Connect with us

देश

आरक्षण पर गरमाई सियासत, कांग्रेस बोली- जातिगत गणना को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है सरकार

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि सरकार जातिगत गणना को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को ‘गुमराह’ करने और ‘बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी’ करने के एजेंडे के साथ महिला आरक्षण कानून में संशोधन करना चाहते हैं।

जातिगत गणना के परिणाम कुछ वर्षों तक उपलब्ध नहीं होंगे 
कांग्रेस महासचिव (प्रभारी संचार)जयराम रमेश ने दावा किया कि मोदी सरकार यह कहकर अनुच्छेद 334-ए में संशोधन करना चाहती है कि जातिगत गणना के परिणाम कुछ वर्षों तक उपलब्ध नहीं होंगे,लेकिन वह इस तथ्य को नजरअंदाज कर रही है कि बिहार और तेलंगाना दोनों राज्यों ने छह महीने से भी कम समय में व्यापक जाति सर्वेक्षण पूरा कर लिया है। अनुच्छेद 334-ए में यह प्रावधान किया गया है कि जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया के बाद महिलाओं के लिए संसद और विधानसभाओं में आरक्षण प्रभावी होगा।

जातिगत गणना न कराने का नीतिगत निर्णय
रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”यह स्पष्ट है कि मोदी सरकार जातिगत गणना को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है।” कांग्रेस के दावों पर सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। रमेश ने कहा कि 20 जुलाई, 2021 को सरकार ने लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा था कि उसने जनगणना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावा अन्य जातियों की गणना न करने का नीतिगत निर्णय लिया है। कांग्रेस महासचिव के मुताबिक, 21 सितंबर, 2021 को मोदी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में एक हलफनामा दाखिल कर कहा कि उसने जातिगत गणना न कराने का नीतिगत निर्णय लिया है। 

डिजिटल रूप से की जा रही है जनगणना 
उन्होंने बताया , ”28 अप्रैल, 2024 को एक टेलीविजन साक्षात्कार में, प्रधानमंत्री ने जातिगत गणना के मुद्दे को उठाने के लिए कांग्रेस पर शहरी नक्सली मानसिकता रखने का आरोप लगाया।” रमेश ने कहा कि 30 अप्रैल, 2025 को, जब देश कुछ दिन पहले हुए पहलगाम आतंकी हमले के सदमे से उबर ही रहा था, तब मोदी सरकार ने अचानक घोषणा की कि आगामी जनगणना के दौरान जातिगत गणना की जाएगी। रमेश ने रेखांकित किया कि 30 मार्च, 2026 को व्यापक रूप से चर्चित संवाददाता सम्मेलन में महापंजीयक और जनगणना आयुक्त ने कहा कि जनगणना 2027 के अधिकांश परिणाम 2027 में ही उपलब्ध हो जाएंगे, क्योंकि पूरी जनगणना डिजिटल रूप से आयोजित की जा रही है। 

देश को ‘गुमराह’ कर रही सरकार 
उन्होंने कहा,”लेकिन अब मोदी सरकार अनुच्छेद 334-ए में संशोधन करना चाहती है और इस तथ्य को नजरअंदाज करते हुए कि बिहार और तेलंगाना दोनों ने छह महीने से भी कम समय में व्यापक जाति सर्वेक्षण पूरा कर लिया था, कह रही है कि जातिगत गणना के परिणाम कुछ वर्षों तक उपलब्ध नहीं होंगे।” रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री हमेशा की तरह देश को ‘गुमराह’ कर रहे हैं और बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा, ”लेकिन अब मोदी सरकार अनुच्छेद 334-ए में संशोधन करना चाहती है और यह कह रही है कि जातिगत गणना के परिणाम कुछ वर्षों तक उपलब्ध नहीं होंगे—वे इस तथ्य की अनदेखी कर रहे हैं कि बिहार और तेलंगाना दोनों ने छह महीने से भी कम समय में व्यापक जाति सर्वेक्षण पूरा कर लिया था।

महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी सीटें 
कांग्रेस ने सरकार पर यह हमला संसद के तीन दिवसीय सत्र से कुछ दिन पहले किया है। सरकार अगले सप्ताह बजट सत्र की विस्तारित बैठक में 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816 करने के लिए विधेयक लाने वाली है, जिनमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

Continue Reading

कोरबा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय

Published

on

संसद के तीन दिवसीय 16, 17, 18 अप्रैल के विशेष सत्र में पेश होगा महिला आरक्षण बिल
विधानसभाओं एवं संसद में बढ़ेगा महिलाओं का दबदबा

कोरबा। महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश करने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार ने 16, 17 एवं 18 अप्रैल को तीन दिवसीय विशेष संसद सत्र बुलाया है, जिसमें महिला आरक्षण बिल पास हो जाएगा और प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा-वह मुमकिन हो जाएगा। विशेष सत्र बुलाने के बाद भारत की नारी का सम्मान बढ़ेगा, मातृत्व का सम्मान बढ़ेगा और लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में नारी शक्ति लाभार्थी ही नहीं बल्कि नीति निर्माता भी बनेगी।
महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद मोदी सरकार का यह नारी शक्ति वंदन होगा और सशक्त नारी… सशक्त भारत की कहावत चरितार्थ होगी।
उक्ताशय का उद्गार आज प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय के हैं। उन्होंने होटल गणेशइन के सभागार में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। 16 अप्रैल को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश होने से पहले वे मोदी सरकार का जमकर महिमा मंडन किया और कहा कि मोदी सरकार ने जो कहा, उसे निभाया। मोदी सरकार के वादों में महिला आरक्षण बिल पास कराना भी सबसे अहम वादों में एक है। इस बिल के पास होने के बाद देश में और राज्यों में राजनीति में महिलाओं का 33 प्रतिशत स्थान सुनिश्चित हो सकेगा और राजनीति तथा देश एवं राज्य के नीति निर्धारक भी बनेंगे। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, पूर्व जिला अध्यक्ष मीना शर्मा मंचस्थ थीं। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, संजय शर्मा, नवदीप नंदा सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं महिला मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का क्रांतिकारी मोड़ बताते हुए कहा कि अब मातृशक्ति के भाग्य और भविष्य को नई दिशा देने का निर्णायक समय आ गया है। होटल गणेश इन में आयोजित एक प्रभावशाली पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों तक महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया, लेकिन उन्हें वास्तविक अधिकार देने का साहस किसी भी सरकार ने नहीं दिखाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में संभव हो पाया है, जिन्होंने महिलाओं को नीति-निर्माण में समान भागीदारी दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

