Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोकभवन में किया गया योगाभ्यास

Published

on

अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस
अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस

रायपुर। अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस केे अवसर पर आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास में राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर.प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव सुश्री निधि साहू सहित लोकभवन के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए।

ईशा फाउंडेशन के योग प्रशिक्षक श्री रितेश प्रधान ने योग नमस्कार का अभ्यास कराया। वहीं योग आयोग के प्रशिक्षक भोजराज साहू, अशोक साहू, धनश्री साहू, दीनू राम साहू एवं तुषार साहू ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया।

Continue Reading

कोरबा

संतोष बने युवा अध्यक्ष,राजेश सचिव, धर्मेन्द्र कोषाध्यक्ष तथा गेंद राम को संरक्षक का महत्वपूर्ण दायित्व

Published

on

केंद्रीय युवा आदर्श राजवाड़े कुर्मी क्षत्रिय समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन

कोरबा। 20 जून 2026 को "केंद्रीय युवा आदर्श राजवाड़े कुर्मी क्षत्रिय समाज" की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संतोष राजवाड़े को "अध्यक्ष" पद पर मनोनित किया गया। राजेश राजवाड़े को सचिव एवं कोषाध्यक्ष के पद पर धर्मेंद्र राजवाड़े का मनोनयन किया गया। पूर्व अध्यक्ष गेंद राम राजवाड़े को संरक्षक का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया।
नव मनोनित अध्यक्ष संतोष राजवाड़े ने अपनी उद्बोधन में सामाजिक दायित्व को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाते हुए राजवाड़े समाज को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की बात कही। सचिव, कोषाध्यक्ष ने अपने जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की बात कही एवं संरक्षक गेंद राम के द्वारा समाज के हित में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने की बात कही गई।
      कार्यक्रम का संचालन राजेश राजवाड़े के द्वार किया गया। उक्त सामाजिक कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम की सफल बनाया।
Continue Reading

कोरबा

अमृत सरोवर स्थलों पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Published

on

ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

अमृत सरोवर संवाद में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम के प्रावधानों की दी गई जानकारी

कोरबा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के अंतर्गत जिले में निर्मित अमृत सरोवर स्थलों पर रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर योगाभ्यास, जनजागरूकता कार्यक्रम तथा “अमृत सरोवर संवाद” का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना, जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करना रहा।

योग कार्यक्रमों में स्थानीय ग्रामीणों, स्कूली विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, सेवा समूहों, पंचायत प्रतिनिधियों, युवा मंडलों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर नियमित योग के महत्व को समझा तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रकृति के साथ संतुलित जीवनशैली अपनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण पर भी विशेष जोर दिया गया।

जनभागीदारी से मिलेगा जल संरक्षण को बढ़ावा-

अमृत सरोवर स्थलों पर आयोजित गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों में जल संरक्षण संरचनाओं के प्रति अपनत्व एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में अमृत सरोवर उपयोगकर्ता समूहों, स्वयं सहायता समूहों,जनप्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों तथा स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर सभी उपस्थित नागरिकों ने जल संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

अमृत सरोवर संवाद में दी गई विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम की जानकारी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित “अमृत सरोवर संवाद” कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं श्रमिकों को विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रमुख प्रावधानों एवं अधिकारों की जानकारी दी गई। बताया गया कि यह अधिनियम 1 जुलाई 2026 से प्रभावशील होगा।

संवाद कार्यक्रम में अधिनियम के अंतर्गत श्रमिकों को 125 दिवस के रोजगार की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा, आजीविका संवर्धन तथा ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को उनके अधिकारों, अवसरों एवं योजनाओं के लाभों के प्रति जागरूक किया गया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

तोखन साहू बोले–समय पर काम हो, वरना होगी कार्रवाई:विकास-कार्यों में देरी को लेकर CMO पर भड़के,जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाने पर भी जताई नाराजगी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नगर पालिका के सीएमओ अमरेश सिंह को फटकार लगाई। केंद्र सरकार के 12 सालों की उपलब्धियों पर आधारित कार्यक्रम के दौरान में जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने और विकास कार्यों में देरी को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई।

तोखन साहू ने कहा कि इतनी शिकायतें मिल रही हैं यहां, आपने किसी को बताया नहीं। मैं तो अपने से आया हूं, आप बुलाए नहीं हैं। विधायक जी को बुलाना चाहिए था, सभी पार्षद और अध्यक्ष को बुलाना चाहिए था, लेकिन आपने किसी को बुलाया ही नहीं।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करें।

तखतपुर नगर पालिका में था कार्यक्रम

दरअसल, शनिवार को तखतपुर नगर पालिका में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को जानकारी मिली कि केंद्र सरकार के कार्यक्रम के लिए न तो उन्हें और न ही स्थानीय विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों को विधिवत आमंत्रित किया गया था।

इस पर उन्होंने मंच से ही सीएमओ अमरेश सिंह को बुलाकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर भी सवाल उठाए। तोखन साहू ने पूछा कि मंच निर्माण के लिए 25 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे, फिर अब तक निर्माण कार्य पूरा क्यों नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, “जब मैं पैसा दिया हूं और वही काम नहीं हो पाया है, तो बाकी विभाग कैसे चलता होगा?” तोखन साहू ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

43 सेकेंड का वीडियो वायरल

कार्यक्रम के बाद मंत्री की नाराजगी का 43 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इससे पहले भी केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिजली संकट समेत अन्य मुद्दों को लेकर अधिकारियों के प्रति नाराजगी जता चुके हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677