छत्तीसगढ़
सारनाथ एक्सप्रेस 66 दिन के लिए रद्द:घने कोहरे का हवाला दिया गया, कांग्रेस विधायक बोले- रेलवे को किया जा रहा हाईजैक
बिलासपुर,एजेंसी। उत्तर पूर्व रेलवे ने छपरा-दुर्ग-छपरा के बीच चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस (15159/15160) को 1 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 के बीच चयनित तिथियों में स्थगित कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय घने कोहरे की पूर्वानुमानित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित स्थगन तिथियों के अतिरिक्त अन्य सभी दिनों में ट्रेन नियमित रूप से चलेगी। सारनाथ एक्सप्रेस एक प्रमुख ट्रेन है, जो छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार को जोड़ती है और हर दिन हजारों यात्री इससे सफर करते हैं।
रेलवे को किया जा रहा ‘हाईजैक’
कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने इस निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग को ‘हाईजैक’ किया जा रहा है और रेलवे भारत की जीवनरेखा है। उनके अनुसार, सारनाथ एक्सप्रेस छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार सहित अन्य क्षेत्रों को बनारस से जोड़ती है।
विधायक ने कहा कि इस ट्रेन से हजारों लोगों की आजीविका, व्यापार, नाते-रिश्तेदारी और धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि कोहरे का बहाना बनाकर ट्रेन रद्द करने के पीछे कोई ‘खेल’ हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि माल गाड़ियों का आवाजाही बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा है, तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।
दिसंबर से फरवरी के बीच घने कोहरे की समस्या
वहीं, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के सीपीआरओ सुस्कर विपुल विलासराव ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि विभाग के पास पिछले सालों का डेटा है, जिसमें दिसंबर से फरवरी के बीच घने कोहरे की समस्या सामने आई थी। इसी वजह से पिछले वर्ष भी ट्रेनें स्थगित की गई थीं।
सीपीआरओ ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रेन को अग्रिम रूप से स्थगित करने का उद्देश्य यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनें तलाशने में सुविधा प्रदान करना है। उनके अनुसार, यदि एक दिन पहले स्थगन की घोषणा की जाती, तो यात्रियों को अधिक परेशानी होती।
इन तारीखों में नहीं चलेगी गाड़ी
15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस रद्द तिथियां
- दिसंबर 2025: 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31
- जनवरी 2026: 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31
- फरवरी 2026: 2, 4, 7, 9, 11, 14
15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रद्द तिथियां
फरवरी 2026: 1, 3, 5, 8, 10, 12, 15
दिसंबर 2025: 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30
जनवरी 2026: 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29
कोरबा
दिव्यांग महोत्सव: प्रतिभा, सम्मान और समावेशन का उत्सव 9 एवं 10 मई को बिलासपुर में
कोरबा/बिलासपुर। बिलासपुर में आगामी 9 और 10 मई को दिव्यांग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव समाज में समावेशन और संवेदनशीलता का एक सशक्त उदाहरण बनने जा रहा है। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों की प्रतिभा, क्षमता और उनके बहुमूल्य योगदान को पहचानना तथा उन्हें सम्मानित करना है।

दिव्यांग विमर्श के संयोजक डॉ. गजेंद्र तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसमें संगीत, नृत्य, खेल, कला सहित कई विधाओं में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और अपनी क्षमताओं का परिचय देंगे। यह महोत्सव न केवल दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करेगा, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि दिव्यांगजनों को समाज में एक गरिमामय स्थान मिले और उनकी क्षमताओं को सही पहचान मिल सके। समाज के सभी वर्गों से इस महोत्सव में भाग लेने और दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उनका मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में समावेशी सोच को बढ़ावा मिलता है और हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विनय कुमार पाठक ने कहा कि परिषद् का लक्ष्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाना है। दिव्यांग महोत्सव के माध्यम से हम उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और क्षमता को पूरे देश के सामने लाएंगे। यह आयोजन एक नई सोच और नई ऊर्जा का प्रतीक बनेगा।
राष्ट्रीय महामंत्री मदनमोहन अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि सेवा कार्यों को अब और व्यापक स्तर पर ले जाने का समय आ गया है। परिषद् हर उस दिव्यांग तक पहुंचेगी, जिसे सहयोग और मंच की आवश्यकता है।
दिव्यांग विमर्श के संयोजक डॉ गजेंद्र तिवारी ने बताया कि दिव्यांग महोत्सव एक ऐसा आयोजन है, जो दिव्यांग व्यक्तियों की प्रतिभा, क्षमता और योगदान को पहचानता है और उनका सम्मान करता है। इस महोत्सव में दिव्यांगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, जैसे कि संगीत- नृत्य, खेल, कला और अलग-अलग विधाओं में भाग ले सकते हैं।
यह महोत्सव दिव्यांगों को अपने आप को व्यक्त करने और अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। यह आयोजन न केवल दिव्यांगों के लिए है, बल्कि यह समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक साथ लाने और दिव्यांगों की प्रतिभा को पहचानने का एक अवसर भी है। यह महोत्सव निश्चित रूप से प्रतिभा, सम्मान और समानता का एक प्रेरणादायक संगम साबित होगा।
छत्तीसगढ़
रजत बंसल बने छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त:सीएम सचिवालय में विशेष सचिव की भी जिम्मेदारी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS रजत बंसल को जनसंपर्क आयुक्त (सीपीआर) बनाया है। इसके अलावा सीएम सचिवालय में विशेष सचिव की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। रजत बंसल वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

