Connect with us

छत्तीसगढ़

रायगढ़ के वाटरफॉल पर अब रहेगी पुलिस की नजर

Published

on

नहाने और ऊपर से छलांग लगाने पर रोक,झरने के पास शराब पीने वालों पर होगी कार्रवाई

रायगढ़,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में केराझर और परसदा वाटरफॉल में ऊपर से कूदने और नहाने पर रोक लगा दिया गया है। पुलिस ने अब झरने के पास चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं और वहां नियमित पेट्रोलिंग भी शुरू कर दी है। साथ ही, लोगों को सुरक्षित रहने और नियमों का पालन करने की समझाइश दी जा रही है। दैनिक भास्कर की खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने ये फैसला लिया है।

दरसअल, भूपदेवपुर रोड पर स्थित इन वाटरफॉल्स में बरसात के दौरान तेज जल बहाव शुरू हो जाता है, जो इन्हें और भी खतरनाक बना देता है। बारिश के मौसम में बड़ी संख्या में लोग यहां प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने और सेल्फी लेने के लिए पहुंचते हैं।

इतना ही नहीं, यहां कुछ लोग 30-40 फीट ऊपर से पानी में छलांग लगाकर नहाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जब दैनिक भास्कर ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वाटरफॉल में ऊपर से कूदने और नहाने पर रोक लगा दी है।

पुलिस ने अब झरने के पास चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं और वहां नियमित पेट्रोलिंग भी शुरू कर दी है। साथ ही, लोगों को सुरक्षित रहने और नियमों का पालन करने की समझाइश दी जा रही है।

पुलिस के द्वारा नहाने और ऊपर से कूदने पर प्रतिबंध लगाने बोर्ड लगाया

पुलिस के द्वारा नहाने और ऊपर से कूदने पर प्रतिबंध लगाने बोर्ड लगाया

शराबियों पर होगी कार्रवाई प्रकृति का आनंद लेने के लिए लोग यहां फैमिली के साथ भी पहुंचते हैं, लेकिन कई ऐसे युवक जो नशे की हालत में होते हैं। या फिर यहां झरने के आसपास शराबखोरी करते हैं।

उनकी वजह से महिलाओं और बच्चों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शराबियों पर भी पुलिस की नजर होगी और पब्लिक प्लेस में शराब पीने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

पहाड़ के ऊपर चढ़कर युवक कई फीट उपर से छलांग लगाते हैं

पहाड़ के ऊपर चढ़कर युवक कई फीट उपर से छलांग लगाते हैं

लोगों को समझाइश भी दे रहे भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग ने बताया कि केराझर वाटरफॉल जाने वाले रास्ते और झरने के पास चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। झरने में नहाने और ऊपर से कूदने के साथ ही आसपास शराब पीने पर प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि कोई अनहोनी न हो। इसके साथ ही, वहां आने वाले लोगों को लगातार समझाइश दी जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

“स्व ओम प्रकाश शर्मा स्मृति” प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता – मुकाबले अंतिम चरण में 

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा आज दिनांक  13 सितंबर, 2026 को सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में चल रही। “स्व. ओम प्रकाश शर्मा स्मृति” प्रथमछत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026″ में पुरुष एकल (आयु वर्ग 40), पुरुष एकल (आयु वर्ग 50), पुरुष एकल (आयु वर्ग 60), पुरुष एकल (आयु वर्ग 65), पुरुष एकल (आयु वर्ग 70) एवं महिला एकल (आयु वर्ग 40), महिला एकल (आयु वर्ग 50), महिला एकल (आयु वर्ग 65) के अंतिम दौर के सुपर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं ।

उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में  आयोजन  सचिव  विनयबैसवाड़े ने जानकारी की  प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़  के रिटायर्ड डायरेक्टर जनरल संजय पिल्ले (आई.पी.एस.) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने किया तथा विशेष अतिथि  छत्तीसगढ़ शासन के सेवानिवृत्त सचिव एवं खेल विभूति पुरस्कार अवार्डी डा. भरत अग्रवाल,  प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की तकनीकि समिति के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा एवं गरियाबंद जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा थे। इस अवसर पर  छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शकील साजिद, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े उपस्थित थे। 

प्रतियोगिता में सभी वर्गों के सुपर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें अभी तक खेले गए मैचों के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है:-

पुरुष एकल (आयु वर्ग 40):-रजनीश ओबेराय (दुर्ग), गोल्डी भागवानी (दुर्ग), शैलेश डागा (रायपुर), श्रीश देव (रायपुर), निशांत क़ानूगा (रायपुर), चिरंजीत राय (रायपुर महानगर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें रजनीश ओबेराय (दुर्ग), शैलेश डागा (रायपुर), निशांत क़ानूगा (रायपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं।

पुरुष एकल (आयु वर्ग 50):- बी. रविकांत (बिलासपुर), राजशेखर शर्मा (रायपुर महानगर) प्रमोद शार्दुल (धमतरी), राजेश लुनिया (रायपुर), रितेश मलहोत्रा (रायपुर),डी. साईं कृष्णा (बिलासपुर), राकेश यादव (रायपुर महानगर), संजय दुबे (दुर्ग) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें राजेश लुनिया (रायपुर),

