कोरबा
मार्कफेड के इंस्पेक्टर अमित सिन्हा की अवैध वसूली से राईस मिलर्स परेशान, नहीं देने पर लॅाट हो रहे रिजेक्ट
कोरबा। इन दिनों धान मिलिंग अंतिम चरणों में है, लेकिन मार्कफेड के इंस्पेक्टर की अवैध वसूली से राईस मिलर्स परेशान हो गए हैं और मुख्यमंत्री, खाद्यमंत्री, एसीबी एवं ईओडब्ल्यु से जिले के एक मात्र इस इंस्पेक्टर की शिकायत करने का मन राईस मिलर्स ने बना लिया है।
नाम ना छापने की शर्त पर कुछ राईस मिलर्स ने बताया कि जिले में एक मात्र मार्कफेड इंस्पेक्टर अमित सिन्हा द्वारा जिले भर के राईस मिलर्स से अवैध वसूली की जा रही है। एक मिलर ने बताया कि प्रति लॉट 2000 की अवैध वसूली सिन्हा द्वारा की जा रही है और ना देने पर लॉट को रिजेक्ट कर दिया जा रहा है।
एक राईस मिलर ने बताया कि कभी ब्रोकन (कनकी) अधिक होने के नाम पर परेशान किया जा रहा है तो कभी नमी (मोस्चराईज)के नाम पर सिन्हा द्वारा लॉट को रिजेक्ट कर दिया जा रहा है। मिलर ने बताया 15 से 20 प्रतिशत ब्रोकन के नियम एवं शर्तों का पालन किया जाता है, फिर भी अधिक कनकी के नाम से लॉट को इंस्पेक्टर सिन्हा द्वारा रिजेक्ट कर दिया जाता है, साथ ही नमी के नाम पर भी राईस मिलर्स को परेशान किया जा रहा है।
इंस्पेक्टर सिन्हा की कार्यशैली से धान उठाव प्रभावित
शासन एवं प्रशासन द्वारा सभी राईस मिलर्स को निर्देशित किया गया है कि नियत तिथि पर धान की पहुंच नॉन के गोदाम तक होनी चाहिए और इसके लिए राईस मिलर्स प्रतिबद्ध हैं, लेकिन इंस्पेक्टर सिन्हा की कार्यशैली से राईस मिलर्स को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण राईस मिलों से धान का उठाव और गंतव्य तक धान की पहुंच नहीं हो पा रही है।
कभी धान के रंग को लेकर तो कभी नमी को लेकर राईस मिलर्स हो रहे परेशान
जो राईस मिलर प्रतिलॉट 2000 इंस्पेक्टर सिन्हा को नहीं दे रहे हैं, उन्हें भारी परेशान किया जा रहा है। कभी धान के रंग को लेकर तो कभी नमी को लेकर इंस्पेक्टर सिन्हा धान को रिजेक्ट कर रहे हैं और जो घूस नहीं दे रहे हैं, उन्हें धान के रंग और नमी के नाम पर परेशान किया जा रहा है।
कांग्रेस शासनकाल की कार्यशैली नहीं सुधरी
एक राईस मिलर ने बताया कि तात्कालीन कांग्रेस के शासनकाल में लूटखसोट की जो कार्यशैली चल पड़ी थी, उसी के हिसाब से ही आज भी मार्कफेड में भर्राशाही चल रही है। मार्कफेड प्रबंधक पांडेय की पदस्थापना के बाद भी इंस्पेक्टर की कार्यशैली जस की तस बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यहां पूर्व में पदस्थ अमित सिन्हा का स्थानांतरण हो चुका था, लेकिन ऊंची पहुंच के कारण विष्णु के सुशासन में भी इस इंस्पेक्टर का जलवा देखने को मिल रहा है। राईस मिलर्स ने प्रतिनिधि से चर्चा में बताया कि यदि इनकी कार्यशैली नहीं सुधरी तो मुख्यमंत्री, विभागीमंत्री दयालदास बघेल, एसीबी और ईओडब्ल्यु से भी शिकायत की जाएगी।
अमित सिन्हा से नहीं हो पाया संपर्क
राईस मिलर द्वारा लगाए गए आरोप के संबंध में प्रतिक्रिया जानने मार्कफेड के इंस्पेक्टर अमित सिन्हा से कई बार उनके मोबाईल नंबर 7898858838 में कॉल की गई लेकिन बार-बार बिजी होने के कारण उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी। उन्होंने कॉल बेक भी नहीं किया।
तीन का सेटअप, राज कर रहे एक इंस्पेक्टर
मार्कफेड में जिले में तीन इंस्पेक्टर का सेटअप है, लेकिन एक ही इंस्पेक्टर पूरे जिले में राज कर रहे हैं। उनकी कार्यशैली से कटघोरा, पाली एवं छुरीकला के राईस मिलर्स परेशान हैं।
मोबाईल पर कुछ नहीं बता पाऊंगा-प्रशांत अग्रवाल
मार्कफेड इंस्पेक्टर अमित सिन्हा की कार्यशैली को लेकर कटघोरा राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल से बात करने पर उन्होंने कहा कि मोबाईल पर कुछ नहीं बता पाऊंगा।
कोरबा
कोरबा के ढपढप पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री: फूलों की वर्षा के साथ अभिनंदन

