करतला
कोरबा जिला के करतला थाना अंतर्गत ग्राम चचीया में पी.एम.जी.एस.वाई. के कार्य में अज्ञात चोरो ने की लाखों की समान चोरी, चोर अब तक पुलिस के गिरफ्त से दूर। देखे पूरी खबर
करतला :– कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चचिया से चितागुड़ा तक प्रधान मंत्री कार्य कर्मो गॉव गॉव तक हर सुविधा के तहतसाईं एसोसिएट कंपनी सीतापुर योजना पी.एम.जी.एस.वाई. का कार्य किया जा रहा है। जहां से अज्ञात चोरों द्वारा दूसरी बार बड़ी चोरी की घटना अंजाम दिया है।
दिनांक 20/09/25 को साईं एसोसिएट कंपनी सीतापुर योजना पी.एम.जी.एस. वाई. के द्वारा करतला थाना पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी की कंपनी का पानी टेंकर वाहन क्रमांक सी जी 13 ए 4459 के चालक विकाश के द्वारा जानकारी दी गई कि वह काम पूरा कर वाहन खड़ा किया उसके बाद रात समय लगभग 01:00 बजे के करीब कुछ अज्ञात बदमाशो के द्वारा गाड़ि में लगी एक्साइड कंपनी की बैटरी को चोरी कर लिया गया है।

शिकायत पर करतला थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 151/2025 धारा 303(2) बी एन एस 2023 के तहत पंजीबद्ध कर उनके द्वारा आश्वाशन दिया गया की मामले की जांच कर जल्द ही अज्ञात चोरों को हिरासत में लेकर कार्यवाही किया जाएगा।
उक्त अज्ञात चोर तो पकड़ में आए ही नहीं और फिर से दिनांक 01/10/25 को उसी कंपनी के पेटी ठेकेदार करतला थाने में फिर से चोरी होने का शिकायत लेकर पहुचे जिसमें उनके द्वारा लिखित आवेदन में उल्लेख किया गया कि बीते दिनांक 30/09/2025 को फिर से अज्ञात चोरो के द्वारा 40 सेट लोहे का सेटरिंग प्लेट चोरी कर ली गई है, जिसकी कीमत लगभग एक लाख चालीस हजार 140.000/– है।

इस शिकायत को भी करतला के थानेदार के आदेशानुसार थाने में अपराध क्रमांक 154/2025 धारा 303(2) बी एन एस 2023 के तहत दर्ज कर विवेचक द्वारा जांच करने की बात कहते हुए जल्द ही कार्यवाही का आश्वासन दिया गया पर इस बार भी घटना को हुए लगभग पंद्रह दिन गुजर चुके है और अब तक पहले ही की तरह अज्ञात चोर गिरोह पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।
- ढलाई के लिए लगे सेटरिंग प्लेट का नट बोल्ट खोल कर चोरी की गई।
पेटी ठेकेदार से बात करने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इतने बड़े बड़े चोरियों का होना और प्रधान मंत्री कार्य कर्मो में जो की गॉव गॉव तक हर सुविधा पहुंचना चाहते है उस कार्य में उपयोग हो रहे सामान को भी चोर गिरोहो द्वारा चोरी कर लिया जा रहा है और करतला थाने में अपराध दर्ज कराने के बाद भी अब तक चोरों का आजाद रहना पुलिस को नाकयाब साबित करने जैसा है। हमारे साइड में हो रहे चोरियों से हमे बड़ा नुकसान तो हुआ ही है साथ ही आगे भी हम अपने आप और सामान को असुरक्षित महसूस कर रहे है।
एक एक सेटरिंग प्लेट का वजन लगभग 30 से 35 किलो बताई गई है।
अब पेटी ठेकेदार द्वारा निराश होकर पूरे मामले को आवेदन पत्र में उल्लेख कर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिला कलेक्टर कार्यालय में आवेदन जमा कर गुहार लगाई है कि उक्त मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेकर जांच कर अज्ञात चोरों की खोजबीन कर कार्यवाही करने और इन दोनों चोरियों में चोरी किए गए सामान को वापस दिलवाने में मदद करने की आस लगाई है।
करतला
बच्चों में शारीरिक विकास के लिए समय पर पोषण आहार आवश्यक, इसलिए घर जाकर भी ध्यान रखेंः कलेक्टर
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्वास्थ्य केंद्र पाली का निरीक्षण किया
इलाज और सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
जाँच रिपोर्ट मरीजों के व्हाट्सऐप पर भेजने के दिए निर्देश
कोरबा। “क्या नाम है बेटा? खाना ठीक लग रहा है न? आप बच्चे की माँ हैं….. यहाँ कोई समस्या तो नहीं? यहाँ 15 दिन तक आपके बच्चे को पोषण आहार मिलेगा। इसके बाद जब आप घर जाएँगी, तब भी बच्चे को पोषणयुक्त भोजन अवश्य देना। छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए संतुलित खानपान बहुत जरूरी है। आप नियमित ध्यान रखेंगी तो वजन और लंबाई दोनों बढ़ेंगे। यदि कोई समस्या आए तो तुरंत अस्पताल लेकर आइए।”इन आत्मीय शब्दों के साथ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पाली स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती बच्चों की जानकारी माताओं से ली और बच्चों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

