छत्तीसगढ़
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन सुशासन, दक्षता और नागरिक केंद्रित प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध
पारदर्शिता और कार्यकुशलता को मिला नया आयाम : उत्कृष्ट अधिकारियों को प्रशंसा पत्र
ई-ऑफिस में श्रेष्ठ प्रदर्शन: मुख्य सचिव विकास शील ने अधिकारियों को किया सम्मानित
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन सुशासन, दक्षता और नागरिक केंद्रित प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है। पारदर्शिता और कार्यकुशलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नवंबर 2025 माह के लिए मंत्रालय महनदी भवन के अधिकारियों का ई-ऑफिस प्रदर्शन मूल्यांकन किया गया। डिजिटल गवर्नेंस को नई गति देने वाली इस महत्वपूर्ण पहल के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ई-ऑफिस में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मुख्य सचिव विकास शील ने चयनित अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें शासन-प्रशासन में गति, पारदर्शिता और परिणामोन्मुखी कार्यसंस्कृति को और सुदृढ़ करने के लिए प्रोत्साहित किया।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय स्थित महानदी भवन, नवा रायपुर के अधिकारियों के लिए नवंबर 2025 माह का ई-ऑफिस प्रदर्शन मूल्यांकन पूर्ण कर लिया गया है। यह पहल शासन-प्रशासन में डिजिटल गवर्नेंस, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और कार्यकुशलता को संस्थागत रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रणाली का उद्देश्य अधिकारियों को स्व-मूल्यांकन का अवसर, रचनात्मक प्रतिस्पर्धा का परिवेश, बेहतर कार्य-प्रबंधन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के लिए प्रेरित करना है, जिससे समग्र रूप से शासन तंत्र अधिक प्रभावी और सेवा-केंद्रित बन सके। इस मूल्यांकन तंत्र का प्रमुख उद्देश्य शासन स्तर पर डिजिटल प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाना, कार्यभार प्रबंधन और समयबद्ध फाइल निस्तारण को प्रोत्साहित करना, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को औपचारिक रूप से मान्यता देना तथा विभागों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के माध्यम से समग्र प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना है।
मूल्यांकन विभिन्न संवर्गों–संयुक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव एवं अनुभाग अधिकारी–के लिए पृथक-पृथक किया गया। मूल्यांकन पूर्णतः ई-ऑफिस प्रणाली से प्राप्त आधिकारिक डेटा पर आधारित रहा। मासिक अवधि के दौरान अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यभार तथा फाइल निस्तारण की गति और दक्षता को प्राथमिक आधार बनाया गया।
मुख्य सचिव विकास शील ने 6 जनवरी 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन के पंचम तल सभागार में समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में ई-ऑफिस के आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर माह नवंबर 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित अधिकारियों में श्रीमती जयश्री जैन, संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग- गजपाल सिंह सिकरवार, संयुक्त सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग- भुपेन्द्र सिंह राजपूत, संयुक्त सचिव, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग- विजय कुमार चौधरी, उप सचिव, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग- राहुल कुमार, उप सचिव, विधि और विधायी कार्य विभाग; डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, उप सचिव, जल संसाधन विभाग- रनबहादुर ज्ञवाली, अवर सचिव, विधि और विधायी कार्य विभाग- अरूण कुमार मिश्रा, अवर सचिव, विधि और विधायी कार्य विभाग- पूरन लाल साहू, अवर सचिव, गृह विभाग- मनीराम रात्रे, अनुभाग अधिकारी, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग- महेश कुमार, अनुभाग अधिकारी, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग तथा नागराजन, अनुभाग अधिकारी, गृह विभाग शामिल है।
मुख्य सचिव विकास शील ने कहा कि यह मूल्यांकन तंत्र अधिकारियों के बीच सकारात्मक प्रेरणा, कार्य संतुष्टि, जवाबदेही और अनुशासन को सुदृढ़ करेगा। विभाग द्वारा इस प्रक्रिया को नियमित रूप से आगे भी जारी रखा जाएगा। प्रत्येक माह ई-ऑफिस प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि समयपालन और कार्यालय उपस्थिति को प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थिति आधारित पुरस्कार प्रणाली प्रारंभ करने की तैयारी चल रही है। उत्कृष्ट अधिकारियों को प्रेरित करने हेतु “वॉल ऑफ फेम” सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट तथा मंत्रालय परिसर की डिजिटल स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