 बी. रविकांत (बिलासपुर), राजशेखर शर्मा (रायपुर महानगर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं | पुरुष एकल (आयु वर्ग 60):- 

संजय लहेजा (बिलासपुर), अरविन्द कुमार शर्मा (रायपुर महानगर), गिरिराज बागड़ी (रायपुर), हनी अरोरा (बिलासपुर), योगेश प्रधान (रायपुर), एल. एस. साहू (दुर्ग), सुशांत बोरवंकर (रायपुर), संतोष बैद (रायपुर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें संजय लहेजा (बिलासपुर), गिरिराज बागड़ी (रायपुर), अरविन्द कुमार शर्मा (रायपुर महानगर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं|     पुरुष एकल (आयु वर्ग 65):- पी.एन. मजुमदार (कोरिया), के. रविशंकर (बिलासपुर), अरुण बावरिया (रायपुर), एस. व्ही पेंढारकर (रायपुर महानगर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें  एस.व्ही पेंढारकर (रायपुर महानगर), के. रविशंकर (बिलासपुर),  पी.एन. मजुमदार (कोरिया)अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं|
पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):-  
राम सावले (दुर्ग), सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर), के.बी. सिंह (रायपुर), टी.के. डे (बिलासपुर), के.वेंकट प्रसाद (बिलासपुर), सुहाष पेंढारकर (दुर्ग), विनोद पटेरिया (रायपुर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर), के.बी. सिंह (रायपुर), राम सोवले (दुर्ग) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं।

 पुरुष एकल (आयु वर्ग 75):-भरत अग्रवाल (रायपुर), एच. डी. चौधरी (राजनांदगांव), प्रदीप सूद (दुर्ग), जी. एल. अग्रवाल ( रायपुर) के मध्य अंतिम मुकाबले खेले जा रहे हैं 
महिला एकल (आयु वर्ग 40):- 

दिव्या आमदे (रायपुर महानगर), डा. स्वाति बांठिया (रायपुर), मोनिका दीवान (बिलासपुर), निखत परवीन अंसारी (रायपुर), प्रमिला देवांगन (रायपुर महानगर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें  दिव्या आमदे (रायपुर महानगर),  प्रमिला देवांगन (रायपुर माहानगर),  डा. स्वाति बांठिया (रायपुर)अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं ।

महिला एकल (आयु वर्ग 50):-  प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर), गीता पंडित (रायपुर), सोनिका कौरा (दुर्ग), सुप्रिया सोम (बिलासपुर) के मध्य अंतिम मुकाबले खेले जा रहे हैं।

 महिला एकल (आयु वर्ग 65):- 

सुश्री ईरा पंत (रायपुर), गौरी डे (बिलासपुर), सरबरी मोइत्रा (बिलासपुर), सुमंत चतुर्वेदी (बिलासपुर) के मध्य अंतिम मुकाबले खेले जा रहे हैं |  

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे एवं सहायक मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय अंपायर हर्ष राजपूत, पुलकित यदु हैं। 

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र:छत्तीसगढ़ के लिए 3.65 लाख नए पीएम आवास मंजूर, 2 लाख परिवारों का एकसाथ गृह प्रवेश

Published

on

सक्ती। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आवास योजना को बड़ा विस्तार मिला है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’ (पीएमएवाय-जी) के तहत 3.65 लाख अतिरिक्त आवासों की मंजूरी दी है। सक्ती जिले में आयोजित ‘प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश’ और ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की और स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपा।

इस अवसर पर प्रदेश भर में नवनिर्मित 2 लाख आवासों में हितग्राहियों का एक साथ गृह प्रवेश कराया गया और उन्हें चाबियां सौंपी गईं। चौहान ने सक्ती जिले में कृषि विज्ञान केंद्र खोलने तथा बस्तर संभाग में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सर्वे की समय-सीमा 31 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाने की घोषणा भी की।

चौहान ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन 1,600 से अधिक पीएम आवास बनकर तैयार हो रहेहैं। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से ग्रामीण क्षेत्रों में आवास के साथ सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है।

गरीब का पक्का घर सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गरीब परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। राज्य सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति देकर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट कर दी थी। पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में 11.50 लाख से अधिक आवास पूर्ण किए जा चुके हैं।

कोई भी पात्र परिवार पक्के आवास से वंचित न रहे: शर्मा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि कोई भी पात्र परिवार पक्के आवास से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं है। गांवों में शिक्षा, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में भी तेजी से कार्य हो रहा है।

कका और कांग्रेस ने राज्य को तबाह किया: चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और ‘कक्का’(कका) ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह कर दिया। उन्होंने सक्ती जिले में शामिल होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात कही।

