Connect with us

कोरबा

सतर्कता और पारदर्शिता के लिए एसईसीएल की तकनीकी पहलों की केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सराहना की

Published

on

बिलासपुर। केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की पारदर्शिता, जवाबदेही और एथिकल गवर्नेंस को सुदृढ़ बनाने हेतु की गई टेक्नॉलॉजिकल एवं डिजिटल पहलों को अपनी वार्षिक प्रकाशन “प्रिवेंटिव विजिलेंस मेजर्स – 2025” में शामिल किया है।

इस प्रकाशन में “स्मार्ट विजिलेंस, सेफर माइन्स” शीर्षक से प्रकाशित आलेख में एसईसीएल की इनॉवेटिव और प्रोग्रेसिव प्रैक्टिसेज़ को रेखांकित किया गया है, जिसमें बताया गया है कि किस प्रकार डिजिटल सिस्टम्स का उपयोग प्रिवेंटिव विजिलेंस, सेफ्टी और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को सुदृढ़ बनाने में किया जा रहा है।

मुख्य पहलों में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) को डिजिटल विजिलेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में दर्शाया गया है। आईसीसीसी के अंतर्गत सीसीटीवी सर्विलांस, व्हीकल लोड मॉनिटरिंग, फायर और स्मोक डिटेक्शन तथा पीपीई कंप्लायंस को एकीकृत किया गया है। एआई एनालिटिक्स के माध्यम से किसी भी अनियमितता की पहचान रियल टाइम में हो जाती है, जिससे त्वरित एवं प्रिवेंटिव एक्शन संभव हो पाता है।

प्रकाशन में एसईसीएल की डिजीकोल (DigiCOAL) पहल का भी उल्लेख किया गया है — जो ड्रोन, आईओटी डिवाइसेज़ और एआई एनालिटिक्स की सहायता से माइन प्लानिंग, मॉनिटरिंग और लैंड मैनेजमेंट को अधिक प्रभावी बनाती है। यह प्रणाली रियल टाइम वॉल्यूमेट्रिक एनालिसिस, फ्यूल ट्रैकिंग और इक्विपमेंट परफॉर्मेंस असेसमेंट के माध्यम से वैज्ञानिक खनन एवं पारदर्शिता को बढ़ावा देती है।

सतर्कता के क्षेत्र में एक अन्य उल्लेखनीय कदम फ्यूल डिस्पेंसिंग सिस्टम का ऑटोमेशन रहा है। एसईसीएल ने आरएफआईडी बेस्ड डीडीयू ऑटोमेशन सिस्टम लागू किया है, जिससे केवल ऑथराइज्ड व्हीकल्स और मशीनों को ही फ्यूल प्राप्त हो सकता है। प्रत्येक ट्रांज़ैक्शन का डिजिटल ऑडिट ट्रेल तैयार होता है, जिसकी निगरानी एआई बेस्ड एनालिटिक्स द्वारा की जाती है। इस पहल से फ्यूल मैनेजमेंट में पारदर्शिता, जवाबदेही और उल्लेखनीय बचत सुनिश्चित हुई है।

इसके अतिरिक्त, एसईसीएल के विजिलेंस एंड सिस्टम्स डिपार्टमेंट द्वारा विकसित एआई पावर्ड “जटायु डैशबोर्ड” एक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जहाँ सभी रूल्स, गाइडलाइन्स और सर्कुलर्स तक त्वरित एवं प्रमाणिक पहुँच संभव है। इसमें समाहित एआई चैटबॉट उपयोगकर्ताओं को रूल-बेस्ड वेरिफाइड इन्फॉर्मेशन उपलब्ध कराता है, जिससे डिसीजन मेकिंग प्रोसेस अधिक पारदर्शी एवं तथ्यपरक बनती है।

इन सभी पहलों के माध्यम से एसईसीएल ने इंटीग्रिटी एवं टेक्नॉलॉजिकल इनोवेशन की संस्कृति को सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है। मिनिस्ट्री ऑफ कोल के मार्गदर्शन और सीवीसी की दृष्टि से प्रेरित होकर एसईसीएल सतत रूप से डिजिटल सॉल्यूशंस अपनाते हुए अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और एफिशिएंट संचालन की दिशा में अग्रसर है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोरबा जिले के अधिकारियों का बैठक सम्पन्न हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत की तैयारी के लिए जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती गरिमा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सुश्री मयुरा गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, कु0 डिम्पल, जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व पी.डब्लू.डी. विभाग की ओर से अधिकारीगण उपस्थित रहे। मॉनिटरिंग सेल की बैठक में न्यायालय से संबंधित भवन निर्माण कार्यो की प्रक्रिया शीघ्रता से करने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कलेक्टर को निर्देश दिए गये तथा विधिक जागरूकता शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु संबंधित विभागों के साथ कैंप लगवाये जाने हेतु संबंधित विभाग को सामंजस्य स्थापित करने हेतु निर्देशित किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजस्व मामलों को अधिक से अधिक संख्या में रखकर मामलों को निपटारा करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पुलिस विभाग को ट्रैफिक चालान को नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी के नेतृत्व में दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी ऑडिटोरियम खेल परिसर टीपी नगर कोरबा में दोपहर 2.00 बजे से स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम  तथा राजस्व विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत  विभीन्न बिमारियों की स्क्रीनिंग हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।  
इस शिविर में मुख्य रूप से वयोवृद्ध लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जॉंच जैसे बीपी,शुगर, मुख जॉंच, कान की जॉंच तथा अन्य बिमारियों की जॉंच किया जावेगा तथा निःशुल्क दावा का वितरण किया जायेगा।
  कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के  जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने घर एवं क्षेत्र के अधिक से अधिक संख्या में वयोवृद्ध लोगों को शिविर में जॉच हेतु भेजें जिससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।

Continue Reading

कोरबा

बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

Published

on

गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से दिया स्वास्थ्य का संदेश

कोरबा, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने 28 सितंबर को करतला विकासखंड के ग्राम बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। परियोजना अधिकारी श्रीमती रागिनी प्रधान के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती द्रौपती बाई राठिया मुख्य अतिथि रहीं।

कार्यक्रम में गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार व नियमित स्वास्थ्य जांच तथा अभिभावकों को बच्चों के पूरक आहार की जानकारी दी गई। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, रंगोली, मातृ संवाद, न्योता भोज और पोषण प्रदर्शनी में महिलाओं व बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रदर्शनी में स्थानीय खाद्य पदार्थों से संतुलित आहार तैयार करने और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वच्छता एवं देखभाल संबंधी जानकारी दी। पर्यवेक्षक कौशिल्या बरेठ ने बच्चों के प्रारंभिक विकास से जुड़ी गतिविधियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, एएनएम, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों से आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं का नियमित लाभ लेने की अपील की गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677