कोरबा
पत्रकारवार्ता:कोरबा नगर पालिक निगम के 16 महीनों में विकास की नई उड़ान, रू.165 करोड़ की सीवरेज योजना, 40 ई-बसें और अधोसंरचना कार्यों से संवर रहा शहर
कोरबा। शहर के पंचवटी में आज महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं कैबिनेट मंत्री व कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन तथा नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पांडे के नेतृत्व में नगर पालिक निगम कोरबा में चहुंमुखी विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। नई सरकार के 16 माह के सफल कार्यकाल के दौरान शहर की मूलभूत सुविधाओं जैसे—सड़क, नाली, पानी और बिजली के क्षेत्रों में व्यापक प्रगति हुई है। इस विकास यात्रा की मुख्य उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं का विवरण निम्नानुसार है:

विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड
इस अवधि में कुल 76 विकास कार्य सफलताग्रुप पूर्ण कर लिए गए हैं।
प्रगतिरत कार्य: वर्तमान में 149 कार्य धरातल पर तेजी से चल रहे हैं।
आगामी कार्य: कुल 209 विकास कार्य बेहद शीघ्र प्रारंभ होने जा रहे हैं।
सड़क डामरीकरण: कोसाबाड़ी से घंटाघर और घंटाघर से CSEB चौक होते हुए सुनालिया पावर हाउस रोड तक रू.22 करोड़ की लागत से डामरीकरण का टेंडर हो चुका है, जिसका कार्य बरसात के ठीक बाद शुरू होगा।
स्वच्छता में देश में 8वां स्थान और कचरा प्रबंधन
कीर्तिमान: कोरबा ने देश की स्वच्छता रैंकिंग में 8वां स्थान हासिल कर एक बड़ा गौरव अर्जित किया है।
कचरा डंपिंग पॉइंट का खात्मा: शहर के पुराने कचरा डंपिंग पॉइंट्स को समाप्त कर वहां सुंदर ‘स्मॉल गार्डन्स’ विकसित किए गए हैं।
संसाधनों का अपग्रेडेशन: डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए बेड़े में 80 इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा और 2 अत्याधुनिक मोबाइल टॉयलेट शामिल किए गए हैं। साथ ही 55,000 मकानों में डस्टबिन वितरण प्रस्तावित है।
बायो-गैस प्रोजेक्ट: गीले कचरे से बायो-गैस बनाने के लिए छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल और गेल इंडिया (GAIL India) के बीच MoU संपन्न हो चुका है।
SLRM सेंटर्स: शहर के सभी 16 SLRM सेंटर्स का लगभग रू.8 करोड़ की लागत से उन्नयन कार्य जारी है।
जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुधार (रू.165 करोड़ का एसटीपी)

हसदेव नदी का संरक्षण: शहर के 11 बड़े नालों के गंदे पानी को हसदेव नदी में मिलने से रोकने के लिए रू.165 करोड़ की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण प्रगति पर है। इसे अगस्त 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।
स्थाई आय का स्रोत: एसटीपी से उपचारित जल को एनटीपीसी (NTPC) को रू.7.50 प्रति किलोलीटर की दर से बेचा जाएगा, जिससे निगम को स्थाई आय होगी।
नया जल उपचार संयंत्र: जिला खनिज न्यास (DMFT) मद से रू.32 करोड़ की लागत से 20 MLD क्षमता के नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है, जिससे करीब 58,000 की आबादी को पर्याप्त पेयजल मिलेगा।
वॉटर हार्वेस्टिंग: भू-जल स्तर को सुधारने के लिए 10 प्रमुख स्थानों पर रिचार्ज बल वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जा रहे हैं।
परिवहन और आधुनिक सुविधाएं (40 ई-बसें)
पीएम ई-बस सेवा: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत कोरबा शहर को 40 ई-बसों की मंजूरी मिली है, जिससे नागरिकों को जल्द ही सस्ता और सुगम परिवहन मिलेगा।
फास्ट ई-चार्जिंग स्टेशंस: NCAP मद से घंटाघर (स्मृति उद्यान के पास) और सुनालिया चौक के आगे मल्टीलेवल पार्किंग में अत्याधुनिक ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जहां वाहन मात्र 30 मिनट में फुल चार्ज हो सकेंगे।
ट्रैफिक सिग्नल वेटिंग शेड: प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों की सुविधा के लिए वेटिंग शेड बनाए जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत CSEB चौक से हो चुकी है।
खेल और संस्कृति को बढ़ावा
राइफल शूटिंग एकेडमी: कोरबा में पहली बार कोरबा राइफल शूटिंग एकेडमी की स्थापना कर 10 मीटर इनडोर तथा 25 व 50 मीटर आउटडोर शूटिंग रेंज उपलब्ध कराई गई है।
खेल अधोसंरचना: इंदिरा स्टेडियम (टीपी नगर) में रू.16 करोड़ और पीजी कॉलेज में रू.14 करोड़ सहित कुल रू.32 करोड़ व अन्य मदों के खेल विकास कार्य प्रस्तावित हैं।
भव्य रामलीला: शहर में ऐतिहासिक भव्य रामलीला का आयोजन किया गया, जिसमें जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए थे। इस वर्ष भी इसका भव्य आयोजन किया जाएगा।
