छत्तीसगढ़
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
1) मंत्रिपरिषद द्वारा भारत सरकार के खान मंत्रालय के नवीन दिशा-निर्देश और प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY)-2024 के संशोधित गाईडलाईन्स के अनुसार छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 में आवश्यक संशोधन किये जाने का निर्णय लिया गया है।
इससे न्यास के पास उपलब्ध राशि का न्यूनतम 70 प्रतिशत राशि का व्यय उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्र जैसे पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल कल्याण, वृद्ध एवं निःशक्तजन के कल्याण के साथ ही कौशल विकास एवं रोजगार, स्वच्छता, आवास, पशुपालन के समग्र विकास पर किया जाएगा।
2) मंत्रिपरिषद द्वारा साधारण रेत के उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण तथा रेत के उत्खनन एवं नियमन में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2019 एवं छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन एवं व्यवसाय (अनुसूचित क्षेत्र हेतु) नियम 2023 को निरसित करते हुए नवीन नियम ‘‘छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम-2025‘‘ का अनुमोदन किया गया।

इससे रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे, जिससे आम जनता को उचित दरों पर रेत उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही रेत उत्खनन में पर्यावरण और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रस्तावित नियमों में रेत खदान आवंटन की कार्यवाही इलेक्ट्रॉनिक नीलामी के माध्यम से की जाएगी। इससे राजस्व में भी वृद्धि होगी।
3) कृषि भूमि के बाजार मूल्य दरों के निर्धारण के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य कर पंजीयन विभाग से प्राप्त प्रस्ताव का मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदन किया गया, जिसके तहत ग्रामीण कृषि भूमि के बाजार मूल्य की गणना के लिए 500 वर्गमीटर तक के भू-खण्ड की दर को समाप्त करते हुए सम्पूर्ण रकबा की गणना हेक्टेयर दर से की जाएगी। भारतमाला परियोजना और बिलासपुर के अरपा भैंसाझार में जिस तरह की अनियमितताएँ सामने आई थीं, उनसे बचने के लिए यह व्यवस्था मददगार होगी। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र की परिवर्तित भूमि का मूल्यांकन सिंचित भूमि के ढाई गुना करने के प्रावधान को विलोपित करने के साथ ही शहरी सीमा से लगे ग्रामों की भूमियों और निवेश क्षेत्र की भूमियों के लिए वर्गमीटर में दरों का निर्धारण किया जाएगा।
4) मंत्रिपरिषद् की बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (cscs) को नवा रायपुर (अटल नगर) के सेक्टर-3, ग्राम परसदा में क्रिकेट अकादमी की स्थापना के लिए 7.96 एकड़ भूमि आबंटित किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
नवा रायपुर में अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी की स्थापना से राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनके कौशल और प्रतिभा को निखारने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेगी।
छत्तीसगढ़ राज्य में क्रिकेट के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य के कई युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता अर्जित की है। क्रिकेट अकादमी की स्थापना से राज्य के खिलाड़ियों को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा वहीं छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलेगी।
छत्तीसगढ़
तरबूज के नीचे बोरियों में छिपाया 1.12 करोड़ का गांजा:पिकअप में ओडिशा से यूपी ले जा रहे तस्कर, महासमुंद में चेकिंग में पकड़े गए
महासमुंद,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए है। गांजे को 6 आरोपी ओडिशा के संबलपुर जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश के चित्रकूट ले जा रहे थे।
महासमुंद पुलिस के मुताबिक पिकअप वाहन में तरबूज भरे हुए थे। तरबूज के नीचे गांजे की बोरियां थीं। इसके साथ ही इस गाड़ी को सुरक्षित निकालने के लिए आगे-आगे एक कार भी चल रही थी। इस कार में 4 लोग बैठे थे, जो रास्ते पर नजर रख रहे थे कि कहीं पुलिस दिखे तो पीछे वाले पिकअप को अलर्ट कर दें।

एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन और कार दोनों को जब्त कर लिया है। उसमें सवार 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें चार आरोपी उत्तर प्रदेश और 2 मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। यह सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का मामला है।