कलेक्टर श्री दुदावत ने आज पाली ब्लॉक मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं, पंजीयन की प्रक्रिया और प्रतिदिन ओपीडी में होने वाले उपचार की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला और पुरुष वार्ड, प्रसव कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष, दवा वितरण केंद्र, ऑपरेशन थियेटर, दंत रोग उपचार कक्ष, नेत्र रोग विभाग तथा प्रयोगशाला का भी विस्तृत अवलोकन किया।

उन्होंने अस्पताल के चिकित्सा उपकरणों और दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए नेत्र विभाग में बंद मशीन को प्रारंभ करने, प्रयोगशाला में जाँच होने के बाद मरीजों को रिपोर्ट उनके मोबाइल पर भेजने और आईसीयू को 15 दिनों के भीतर व्यवस्थित कर संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी मरीज को दवा के लिए बाहर न जाना पड़े, अस्पताल एवं जेनेरिक मेडिकल स्टोर में सभी आवश्यक दवाइयाँ कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाएँ। उन्होंने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, मरीजों की देखभाल और समय पर उपचार की उपलब्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। सोनोग्राफी सहित सभी यंत्रों के सुचारू रखरखाव, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की निगरानी पर भी उन्होंने विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महिला और पुरुष वार्ड में भर्ती मरीजों से भोजन और दवाइयों के वितरण की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें भोजन और दवाइयाँ समय पर मिल रही हैं। कलेक्टर ने प्रयोगशाला की व्यवस्था को और बेहतर बनाने, आयुष विभाग के सुचारू संचालन, अस्पताल परिसर में नोटिस बोर्ड लगाने और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएमओ को स्वास्थ्य केंद्र में एमडी मेडिसिन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को भी कहा।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, एसडीएम पाली रोहित सिंह, बीएमओ डॉ. अनिल सराफ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पोषण पुनर्वास केंद्र में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री दुदावत ने पाली स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार, भोजन और नियमित स्वास्थ्य जाँच की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एनआरसी की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। किचन और वाशरूम की स्वच्छता सुनिश्चित करते हुए मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए।
कलेक्टर ने माताओं से संवाद कर बच्चों की स्थिति जानी और उनका वजन कर स्वास्थ्य की जाँच की। उन्होंने माताओं को समझाया कि जन्म से छह वर्ष की आयु तक बच्चों को विशेष देखभाल, संतुलित पोषण और नियमित खानपान की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि एनआरसी से छुट्टी मिलने के बाद भी बच्चों को पोषण आहार देना जारी रखें, ताकि कमजोरी की स्थिति न रहे और बच्चे स्वस्थ एवं मजबूत बनें।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई