Connect with us

कोरबा

सेवा सेतु केंद्र बने आमजन और शासन के बीच भरोसे का सेतु

Published

on

धुनेश्वर कंवर को सहजता से मिले जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित सेवा सेतु योजना के माध्यम से शासकीय सेवाएं अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो रही हैं। योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से राहत दिलाते हुए आवश्यक प्रमाण पत्र एवं अन्य शासकीय सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराना है।

सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से जाति, निवास, आय सहित विभिन्न शासकीय प्रमाण पत्रों एवं नागरिक सेवाओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा शासन की सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सेवा सेतु केंद्र सुशासन की मजबूत कड़ी बनकर नागरिकों को पारदर्शी, सरल एवं जवाबदेह प्रशासन का अनुभव करा रहे हैं।

इसी क्रम में कोरबा जिले के भैंसमा अंतर्गत ग्राम धौराभाठा निवासी धुनेश्वर कंवर, पिता लल्ला राम ने सेवा सेतु केंद्र भैंसमा में जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद केंद्र के कर्मचारियों द्वारा आवश्यक प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए निर्धारित समय में उन्हें तीनों प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए गए।
श्री कंवर ने बताया कि पहले शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की हानि होती थी। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से एक ही स्थान पर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने से उन्हें बिना किसी परेशानी के समय पर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सेवा नहीं, बल्कि आम नागरिकों के प्रति सरकार की संवेदनशील और जनहितैषी सोच का सशक्त उदाहरण है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु योजना ने शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के द्वार तक पहुंचाने का कार्य किया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बिना किसी अनावश्यक परेशानी के समय पर आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे शासन के प्रति लोगों का विश्वास और संतोष बढ़ा है।

Continue Reading

कोरबा

कटघोरा में बस-बोलेरो की टक्कर, कई घायल:अवैध खड़े ट्रक से हुआ हादसा, आधा दर्जन से अधिक घायल, दो की हालत नाजुक

Published

on

कोरबा। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र में सोमवार को सेनानी पेट्रोल पंप के पास यात्रियों से भरी यादव बस और एक बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यादव बस बिलासपुर से कोरबा की ओर आ रही थी, जिसमें लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। वहीं, बोलेरो में चार लोग यात्रा कर रहे थे।

सेनानी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े एक ट्रक के कारण यह हादसा हुआ। ट्रक की वजह से बस चालक को सामने से आ रही बोलेरो के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाई, जिससे दोनों वाहन आपस में टकरा गए।

बोलेरो सवार दो लोगों की हालत नाजुक

टक्कर के बाद मौके पर स्थानीय राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें वाहनों से बाहर निकाला। बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बोलेरो में सवार दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की सहायता से सभी घायलों को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया जा सकता है।

हादसे के बाद लंबा जाम

हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और बोलेरो को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, सड़क पर अवैध रूप से खड़े ट्रक को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। कटघोरा पुलिस ने सभी घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की जांच जारी है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Continue Reading

कोरबा

पूजा विसर्जन के दौरान युवती का iPhone नहर में गिरा:सोनालिया पुल पर युवकों ने घंटों की तलाश की, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

Published

on

कोरबा। कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सोनालिया पुल पर पूजा सामग्री विसर्जित करते समय एक युवती का iPhone मोबाइल नहर में गिर गया। मोबाइल गिरने के बाद नहर किनारे मौजूद 4 से 5 युवकों ने तुरंत पानी में उतरकर उसे ढूंढने का प्रयास किया। हालांकि, घंटों की मशक्कत के बाद भी मोबाइल का पता नहीं चल सका।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती SECL क्षेत्र की निवासी है। वह सोनालिया पुल पर पूजा का सामान विसर्जित करने आई थी। पूजा की थैली में रखी सामग्री को नहर में डालते समय उसके हाथ में पकड़ा iPhone फिसलकर गहरे पानी में जा गिरा। यह घटना इतनी अचानक हुई कि युवती कुछ समझ पाती, उससे पहले ही मोबाइल पानी में डूब गया।

मोबाइल गिरने की आवाज सुनकर नहर किनारे मौजूद 4-5 युवक तुरंत मौके पर पहुंचे। युवती के निवेदन पर वे पानी में उतरकर मोबाइल की तलाश में जुट गए। हालांकि, नहर में पानी का बहाव तेज और गहराई अधिक होने के कारण युवकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई घंटों तक छानबीन के बावजूद मोबाइल नहीं मिल पाया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही सोनालिया पुल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोग पुल से नीचे झांककर मोबाइल तलाश रहे युवकों को देखते रहे। भीड़ के कारण कुछ देर के लिए पुल पर आवागमन भी प्रभावित हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनालिया नहर पर अक्सर लोग पूजा सामग्री, दीप और फूल विसर्जित करते हैं। त्योहारों के दौरान यहां विसर्जन के लिए काफी भीड़ रहती है। ऐसे में कई बार मोबाइल, पर्स और गहने भी हाथ से छूटकर नहर में गिर जाते हैं।

युवती ने इस संबंध में थाने में मोबाइल गुमशुदगी की सूचना भी दर्ज कराई है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नहर किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में मोबाइल टावर की केबल काटते 2 युवक गिरफ्तार:लोगों ने बांधकर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा, 3 महीने में 33 टावरों में चोरी

Published

on

कोरबा। कोरबा में रविवार को सीतामणी स्थित राम मंदिर परिसर में मोबाइल टावर की केबल काटते हुए दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा। गुस्साए लोगों ने दोनों को रस्सी से बांधकर पीटा और बाद में पुलिस को सौंप दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक दिनदहाड़े टावर की केबल काट रहे थे। आसपास के लोगों को संदेह होने पर वे मौके पर पहुंचे और उन्हें पकड़ लिया। केबल कटने से इलाके का मोबाइल नेटवर्क प्रभावित हुआ, जिससे स्थानीय लोग और आक्रोशित हो गए। लोगों ने युवकों की पिटाई करने के बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

लोगों का दावा- दोनों युवक नशे में थे

स्थानीय लोगों ने पकड़े गए युवकों की पहचान एकलाख खान और लक्की के रूप में की है। लोगों का आरोप है कि दोनों नशे की हालत में थे। उनके पास से गांजा, चिलम और नशीले इंजेक्शन की शीशियां भी बरामद हुई हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

तीन महीने में 33 से ज्यादा मोबाइल टावरों में चोरी

मोबाइल टावर से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि पिछले तीन महीनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 33 से अधिक मोबाइल टावरों में चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं।

कर्मचारियों को संदेह है कि टावरों से केबल, बैटरी और अन्य सामान चुराने वाला एक संगठित गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह अब रात के साथ-साथ दिन में भी वारदातों को अंजाम दे रहा है। पुलिस ने अभी तक इस गिरोह के सक्रिय होने की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन युवकों का जिले में हुई अन्य टावर चोरी की घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं। साथ ही, उनके पास से मिले कथित नशे के सामान की भी जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677