ओडिशा-छत्तीसगढ़ की सीमा पर NH-53 स्थित रेहटीखोल के पास पिकअप से गांजा जब्त।

पिकअप को सुरक्षित निकालने के लिए आगे चल रही एक कार को पुलिस ने जब्त कर उसमें सवार 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े 6 आरोपियों में चार उत्तर प्रदेश के हैं, जबकि दो मध्य प्रदेश निवासी हैं।
दरअसल, सिंघोड़ा थाना प्रभारी संतोष सिंह को शुक्रवार को सोर्स से जानकारी मिली थी कि एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा लोड है, जो ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर है। वाहन में 2 लोग सवार हैं। सोर्स ने पिकअप नंबर (OD15V4676) भी बताया।
इसके साथ ही गांजा लोड पिकअप वाहन के आगे चल रही कार (UP96Q3658) के बारे में भी जानकारी मिली, जो प्रोटेक्शन के लिए आगे-आगे चल रही थी। सूचना मिलते ही सिंघोड़ा पुलिस एक्टिव हो गई।
सिंघोड़ा पुलिस अपनी टीम के साथ ओडिशा-छत्तीसगढ़ की सीमा पर एनएच-53 स्थित रेहटीखोल के पास पहुंची। पुलिस ने रेहटीखोल के पास नाकाबंदी कर गाड़ियों की जांच शुरू की।
इसी दौरान एक हुंडई कार और उसके पीछे आ रहे पिकअप वाहन को पुलिस ने चेक पोस्ट पर रोका। पिकअप वाहन में तरबूज लोड था। पिकअप वाहन का नंबर OD15V 4676 था, जबकि यूपी नंबर की कार (UP96Q3658) में चार लोग सवार थे।
पुलिस ने शक होने पर पिकअप वाहन और कार में सवार लोगों से पूछताछ की।
शक में पुलिस ने ली तलाशी
इस दौरान चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पिकअप वाहन के ड्राइवर से लोड सामान के बारे में पूछा। पिकअप में सवार लोगों ने बताया कि वाहन में सिर्फ तरबूज भरा हुआ है।
तलाशी में पिकअप से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद
इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी शुरू की, तभी वाहन में तरबूज के नीचे प्लास्टिक की बोरियों में छुपाया गया गांजा बरामद हुआ। पुलिस को तलाशी में 9 बोरियों में 2 क्विंटल 25 किलो गांजा मिला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कार और पिकअप में सवार 6 आरोपियों को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा को ओडिशा के संबलपुर से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट ले जा रहे थे।

एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान कुल 1 करोड़ 25 लाख 20 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। इसमें 2 क्विंटल 25 किलो गांजा, एक पिकअप वाहन, एक हुंडई कार और 6 मोबाइल फोन शामिल हैं।
पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, उनमें सतीश गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, सूरज गुप्ता, योगेश कुशवाहा उत्तर प्रदेश के हैं, जबकि हरिबाबू वर्मा, रामबाबू वर्मा मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।
सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
लगातार जारी है अभियान
एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने, सोर्स और डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।
छत्तीसगढ़
पेंटर की मिली लाश, सुसाइड-नोट में कांग्रेस नेता का नाम:लिखा- सट्टा लिखवाते हैं, आम लोगों को फंसाते हैं, 1 लाख मांगकर धमकी दी
दुर्ग भिलाई,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक पेंटर की संदिग्ध लाश मिली है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिले शव के शरीर पर चोट के निशान हैं। जांच के लिए पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक मोहन रामटेक (42) ने दो लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। जिसमें उसने राजू पाल नामक शख्स को कांग्रेस नेता बताया है।

मामला स्मृति नगर चौकी इलाके का है। सुसाइड नोट में लिखा है कि, राजू पाल और सोनिया गोस्वामी सट्टा चलाते हैं। वो मुझे धमकी दे रहे हैं कि, एक लाख रुपए दो नहीं तो पुलिस में फंसा देंगे और जेल भिजवा देंगे। मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं। मेरी मौत को नजर अंदाज न करें, पुलिस इन्हें कड़ी सजा दे।

मौके से सुसाइड नोट मिला हैं। इस मामले में जांच जारी है, इसलिए पेज ब्लर किया गया है।

शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद लाश परिजनों को सौंपा गया।