रजत बंसल छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के IAS ऑफिसर हैं। वे हरियाणा के रहने वाले हैं। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद, उन्होंने एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम किया। उन्होंने अपनी पहली कोशिश में IPS रैंक हासिल की, फिर दूसरी कोशिश में IAS बने।

इन पदों पर संभाल चुके हैं जिम्मेदारी
रजत बंसल ने 3 सितंबर 2012 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की थी। उनको फील्ड ट्रेनिंग के लिए पहली पोस्टिंग सहायक कलेक्टर के रूप में रायगढ़ जिले में मिली थी। अगस्त 2014 में राजनांदगांव के एसडीएम बने।
राजनांदगांव के सीईओ जिला पंचायत बने। फिर सूरजपुर जिले में जिला पंचायत सीईओ बने। रायपुर नगर निगम के कमिश्नर रहें। इसके अलावा, धमतरी, बस्तर और बलौदाबाजार- भाटापारा जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं।
आईएएस रजत बंसल के पिता वन सेवा के अधिकारी थे। रजत बंसल का जन्म 25 जुलाई 1988 को हुआ है। उनकी स्कूली शिक्षा लॉ मार्टिनियर स्कूल लखनऊ और डीपीएस स्कूल आरके पुरम दिल्ली से हुई है। 10वीं में रजत बंसल ने स्कूल में टॉप किया था।

छत्तीसगढ़
पूर्व-मंत्री की फॉलो गाड़ी ने बाइक को उड़ाया,2 मौत:उछलकर 50 मीटर दूर गिरे युवक, सिर फटा, 100km थी बोलेरो की रफ्तार
जगदलपुर/बस्तर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-रायपुर NH-30 पर पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि टक्कर लगते ही दोनों उछलकर करीब 50 मीटर दूर फेंका गए थे। सिर फटने से उनकी जान चली गई।

मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बोलेरो मालिक हिमांशु चक्रवर्ती को पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के काफिले में बोलेरो लेकर जाना था। लेकिन टाइम से पहुंच नहीं पाया था, इसलिए करीब 100 किमी की रफ्तार से वह गाड़ी चला रहा था।

बाइक सवार युवकों ने अचानक गाड़ी दूसरी साइड ली, तभी तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आए।

बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि, युवक काफी दूर जाकर रुकी।

एक युवक को अंदरूनी चोट पहुंची, दूसरे युवक का सिर बुरी चरह कुचला गया था।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बुधवार (25 मार्च) को जगदलपुर के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों और CCTV फुटेज के आधार पर सामने आया है कि, फॉलो गाड़ी बोलेरो काफी तेज रफ्तार में जगदलपुर की ओर जा रही थी। काफिले को कवर करने की कोशिश में पीछे छूट गई थी।
इसी वजह से ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी। इसी वक्त सामने से बाइक पर सवार 2 मिस्त्री आ रहे थे। बालेंगा में निर्माण कार्य चल रहा था, जहां वे अपने काम पर जा रहे थे। अचानक उन्होंने बाइक को दूसरे साइड पर मोड दिया।
इसी बीच तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतक पेशे से मिस्त्री है।
मृतक जगदलपुर के दुबेगांव के रहने वाले हैं
- कमलेश उइके (40)
- राम प्रसाद चिरम (30)

हादसे के दौरान बाइक सीधे ट्रेलर के नीचे जा घुसी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
एक की मौके पर, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे के बाद दोनों युवक काफी दूर तक फेंका गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान बाइक सामने से आ रहे ट्रक में जा फंसी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन ड्राइवर को घेर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
