छत्तीसगढ़
लोगों से भरी पिकअप नहर में गिरी, 2 बच्चे लापता:10KM दूर मिला एक बच्चे का शव; सक्ती में जसगीत में शामिल होने निकले थे
Published
1 year agoon
By
Divya Akashसक्ती,एजेंसी। सक्ती जिले में बुधवार रात 20 लोगों से भरी तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर नहर में जा घुसी। हादसे में 18 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं 6 साल के एक बच्चे की लाश मिली है। अभी भी 2 बच्चे लापता हैं।
मामला नगरदा थाना क्षेत्र का है। खोजबीन के लिए SDRF की टीम को बुलाया गया है। पिकअप से ये सभी जसगीत कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था, वहीं मृतक बच्चे की शिनाख्त इंद्रा के रूप में हुई है जो ड्राइवर का ही बेटा था।
जसगीत कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे ग्रामीण
बताया जा रहा है कि ग्राम बैलाचूंवा के ग्रामीण बुधवार रात पिकअप से सलीहाभांठा जा रहे थे। पिकअप मोहगांव बरपाली के पास पहुंची थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। नहर में पिकअप आधी डूब गई थी।
पुलिस की मदद से 17 लोगों को बाहर निकाला गया
हादसे के बाद नहर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल हादसे की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से 17 लोगों को बाहर निकाला गया है। वहीं JCB की मदद से पिकअप को बाहर निकाला गया।
ड्राइवर के बेटे की लाश मिली
नगरदा थाना प्रभारी रोशन लाल टोनडे ने बताया कि हादसे में 3 बच्चे लापता हुए थे। जिनमें से एक का शव घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर मिला है। शव की शिनाख्त इंद्रा के रूप में हुई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। दो और बच्चों की तलाश जारी है। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनको सक्ती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नहर के पानी को बंद करने के निर्देश दिए
वहीं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत ने कलेक्टर और एसपी से बात की। साथ ही जल संसाधन विभाग को नहर के पानी को बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लापता बच्चों की खोजबीन के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा है।
You may like
छत्तीसगढ़
क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना के साथ अमर सुल्तानिया विभिन्न धार्मिक आयोजनों में हुए शामिल
Published
15 minutes agoon
February 11, 2026By
Divya Akashजांजगीर-चांपा। क्षेत्र में निरंतर आयोजित हो रहे धार्मिक कार्यक्रमों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इन आयोजनों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जशपुर जिला संगठन प्रभारी एवं समाजसेवी अमर सुल्तानिया शामिल होकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और क्षेत्र तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसी क्रम में अमर सुल्तानिया ने चांपा में आयोजित ‘श्रीमद्भगवद् गीता का सार’ कार्यक्रम में सहभागिता की, जहां राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शशिप्रभा दीदी ने गीता के आध्यात्मिक रहस्यों एवं जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पश्चात वे जांजगीर के वार्ड क्रमांक 07 में पार्षद विष्णु यादव के निवास पर आयोजित ‘संगीतमय श्री शिव महापुराण सप्ताह कथा’ में शामिल हुए और परिवारजनों को आयोजन के लिए साधुवाद दिया।
श्री सुल्तानिया ने ग्राम कुदरी (घुठिया) में आयोजित ‘नवधा रामायण’ में सहभागिता कर भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। ग्राम बंसतपुर में आयोजित नवधा रामायण महोत्सव में भी उन्होंने ग्रामीणों के साथ भक्ति और संस्कृति की परंपरा को साझा किया। वहीं ग्राम कोटाडबरी (चांपा) में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के साथ मानस गान एवं कथा प्रसंगों का श्रवण किया।

इस भक्तिमय श्रृंखला में वे ग्राम पाली (सिवनी) में आयोजित ‘श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ’ में शामिल हुए। इस अवसर पर यजमान मीरा बाई–नरोत्तम कश्यप एवं मनीषा देवी–रघुनंदन कश्यप सहित श्री बांकेबिहारी सेवा समिति और ग्रामवासियों के प्रयासों की उन्होंने सराहना की।

इन भक्तिमय आयोजनों में अमर सुल्तानिया ने भारतीय संस्कृति की मूल आत्मा धर्म, आस्था और सेवा को निरुपित किया। उन्होंने कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि यह मनुष्य को सत्य, करुणा, संयम और परोपकार का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि जब समाज में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बनता है, तब लोगों के भीतर नैतिकता, आपसी विश्वास और सामाजिक एकता स्वतः मजबूत होती है।
उन्होंने रामायण, गीता और शिव महापुराण जैसे ग्रंथ को केवल धार्मिक कथा नहीं, बल्कि जीवन जीने की दिशा देने वाले मार्गदर्शक बताया साथ ही कहा कि इनके संदेशों को आत्मसात कर हम परिवार, समाज और राष्ट्र को सशक्त बना सकते हैं। श्री सुल्तानिया ने युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ें, क्योंकि यही हमारी पहचान और शक्ति है।
इन भक्तिमय आयोजनों के दौरान अमर सुल्तानिया के साथ भाजपा नेता जितेंद्र खांडे, सुनील पाण्डेय, साकेत तिवारी, रामेश्वर, गोलू दुबे, सुनील भवानी, प्रदीप राठौर सहित साथीगण मौजूद रहे।

