छत्तीसगढ़
रायपुर : सुशासन तिहार : संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान और जन-विश्वास का नया अध्याय
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार अब केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि जन-सरोकारों से जुड़ा एक सशक्त जन-आंदोलन बन चुका है। इस अभियान ने शासन और नागरिकों के बीच विश्वास की एक नई और अटूट कड़ी स्थापित की है। सुदूर वनांचलों से लेकर नगरीय निकायों तक, सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुँचकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रही है।

जनता के द्वार पहुंची सरकार
सुशासन तिहार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसने आम आदमी को दफ्तरों के चक्कर काटने की विवशता से मुक्ति दिलाई है। प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुँचकर शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के आवेदन सीधे स्वीकार कर रहा है। इन समाधान शिविरों में बड़ी संख्या में मामलों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है, जो साय सरकार की अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।
त्वरित निर्णय और प्रभावी क्रियान्वयन
शिविरों के दौरान प्रशासनिक संवेदनशीलता का अनूठा स्वरूप देखने को मिल रहा है। पेयजल संकट के समाधान हेतु तत्काल नए हैंडपंपों की स्वीकृति हो या अतिरिक्त राशन दुकान, सड़क, बिजली और आवास से जुड़े मामले, निर्णय मौके पर ही लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की स्पष्ट मंशा है कि जन-समस्याओं का समाधान समय-सीमा के भीतर हो। इसी के अनुरूप जिला प्रशासनों को जवाबदेह बनाते हुए अधिकारियों को पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने हेतु निर्देशित किया गया है।
अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिल रहा सीधा लाभ
राज्य सरकार की योजनाओं का केंद्र बिंदु समाज का वंचित वर्ग है। प्रधानमंत्री आवास योजना से हजारों परिवारों को पक्की छत मिल रही है। महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। किसानों को सम्मान निधि, आधुनिक उपकरण और सिंचाई सुविधाओं का लाभ निरंतर मिल रहा है। शिविरों में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, किसान किताब और जॉब कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेजों का तत्काल वितरण सरकार की क्रियान्वयन शक्ति को दर्शाता है।
प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ा संदेश दिया है कि जन-समस्याओं के प्रति लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुशासन तिहार के दौरान अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है। कलेक्टरों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सीधे जनता से संवाद कर समस्याओं का फीडबैक लेना प्रशासनिक पारदर्शिता और जनहित के प्रति उनकी गंभीरता को रेखांकित करता है, जिससे नागरिकों में शासन के प्रति गहरा भरोसा जगा है।
जनभागीदारी से सुदृढ़ होता लोकतंत्र
इस अभियान ने शासन व्यवस्था को अधिक सहभागी और जन-केंद्रित बनाया है। जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने सुशासन तिहार को लोकतंत्र के वास्तविक उत्सव में बदल दिया है। यह पहल केवल शिकायतों के निवारण तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का माध्यम बन रही है।
नए छत्तीसगढ़ की आधारशिला
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा छत्तीसगढ़ की सर्वाेच्च प्राथमिकता बन गई है। सुशासन तिहार इसी विजन का मूर्त रूप है। आज जब गांवों में समय पर समस्याओं का समाधान और योजनाओं का पारदर्शी लाभ मिल रहा है, तो यह विश्वास और भी प्रबल हो रहा है कि छत्तीसगढ़ तेजी से सुशासन और जनकल्याण के एक स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर सुशासन तिहार केवल एक प्रशासनिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे संकल्पों की सिद्धि का एक महापर्व है। हमारी सरकार का मूल मंत्र है- ‘‘जनता की सेवा ही सर्वाेच्च प्राथमिकता‘‘ । विगत कुछ समय से आयोजित हो रहे समाधान शिविरों में जिस तरह आप सभी की सक्रिय भागीदारी दिख रही है, वह इस बात का प्रमाण है कि अब शासन और जनता के बीच की दूरियां मिट चुकी हैं। हमने यह सुनिश्चित किया है कि अब आपको अपने हक के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं आपके द्वार खड़ा हो।
कोरबा
BALCO marks one year of ‘Quality Sankalp’, driving zero-defect manufacturing across operations
Company-wide initiative strengthens process discipline, shopfloor accountability, and consistent product quality
Balconagar. Bharat Aluminium Company Limited (BALCO), India’s iconic aluminium producer and a unit of Vedanta Aluminium Metal Limited (VAML), has successfully completed 1 year of its flagship quality transformation initiative, ‘Quality Sankalp’, an organization-wide programme aimed at strengthening product quality and driving consistent, zero-defect manufacturing.

