Connect with us

कोरबा

SECL कलिंगा कंपनी के मैनेजर पर मारपीट का आरोप:ग्रामीण बोले- काम के नाम पर पैसा मांगते है; खदान बंद करने की चेतावनी

Published

on

कोरबा । कोरबा में SECL की मानिकपुर खदान की ठेका कंपनी कलिंगा के मैनेजर चक्रधर मोहंती और कंपनी के चालकों के बीच विवाद हुआ। मोहंती और उनके बाउंसर पर कर्मचारियों के साथ मारपीट का आरोप है। दोनों पक्षों ने मानिकपुर चौकी में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मानिकपुर खदान से प्रभावित सात गांवों के ग्रामीण शनिवार रात थाने पहुंचे। उन्होंने मोहंती के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। ग्रामीणों ने थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।

ग्रामीण अमन पटेल के मुताबिक, मोहंती ट्रांसफर रोकने और करने के नाम पर पैसों की मांग करते हैं। उनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें की गई हैं। आंदोलनकारियों का आरोप है कि मोहंती कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हैं और जातिगत गालियां देते हैं।

मानिकपुर खदान से प्रभावित ग्रामीण थाने के बाहर बैठ गए

मानिकपुर खदान से प्रभावित ग्रामीण थाने के बाहर बैठ गए

खदान बंद करने की चेतावनी

कोरबा CSP भूषण एक्का ने कहा कि मारपीट की शिकायत पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर खदान बंद कर दी जाएगी। उन्होंने बैठक कर मोहंती के खिलाफ आंदोलन की योजना बनाई है।

थाने के बाहर बैठे लोगों को पुलिस ने कार्रवाई की बात कही

थाने के बाहर बैठे लोगों को पुलिस ने कार्रवाई की बात कही

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर ने निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण, ठेकेदार को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

Published

on

गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश, धीमी प्रगति पर जताई नाराज़गी

कोरबा। विकासखंड कोरबा के दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण रूप से पहुँच सके, इसके लिए जिला खनिज संस्थान न्यास से स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों का कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कार्य की धीमी प्रगति देखकर उन्होंने नाराज़गी व्यक्त की और त्वरित सुधार हेतु स्पष्ट निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय, आंगनबाड़ी भवन तथा शिक्षक एवं चिकित्सक आवास की संरचना का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करते हुए किए जाएँ। साथ ही, इंजीनियरों को समय-समय पर स्थल पर उपस्थित रहकर कार्य की नियमित जांच करने के निर्देश भी दिए। ग्राम लेमरू में चिकित्सक आवास निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता को संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम सोनपुरी एवं अजगरबहार में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा बनाए जा रहे उप-स्वास्थ्य केंद्र, पीडीएस भवन और पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। सोनपुरी में उन्होंने पीडीएस और उप-स्वास्थ्य केंद्र दोनों के लिए एक ही परिधि-दीवार (बाउंड्री वॉल) बनाने तथा भवन तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

लेमरू में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन और चिकित्सक आवास का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने आंगनबाड़ी भवन को नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले हर हाल में तैयार करने और निर्माण संरचना में नियमित पानी की तराई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
चिकित्सक आवास में ठेकेदार की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पीडब्ल्यूडी के ईई को ठेकेदार के विरुद्ध नोटिस जारी करने तथा आवश्यकता होने पर कार्य के लिए पुनः टेंडर निकालने के निर्देश दिए। श्यांग में शिक्षक एवं चिकित्सकीय स्टाफ के लिए निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अप्रैल तक सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की।
धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश
कलेक्टर श्री दुदावत ने लेमरू धान खरीदी केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा धान उठाव में तेजी लाने और लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Continue Reading