कोरबा
15-Member Media Delegation from Sikkim Visits Gevra Coal Mine
Published
21 hours agoon
February 10, 2026By
Divya AkashWitnesses green, safe and modern coal mining practices up close
Korba. Under the joint aegis of the Press Information Bureau (PIB), Sikkim and Chhattisgarh, Ministry of Information & Broadcasting, Government of India, a 15-member media delegation from Sikkim visited the Gevra Coal Mine on 10 February 2026. The visit was organized with the objective of providing first-hand exposure to the role of SECL in ensuring national energy security, its environmental initiatives, and its sustainable mining practices.
During the visit, the media delegation observed state-of-the-art Heavy Earth Moving Machinery (HEMM) operations at Gevra, Asia’s largest coal mine. The delegation was briefed on blast-free coal extraction using surface miners, an environment-friendly, safe and efficient mining practice that reflects SECL’s commitment to sustainable operations.

The media representatives also witnessed the environment-friendly coal dispatch system through First Mile Connectivity (FMC), which ensures reduced dust emissions, enhanced transparency and improved operational efficiency. In addition, the delegation appreciated the dense plantation developed using the Miyawaki method at Gevra, highlighting SECL’s focused efforts towards ecological restoration and green mining.
Sharing their experiences, the journalists stated that it was the first time they had observed coal mining operations so closely. They commended SECL’s balanced approach towards ensuring the nation’s energy security while simultaneously prioritizing environmental protection and community welfare.
Following the Gevra mine visit, the delegation interacted with SECL management at the SECL Headquarters, Bilaspur. The interaction was held with Shri N. Franklin Jayakumar, Director (Technical–Operations), Shri Biranchi Das, Director (HR), and Shri Ramesh Chandra Mahapatra, Director (Technical–Planning/Projects). Detailed discussions were held on SECL’s future roadmap, sustainable development goals, and corporate social responsibility initiatives.

कोरबा
सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण
Published
21 hours agoon
February 10, 2026By
Divya Akashहरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को नज़दीक से देखा
कोरबा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सिक्किम एवं छत्तीसगढ़, के संयुक्त तत्वधान में सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने दिनांक 10 फरवरी 2026 को एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा का दौरा किया। यह दौरा देश की ऊर्जा सुरक्षा में एसईसीएल भूमिका, पर्यावरणीय प्रयासों और सतत खनन पहलों को प्रत्यक्ष रूप से समझने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा में अत्याधुनिक एचईएमएम संचालन का अवलोकन किया। मीडिया दल को सरफेस माइनर के माध्यम से ब्लास्ट-फ्री कोयला उत्खनन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई, जो पर्यावरण-अनुकूल होने के साथ-साथ सुरक्षित और प्रभावी खनन का उदाहरण है।

इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी के माध्यम से की जा रही पर्यावरण-अनुकूल कोयला डिस्पैच प्रणाली को भी देखा, जिससे धूल-उत्सर्जन में कमी, पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित होती है। इसके साथ ही गेवरा में विकसित मियावाकी पद्धति से किए गए सघन पौधारोपण को भी मीडिया सदस्यों ने सराहा।
पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब उन्होंने कोयला खनन कार्यों को इतनी नज़दीक से देखा। उन्होंने देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण के प्रति एसईसीएल के संतुलित दृष्टिकोण की सराहना की।
गेवरा दौरे के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में एसईसीएल प्रबंधन से एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (तक.) संचालन, बिरंची दास, निदेशक (एचआर), रमेश चन्द्र महापात्र, निदेशक (तक.) योजना/परियोजना- के साथ संवाद किया, जहाँ संगठन की भावी योजनाओं, सतत विकास लक्ष्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों पर विस्तार से चर्चा हुई।


पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- अमेरिका ने हमारा इस्तेमाल किया:मतलब निकलने पर टॉयलेट पेपर की तरह फेंका, साथ देने की कीमत आज भी चुका रहे
क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना के साथ अमर सुल्तानिया विभिन्न धार्मिक आयोजनों में हुए शामिल
15-Member Media Delegation from Sikkim Visits Gevra Coal Mine
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized4 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई