Connect with us

छत्तीसगढ़

सक्ती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Published

on

सुशासन तिहार के दौरान सक्ती जिले के ठठारी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सक्ती। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड स्थित ग्राम ठठारी पहुंचकर ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। 
मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान विष्णु से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। यह प्राचीन मंदिर क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। स्थानीय जनश्रुतियों के अनुसार यहां स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा चौथी शताब्दी की मानी जाती है, जो इस स्थल की ऐतिहासिक महत्ता को और अधिक विशेष बनाती है।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वे गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर शासन की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष फीडबैक ले रहे हैं।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम ठठारी में आयोजित जनचौपाल में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शासन की योजनाओं के लाभांवितों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित और संवेदनशील निराकरण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

चिर्रा में सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन : शिविर में 481 आवेदन प्राप्त हुए, 137 आवेंदनो का हुआ तत्काल निराकरण

Published

on

ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की से किया गया लाभान्वित

कोरबा। सुशासन तिहार 2026  के अंतर्गत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत चिर्रा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। यह जनपद कोरबा क्षेत्र में आयोजित शिविरों की श्रृंखला का अंतिम शिविर रहा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी मांगें का आवेदन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती राठिया, विधायक प्रतिनिधि मानसिंह राठिया सहित क्लस्टर की सभी ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी – कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना और माल्यार्पण के साथ हुआ।
जनप्रतिनिधियों ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं को उनके द्वार पर ही निराकरण करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया है। आप सभी शासकीय योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाएं।

जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश निर्मलकर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुशासन तिहार के उद्देश्य, शासन की ‘‘संवाद से समाधान‘‘ अवधारणा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
सीईओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले के जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गतशं 7 हजार से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। वहीं आवास प्लस 2.0 के तहत नए आवेदनों का जियो-टैगिंग कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब आवास की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। साथ ही वर्ष 2025-26 में स्वीकृत आवासों को तीन माह के भीतर पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को मनरेगा मजदूरी का लाभ भी समय पर मिलेगा। पेंशन योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को आवेदन करने की अपील की गई। शिविर में 481आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 137 आवेंदनो का मौके पर ही निराकरण किया गया। एवं शेष आवेंदनो का परीक्षण कर शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा।
शिविर में  विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किया गया। वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान  पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, आयुष्मान कार्ड, आवास की चाबी, प्रशस्ति पत्र, लखपति दीदी सम्मान पत्र, सिंचाई हेतु मोटर पंप इत्यादि वितरित किए गए। साथ ही  टीबी मुक्त घोषित सभी ग्राम पंचायतों को महात्मा गांधी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान  जनप्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारियों एवं ग्रामीणों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Continue Reading

कोरबा

शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने कलेक्टर ने ली शिक्षा विभाग की  समीक्षा बैठक

Published

on

पूर्ण पारदर्शिता के साथ मेरिट के आधार पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने  अधिकारियों को किया निर्देशित

मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा कोई विद्यालय, अधोसंरचना सुधार हेतु प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश

नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाने व्यापक तैयारियों सुनिश्चित करने किया निर्देशित

सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने शालाओं में नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश

नए शैक्षणिक सत्र में विभागीय अधिकारी  नई ऊर्जा के साथ करें कार्य – कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने, विद्यालयी अधोसंरचना विकास  और शिक्षकों की उपलब्धता को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के साथ प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र में विभागीय अधिकारियों को नई ऊर्जा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

कलेक्टर ने शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।  पंचायतों के सहयोग से विद्यालय परिसरों की व्यापक साफ-सफाई कराने के लिए कहा। 16 जून को जिले के सभी विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाए एवं बच्चों एवं पालकों से सम्पर्क कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने  नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत करने की बात कही। कलेक्टर ने शिक्षकविहीन एवं एकल शिक्षकीय विद्यालयों में भी शाला प्रवेश की आवश्यक वैकल्पिक व शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने  बाउंड्रीवॉल युक्त विद्यालयों में शाला प्रवेश के अवसर पर नए विद्यार्थियों से पौधरोपण कराने, एक सप्ताह के भीतर गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विद्यालयों में आमजन के सहयोग से समय समय पर न्योता भोज का आयोजन कर उसे उत्सव के रूप में मनाने के निर्देश भी दिए।

विद्यालयों में स्वीकृत एवं रिक्त पदों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बताया कि शासन स्तर पर स्वीकृत रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने जिले के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने हेतु विषयवार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की प्रकिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस हेतु योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित कर तथा पूर्ण पारदर्शिता के साथ मेरिट के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
शैक्षणिक अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने हेतु  कलेक्टर ने जिले के विद्यालय भवनों की स्थिति की समीक्षा कर जर्जर एवं अति जर्जर भवनों का अद्यतन विवरण शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही  विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था एवं रनिंग टैप वाटर की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए सभी स्कूलों में निर्बाध पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने हेतु कमी वाले विद्यालयों की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध वहां  कराने के निर्देश दिए। जिससे आवश्यक कार्यवाही तेजी से पूर्ण किया जा सके।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक संस्थानों के अधोसंरचना विकास की दिशा में ऐसे ठोस एवं परिणाममूलक कार्य किए जाएं, जिससे आने वाले समय में जिले का कोई भी शैक्षणिक संस्थान – भवन, पेयजल, विद्युत एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। इसके लिए उन्होंने अधोसंरचना संबंधी कमियों वाले संस्थानों में मिशन मोड पर कार्य करते हुए समयबद्ध रूप से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
वंचित बच्चों की अपार आईडी प्राथमिकता से बनाने के निर्देश, आधार अपडेट पर विशेष फोकस
कलेक्टर ने विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए वंचित बच्चों की अपार आईडी प्राथमिकता के आधार पर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में प्रत्येक बच्चे का शाला प्रवेश अपार आईडी के साथ सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिन बच्चों की अपार आईडी नाम अथवा जन्मतिथि संबंधी त्रुटियों के कारण नहीं बन पाई है, उनका आधार अद्यतन कार्य प्रवेश के समय ही प्राथमिकता से कराया जाए। इस हेतु  विशेष शिविर आयोजित कर बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए । उन्होंने यू-डाइस पोर्टल में भी बच्चों की दर्ज त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों में सुधार करते हुए विद्यालय खुलने के प्रथम दिवस से ही डाटा नियमित रूप से अद्यतन करने के निर्देश दिए । साथ ही  मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराने की बात कही।