उल्लखेनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन सुशासन, दक्षता और नागरिक केंद्रित प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है। ई-ऑफिस जैसी डिजिटल प्रणालियों के माध्यम से शासन व्यवस्था को तेज़, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
कोरबा
गोड़ समाज जाग उठा- फिजूल खर्च के खिलाफ बड़ा फैसला: सामूहिक विवाह को मिला बड़ा समर्थन
ध्रूव गोड़ का सामूहिक विवाह ग्राम पुटा मे´ 29.03.2026 को
कोरबा। कोरबा-जांजगीर ध्रूव गोड़ समाज पुटा, पाली महासभा मावली गोड़ समाज के द्वारा बैठक ग्राम पुटा मे´ रखा गया, जिसमे´ ग्राम पुटा मे ध्रूव गोड़ समाज का सामूहिक विवाह करने का बहुत बड़ा निर्णय समाज के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिको´ द्वारा लिया गया।
बैठक मे´ गाँव-गाँव मे´ शादी विवाह के खर्च के बारे मे´ खुल कर चर्चा हुई। समाज के वरिष्ठ- जनों एवं युवाओ´ ने साफ कहा – आज शादी मे´ बहुत खर्च हो रहा है। लोगो´ को अपना खेत बेचना पड़ रहा है, जमीन गिरवी रखनी पड़ रही है, कर्ज लेकर शादी करना अब आम बात हो गई है। इससे परिवार वर्षो तक परेशान रहता है। इसी बात को ध्यान मे´ रखते हुए गोड़ समाज ने 13 फरवरी 2026 एवं 28 फरवरी 2026 को लगातार बैठक कर यह फैसला लिया, उत्साह पूर्वक समाज का समर्थन प्राप्त हुआ।
अब फिजूल खर्च पर रोक लगाते हुए सामूहिक विवाह को बढ़ावा दिया जाएगा। कम खर्च मे´ अपनी परम्परा और रीति रिवाज के साथ शादी कर समाज मे एक नई दिशा दी जाएगी।
सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सामूहिक विवाह मे´ सहयोग के लिए प्रत्येक घर से एक किलो चावल एवं 50 रुपए नगद दिया जाएगा। यह समाज की एक जुटता और भाईचारे की पहचान बनेगा।
समाज के पदाधिकारीयो ने कहा कि अब गोड़ समाज जाग चुका है हम दिखावे एवं आडंबर से दूर रहकर सादगी से विवाह करेंगे और समाज को मजबूत बनाएंगे।
साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र मे´ प्रतिभावान बच्चो´ को समाज की ओर से नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा, इससे समाज आगे बढ़ेगा।
बैठक मे यह भी संदेश दिया गया कि समाज का पैसा समाज के काम आएगा, फिजूल खर्च मे नही´ जाएगा। ध्रूव गोड़ समाज का यह निर्णय गाँव गाँव मे मिसाल बनेगा। एकता जागरुकता और संगठन की ताकत से समाज अब नई पहचान बनाने की ओर बढ़ चला है। अब समय है, बदलाव का, गोड़ समाज संगठित है जागरूक है और आगे बढ़ने को तैयार है।
ध्रूव गोड़ का सामूहिक विवाह ग्राम पुटा मे´ 29.03.2026 दिन को रविवार को संम्पन होगा। समाज के लोगो´ मे भारी उत्साह अभी से है। समाज के लोगो´ द्वारा अतिरिक्त रूप से आर्थिक सहयोग भी दिया जा रहा है।
कोरबा
सूत सारथी समाज के सामुदायिक भवन का विधायक तुलेश्वर ने किया भूमिपूजन
कोरबा। सूत सारथी समाज विकास समिति के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन 1 मार्च को ग्राम कुटेलामुड़ा में हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, सरपंच कुटेलामुड़ा चंद्रिका पैकरा, सत्यनारायण, जनपद सदस्य दिलहरण कश्यप, उप सरपंच हर प्रसाद पाटले, समाज के जिलाध्यक्ष डॉ.चंद्रसेन कन्हैया सारथी, जोहनराम सारती संरक्षक बालको, मुरारीलाल सारथी एनटीपीसी जमनीपाली, लक्ष्मी सारथी सलाहकार, चमरा राम सारथी उपाध्यक्ष ने ब्रह्मर्षी सूत जी की पूजा कर भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम के पूर्व ब्रम्हर्षि सूत जी महाराज के चित्र पर मल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। उपस्थित अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन किया गया। सामुदायिक भवन निर्माण की लागत 10 लाख रुपए है। जिसकी आधारशिला रखते हुए विधायक मरकाम ने कहा कि सामुदायिक भवन समाज के सभी वर्ग के लिए है।
समाज में एकता बनी रहने से असंभव कार्य भी संभव हो जाता है। जिसका उदाहरण सूत सारथी समाज में देखने को मिला। सामुदायिक भवन में सामाजिक कार्यक्रम या अपने समाज की विकास की बातों पर चर्चा परिचर्चा करने के लिए एक निश्चित जगह मिलेगी। उन्होंने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष दिया। समाज के जिलाध्यक्ष डॉ.सारथी ने कहा कि आपसी तालमेल भाईचारे के साथ रहने से संगठन को बल मिलता है तथा बड़े से बड़े कार्य करने में आसानी होती है। इस मौके पर दीनबंधु सारथी, मिलूराम, कया राम सारथी, इंद्रसेन मौजूद रहे।
कोरबा
चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग, गोपाल मोदी के संग होली का उमंग
रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं
रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