कोरबा

मेहनत, लगन और कोसा पालन ने बदली जीवन की दिशा

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के ग्राम बरपाली-तानाखार (वि.ख. पोड़ी-उपरोड़ा) के निवासी शिवकुमार बिंझवार आत्मज दादूलाल अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवार से आते हैं। उनके पास केवल 1.5 एकड़ कृषि भूमि है और आजीविका के अन्य साधन भी उपलब्ध नहीं थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कोसा कृमिपालन को अपनी आजीविका का आधार बनाया। आज वे कोसा बीज केंद्र बरपाली के सबसे अति-उन्नत कोसा कृमिपालकों में शामिल हैं।
पिछले पंद्रह वर्षों से वे सपरिवार कोसा पालन का कार्य कर रहे हैं। मेहनत, तकनीकी जानकारी और रेशम विभाग से मिले मार्गदर्शन ने उनके कार्य को निखारा और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया। वर्ष 2025-26 में उनके द्वारा प्रथम फसल से 20,151 नग डाबा कोसाफल का उत्पादन किया गया, जिसका समर्थन मूल्य 49,721 रुपये प्राप्त हुआ। तृतीय फसल से 26,300 नग डाबा कोसाफल उत्पन्न हुए और इसका समर्थन मूल्य 71,760 रुपये रहा। इस प्रकार उन्हें डीबीटी के माध्यम से कुल 01 लाख 21 हजार 481 रुपये की राशि प्राप्त हुई, जिसने उनके परिवार को स्थायी आर्थिक संबल प्रदान किया।
शिवकुमार ने अपनी सीमित भूमि और कम संसाधनों के बावजूद कोसा पालन को अपना प्रमुख व्यवसाय बना लिया। इस कार्य से प्राप्त आय से उन्होंने स्वयं के लिए दोपहिया वाहन खरीदा और अपने दोनों पुत्रों रोहित, जो कक्षा 12वीं में अध्ययनरत हैं, तथा राजेश, जो कक्षा 8वीं में पढ़ते हैं कि पढ़ाई के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की।
कोसा पालन की तृतीय फसल का समय नवंबर से जनवरी तक लगभग तीन माह का होता है। इस अवधि में उन्होंने रेशम विभाग द्वारा प्रदाय उच्च तकनीक और आधुनिक विधियों का सही उपयोग करते हुए उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की। विभाग द्वारा दी गई तकनीकी जानकारी का उन्होंने कोसा फार्म में बेहतर उपयोग किया और आज वे एक उत्कृष्ट कृषक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।
शिवकुमार न केवल स्वयं सफल हुए हैं, बल्कि उन्होंने अपने गाँव के 20 से 25 किसानों का समूह बनाकर उन्हें भी कोसा पालन के लिए प्रेरित किया है। उनकी अपेक्षा है कि रेशम विभाग समय-समय पर उन्हें निरोगी और उत्तम गुणवत्ता का टसर कोसा बीज उपलब्ध कराते रहे, जिससे वे उत्पादन बढ़ाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को और अधिक सुदृढ़ कर सकें।
मेहनत, लगन और सही तकनीकी मार्गदर्शन का परिणाम है कि शिवकुमार बिंझवार आज कोसा पालन की दुनिया में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुके हैं। उन्होंने साबित किया है कि इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से सीमित साधनों के बावजूद जीवन को नई दिशा दी जा सकती है। उनकी यह यात्रा कई अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Continue Reading

कोरबा

भाजपा कोसाबाड़ी मंडल का सघन जनसंपर्क अभियान तेज : पांच शक्तिकेंद्रों में संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा

Published

on

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा सोमवार को मंडल क्षेत्र के विभिन्न शक्तिकेंद्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के कुशल मार्गदर्शन में कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान मंडल के पांच प्रमुख शक्तिकेंद्रों — बुधवारी क्रमांक 02 (वार्ड 24), शिवाजी नगर (वार्ड 25), सीएसईबी कॉलोनी (वार्ड 21), ढोडीपारा (वार्ड 17) तथा बुधवारी क्रमांक 01 में जनसंपर्क करते हुए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, शक्तिकेंद्र प्रभारी ज्योति वर्मा, प्रकाश अग्रवाल, श्रीधर द्विवेदी, अनिल वस्त्रकार, दिनेश वैष्णव, तेरस दास दीवान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सम्माननीय पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, पंकज देवांगन, राकेश वर्मा, पूर्व पार्षद धन साय साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। वहीं मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा, करन राजपाल, अनिल डनसेना भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके साथ ही शक्तिकेंद्र संयोजक विलास बुटोलिया, धर्मपाल सोलंकी, रीता नेमी, गिरधारी रजक, दुर्गेश राठौर, श्याम साहू, सुरेंद्र राजवाड़े सहित अनेक पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं वार्ड के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा आम जनता के बीच सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में मिलाप राम बरेठ, पुनि राम साहू, सरिता कौशिक, हार बाई यादव, स्वाति कश्यप, निर्मला चक्रधारी, राखी तिवारी, चंचला राठौर, केया सेन, अलका, प्रियंका, मीना, अयोध्या सोनी, दीपक कश्यप, मनोज शर्मा, कृष्णा महंत, बिहारी रजक, सिकेंद्र मसीह, गणेश भवसागर, लक्ष्मी, सुनील चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677