Launched to embed a quality-first mindset across operations, the initiative focuses on improving process discipline, ensuring manufacturing consistency, and building greater customer confidence in BALCO’s products.
Over the past year, ‘Quality Sankalp’ has been implemented as a structured, month-by-month engagement across shopfloor teams, with each phase focusing on a specific aspect of quality, from adherence to Standard Operating Procedures (SOPs) and defect prevention, to root cause analysis, lean principles, and data-driven decision-making. The initiative has engaged more than 3,000 employees and business partners.
At its core, the programme is designed to drive behavioural change and accountability at the individual level, ensuring that quality is treated as a shared responsibility across the production lifecycle, from raw material handling to final output.
Speaking on the milestone, Rajesh Kumar Singh, CEO, BALCO, said, “At BALCO, quality is fundamental to how we operate and create value. Quality Sankalp reflects our effort to embed this commitment into everyday actions on the shopfloor. As we progress on our journey towards world-class manufacturing, consistency, process discipline, and customer trust remain central to our approach.”
As part of its broader quality ecosystem, BALCO has complemented the initiative with year-round interventions such as ‘Quality Knowledge Bites’, a continuous learning series designed to build awareness on quality principles, and active participation in industry platforms such as Standard Carnivals during World Quality Week.
The company has also strengthened its focus on digitalisation of quality processes. The introduction of the ‘Quality Sankalp App’ enables real-time tracking of quality parameters on the shopfloor, allowing employees to record observations, flag deviations, and initiate corrective actions in a structured and timely manner.
BALCO’s commitment to quality and sustainable excellence is further reinforced through key certifications and accreditations, including the Aluminium Stewardship Initiative (ASI), Bureau of Indian Standards (BIS), International Organization for Standardization (ISO), International Automotive Task Force (IATF) certification, and NABL accreditation, reinforcing its adherence to global quality and sustainability standards.
कोरबा
बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट
बालकोनगर। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘क्वालिटी संकल्प’ के 12 महीने पूरे कर लिए हैं। यह बालको के सभी उत्पादों में ‘जीरो डिफेक्ट’ गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्यस्थल पर गुणवत्ता-केंद्रित सोच विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।