कलेक्टर ने ड्रॉपआउट एवं शाला त्यागी बच्चों की विद्यालयवार जानकारी संकलित करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे बच्चों की पहचान कर उनकी एवं उनके पालकों की प्रभावी काउंसलिंग की जाए। विशेष रूप से कक्षा 5वीं से 6वीं, 8वीं से 9वीं तथा 10वीं से 11वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की सतत निगरानी रखने की बात कही। जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में ड्रॉपआउट एवं शाला त्यागी बच्चों की संख्या शून्य करने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जाए।
कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अभियान में  शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को अपने आसपास के असाक्षरों की पहचान कर उन्हें साक्षरता अभियान से जोड़ने हेतु प्रेरित करने की बात कही, जिससे उन्हें बोर्ड परीक्षा में अतिरिक्त अंक प्राप्त होने के साथ-साथ परीक्षा परिणाम में भी निश्चित रूप से लाभ होगा। कलेक्टर ने असाक्षरों के समयबद्ध पंजीकरण को भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा एवं नशामुक्ति अभियान नियमित रूप से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेंटिंग, क्विज, निबंध एवं रंगोली जैसी विविध गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में यातायात सुरक्षा एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने की बात कही। साथ ही इन गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को  दिए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय  सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

NSUI प्रदर्शन में देवेंद्र यादव ने खुद फाड़ा कुर्ता:बिलासपुर पुलिस पर लगाया था आरोप, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधायक समेत कांग्रेस नेताओं पर FIR

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। बिलासपुर में नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले में NSUI के प्रदर्शन के बाद विधायक देवेंद्र यादव एक नए विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक देवेंद्र यादव खुद अपने हाथों से कुर्ता फाड़ते हुए दिख रहे हैं।

वहीं, देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उनका कुर्ता फाड़ दिया, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में अलग चर्चा शुरू हो गई है।

इधर, प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज की है। उनपर सार्वजनिक उपद्रव, बलवा, रास्ता रोकने और दंगा की धारा लगाई गई है।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।

प्रदर्शकारियों को रोकने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा था।

प्रदर्शकारियों को रोकने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा था।

प्रदर्शन के बाद कई कार्यकर्ताओं को पुलिस पकड़ कर ले गई थी।

प्रदर्शन के बाद कई कार्यकर्ताओं को पुलिस पकड़ कर ले गई थी।

केंद्रीय मंत्री का निवास घेरने निकले थे प्रदर्शनकारी

दरअसल, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में 3 जून को आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारी सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव करने निकले थे।

पुलिस ने सांसद आवास से पहले ही बैरिकेडिंग कर दी थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

वायरल हो रहे वीडियो में देवेंद्र यादव खुद ही अपना कुर्ता फाड़ते नजर आए।

वायरल हो रहे वीडियो में देवेंद्र यादव खुद ही अपना कुर्ता फाड़ते नजर आए।

देवेंद्र यादव का कुर्ता फट गया था

हंगामे के दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता फट गया था। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

इसके बाद जब प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। घटना में कई छात्र और कार्यकर्ता घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया।

धक्का-मुक्की में पुलिसकर्मियों का भी चोट आई- CSP

पुलिस ने मौके से 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया था। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान कई जवान भी घायल हुए। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह के मुताबिक धक्का-मुक्की में पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई।

इसी घटना के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि पुलिस कार्रवाई के दौरान उनका कुर्ता फाड़ दिया गया। हालांकि अब वायरल हो रहे वीडियो में देवेंद्र यादव खुद ही अपना कुर्ता फाड़ते नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद विरोधी दल ने कांग्रेस और विधायक पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इसको लेकर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पुलिस ने दावा किया था कि कई जवान भी घायल हुए।

पुलिस ने दावा किया था कि कई जवान भी घायल हुए।

विधायक समेत कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR

इधर, प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। उन पर सार्वजनिक उपद्रव करने, बलवा, रास्ता रोकने, गैरकानूनी सभा करने और दंगा की धारा लगाई गई है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 190, 191(2), 292 और 293 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान अवैध रूप से रास्ता बाधित किया गया और कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई।

बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) पंकज पटेल ने कहा, बताया जा रहा है कि मंत्री बंगले का घेराव करने में नाकाम रहने के बाद प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ गए थे, जिससे यातायात और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हुई। मामले की जांच जारी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677