आवास और शहरी व्यवस्थापन
पीएम आवास योजना (शहरी 2.0): कोरबा को फेज-2 के तहत 3022 आवासों का लक्ष्य मिला था, जिसके मुकाबले निगम ने रिकॉर्ड 4027 आवासों की स्वीकृति कराई है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।
लघु व्यापारियों का व्यवस्थापन: घंटाघर चौक के छोटे और फुटपाथ के व्यापारियों को बुधवारी बाजार के सामने ‘आनंद बाजार’ में पक्की दुकानें देकर स्थाई रूप से व्यवस्थित किया गया है। कोसाबाड़ी में वेंडिंग जोन का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा अन्य जोनों में प्रस्तावित है।
त्वरित जनशिकायत निवारण: पेयजल, स्वच्छता और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं के निवारण हेतु निगम द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके तहत शिकायतों का 24 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से निराकरण किया जा रहा है। इसके लिए “महापौर की पाती” जैसी अभिनव योजनाएं भी संचालित हैं।
महापौर के डेढ़ साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश

नगर पालिका निगम कोरबा के डेढ़ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर महापौर संजू देवी राजपूत ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी 67 वार्डों में सड़क, नाली, पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर लगातार काम किया गया। इस दौरान 537 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए। 434 नए विकास कार्यों को स्वीकृति मिली, जिनमें 76 पूरे हो चुके हैं, 149 निर्माणाधीन हैं और 209 कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे।
महापौर ने कहा कि कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना रही। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत किया गया, बड़े होटल और शादीघरों के कचरा प्रबंधन के लिए सख्ती बरती गई तथा सफाई व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए। 16 एसएलआरएम केंद्रों का आठ करोड़ रुपये की लागत से उन्नयन किया जा रहा है। वर्तमान में 10 किलोमीटर सड़कों की सफाई रोड स्वीपिंग मशीन से हो रही है और 12 किलोमीटर अतिरिक्त सड़कों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप कोरबा ने देश के स्वच्छ शहरों में आठवां स्थान हासिल किया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन और प्रतीक चिन्हों की स्थापना भी कराई गई।
व्यापारिक और यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर उन्होंने कहा कि बुधवारी बाजार, कोसाबाड़ी डेली मार्केट और घंटाघर क्षेत्र की वर्षों पुरानी अव्यवस्था को दूर किया गया। चौपाटी को व्यवस्थित फूड जोन के रूप में विकसित किया गया, जिससे सड़क किनारे लगने वाले ठेलों का बेहतर प्रबंधन हुआ और जाम की समस्या कम हुई। फुट ओवरब्रिज का उपयोग बढ़ा है तथा छोटे व्यापारियों के लिए दुकानें बनाकर आवंटित की गई हैं। कोसाबाड़ी में सब्जी विक्रेताओं के लिए भी व्यवस्थित व्यवस्था बनाई गई है। मल्टीलेवल पार्किंग परिसर के पास फ्रूट जोन विकसित कर फल विक्रेताओं को भी एक स्थान पर व्यवस्थित करने की योजना है।
महापौर ने बताया कि शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़ी परियोजनाएं शुरू की गई हैं। 211 करोड़ रुपये की लागत से 20 एमएलडी क्षमता का टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा, जबकि 33 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माणाधीन है, जिससे गंदे पानी को हसदेव नदी में जाने से रोका जा सकेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दादर खुर्द में तैयार आवासों का 22 जुलाई को आवंटन होगा। लंबे समय से बंद पड़े मल्टीलेवल पार्किंग भवन को भी उपयोग में लाया जाएगा, जहां पार्किंग के साथ 40 से अधिक दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
महापौर ने कहा कि शहर में 5000 नई स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य चल रहा है तथा प्रमुख चौकों पर हाईमास्ट लाइट स्थापित की जाएंगी। सुनालिया ओवरब्रिज से अग्रसेन चौक तक सड़क एवं पुल निर्माण, सर्वमंगला पुल से दर्री बांध तक फोरलेन सड़क तथा आईटीआई चौक से बालको चेकपोस्ट तक गौरव पथ निर्माण जैसी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। ट्रैफिक सिग्नल वाले प्रमुख स्थलों पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए वेटिंग शेड बनाए जाएंगे, जिसकी शुरुआत सीएसईबी चौक से हो चुकी है।
