”

बाँकी मोगरा पुलिस थाना के प्रभारी चमन लाल सिन्हा ने क्षेत्र के नागरिकों से की अपील – बिना साइलेंसर, तेज आवाज और उत्पात मचाने वाले लोगों और वाहन का नंबर समेत फोटो मेरे पर्सनल नंबर में वाट्सअप कर साझा करे। (मॉब न. +919203740000)

नोट:– जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

भाईचारे का संदेश देता है झूलेलाल जयंती: जयसिंह अग्रवाल

Published

on

कोरबा। पूज्य सिंधी समाज कोरबा की ओर से सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव और चेट्रीचंड्र महोत्सव के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा झूलेलाल मंदिर, रानी रोड से प्रारंभ होकर गोदड़ी धाम, डीडीएम रोड तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने को मिली।

शोभायात्रा जब पुराना बस स्टैंड क्षेत्र पहुंची, तब इसमें पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और समाजजनों को झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भगवान झूलेलाल का जीवन हमें भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए हमेशा समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को संस्कारों से परिचित कराने का अवसर प्रदान करते हैं। समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। भक्ति गीतों और झांकियों के साथ निकली यह शोभायात्रा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

Continue Reading

कोरबा

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को झूलेलाल जयंती की दी शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार झूलेलाल जयंती (चेट्रीचंड) के पावन अवसर पर कोरबावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सिंधी समाज के इष्‍टदेव भगवान झूलेलाल का जन्‍मोत्‍सव का पर्व प्रेम, सद्भाव, सुख – समृद्धि, ऐश्‍वर्य – उन्‍नति, उमंग और आनंद का संदेश देता है।

श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि भगवान झूलेलाल की कृपा से आपके जीवन में सुख – शांति, यश और समृद्धि का वास हो।

Continue Reading

कोरबा

मनोकामना ज्योति कलशों से जगमग हुआ माँ सर्वमंगला देवी का दिव्य दरबार

Published

on

कोरबा । चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2083, 19 मार्च 2026 को नवरात्रि के प्रथम दिन माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में 9 दिन तक चलने वाला आध्यात्मिक महापर्व नवरात्रि घट स्थापना के साथ प्रारंभ हो गया। शुभ नक्षत्र में माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक/पुजारी एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महाराज) ने सपत्नीक विद्वान आचार्यों एवं पंडितों, बैगाओं की उपस्थिति में परिसर में स्थित कलश कक्षों में स्थापित मनोकामना ज्योति कलशों को दिव्य मंत्रोच्चार के साथ प्रज्ज्वलित किया। मनोकामना ज्योति कलशों से परिसर दमक उठा।
7000 तैल्य कलश एवं 750 घृत कलशों से दैदिव्यमान हुआ परिसर

प्रबंधक नमन पाण्डेय ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन 7000 तैल्य ज्योति कलशों को प्रज्ज्वलित किया गया, वहीं 750 घृत कलश जलाए गए। 7750 ज्योति कलशों के दिव्य प्रकाश पूंज से परिसर दमक उठा। श्री पाण्डेय ने बताया कि ज्योति कलशों के प्रकाश पूंज से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और ज्योति कलशों के दर्शन से मन में पवित्रता का भाव जागृत होता है। कोरबा, छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों एवं विदेशों से भी श्रद्धालु मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराए हैं।
प्रथम दिन अभूतपूर्व भीड़

नवरात्रि प्रारंभ होते ही शक्ति की उपासना में लोग डूब जाते हैं। प्रथम दिन माँ शैलपुत्री स्वरूपा माँ सर्वमंगला देवी का दर्शन करने परिसर में अभुतपूर्व भीड़ देखी गई। परिसर से सड़क तक श्रद्धालुओं की लंबी लाईन लगी हुई थी और श्रद्धा का सैलाब देखने को मिला। परिसर में प्रबंधन द्वारा भोग प्रसाद की व्यवस्था रखी गई है और श्रद्धालु यहां तृप्त भी हो रहे हैं।
संध्या महाआरती

मन पर विजय प्राप्ति का महापर्व है नवरात्रि- नन्हा महराज

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक एवं पुजारी नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने सभी प्रदेशवासियों को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2083 हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी की मंगलकामनाओं का शुभ संदेश दिया है और बताया कि माँ आदिशक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि मुख्यरूप से मन पर विजय प्राप्ति का महापर्व है।
माँ सर्वमंगला की असीम कृपा हम पर बरसती रहे और कोरबा सुख समृद्धि के साथ विकास का नया आयाम गढ़े और क्षेत्रवासी खुशहाल बनें। उन्होंने कहा कि आदिशक्ति की उपासना एवं विधि विधान से की गई पूजा से घर में सुख समृद्धि का वास होता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि यह पर्व नारी के सम्मान का महापर्व है, यह पर्व मन में विजय प्राप्ति का महान पर्व है। आत्म संयम और इंद्रियों पर नियंत्रण के लिए उपासना प्रभावी साधन है और माँ के दर्शन मात्र से ही मन को असीम शांति मिलती है। घर का कलह दूर होता है और सुख समृद्धि का वास होता है। मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने के साथ नवरात्रि में घर-घर भी ज्योत जलना चाहिए, इससे घर में सात्विक ऊर्जा का संचार होता है और चारों तरफ खुशहाली आती है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677