देश
राहुल ने कहा- बीजेपी देश में चुनाव सुधार नहीं चाहती:चुनाव आयोग को कंट्रोल कर रही, SIR पर सदन के सामने 3 मांगें रखीं, 3 सवाल पूछे
नई दिल्ली,एजेंसी। राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधार (SIR) पर 28 मिनट की स्पीच दी। कहा कि RSS और BJP देश की संस्थाओं पर कब्जा कर रही हैं। इनमें चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, आईबी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट शामिल हैं। इससे साफ है कि बीजेपी चुनाव आयोग को कंट्रोल और निर्देशित (डायरेक्ट) कर रही है। इससे लोकतंत्र को नुकसान हो रहा है।
राहुल की स्पीच के दौरान 5 बार हंगामा हुआ। हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन मॉडल के जिक्र के समय कांग्रेस सांसदों द्वारा मॉडल की तस्वीर दिखाने पर स्पीकर ओम बिरला नाराज हो गए। कहा- ऐसे सदन नहीं चलेगा।
3 मांगें रखीं, कहा- EVM देखने दी जाए
1. मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट सभी राजनीतिक दलों को चुनाव से एक महीने पहले दी जानी चाहिए। 2. CCTV फुटेज डिस्ट्रॉय करने का नियम भी बदला जाना चाहिए। 3. चुनाव के बाद ईवीएम देखने के लिए दी जाए। वोट चोरी से बड़ा कोई एंटी नेशनल काम नहीं है। सरकार चुनाव सुधार नहीं चाहती। 3 सवाल पूछे
1. चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से CJI को क्यों हटाया गया। 2. दिसंबर 2023 में कानून बदला कि चुनाव आयुक्त को दंडित नहीं किया जा सकता। 3. चुनाव के 45 दिन बाद CCTV फुटेज क्यों डिलीट किए।
विपक्ष के अन्य सांसद क्या बोले…
- सपा चीफ अखिलेश यादव: सरकार और चुनाव आयोग मिलकर SIR के बहाने अंदर ही अंदर NRC वाला काम कर रहे हैं। यूपी के सीएम कह रहे हैं कि हम डिटेंशन सेंटर बना रहे हैं। जो ये खुलकर नहीं कर सकते हैं वो SIR के बहाने कर रहे हैं।
- TMC सांसद कल्याण बनर्जी: SIR वोट डिलीट करने का टूल बनकर रह गया है। चुनाव आयोग किसी व्यक्ति की नागरिकता तय करने की अथॉरिटी नहीं है। चुनाव आयोग कह रहा है कि पांच लाख वोटर डिलीट, छह लाख वोटर डिलीट और बीजेपी जश्न मना रही है।
- कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी: देश के 12 राज्यों में किया जा रहा SIR गैरकानूनी है। संविधान में पूरे राज्य में एक साथ SIR को लेकर कोई कानून नहीं है, इसे तत्काल रोकें। देश में चुनावों से पहले डायरेक्ट कैश ट्रांसफर करने पर रोक लगनी चाहिए, चुनाव EVM की जगह बैलट पैपर से कराए जाने चाहिए।
देश
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बेंगलुरु की नई परियोजना में 1,000 फ्लैट बेचे
नई दिल्ली, एजेंसी। रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी ‘गोदरेज प्रॉपर्टीज’ ने बेंगलुरु में अपनी नई आवासीय परियोजना में 2,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के 1,000 से ज्यादा फ्लैट बेचे हैं। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि बेंगलुरु स्थित उसकी आवासीय परियोजना ‘गोदरेज वनतारा’ में 2,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के मकानों की बिक्री हुई है। यह परियोजना 36 एकड़ में फैली हुई है, जिसकी कुल संभावित विकास क्षमता 35.3 लाख वर्ग फुट है। परियोजना से लगभग 3,700 करोड़ रुपए की आय की संभावना है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने इस परियोजना की शुरुआत जून के पहले सप्ताह में की थी और शुरुआती सप्ताह के भीतर 1,000 से अधिक घरों की बिक्री दर्ज की गई। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौरव पांडेय ने कहा कि ग्राहकों की ओर से मिली मजबूत प्रतिक्रिया कंपनी के ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण में उसके विश्वास को और मजबूत करती है।
