कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के आगामी चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कोरबा निगम के लिए नियुक्त किये गए पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा के मुख्य आतिथ्य में जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर में एक बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक गुरूमुख सिंह होरा ने बताया कि आगामी नगर पालिक निगम कोरबा के चुनाव में संबंध मे मेरे पर्यवेक्षक बनने के बाद ये पहली बैठक है। आज इस बैठक में कांग्रेस जनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति इस बात का सबूत है कि कोरबा निगम क्षेत्र के कार्यकर्ता चुनाव को लेकर संवेदनशील एवं सक्रिय हैं। प्रक्रिया के तहत महापौर एवं पार्षदों के उम्मीदवार नियमानुसार तय किये जायेंगे। पार्टी के द्वारा योग्य व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जायेगा और हम सब एकजुट होकर प्रत्याशी को जीताने का काम करेंगे। पर्यवेक्षक श्री होरा के पास बहुत से दावेदारों ने वन टू वन मुलाकात की एवं पार्षद टिकट के लिए आवेदन जमा किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि पिछली बार श्री होरा पंचायत चुनाव में पर्यवेक्षक बन कर आये थे और इनके मार्गदर्शन में जिला पंचायत में कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी। श्री होरा कोरबा के लिए शुभ हंै और इस बार भी इनके मार्गदर्शन में और हम सभी कांग्रेसजनों की एकजुटता एवं सक्रियता के कारण कोरबा निगम में कांग्रेस की सरकार बनेगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि 2014 के चुनाव में श्रीमती रेणु अग्रवाल ने निगम के चौथे कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी के प्रथम महापौर के रूप में कार्यभार संभाला था और उसके बाद विकास कार्यो की गंगा बहाते हुए पेयजल की समस्या से कोरबा निगम वासियों को निजात दिलाया। घर-घर पानी पहुंचाया एवं लगभग 50 हजार घरों में निशुल्क नल कनेक्शन लगवाया। निगम के पांचवे कार्यकाल में 2020 में दूसरी बार कांग्रेस के महापौर के रूप में राजकिशोर प्रसाद ने कार्यभार संभाला। दो साल के कोरोना वैश्विक संकट के बावजूद निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में आवश्यकता अनुसार सडक़, नाली, नाला, सामुदायिक भवन, सामुदायिक मंच, बिजली एवं अन्य विकास कार्य संपन्न हुए। इसी कार्यकाल में कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय भूमि पर काबिज लोगों को पट्टा देने का महान कार्य किया गया। भाजपा की सरकार ने कभी पट्टा देने का काम नहीं किया। ये सब उपलब्धियां कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता को बतायेंगे। श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुटता के साथ काम करते हुए निगम में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान में केन्द्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है, इसलिए हम सभी कांग्रेसजन संकल्प लेकर कोरबा निगम में कांग्रेस का महापौर बनायेंगे एवं ज्यादा से ज्यादा पार्षद जीता कर निगम में कांग्रेस की सत्ता का हैट्रिक बनायेंगे। बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा तिवारी, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा त्रिपाठी, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष कोरबा शहर श्रीमती कुसुम द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सनीष कुमार, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पात्रे, मालती किन्नर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पर्यवेक्षक गुरूमुख सिंह होरा एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन जिला अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान द्वारा दिया गया एवं आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर द्वारा किया गया। बैठक का संचालन पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी ने किया। उक्त बैठक में सुरेश सहगल, अर्चना उपाध्याय, धुरपाल सिंह कंवर, प्रदीप पुरायणे, अमन पटेल, गजानंद बरेठ, गिरधारी बरेठ, अमरू दास महंत, मो. शहिद, शांता मंडावे, मुकेश राठौर, संतोष लांझेकर, नारायण कुर्रे, रामगोपाल यादव, सीमा उपाध्याय, महेन्द्र चौहान, सीताराम चौहान, अविनाश बंजारे, गंगाराम भारद्वाज, देवी दयाल, कृपाराम साहू, पालूराम साहू, रामायण दास महंत, राजेश यादव, अनुज जायसवाल, बद्री किरण, एफ डी मानिकपुरी, वीरसाय, रोपा तिर्की, मनीराम साहू, बच्चूलाल मखवानी, पुष्पा पात्रे, बसंत चंद्रा, सुखसागर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, बंटी शर्मा, रामायण दास महंत, महेन्द्र निर्मलकर, गौरी चौहान, द्रोपदी तिवारी, मालती किन्नर, शशी अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, माधुरी धु्रव, संगीता श्रीवास, आशिष गुप्ता, मनोहर लाल, राम नारायण, ओंकार, राकेश, सुनील त्रिपाठी, ओमप्रकाश, छबि बाल्मिकी, देव जायसवाल, रवि खुंटे, मदन सिंह, विजय आनंद, सुकृत दास महंत, रोशन कुमार, किरण, संजय दुबे, मो. कलीम, देवकी नंदन, एहसान, आशा जोशी, समसुद्दीन, विमल थवाईत, मुन्ना खान, कुंज बिहारी