कोरबा
के.एन.कालेज में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 27 को
कोरबा। कमला नेहरू कॉलेज कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 27 नवंबर को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से 09 नियोजकों -उत्कर्ष स्मॉल फायनेंस बैंक कोरबा, फोन पे कोरबा, रोजगार सृजन कोरबा, सिटी डेंटल कोरबा, प्राईमरिका लाईफ इंश्योरेंस कोरबा, एस.बी.इंटरप्राइजेस कोरबा, रेडमून क्लब इंटरनेशनल प्राईवेट लिमि.कोरबा, कैलाश ऑटो एजेंसी कोरबा, वेदान्ता स्कील स्कूल लर्नेट स्कील लिमिटेड कोरबा के द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप – https://shorturl.at/an8XJ से जुड़ सकते हैं।
रिक्तियों का विवरण :- सेल्स एक्जिक्यूटिव्ह, टैली ऑपरेटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेल्स एक्जीक्यूटिव्व, रिसेप्सनिष्ट, सेल्स मैनेजर, फिल्ड इंजीनियर, रेसीडेन्स इंजीनियर, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, फिल्ड टेक्निकल/ऑन जॉब ट्रेनी, फिल्ड एक्जीक्यूटिव्ह, टेक्निशियन, सोलर, होटल मैनेजमेंट, वेल्डर 194 रिक्त पदो ंके लिए, आयुसीमा- 18 वर्ष से 45 वर्ष तक एवं योग्यता- 10वीं से स्नातक, पीजीडीसीए, कार्यस्थल – कोरबा, वेतनमान रूपये – 07 हजार से 20 हजार तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है।
प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु आवेदकों को रोजगार पंजीयन एवं ई.रोजगार पोर्टल (https://erojgar.cg.gov.in/ ) में इच्छुक पदों पर ऑनलाईन अप्लाई किया जाना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक-आवेदिकाएं उक्त तिथि को सुबह 11.00 बजे से 3.00 बजे तक कमला नेहरू कॉलेज कोरबा में उपस्थित होकर अपने योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर – 07752-222069 पर संपर्क किया जा सकता है।
कोरबा
सूत सारथी समाज के सामुदायिक भवन का विधायक तुलेश्वर ने किया भूमिपूजन
कोरबा। सूत सारथी समाज विकास समिति के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन 1 मार्च को ग्राम कुटेलामुड़ा में हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, सरपंच कुटेलामुड़ा चंद्रिका पैकरा, सत्यनारायण, जनपद सदस्य दिलहरण कश्यप, उप सरपंच हर प्रसाद पाटले, समाज के जिलाध्यक्ष डॉ.चंद्रसेन कन्हैया सारथी, जोहनराम सारती संरक्षक बालको, मुरारीलाल सारथी एनटीपीसी जमनीपाली, लक्ष्मी सारथी सलाहकार, चमरा राम सारथी उपाध्यक्ष ने ब्रह्मर्षी सूत जी की पूजा कर भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम के पूर्व ब्रम्हर्षि सूत जी महाराज के चित्र पर मल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। उपस्थित अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन किया गया। सामुदायिक भवन निर्माण की लागत 10 लाख रुपए है। जिसकी आधारशिला रखते हुए विधायक मरकाम ने कहा कि सामुदायिक भवन समाज के सभी वर्ग के लिए है।
समाज में एकता बनी रहने से असंभव कार्य भी संभव हो जाता है। जिसका उदाहरण सूत सारथी समाज में देखने को मिला। सामुदायिक भवन में सामाजिक कार्यक्रम या अपने समाज की विकास की बातों पर चर्चा परिचर्चा करने के लिए एक निश्चित जगह मिलेगी। उन्होंने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष दिया। समाज के जिलाध्यक्ष डॉ.सारथी ने कहा कि आपसी तालमेल भाईचारे के साथ रहने से संगठन को बल मिलता है तथा बड़े से बड़े कार्य करने में आसानी होती है। इस मौके पर दीनबंधु सारथी, मिलूराम, कया राम सारथी, इंद्रसेन मौजूद रहे।
कोरबा
चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग, गोपाल मोदी के संग होली का उमंग
रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं
रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
कोरबा
होली खेलें पर जरा संभलकर, त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान- त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जय
कोरबा। होली रंगों का त्योहार है। इसे बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाता है। पहले पारंपरिक होली फूलों, सूखे गुलाल, और पानी के साथ मनाई जाती थी, लेकिन अब सिंथेटिक रंगों ने इसकी जगह ले ली है। जिसका दुष्प्रभाव न केवल हमारी त्वचा तथा बाल, आंखों में भी पड़ता हैं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। होली की मस्ती के साथ-साथ उत्सव के दौरान अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस होली में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह एनकेएच के त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने देतें हैं।
डॉ. जय बताते हैं कि होली से एक दिन पहले अपनी त्वचा को ढेर सारे मॉइस्चराइजर से हाइड्रेट करें। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा नाजुक नहीं होती है जो आसानी से क्षतिग्रस्त नहीं होगी। होली के दिन अपने बालों में नारियल का तेल, शरीर पर बेबी ऑयल और होंठों पर लिप बाम लगाएं एवं अपनी त्वचा को सुरक्षित रखें। तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कपड़े पूरी बाजू के पहनें ताकि त्वचा को नुकसान कम से कम हो। अपने नाखूनों की सुरक्षा के लिए नेल पॉलिश लगाएं। होली के दिन भी खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
होली के बाद त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स देते हुए डॉ. जय बतातें हैं कि एक बार जब रंग थोड़ा फीका हो जाए, तो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए मेडिकल फेशियल करवाना चाहिए। यह आपको आकर्षक लुक वापस पाने में मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि आपकी त्वचा हल्की फट रही है, तो एलोवेरा जेल या लैक्टोकैलेमाइन लोशन लगाएं, लेकिन अगर दाने बने रहते हैं, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ से मिलें। बालों को धोने से पहले सप्ताह में एक बार प्राकृतिक हेयर मास्क का उपयोग करें। डॉ. जय सुझाव देते हैं कि होली खेलने में अधिक पानी, फूलों की पंखुड़ियों और ऑर्गेनिक रंग का उपयोग करना बेहतर है। डॉ. जय बावने त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ एडीसी लैब निहारिका और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में नियमित रूप से उपलब्ध रहते है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