महापौर ने बताया कि “महापौर की पाती” और “कनेक्ट टू कमिश्नर” जैसी पहल से नागरिकों की शिकायतों का 24 घंटे के भीतर निराकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला खनिज न्यास मद से हॉकी स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, बॉक्स क्रिकेट मैदान और सिंथेटिक रनिंग ट्रैक के निर्माण की योजना है। शहर के गीले कचरे से बायोगैस बनाने की परियोजना, “मिशन वरुण” के माध्यम से जलकर वसूली, राइफल शूटिंग रेंज एवं अकादमी की स्थापना, मुख्य मार्गों पर ग्रीन कॉरिडोर का विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में लक्ष्य से अधिक 4027 आवासों की स्वीकृति तथा 80 ई-रिक्शा उपलब्ध कराकर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने जैसे कार्य भी किए गए हैं। स्वच्छता शपथ अभियान के तहत 20 मिनट में 15,500 से अधिक लोगों के हस्ताक्षर लेकर कोरबा ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी स्थान दर्ज कराया।
22 जुलाई को 150 लोगों का गृह प्रवेश
प्रेसवार्ता के दौरान महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने बताया कि नगर पालिक निगम कोरबा में शासन ने पीएम आवास बनाने का जितना टारगेट दिया था, उससे कहीं अधिक हमने आवास स्वीकृत कराया ताकि अधिक से अधिक लोगों को खुद की अपनी पक्की छत मिल सके। शासन ने हमें 3022 आवास बनाने का लक्ष्य दिया था और हमने 4027 आवास गृहों की स्वीकृति कराई। उन्होंने बताया 22 जुलाई को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव कोरबा आ रहे हैं और उनके मुख्य आतिथ्य में दादरखुर्द में कार्यक्रम आयोजित कर 150 पीएम आवास हितग्राहियों को गृहप्रवेश कराया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारी की जा रही है।
बुधवारी बाजार में बनेगा मल्टी कामर्शियल काम्पलेक्स
पत्रकार वार्ता के दौरान आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि बुधवारी बाजार को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा और नीचे बुधवारी बाजार में संचालित होगा और ऊपर में मल्टीलेबल कामर्शियल काम्पलेक्स बनाने का कार्य प्रस्तावित है। एमआईसी और सामान्य सभा में प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन सर्वसम्मति नहीं बन पाई, लेकिन यह कार्य महत्वपूर्ण है और सर्वसम्मति बने, इसके लिए प्रयास जारी है।
उन्होंने कहा कि सीएसईबी चौक में वाई शेप ओवरब्रिज के लिए कलेक्टर साहब गंभीर हंै और इसकी प्रक्रिया तेज कर दी गई है और पीडब्ल्यूडी को 05 करोड़ जारी भी कर दिया गया है, शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि कोरबा में यातायात व्यवस्था बेहतर हो, इसके लिए कलेक्टर साहब गंभीर हैं और ट्रांसपोर्ट नगर चौक में भी यातायात की व्यवस्था बेहतर हो, इसके लिए प्रयास नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के समन्वय से आगे कार्यवाही की जाएगी।
ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से बाहर ले जाने के लिए कलेक्टर साहब भी संवेदनशील हैं और आगे आने वाले दिनों में बड़ी गाड़ियां शहर में नहीं घुसेंगी, शहर की सड़कें सिर्फ शहरवासियों के लिए होंगी।
शहर की सड़कों के किनारे बेजाकब्जा कर बनाई गई गुमटियां, फल दुकानें, ठेले को क्रमश: व्यवस्थित की जा रही हैं और किसी गरीब की रोजी-रोटी छीनने से पहले उन्हें व्यवस्थित किया जा रहा है। कोसाबाड़ी में वेंडिंग जोन बन गया है, आगे इस तरह की योजना तैयार कर गरीबों को उसमें व्यवस्थित किया जाएगा।
कोरबा
शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्राथमिकता है – प्रतीक जैन, सीईओ जिला पंचायत
कार्यभार ग्रहण करते ही सीईओ ने ली महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा
निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
कोरबा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
बैठक में विकसित भारत-जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। श्री जैन ने कहा कि तकनीकी अमला नियमित रूप से फील्ड भ्रमण करे तथा सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए।
विकसित भारत-जी राम जी की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार आधारभूत संरचनाओं का चिन्हांकन कर प्रस्ताव भेजें।
उन्होंने सभी कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में फिजिकल सीसी के साथ जियो टैगिंग अनिवार्य रूप से की जाए तथा सभी श्रमिकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित किया जाए। साथ साथ उन्होंने सामाजिक अंकेक्षण के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