मोहन रामटेक पेशे से पेंटर था।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, मोहन रामटेक (42) पिछले करीब 3 महीने से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। पेंटिंग का काम करता था। शनिवार (28 मार्च) को उसकी मां का भिलाई के एक अस्पताल में ऑपरेशन होना था। जिस कारण परिवार के सभी लोग रात से अस्पताल में थे। घर पर कोई मौजूद नहीं था। मोहन अकेले था।
जब 28 मार्च की सुबह पत्नी घर पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने मकान मालिक को जानकारी दी। पड़ोसियों की मदद से किसी तरह दरवाजा खोला गया, तो अंदर मोहन की लाश पड़ी थी। मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके से मिला सुसाइड नोट
घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी, सुपेला थाना पुलिस, एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर और सीएसपी भिलाई नगर मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और सुसाइड नोट को जांच के लिए जब्त किया है।
सुसाइड में क्या लिखा है ?
सुसाइड नोट में लिखा है कि, मैं मोहन रामटेके अपने होसों हवास में यह बात लिख रहा हूं कि राजू पाल और सोनिया गोस्वामी सट्टा चलाते हैं। वो मुझे धमकी दे रहे हैं कि एक लाख रुपए दो नहीं तो पुलिस में फंसा देंगे और जेल भिजवा देंगे। मेरी पत्नी का ऑपरेशन होना था, तो मैं राजू पाल को बोला कि भैया मुझे मदद चाहिए।
उसने मुझे कहा कि, मैं क्या बोलूं सट्टा लगा, एक नंबर दे रहा हूं। वो नंबर सोनिया गोस्वामी का था। अब वो मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं कि, मैं उन्हें एक लाख दूं जो कि मैं नहीं दे पाउंगा। इसलिए पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि मेरी मौत को नजर अंदाज न करें, क्योंकि राजू बोलता है कि पुलिस मेरी जेब में है, क्योंकि हम कांग्रेस के नेता हैं।
मेरा पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि, राजू पाल और सोनिया गोस्वामी जैसे लोगों को सजा दी जाए, जो आम आदमी को अपने झांसे में फंसाकर अपना फायदा उठाते हैं। आपसे हाथ जोड़कर अनुरोध है कि बिना किसी दवाब के कोई भी पुलिसकर्मी फैसला न लें। पहले अपने घर जाकर अपने परिवार को देखें कि यह घटना उसके साथ हो तो क्या होगा।

शरीर पर मिले चोट के निशान
पुलिस का कहना है कि, पहली नजर में फंदे पर लटकने की आशंका है। जिसकी जांच की जा रही है। वहीं, मृतक के भाई नवीन रामटेके ने बताया कि, किसी से कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया था, लेकिन शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
सभी एंगल से जांच जारी
भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें कुछ नाम आए हैं जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट में आए नामों की भी पड़ताल की जा रही है।
छत्तीसगढ़
भूपेश ने पूछा- क्या आपको सिलेंडर मिल रहा है:BJP ने दिखाए पॉजिटिव, बघेल ने निगेटिव कमेंट, सोशल मीडिया पर यूजर्स के तंज वायरल
दुर्ग-भिलाई,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में इन दिनों गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की परेशानी सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ रही है। रायपुर, भिलाई, दुर्ग और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों से लगातार वीडियो, फोटो और पोस्ट वायरल हो रहे हैं। जिनमें गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन, खाली सिलेंडर और इंतजार करते लोग दिखाई दे रहे हैं।
फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सएप और सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्विटर) पर लोग अपनी परेशानी के साथ-साथ मीम शेयर कर रहे हैं। अब गैस सिलेंडर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बीजेपी की ओर से भी सोशल मीडिया वार चल रहा है।

दरअसल, कुछ दिन पहले ही भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था, जिसमें उन्होंने पूछा था कि सिलेंडर मिल रहा है न? इस पोस्ट के नीचे कई लोगों के कमेंट आए थे कि उन्हें आसानी से सिलेंडर मिल रहा है।
इसके बाद बीजेपी छत्तीसगढ़ ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से पूर्व मुख्यमंत्री के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि, भ्रम फैलाने निकले थे, जनता से सच बता दिया। इसके जवाब में भूपेश बघेल ने फिर अपने पोस्ट का वीडियो शेयर कर लोगों के कमेंट दिखाए कि, उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है।
भूपेश बघेल के पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन…



