कोरबा
संकल्प से सिद्धि: मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर कोरबा में कार्यशाला आयोजित
भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम, मुख्य वक्ता एवं अनुराग सिंह देव ने किया मार्गदर्शन

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित “संकल्प से सिद्धि” पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कोरबा द्वारा एक वृहद कार्यशाला का आयोजन आशीर्वाद पॉइंट, टीपी नगर परिसर में किया गया। इस आयोजन का अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने किया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी गोपाल साहू, जिला संयोजक ज्योति नंद दुबे, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
मुख्य वक्ताओं के संबोधन की प्रमुख बातें

अनुराग सिंह देव ने कहा – “संकल्प से सिद्धि मोदी युग का भारत निर्माण है”
उन्होंने कहा कि रावी नदी के तट पर लिए गए स्वतंत्रता के संकल्प ने आज विकसित भारत का रूप ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कठोर परिश्रम और दूरदृष्टि के चलते भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में आई स्थिरता और विकास से पाकिस्तान बौखला गया, लेकिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर जैसे निर्णायक कदमों से आतंकवाद को करारा जवाब दिया।
उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के विरुद्ध जारी सफल अभियानों की भी प्रशंसा की और 9 से 21 जून तक प्रस्तावित “विकसित भारत संकल्प सभा”, चौपाल, योग शिविर, पर्यावरण अभियान और डिजिटल प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी दी।
गोपाल मोदी ने कहा – “संकल्प से सिद्धि रामराज्य की दिशा में एक कदम”



भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि यह आयोजन केवल योजनाओं का प्रचार नहीं, बल्कि भारत में रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक प्रयास है। जब हर नागरिक स्वस्थ, हर घर शिक्षित और सुरक्षित होगा, तभी भारत सच्चे अर्थों में विकसित बन पाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा और विकास में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
गोपाल साहू ने कहा – “संगठन की शक्ति से संकल्प सिद्ध होता है”
जिला प्रभारी गोपाल साहू ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं संगठन की ऊर्जा को बढ़ाती हैं। उन्होंने बूथ स्तर तक सक्रिय भागीदारी और जन संवाद को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
ज्योति नंद दुबे ने कहा – “भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक बदलाव का वाहक”
जिला संयोजक ज्योति नंद दुबे ने कहा कि यह अभियान केवल उपलब्धियों का प्रचार नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी पखवाड़े में जन संपर्क, सेवा और संवाद को प्राथमिकता देने की बात कही।
प्रमुख झलकियां और सहभागिता

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात संगठन गीत और “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन हुआ। मंच संचालन भाजपा सह-संयोजक विकास अग्रवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन भाजपा नेता सतविंदर पाल बग्गा ने किया।
विशिष्ट उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख जनप्रतिनिधियों में पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, जनपद अध्यक्ष अशोक कंवर, उपाध्यक्ष मनोज झा, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, डॉ. राजीव सिंह, पवन गर्ग, मनोज शर्मा, हितानंद अग्रवाल, रेणुका राठिया, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, दिलेंद्र यादव, मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, मनोज लहरे सहित भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठ संयोजक, पार्षदगण, मंडल अध्यक्षगण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
यह आयोजन भाजपा के “संकल्प से सिद्धि” पखवाड़ा के अंतर्गत जन संवाद, जन सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ।


कोरबा
कोरबा में 2 पक्ष सड़क पर भिड़े:पुरानी रंजिश में जमकर चले लात-घूंसे, दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज
कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घंटाघर मुख्य रोड पर सरेआम मारपीट की घटना सामने आई है। दो पक्षों के बीच हुई इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक की मुक्कों से जमकर पिटाई की जा रही है। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद फिर विवाद शुरू हो गया।
मारपीट करने वालों में रवि शंकर सहित आसपास के रहने वाले अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश के कारण दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, कार्रवाई जारी
सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मारपीट के वायरल वीडियो के आधार पर धारा 151 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
तीन दिन में तीसरी घटना, लोगों में दहशत
पिछले तीन दिनों में कोरबा में मारपीट की यह तीसरी घटना है। इससे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास एक कॉलोनी में शराब के नशे में एक युवक ने गार्ड की पिटाई की थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
इसके अलावा, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर नशे में स्कॉर्पियो चालक की कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते पिटाई की थी। उस मामले में भी पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की थी।
घंटाघर पर हुई ताजा घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

कोरबा
हाइड्रोलिक जैक टूटने से ट्रेलर पलटा, एक की मौत:कोरबा के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गिट्टी खाली करते हादसा
कोरबा। कोरबा के रजगामार चौकी इलाके में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। गिट्टी से भरा ट्रेलर खाली करते समय उसका हाइड्रोलिक जैक टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस हादसे में 25 वर्षीय समन्स उर्फ निराले की मौके पर ही मौत हो गई, जो पास खड़े ट्रेलर का स्टेपनी बदलवा रहा था। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाला था और कोरबा में काम कर रहा था। घटना के तुरंत बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया।
इस हादसे के बाद मजदूरों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि यह दुर्घटना लापरवाही के कारण हुई है, क्योंकि साइट इंचार्ज मौके पर मौजूद नहीं था और वाहन को अकेले ही खाली किया जा रहा था।

शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके रिश्तेदार बिहार से कोरबा पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
परिजनों ने की जांच की मांग
मृतक के रिश्तेदार मोहम्मद कैसर ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा चुकी थी। कैसर ने घटना की परिस्थितियों पर जांच की मांग की और लापरवाही की आशंका जताई।
मौके पर मौजूद गार्ड इंचार्ज हरिद्वार सिंह ने बताया कि गिट्टी खाली करते समय यह घटना हुई। उन्होंने खुद फील्ड पर काम करते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने पुष्टि की कि इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



कोरबा
मुर्गी के बच्चों को बनाया अपना शिकार, जितेंद्र सारथी के टीम के किया रेस्क्यु
कोरबा। कोरबा जिला के रिश्दी क्षेत्र में डॉ. शतदल नाथ के फार्म हाउस में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब सुबह देख रेख करने वाला व्यक्ति मुर्गियों को दाना देने गया, तब मुर्गी के बाड़े में घुसे सांप को चूज़े को खाते हुए देखा।
जितेंद्र सारथी के टीम के किया रेस्क्यु
डरा सहमा व्यक्ति डर से बाहर भाग खड़ा हुआ फिर डॉ. शतदल नाथ को जानकारी होते ही तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया। कुछ देर बाद जितेंद्र सारथी अपने टीम के सदस्य साहिल के साथ पहुंचे और बड़ी सावधानी से 8 फीट लंबे धमना सांप को रेस्क्यु कर बाड़े से बाहर निकाला गया , उसी वक्त शिकार किए हुए 3 मुर्गी के बच्चों को उगल दिया, फिर आखिकार सांप को थैले में डाला गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया, फिर सांप को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।

डॉ. शतदल नाथ ने बताया पहले भी सांप हमारे घर और फॉर्म हाउस में घुस जाने से रेस्क्यु टीम ने मदद किया था, जितेंद्र सारथी सदैव समाज के लिए तत्पर रहते हैं, जो सूचना मिलते ही परिवार की मदद करने पहुंच जाते हैं, रेस्क्यु टीम का कार्य बहुत ही सराहनीय हैं।

जितेंद्र सारथी ने बताया कुछ समय से लगातार सांप निकलने की सूचना बढ़ी हैं, जिसके कारण लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता हैं, साथ ही जब भी सांप घर में घुस जाएं तो रेस्क्यु हेल्प लाइन नंबर 8817534455 पर कॉल कर के सूचना दे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