साहू, जगन्नाथ थवाईत, श्याम बाई, इंदिरा नवरंग, डोरी लाल, त्रिवेणी मिरी, प्रदीप सागर, शिवकुमार, अमीन भुट्टो, ओम प्रकाश महंत, बरनाबस लकड़ा, नरोत्तम दास महंत, केशव सराफ, लक्ष्मी प्रसाद, विनोद अग्रवाल, मो. रईस, निर्मल कुमार साहू, चालेश्वर सिंह, बिसाहू दास, प्रिती शर्मा, दिनेश शर्मा, उमेश नायक, तस्लीम खान, राजा क्षत्रिय, रामइकबाल सिंह, ओमप्रकाश प्रेमलाल वर्मा, शिवानी सिंह कंवर, ग्रेसमाग्रेट टोप्पो, विनीत एक्का, फोटू लाल, राजेश पटेल, सत्यप्रकाश, रमेश वर्मा, रथलाल चौहान, सुमेश भगत, ऐशवर्धन, संतोष ठाकुर, बजरंग अग्रवाल, पुरन चंद्रा, विनोद, अंजलिना केरकेट्टा, ज्योतिष कुमार, हिमांशु कुमार, लक्ष्मण लहरे, राजेश पटे, संजय दुबे, कलीम अंसानी, पवन चौहान, रमेश साहू, अमित सोनी, बनवीर सिंह, शशि शंकर साहू, सूर्यकंात महंत, प्रदीप यादव, सुरेश पात्रे, बलराम यादव, कन्हैया यादव, विपिन भगत, विकास सिंह, संजय यादव, विनोद सोनकर, कन्हैया श्रीवास, वर्धन भारिया, शिवदास, विनीत श्रीवास, किशन मिरी, संजय भगत, कंचन लाल राव, कौशल प्रसाद जगत, नाजीर खां, प्रदीप सागर, चेलवा बंजारे, आजाद बक्श, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रायपुर/कोरबा। CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Forest and Climate Change Department) ने 18 वन क्षेत्रपालों को प्रमोशन दिया है।
जारी आदेश के अनुसार 18 अधिकारियों की पदोन्नति (CG Forest Department Pramotion) की गई है। इनमें विभिन्न वन मंडलों में तैनात वन क्षेत्रपाल शामिल हैं। प्रमोशन के बाद इन्हें सहायक वन संरक्षक (CG Forest Department Pramotion) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
किन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
पदोन्नति पाने वालों में राममूर्ति घघेल, मृत्युंजय शर्मा, जोगेश्वर भट, राजेंद्र कुमार रावत, कुंवर बहादुर सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, देव सिंह ठाकुर, निखिल सक्सेना, पुष्पेंद्र चंद्र गोस्वामी, प्रतीक वर्मा, मनीष सिंह, अनुराग वर्मा, ज्योति गुप्ता, तीरथराज साहू, किशोर कुमार साहू, धीरेंद्र साहू, सौरभ रजक और ऋषि माधुरी सिंह शामिल हैं।
कोरबा 08 सितंबर 2026। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1028.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 918.1, कोरबा 1384.1 मिलीमीटर, भैंसमा, 1148.2, करतला 1132.9, बरपाली 895.6, कटघोरा 1001.2, दीपका 1090.6, दर्री 1119.6, पाली 1017.3, हरदीबाजार 797.8, पोंड़ी उपरोड़ा 976.8, और पसान तहसील में 856.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 1.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक एवं रिसदा से रिसदी चौक तक सड़क निर्माण का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी लिया जायजा, डायवर्सन और सड़क निर्माण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश कोरबा, 08 सितम्बर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज ध्यानचंद चौक से रूमगरा होते हुए बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा चौक से रिसदी चौक तक निर्माणाधीन सड़क का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा शीघ्रता से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों एवं अन्य वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए उचित डायवर्सन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क के प्रभावित हिस्सों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक आम नागरिकों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। सड़क की स्थिति का नियमित निरीक्षण करते हुए जहां आवश्यक हो, तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक लगभग 5.74 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन टू-लेन सीसी सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसपी ने निरीक्षण के दौरान ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने पुल पर सड़क की स्थिति तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रिसदा-बेलगिरी पुल पर आवागमन को सुचारू बनाने तथा पुल के आसपास बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसी तरह बजरंग चौक परसाभाठा क्षेत्र में भी आवागमन सुचारू रखने के लिए सड़क निर्माण के दौरान बेहतर डायवर्सन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उल्लेखनीय है कि ध्यानचंद चौक से बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा से रिसदी चौक तक कुल 5.74 किलोमीटर सड़क को टू-लेन सीसी सड़क के रूप में विकसित करने के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से लगभग 29 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़क निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। वहीं ढेंगुरनाला एवं बेलगिरी पुल के मरम्मत कार्य के लिए भी कार्यादेश जारी किया जा चुका है तथा शीघ्र ही मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े, परिवहन अधिकारी अतुल कुमार असैय्या, एसडीओ राकेश द्विवेदी सहित नगर निगम, सेतु लोक निर्माण विभाग एवं बालको के अधिकारी उपस्थित रहे।