कोरबा। 28 मार्च से 01 अप्रैल तक कोरबा जिले के ढपढप में आयोजित श्रीहनुमंत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आज बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर एवं विश्व प्रसिद्ध कथावाचक एवं सनातन धर्म के संवाहक पंडित धीरेंद्र शास्त्री कोरबा के ढपढप पहुंचे और आयोजकों एवं महिला शक्ति ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया। भव्य स्वागत से पंडित धीरेंद्र शास्त्री अभिभूत हुए और कथा स्थल में बने भव्य और आकर्षक पंडाल से सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। आज कथा के प्रथम दिन अभूतपूर्व भीड़ कथा स्थल पर देखी गई और श्रद्धालुओं का इंतजार तब खत्म हुआ जब धीरेंद्र शास्त्री महराज कथापीठ पर विराजमान हुए।


रायगढ़ से कोरबा पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री

जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप में आज से पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी शनिवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर रायगढ़ जिले के जिंदल एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट से पहुंचे, जहां आयोजकों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने उनका भव्य स्वागत किया।


एयरपोर्ट पर जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष, फूल-मालाओं और भक्तिमय उत्साह के बीच शास्त्री जी का स्वागत हुआ। इसके बाद उनका वाहनों का काफिला रायगढ़ से कोरबा के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, महाराज लगभग शाम 5 बजे कथा स्थल ढपढप पहुंचे, जहां हजारों श्रद्धालु उनके आगमन की प्रतीक्षा में पलक-पांवड़े बिछाए बैठे रहे।



ढपढप की पावन धरा पर होने जा रही यह दिव्य हनुमंत कथा अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सनातन चेतना और भक्ति के महापर्व का स्वरूप ले चुकी है। शास्त्री जी के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बन गया है।



कोरबा
कोरबा में राखड़ डंप से लोग परेशान:ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी दी, सरपंच ने कहा- शिकायत की है
कोरबा। कोरबा जिले के कनकी-तरदा मार्ग पर राखड़ डंप किया जा रहा है। इससे आसपास के लोग बेहद परेशान हैं। इसे अवैध डंपिंग बताया जा रहा है। ग्रामीणों में इसे लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

तरदा निवासी विनोद कुमार पटेल ने बताया कि भारी वाहन खुलेआम सड़क किनारे राखड़ डंप कर रहे हैं। कई जगहों पर तो राखड़ सीधे सड़क पर ही डंप किया जा रहा है, जिसे बाद में फिलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से इसकी शिकायत भी की है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं है

बीच सड़क में डम्ब किया गया राखड़ लोग हो रहे हैं परेशान
लोगों को सांस लेने में परेशानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि, सड़क किनारे राखड़ डंप होने के कारण कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। हल्की आंधी या भारी गाड़ियों के गुजरने पर राखड़ उड़ने लगता है, जिससे लोगों को सांस लेने में और गाड़ी चलाने में काफी परेशानी होती है।
रायपुर-बिलासपुर आने-जाने वालों के लिए अहम रास्ता
यह मार्ग बिलासपुर और रायपुर जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही, कई गांवों के लोग भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि इस मार्ग पर राखड़ डंप करने की अनुमति किसने दी और इन जमीनों का मालिक कौन है।

सरपंच ने कहा- आंदोलन करेंगे
महिला सरपंच गायत्री सिदार ने बताया कि इस मामले की शिकायत की गई है और इसका विरोध भी किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद, अवैध डंपिंग करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सरपंच ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
कोरबा
पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सभी तीर्थ यात्री राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर से सम्बंधित
कोरबा। आज दिनांक 28 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर द्वारा आयोजित तीर्थयात्रा दल को विधिवत रूप से रवाना किया गया। इस अवसर पर कोरबा नगम की पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर 40 श्रद्धालुओं के दल को वृंदावन धाम एवं अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की पावन यात्रा हेतु प्रस्थान कराया गया ।
यह तीर्थयात्रा भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन सहित आसपास के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं आध्यात्मिक अनुभूति के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस यात्रा से श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर रेणु अग्रवाल ने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करे। उन्होंने कामना की कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण कर पुनः अपने घर लौटें तथा अपने अनुभवों से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करें।
राधाकृष्ण महिला समिति द्वारा इस आयोजन के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था एवं एकजुटता को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया गया है। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा की सफलता की कामना की है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, पार्षदों में रवि चंदेल, पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, बद्रिकिरण, पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल, रामगोपाल यादव, मनीष शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्तियों में एफ डी मानिकपुरी, रवि खूंटे, गणेश दस महंत, जवाहर निर्मलकर, गिरधारीलाल बरेठ, संसद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत, बनवारी पाहुजा, सुनील निर्मलकर, शहजाद खान, टेकराम श्रीवास, सांता मांडवी, लक्ष्मी मरकाम, शालू पनरिया, माधुरी ध्रुव आदि तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाये देने के लिए अपने मित्रों सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
