Connect with us

कोरबा

जिले के मेडिकल स्टोर्स एवं शासकीय चिकित्सालयों के स्थानीय क्रय की गयी औषधियों, कास्मेटिक सामाग्री तथा पशु औषधीयों की सघन जांच की कार्यवाही

Published

on

कोरबा। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन नवा रायपुर एवं कलेक्टर कोरबा के निर्देशासानुसार एवं सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में  जिला कोरबा स्थित मेडिकल स्टोर्स एवं शासकीय चिकित्सालयो के स्थानीय क्रय की गयी औषधियों, कॉस्मेटिक सामग्री तथा पशु औषधियो के गुणवत्ता एवं क्रय विक्रय की जांच हेतु विगत दिनो´ तीन दिवसीय अभियान खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला कोरबा के औषधि निरीक्षको के टीम के द्वारा संपन्न किया गया।

इस अभियान के  अंतर्गत 04 जून से 06 जून  के बीच प्रथम दिवस में  जिला कोरबा के सुर्तरा स्थित मेसर्स मधु मेडिकल स्टोर्स, मेसर्स मां महामाया प्रोविजन स्टोर्स, मेसर्स अमित गिफ्ट एवं श्रृंगार, मेसर्स वृंदा मेडिकल स्टोर्स, उरगा स्थित मेसर्स आयुष्मान मेडिकल स्टोर्स, मेसर्स सृष्टि गिफ्ट कार्नर, मेसर्स जायसवाल श्रृंगार, पुराना बस स्टैंड कोरबा स्थित मेसर्स वर्षा मेडिकल एवं मेसर्स श्रृंगार सदन  मे  कास्मेटिक सामग्रीयो के गुणवत्ता के संबध में जांच की गयी। जांच के दौरान कास्मेटिक के उचित तापमान में संधारण करने हेतु निर्देश दिये गये एवं समाग्रियों की खरीदी नियमानुसार बिल में करने की चेतावनी दी गयी।  अभियान के दूसरे दिन टीम के द्वारा शासकीय अस्पतालों में स्थानीय स्तर पर खरीदी की जाने वाली औषधियों के क्रय विक्रय दस्तावेज एवं उनके रखरखाव का निरीक्षण किया गया जिसमें फार्मासिस्टो´ एवं स्टोर कीपर को गुणवत्तायुक्त औषधियों अनुज्ञप्तिधारी विक्रेताओ´ से ही खरीदी करना सुनिश्चित करने कहा गया तथा उक्त औषधियों का संधारण नियमानुसार उचित तापमान में करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण की यह कार्यवाही शासकीय चिकित्सालय केन्द्रीय भंडार, अर्बन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दिपका, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार में किया गया। अभियान के तीसरे दिन पशुओं के इलाज में उपयोग की जाने वाली औषधियों के संबंध में पेट शाप, पशु चारा दुकानों एवं वेटनरी मेडिकल स्टोर्स में उक्त औषधियों के गुणवत्ता के संबध में जानकारी दी गयी एवं बिना औषधि अनुज्ञप्ति के पशु औषधियों को विक्रय नही करने हेतु निर्देशित किया गया एवं वेटनरी चिकित्सको´ के सलाह के अनुसार ही विक्रय करने की चेतावनी दी गयी। यह कार्यवाही कोरबा शहर के निहारिका स्थित मेसर्स लीला डेयरी, बुधवारी बायपास स्थित अंबिका मेडिको सर्जिको, मेसर्स ओम मेडिकोज खरमोरा, मेसर्स केडिया पेट शाप पुराना बस स्टैंड, मेसर्स जायसवाल मेडिकल स्टोर्स कोरबा, सृष्टि मेडिकल निहारिका, मेसर्स अंबिका मेडिकल बजरंग चौक, मेसर्स राजेश मेडिकल दिपका, मेसर्स एम के मेडिको कोरबा मे किया गया।
अभियान के अंतर्गत जिला कोरबा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के औषधि प्रकोष्ठ से सहायक औषधि नियत्रंक महेन्द्र कुमार देवांगन , औषधि निरीक्षक सुनील सांडे, रिशी साहू एवं वीरेन्द्र भगत के द्वारा किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुओ´ में औषधियों के दुरुपयोग पर नियत्रंण करना तथा स्थानीय खरीदी की जाने वाली औषधियों के द्वारा आम नागरिको को सुरक्षित, गुणवत्तायुक्त एवं मानक अनुरूप दवाएं उपलब्ध कराना,एवं औषधि एवं प्रसाधन सामागी्र संबधी कानूनो का प्रभावी क्रियान्वन सुनिश्चित करना है।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677