बालको में उत्पादन के हर चरण में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। ‘क्वालिटी संकल्प’ के अंतर्गत पिछले एक वर्ष में व्यक्तिगत जिम्मेदारी, त्रुटि रोकथाम, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन, दोषों की रोकथाम, मूल कारणों की पहचान, लीन प्रबंधन और डेटा आधारित निर्णय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस पहल में 3000 से अधिक कर्मचारी और व्यावसायिक साझेदार शामिल हुए।
यह मासिक अभियान कर्मचारियों में गुणवत्ता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने, जागरूकता बढ़ाने और संगठन की गुणवत्ता प्रक्रियाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा है। इससे बालको को उच्च गुणवत्ता वाले एल्यूमिनियम उत्पादक के रूप में अपनी पहचान और सशक्त करने में मदद मिली है।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि बालको में गुणवत्ता हमारे कार्य संस्कृति का मूल आधार है। ‘क्वालिटी संकल्प’ हमारे सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है, जो रोजमर्रा के कार्यों और निर्णयों में गुणवत्ता को प्राथमिकता देने की सोच को मजबूत करता है। विश्वस्तरीय विनिर्माण की दिशा में आगे बढ़ते हुए ग्राहकों का विश्वास बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बालको लगातार प्रचालन दक्षता और उत्पादन उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस यात्रा में ‘क्वालिटी संकल्प’ गुणवत्ता संस्कृति को मजबूत करने, बेहतर उत्पादन क्षमता विकसित करने और ग्राहकों की अपेक्षाओं के अनुरूप उत्कृष्ट उत्पाद उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इसके अलावा बालको सालभर गुणवत्ता आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है। इनमें ‘क्वालिटी नॉलेज बाइट्स’ के माध्यम से गुणवत्ता सिद्धांतों की जानकारी साझा करना, वर्ल्ड क्वालिटी वीक के दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित करना तथा स्टैंडर्ड कार्निवल में भागीदारी शामिल है। डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देते हुए बालको ने ‘क्वालिटी संकल्प ऐप’ भी शुरू किया है, जिसके माध्यम से कर्मचारी उत्पादन स्थल पर गुणवत्ता मानकों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग कर सकते हैं और सुधारात्मक कार्यों को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इससे उत्पाद गुणवत्ता और ग्राहक विश्वास को और मजबूती मिली है।
प्रचालन दक्षता बढ़ाने के लिए बालको ने अपनी प्रयोगशाला और उत्पादन प्रक्रियाओं में डिजिटल तकनीक को अपनाया है। कोल लैब के 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण से डेटा रिकॉर्डिंग, रिपोर्टिंग और निगरानी की प्रक्रिया तेज और आसान हुई है, जिससे कार्यकुशलता के साथ पर्यावरणीय प्रदर्शन में भी सुधार आया है। गुणवत्ता और उत्कृष्टता के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को एएसआई, बीआईएस आईएसओ, आईएटीएफ और एनएबीएल जैसे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्रों से मान्यता मिली है, जो बालको के उच्च गुणवत्ता मानकों और सतत विकास के प्रयासों को दर्शाते हैं।
कोरबा
युवती के पिता पर गोली चलाने का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:बालको पुलिस ने पकड़ा, आरोपी के खिलाफ डकैती समेत कई मामले दर्ज
कोरबा। बालको पुलिस ने एकतरफा प्यार के मामले में युवती के पिता पर गोली चलाने के आरोपी के सहयोगी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लंबे समय से फरार था और उसने मुख्य आरोपी को देसी कट्टा उपलब्ध कराया था।
यह घटना 19 फरवरी को बालको थाना क्षेत्र के दोन्द्रों संगम नगर में हुई थी। मुख्य आरोपी साहिल मासी एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती और उसके परिवार ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना।
आरोपी ने गोली चलाई थी पर कोई भी जनहानि नहीं हुई थी
देसी कट्टा से आरोपी ने किया था वार
घटना की रात साहिल युवती के घर पहुंचा, जहां उसकी युवती के पिता से कहासुनी हो गई। इसी दौरान साहिल ने देसी कट्टा निकालकर पिता पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए।

कट्टा लहराते हुए भगा था आरोपी
गोली चलने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। भीड़ बढ़ती देख आरोपी साहिल मासी कट्टा लहराते हुए मौके से फरार हो गया था।
मुख्य आरोपी पहले ही पकड़ा गया था
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी साहिल मासी (22) को बालको से गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया था।
युवती के परिजनों ने बताया था कि साहिल पिछले कई महीनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था और फोन पर भी उसे परेशान करता था।

मास्टरमाइंड भी पकड़ा गया जिसने देसी कट्टा उपलब्ध कराइ थी
घटना का मास्टरमइंड भी गिरफ्तार
इस मामले में मुख्य आरोपी साहिल का सहयोगी और मास्टरमाइंड, विवेक राजपूत (24 ) लंबे समय से फरार चल रहा था। विवेक ने ही साहिल को देसी कट्टा उपलब्ध कराया था। बालको पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी के नेतृत्व में इमरान खान, आरक्षक रामेश्वर यादव और आरक्षक हेमशरण की टीम ने घेराबंदी कर विवेक राजपूत को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, विवेक राजपूत के खिलाफ बांगो थाना क्षेत्र में डकैती सहित कई अन्य मामले भी दर्ज हैं।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