श्री जैन ने प्रत्येक विकासखंड में रीपा या उपयुक्त परिसर में पांच एकड़ क्षेत्र में मॉडल प्लांटेशन विकसित करने के निर्देश देते हुए कहा कि पौधरोपण ऐसे स्थानों पर कराया जाए, जहां सुरक्षा के लिए फेंसिंग की समुचित व्यवस्था हो।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधूरे आवासों को योजनाबद्ध तरीके से शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सामुदायिक शौचालयों के नियमित संचालन एवं बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदी पहल में शत-प्रतिशत प्रविष्टि एवं बैंक लिंकेज के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।
सीईओ ने तकनीकी अमले को निर्देशित करते हुए कहा कि वे सतत फील्ड का दौरा करके निर्माण कार्यों में प्रगति लावे। उन्होंने निर्देश दिए कि महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत जी राम जी का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए ताकि ग्रामीणों की योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र की अधिकतर महिलाओं को स्वा सहायता से जोड़ कर आजीविका संवर्धन किया जाए ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।
बैठक में उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड निर्माण को भी प्राथमिकता के साथ संतृप्तिकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो सके।
बैठक में उप संचालक पंचायत मिथलेश किसान, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती इंदिरा भगत, श्रीमती अमिता साहू, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कोरबा
11वीं कॉमर्स में दाखिले के लिए 25 जुलाई तक वक़्त
कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में शैक्षणिक शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं (वाणिज्य संकाय) में कुछ स्थान गैर केन्द्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु रिक्त है। प्राचार्य एसके साहू ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी जो सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण किए हों, वे 15 जुलाई से 25 जुलाई के बीच प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यालय से पंजीयन व संकाय, विषय विकल्प प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। पंजीयन व संकाय, विषय विकल्प प्रपत्र, निर्धारित दस्तावेजों के साथ 25 जुलाई शाम 4 बजे तक विद्यालय में जमा करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। समस्त प्रवेश केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी प्रवेश निर्देशिका 2026-27 के नियमानुसार प्राथमिकता सेवा श्रेणी के अनुसार किए जाएंगे। कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय में स्थान रिक्त नहीं है। विद्यार्थियों को पंजीयन पत्र के साथ जो दस्तावेज प्रस्तुत करना है, उनमें विद्यार्थी की कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की अंकसूची, आधार कार्ड व फोटोग्राफ, अभिभावक का निर्धारित प्रपत्र मे सेवा प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), विद्यार्थी का जाति प्रमाणपत्र (अनुसूचित, जनजाति अन्य पिछडा वर्ग की दशा में), खेलकूद के संबंध में प्रमाणपत्र संलग्न करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए विद्यालय की बेबसाईट व विद्यालय सूचना पटल का अवलोकन विस्तृत किया जा सकता है।
कोरबा
राजकुमार अग्रवाल ने दी रथयात्रा पर शुभकामनाएं
कोरबा। 16 जुलाई को विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथपुरी में विशाल और अद्भूत रथयात्रा निकलती है, इसके अलावा कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ एवं भारत भर में भगवान मधुसूदन के लिए रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। कोरबा के प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति, द इंटरनेशल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि. 3233 सी के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्र्रवाल ने कोरबा एवं प्रदेशवासियों को रथयात्रा की शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं वैभव प्रदान करें और मधुसूदन की कृपा सभी पर बनी रहे। यह पावन यात्रा हम सबके लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता का संदेश लाए और भगवान जगन्नाथ घर-घर पधारें। सुभद्रा और बलभद्र संग भगवान जगन्नाथ की ऐसी कृपा हो, कि विश्व में शांति की स्थापना हो और सबका जीवन आनंदित और सुलभ बन सके।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