चौहान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के आवास के लिए भेजी गई राशि को कांग्रेस सरकार ने दबाकर रखा और प्रदेश के जरूरतमंदों को पक्के मकानों से वंचित किया। उन्होंने याद दिलाया कि गरीबों के हक के लिए भाजपा ने ‘मोर आवास मोर अधिकार’ आंदोलन चलाया था, जिसमें कार्यकर्ताओं ने लाठियां तक खाईं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

CGPSC केस, भूपेश के OSD रहे एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार:दावा- उत्कर्ष चंद्राकर के साथ वॉट्सऐप चैट मिली, ED को 6 दिन की रिमांड

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चेतन बोरघारिया को 6 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया है।

ED ने कोर्ट में CGPSC घोटाले के आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर के साथ चेतन बोरघारिया की वॉट्सऐप चैट मिलने की जानकारी दी। इसी आधार पर कोर्ट ने पूछताछ के लिए ED को उनकी 6 दिन की रिमांड दी है। अब ED उनसे CGPSC गड़बड़ी मामले में पूछताछ करेगी। चेतन बोरघरिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD के रूप में काम कर चुके हैं।

बता दें कि 6 दिन पहले ED ने घोटाले में आरोपी कोचिंग संचालक उत्कर्ष चंद्राकर को कोर्ट में पेश किया था। ED ने आरोपी उत्कर्ष की रिमांड बढ़ाने के लिए आवेदन नहीं दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी उत्कर्ष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ED ने बलरामपुर-रामानुजगंज के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया को गिरफ्तार किया।

ED ने बलरामपुर-रामानुजगंज के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया को गिरफ्तार किया।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 10 दिन पहले ही धमतरी और बलरामपुर में कार्रवाई की थी। धमतरी में एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघरिया के अमलतास पुरम स्थित घर पर टीम ने छापा मारा गया, जबकि बलरामपुर में भी उनसे पूछताछ की गई थी।

इधर, CGPSC घोटाले की जांच में कैंडिडेट्स को परीक्षा के पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों रुपए लेने की बात सामने आई है। ED के वकील सौरभ पांडेय के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार उत्कर्ष चंद्राकर की भूमिका अभ्यर्थियों तक प्रीलिम्स और मेन्स के पेपर पहुंचाने से जुड़ी थी।

10 दिन पहले ईडी ने एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया के ठिकानों पर रेड मारी थी।

10 दिन पहले ईडी ने एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया के ठिकानों पर रेड मारी थी।

नौकरी दिलाने का दावा, 3 करोड़ से ज्यादा वसूली

जांच में सामने आए आरोपों के मुताबिक, कोचिंग संचालक उत्कर्ष चंद्राकर ने मेडिकल ऑफिसर डॉ. विकास चंद्राकर के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी दिलाने का कथित नेटवर्क तैयार किया था।

अभ्यर्थियों को परीक्षा के अलग-अलग चरणों में मदद और प्री परीक्षा से इंटरव्यू तक सफलता की गारंटी देने का दावा किए जाने की बात सामने आई है। इसके बदले कैंडिडेट्स से 3 करोड़ रुपए से अधिक रकम वसूले जाने का दावा किया गया है।

ED ने इससे पहले कोचिंग संचालक उत्कर्ष चंद्राकर को अरेस्ट किया गया था।

ED ने इससे पहले कोचिंग संचालक उत्कर्ष चंद्राकर को अरेस्ट किया गया था।

पूर्व CM के PA और OSD के नाम का इस्तेमाल

जांच एजेंसी का दावा है कि, उत्कर्ष चंद्राकर ने कैंडिडेट्स से पैसे जुटाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री के निजी सहायक (PA) और अपने मामा के.के. चंद्रवंशी के नाम, पद और प्रभाव का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ रहे OSD के नाम और प्रभाव का भी इस्तेमाल कर अभ्यर्थियों को प्रभावित करने की बात सामने आई है।

जानिए क्या है CGPSC घोटाला

यह मामला 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा है। आरोप है कि आयोग की परीक्षाओं और इंटरव्यू में पारदर्शिता को दरकिनार कर राजनीतिक और प्रशासनिक रसूख वाले परिवारों के उम्मीदवारों को उच्च पदों पर चयनित किया गया।

इस दौरान योग्य अभ्यर्थियों की अनदेखी कर डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य राजपत्रित पदों पर अपने नजदीकी लोगों को पद दिलवाने का खेल हुआ। प्रदेश सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंपी। जांच एजेंसी ने छापेमारी में कई दस्तावेज और आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए हैं।

इस घोटाले में सीबीआई ने तत्कालीन सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, उप परीक्षा नियंत्रक, चार चयनित अभ्यर्थियों और एक निजी व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार किया था। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी इस मामले की जांच में जुटी है।

एजेंसी ने कथित कैश सिंडिकेट की पड़ताल के लिए करीब 30 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। इनमें विवादित अभ्यर्थियों के साथ एनजीओ, एक बड़ी कंपनी और रिसार्ट संचालकों से जुड़े लोग भी शामिल हैं। ईडी अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर अभ्यर्थियों से वसूली गई रकम कहां से आई और किन लोगों तक पहुंचाई गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677