छत्तीसगढ़
पायलट बोले- बलौदाबाजार हिंसा सरकार का षड्यंत्र:भिलाई में कहा- दंगे में BJP के भी लोग; उन्हें एक भी नोटिस नहीं दिया गया

भिलाई ,एजेंसी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रविवार को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मां, पत्नी और उनके परिवार से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार दंगे में BJP के लोग भी शामिल थे, लेकिन उनको एक भी नोटिस नहीं दिया गया। हमारे 2 बार के विधायक को नोटिस देकर जबरन गिरफ्तार किया गया है।
पायलट ने कहा कि बलौदाबाजार काफी शांतिपूर्ण इलाका है। वहां अगर लोग विरोध में थे तो कलेक्टर और एसपी वहां से क्यों गए। उनके जाते ही दंगा क्यों भड़का। इससे साफ है कि सरकार का षड्यंत्र था। सरकार का इंटेलिजेंस पूरी तरह से फेल था। इसलिए इतना बड़ा दंगा हुआ।
सरकार के इशारे पर पुलिस गलत तरीके से काम कर रही
सचिन पायलट ने मीडिया से कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस गलत तरीके से काम कर रही है। देवेंद्र यादव को बलपूर्वक गिरफ्तार किया गया। बलौदाबाजार पुलिस ने जांच पूरी किए बिना ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। हम न्यायपालिका में इसका डटकर मुकाबला करेंगे।
भाई से कोरे कागज पर जबरदस्ती साइन कराया
वहीं इस दौरान विधायक देवेंद्र के भाई धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उनके भाई को निर्दोष होते हुए भी फंसाया जा रहा है। पुलिस ने उनके भाई से कोरे कागज पर जबरदस्ती साइन कराया। जब उनकी मां और परिवार के अन्य लोग जेल में देवेंद्र से मिलने जाते हैं तो उन्हें मिलने नहीं दिया जाता है।
देवेंद्र को गलत फंसाकर राजनीतिक द्वेष निकाल रही
धर्मेंद्र यादव ने बताया कि हफ्ते में सिर्फ एक बार 2 लोगों को ही मिलने की अनुमति दी जाती है। प्रदेश सरकार देवेंद्र को गलत फंसाकर राजनीतिक द्वेष निकाल रही है। ये सारी बातें उन्होंने पायलट को बताई। पुलिस पर आक्रोश दिखाया।
देवेंद्र यादव के आवास में करीब 1 घंटे तक रुके पायलट
बता दें कि इस दौरान पायलट ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के आवास में उनकी की पत्नी, मां और भाई से हालचाल जाना। पायलट उनके आवास में करीब 1 घंटे तक रुके। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य लोग मौजूद रहे।
अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को बचाना कांग्रेस की संस्कृति रही
वहीं इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रविवार शाम भिलाई में ने बलौदाबाजार हिंसा मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को बचाना कांग्रेस की संस्कृति रही है।
सचिन पायलट कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हैं, उन्हें सोचना चाहिए। छत्तीसगढ़ शांति का टापू है। कांग्रेस के लोगों ने यहां आग लगाने का काम किया है।
तोखन साहू ने कहा कि सारे साक्ष्य विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ हैं। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है, जो शांति के टापू को आग लगाएगा, उस पर कार्रवाई होनी तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहीं से कोई षडयंत्र नहीं कर रही है। पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़
कृषक प्रशिक्षण में भाग लेने किसान कटक के लिये रवाना
जिपं. के सभापति व उप संचालक हरि झंडी दिखा किया रवाना
जांजगीर-चाम्पा। एक्सटेंशन रिफार्म्स आत्मा योजनांतर्गत अंतर्गत राज्य के बाहर कृषक प्रशिक्षण में भाग लेने जिले के 22 प्रगतिशील किसान कटक (उड़ीसा) के लिए रवाना हुई। इस दौरान जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू व कृषि विभाग जांजगीर-चाम्पा के उप संचालक राकेश कुमार वर्मा ने कटक के लिए जा रहे वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए सभापति राजकुमार साहू ने कहा कि सेन्ट्रल राईस रिसर्च इंस्टीट्यूट कटक (ओडिशा) में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के किसानों को खेती किसानी के बारे में और नई-नई तकनीकी की भी जानकारी मिलेगी जिससे किसान किसी करने में और भी मजबूत होंगे। इस दौरान आचार्य अमित मिश्रा कृषि विभाग से सूरज राठौर, शिव राठौर सहित किसान परस कश्यप, लोमेश चौबे, अमित कुमार तिवारी, दशरथ कश्यप, अरविंद राठौर, भुनेश्वर साहू, पुरुषोत्तम राठौर सहित अन्य किसान मौजूद थे।

कोरबा
4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
कोरबा। महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा द्वारा 4 से 6 वर्ष आयु वर्ग के आंगनबाड़ी बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी के अनौपचारिक वातावरण से प्राथमिक शाला के औपचारिक माहौल में बच्चों का सहज, सरल और आनंददायक सुनिश्चित करना है, ताकि उनमें विद्यालय के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास विकसित हो सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ 20 मार्च से किया गया है, जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के उन बच्चों को शामिल किया गया है, जो प्राथमिक शाला में प्रवेश के लिए तैयार हैं। इस पहल के तहत प्रत्येक माह एक निर्धारित दिवस पर “मासिक शाला भ्रमण” आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों को नजदीकी प्राथमिक विद्यालय ले जाकर वहां के वातावरण से परिचित कराया जाएगा। भ्रमण के दौरान बच्चों को विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से परिचित कराया जाएगा। साथ ही कक्षा-01 के बच्चों के साथ सामूहिक खेल एवं सीखने की गतिविधियों के माध्यम से उन्हें विद्यालयीन माहौल के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर परिचय, शिक्षक से भेंट, संयुक्त गतिविधियां, समूह खेल, बालगीत, कहानी एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे बच्चों का सीखना आनंददायक और सहभागितापूर्ण बन सके। ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी के खेल आधारित वातावरण से सीधे विद्यालय के अनुशासित माहौल में आने पर बच्चों को अक्सर कठिनाई का सामना करना पड़ता है, जिससे पढ़ाई के प्रति अरुचि उत्पन्न होने की संभावना रहती है। बाल मैत्री कार्यक्रम इस अंतर को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की नियमित उपस्थिति, सीखने की क्षमता एवं सहभागिता में वृद्धि होने की उम्मीद है। यह पहल प्रारंभिक शिक्षा को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं आनंददायक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।



कोरबा
माँ मड़वारानी मंदिर के समीप शीतल पेयजल का शुभारंभ किया लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं एनकेएम एलपीएस ने
कोरबा/मड़वारानी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 19 मार्च को नवरात्रि के प्रथम दिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ मड़वारानी दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को भीषण गर्मी में गला तर करने के लिए लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) के संयुक्त तत्ववाधान में माँ मड़वारानी मंदिर के समीप प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत एवं स्वल्पाहार का भी प्रबंध किया गया था। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संरक्षक एवं लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा की प्राचार्य एवं अध्यापकगणों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
सेवा परमोधर्म: के अनुरूप हर वर्ष विद्यालय एवं लायंस क्लब परिवार द्वारा शीतल पेयजल का प्रबंध किया जाता है, ताकि श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके और लोगों की प्यास बुझ सके। लायन अग्रवाल ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को पानी पिलाना पुण्य का काम है। हमारे छोटे से प्रयास से लोगों को राहत मिले, यही हमारा उद्देश्य।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