सिलेंडर कार्ड को जमीन पर रखकर अपने नंबर का इंतजार करते लोग।
गैस किल्लत पर वायरल मीम्स:
- तिल्दा-नेवरा का वीडियो वायरल, लोग सिलेंडर कार्ड जमीन पर रख नंबर लगाकर छांव में इंतजार करते दिखे
- एक यूजर ने AI वीडियो में गैस सिलेंडर और इंडक्शन की बातचीत दिखाई, सिलेंडर विदा लेते और इंडक्शन लौटने की बात करता दिखा
- अमन सागर ने पोस्ट में कंडों से दोबारा खाना बनाने की बात दिखाई, साथ ही 3 दिन लाइन में लगने पर एजेंसी तक खाना ले जाते दिखाया
- गोपाल आदित्य ने वीडियो में बच्चों को सिलेंडर ढोते दिखाया, तंज कसा- बच्चों को मिल रहा, हमें नहीं
- प्रेम कुमार ने सिलेंडर के साथ वीडियो शेयर कर गैस किल्लत दिखाई
- आकाश पटेल ने AI से सिलेंडर के ‘अंतिम संस्कार’ वाला वीडियो शेयर किया

वीडियो में दिखाया गया कि, गांव में अब खाना बनाने के लिए दोबारा गोबर बीने जा रहे।
वीडियो बनाकर जाहिर कर रहे आक्रोश
भिलाई और दुर्ग में भी गैस सिलेंडर की देरी को लेकर कई पोस्ट सामने आए हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जबकि कुछ लोगों ने गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतार की तस्वीरें शेयर की हैं।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि, गैस बुकिंग किए 10 दिन हो गए, अभी तक डिलीवरी नहीं हुई, एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसे कई पोस्ट लोगों की नाराजगी को दिखा रहे हैं।
एआई वीडियो का कर रहे इस्तेमाल
सोशल मीडिया पर एआई वीडियो का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जा रहा है। पूरे छत्तीसगढ़ में एआई से गैस सिलेंडर क्राइसेस को लेकर वीडियो बनाए जा रहे हैं। वहीं, बिलासपुर से वायरल हो रही रील्स और मीम्स में गैस सिलेंडर को लेकर मजाकिया अंदाज भी देखने को मिल रहा है।
कुछ मीम्स में सिलेंडर को सोने जैसा कीमती बताया जा रहा है, तो कुछ में इंडक्शन चूल्हा और लकड़ी के चूल्हे को विकल्प के रूप में दिखाया गया है। एक वायरल मीम में लिखा है कि, घर में गैस सिलेंडर आ जाए तो आज कल त्योहार जैसा माहौल हो जाता है।

दो बच्चे बड़ी मुश्किल से गैस सिलेंडर लेकर जा रहे हैं। जिस पर वे तंज कसते हुए यूजर कह रहा कि बच्चों को सिलेंडर मिल जा रहा है, लेकिन हमको नहीं मिल रहा।
गैस एजेंसियों की भीड़ को दिखा रहे सोशल मीडिया हैंडलर्स
दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायपुर के कुछ स्थानीय सोशल मीडिया पेज और न्यूज हैंडल भी लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं। कई पेजों पर गैस एजेंसियों के बाहर की भीड़, लोगों के बयान और इंतजार की तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं।
वहीं, कुछ लोगों ने यह भी दावा किया है कि, सप्लाई कम होने की वजह से डिलीवरी में देरी हो रही है। हालांकि अधिकारियों की तरफ से कई बार कहा गया है कि सप्लाई सामान्य है और जल्द ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी।

इधर प्रशासन बता रहा स्थिति सामान्य
सोशल मीडिया पर गैस सिलेंडर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है। कुछ लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ इसे अफवाह बताकर सामान्य स्थिति की बात कर रहे हैं। X और फेसबुक पर कई पोस्ट में लिखा जा रहा है कि गैस की कमी की वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है और एजेंसियों में भीड़ बढ़ती जा रही है।
दूसरी तरफ केंद्र सरकार और जिला प्रशासन की ओर से लगातार यह बातें की जा रही है कि, किसी भी तरह की समस्या नहीं है। सभी को आसानी से गैस सिलेंडर मिल रहा है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