देश
SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, YONO App में होने जा रहा बदलाव
मुंबई, एजेंसी। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप एसबीआई योनो ऐप (YONO App) का इस्तेमाल करते हैं तो जल्द ही इसका बड़ा फायदा मिलने वाला है। एसबीआई के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने बताया कि बैंक ने दिसंबर 2025 में एसबीआई के YONO ऐप 2.0 का वर्जन लॉन्च किया था। बैंक जल्द ही YONO 3.0 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

एसबीआई चेयरमैन ने बताया कि YONO 2.0 को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने बताया कि जून 2026 की शुरुआत तक ऐप से 4.5 करोड़ से अधिक ग्राहक जुड़ चुके हैं और यह संख्या जल्द ही 5 करोड़ के पार हो सकती है।
शेट्टी ने बताया कि YONO पर रोजाना करीब 2 करोड़ ग्राहक लॉग इन करते हैं और मुझे नहीं लगता कि अन्य कोई भी ऐसा बैंकिंग ऐप होगा, जिस पर इतनी बड़ी संख्या में ट्रैफिक आता है। बैंक का दावा है कि ऐप 99.9 फीसदी उपलब्धता और स्थिकता के लक्ष्य को पूरा कर चुका है।
योनो ऐप पर फंड ट्रांसफर, बिना कार्ड के एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा, पानी-बिजली-गैस-मोबाइल और कार्ड के बिल भरने की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा सभी तरह के लोन का एप्लीकेशन, बीमा प्रोडक्ट खरीदने की सुविधा, निवेश और बचत के प्रोडक्ट भी यहां मिलते हैं। आप एफडी, आरडी, एमएफ, टैक्स का भुगतान करना, खरीदारी और होटल-फ्लाइट बुकिंग जैसी सर्विस भी इस ऐप पर मिल जाती है। योनो के 3.0 वर्जन में इन सभी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।
देश
शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, इन 5 वजहों से आई तेजी
मुंबई, एजेंसी। मंगलवार (9 जून) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 394.50 अंक उछल कर 73,918.76 पर बंद हुआ, तो निफ्टी में भी 119.10 अंक की तेजी आई, 23,242.10 के स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में तेजी की वजह
जियोपॉलिटिकल टेंशन में नरमी
ईरान और इजरायल ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील पर उन्होंने एक-दूसरे पर हमले बंद कर दिए हैं। इससे मार्केट में रौनक आ गई।
कच्चे तेल में गिरावट
ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स फिसलकर प्रति बैरल $97 से टूटकर रू.93 के आसपास आ गया।
बैंकिंग शेयरों में खरीदारी
पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक, दोनों के निफ्टी इंडेक्स में 1-1% से अधिक तेजी आई। इन्हें मिनिमम तीन साल के मेच्योरिटी वाले विदेशी कर्ज को लेकर कंसेशनल स्वैप फैसिलिटी को आरबीआई की मंजूरी से सपोर्ट मिला है।
एशियाई बाजारों में रौनक
दक्षिण कोरिया का कोस्पी 7% से अधिक, इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट में करीब 5%, ताइवान के ताइवान वेटेड में करीब 3%, जापान के निक्केई 225 में 2% से अधिक और चीन के शंघाई कंपोजिट में आधे फीसदी से अधिक तेजी है।
India VIX में नरमी
मार्केट की घबराहट को मापने वाला इंडिया विक्स फिसलकर 17 के नीचे आया तो मार्केट को सपोर्ट मिला। फिलहाल यह 5.05% की गिरावट के साथ 16.17 पर है। इसके अधिक होने का मतलब मार्केट में वोलैटिलिटी का बढ़ना और नीचे आने का मतलब होता है इसका कम होना।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