“नारी शक्ति वंदन” बना बदलाव की आधारशिला – सरोज पांडेय

सरोज पाण्डेय ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम है, जो आने वाले समय में राजनीति और समाज दोनों में बड़ा परिवर्तन लाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा तथा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस पत्रकार वार्ता में स्पष्ट संदेश दिया गया कि अब देश की मातृशक्ति केवल दर्शक नहीं, बल्कि निर्णय लेने वाली शक्ति बनेगी।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” से बदली तस्वीर

सरोज पांडेय ने यह भी कहा कि इससे पहले सरकार ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियान चलाकर समाज में जागरूकता बढ़ाने का काम किया। एक समय था जब बेटियों के जन्म पर उन्हें मार दिया जाता था, जिससे लिंगानुपात में भारी गिरावट आई थी। लेकिन इन अभियानों के कारण आज स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है और महिलाओं की भागीदारी समाज में बढ़ी है। अंत में सरोज पांडेय ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम देश में महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Continue Reading

देश

आशा भोसले ने भारतीय संगीत पर अमिट छाप छोड़ी: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रविवार को प्रख्यात गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें विभिन्न शैलियों में सहजता से गाने की क्षमता प्रदान की। भोसले का 92 वर्ष की उम्र में रविवार को मुंबई में निधन हो गया। उन्हें सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आशा जी की आवाज में विविधता ने उन्हें विभिन्न शैलियों में सहजता से गाने की क्षमता प्रदान की, जिससे उन्होंने भावपूर्ण गजलों और पारंपरिक भजनों में महारत हासिल की।” राधाकृष्णन ने कहा कि आशा भोसले ने भारतीय संगीत पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उपराष्ट्रपति ने कहा, ”उनकी कालजयी आवाज और संगीत की विरासत लाखों लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।” 

Continue Reading

देश

ममता सरकार पर जमकर बरसे PM मोदी, कहा- TMC को पाई-पाई का हिसाब देना होगा

Published

on

सिलीगुड़ी/दार्जिलिंग,एजेंसी। पहले चलरण के लिए असम, केरल और पुडुचेरी में वोट पड़ चुके हैं। अब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल के मतदान होना है ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रही है। इसी कड़ी पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा केंद्रीय योजनाओं का 25 प्रतिशत से भी कम काम पूरा हुआ है। क्योंकि यहां की सरकार काम में हमेशा बाधा डाल रही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा TMC को पाई-पाई का हिसाब देना होगा। ये लोगों को भयभीत रखते थे अब बंगाल सहन नहीं करेगा। भाजपा का मंत्र है सबका साथ, सबका विकास लेकिन बंगाल में भाजपा का फॉर्मूला होगा सबका साथ, सबका विकास और TMC के लुटेरों का पूरा हिसाब किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा TMC ने काम नहीं केवल काले कारनामे किए हैं। TMC ने नॉर्थ बंगाल की संरचना को पीछे रखा हुआ है। हर क्षेत्र में उपेक्षा ही मिली है।TMC सरकार ने मदरसों के लिए करीब 6 हजार करोड़ का बजट दिया है।TMC अपने खास वोट बैंकरों के लिए ही तुष्टीकरण करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आपका स्नेह और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा है। मैं आपके लिए खुद को हर पल खपा दूंगा। मैं केवल आप लोगों के लिए ही जीऊंगा। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी की यह रैली TMC के महान जंगलराज की बिदाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आपको हर बंगाली का दिल जीतना है। मैं कल बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रों में गया था और वहां मैंने काफी उत्साह देखा जहां कई बुजुर्ग लोग मीलों तक पैदल चलकर आए थे। इस बार बंगाल से TMC का जाना तय है। मैं आपके प्यार को कभी भूल नहीं सकता हूं।

सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बंगाल कला की धरती है। बहुत सारे आर्टिस्ट दोस्त बहुत बढ़िया पेंटिंग्स लाए हैं। किसी ने मोदी को नेपाली बना दिया है। जो लोग पेंटिंग्स लाए हैं, उनसे मैं अपील करता हूं; अगर आपका पता पीछे लिखा है, तो मैं आपको थैंक-यू लेटर भेजूंगा। मैं अपने SPG साथियों से कह रहा हूं कि जो आर्टिस्ट दोस्त ऐसी पेंटिंग्स लाए हैं, कृपया उन्हें ले लें। 

हालांकि पश्चिम बंगाल में इस बार भी चुनाव जीतने के लिए ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पूरा जोर लगाए हुए है। जबकि भाजपा भी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में हैं। फिलहाल देखना होगा कि इस चुनाव में बीजेपी या फिर TMC  को जनता बहुमत देती है। 

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677